Category: CRIME

  • मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर 10 फुट दूर गिरे प्रोफेसर, CCTV में खौफनाक घटना कैद

    मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर 10 फुट दूर गिरे प्रोफेसर, CCTV में खौफनाक घटना कैद

     

    गाजियाबाद : गाजियाबाद की एक सोसायटी में मॉर्निंग वॉक कर रहे प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी है। इसके बाद बेकाबू कार ने पार्किंग में खड़ी कई और बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    सोसाइटी के अंदर टक्कर इतनी तेज थी की प्रोफेसर 10 फीट दूर जा कर गिरे। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की आम्रपाली एम्पायर सोसाइटी में ये हादसा 3 दिसंबर को हुआ, लेकिन इस मामले में प्रोफेसर पंकज गोयल की पत्नी सुकीर्ति गोयल ने 8 दिसंबर को एफआईआर कराई है। 3 दिसंबर की सुबह 7 बजे पंकज गोयल, पत्नी सुकीर्ति गोयल व एक अन्य रेजिडेंट्स के साथ सोसाइटी के अंदर मॉनिर्ंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान एक कार तेजी से गेट के अंदर घुसती है और सड़क के सबसे दाएं तरफ चल रहे पंकज गोयल को टक्कर मार देती है।

  • जालंधर में मोबाइल छीन भागे लुटेरे तो, लड़की ने पीछा कर एक को किया काबू, दो फरार

    You are currently viewing जालंधर में मोबाइल छीन भागे लुटेरे तो, लड़की ने पीछा कर एक को किया काबू, दो फरार

    Robbers ran away after snatching mobile in Jalandhar, girl chased and overpowered one, two absconded

    जालंधर में मोबाइल छीन भागे लुटेरे तो, लड़की ने पीछा कर एक को किया काबू, दो फरार

     

    जालंधरः महानगर में आए दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं से परेशान लोग अभी खुद ही लुटेरों को सबक सिखाने के मुड में आ गए हैं, जिसके तहत शनिवार दोपहर को महानगर में जब लुटेरों ने एक युवती से मोबाइल छीन कर फरार हुए तो लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी स्कूटी से उनका पीछा कर एक लुटेरे को काबू कर लिया। जबकि दो लुटेरे अपना मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। वहीं पकड़े गए लुटेरे के पास से तेजधार हथियार भी बरामद हुआ।

    इस संबंधी जानकारी देती जालंधर निवासी हिना ने बताया कि वह काम से घर वापस लौट रही थी तो अर्बन एस्टेट पीपीआर मार्केट से आगे लुटेरों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। उसने अपना मोबाइल फोन एक्टिवा में लगाए गए मोबाइल होल्डर में लगा रखा था। लुटेरों ने  होल्डर में लगे मोबाइल फोन को लूट कर भाग गए। लेकिन उसने फिर से हिम्मत की और लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया

    हिना ने बताया कि ज्योति नगर के पास ट्रैफिक जाम में लुटेरे फंसे तो उसने एक्टिवा की टक्कर मारकर लुटेरों की मोटरसाइकिल गिरा दी, जिसके बाद लुटेरे वहां से भागने लगे तो उसने एक लुटेरे को पड़कर शोर मचाते हुए लुटेरे को दबोच लिया। लुटेरे ने उसे तेजधार हथियार भी दिखाए, लेकिन उसने उसे छोड़ा नहीं।  वहीं मौके पर लोगों ने पकड़े गए लुटेरे की जमकर धुनाई की।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड और मोटरसाइकिल की आरसी बरामद की जिसके आधार पर उसकी पहचान लवप्रीत के रूप में हुई है। थाना सात की पुलिस ने लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि फरार साथियों की तलाश कर रही है।

  • तरनतारन पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमले के मामले में बड़ा खुलासा; ISI का हाथ! स्लीपर सेल ने दिया अंजाम, आतंकी पन्नू ने भी ली जिम्मेदारी

    तरनतारन पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमले के मामले में बड़ा खुलासा; ISI का हाथ! स्लीपर सेल ने दिया अंजाम, आतंकी पन्नू ने भी ली जिम्मेदारी

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हमले के पीछे खालिस्तानी आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है। साथ ही पाक खुफिया एजेंसी ISI की प्लानिंग सामने आ रही है।

    पुलिस सूत्रों की मानें तो तरनतारन आरपीजी फायर अटैक एक आतंकी हमला है और इसके पीछे खालिस्तान समर्थक आतंकियों के हाथ होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सीमा से सटे तरनतारन में आईएसआई ने हमला करवाया है और इस अटैक में खालिस्तानी आतंकियों का भी हाथ है।

    आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के पैतृक गांव में आरपीजी फायर किया गया है और इसके पीछे का मकसद है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी रिंदा के टेरर को जिंदा बनाए रखना चाहती है। बताया गया कि कुछ अज्ञात लोगों ने सीमावर्ती जिले में अमृतसर-बठिंडा राजमार्ग पर स्थित सरहाली पुलिस थाने पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किया।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों ने पंजाब में सक्रिय अपने स्लीपर सेलों के माध्यम इस घटना को अंजाम दिया है। इस अटैक को रिंदा के मरने की खबरों का जवाब माना जा रहा है।

    इससे पहले खुफिया दस्तावेजों से पता चला है कि खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा अभी मरा नहीं है और पाकिस्तान में अब भी वह जिंदा है। उसने जानबूझकर अपने मरने की अफवाह फैलाई थी, ताकि भारतीय जांच एजेंसियों का उस पर से ध्यान हट जाए। बीते दिनों खबर आई थी कि दवा के ओवरडोज की वजह से आतंकी रिंदा की पाकिस्तान में ही मौत हो गई थी। खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक, खुद बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कमांडरों ने इसका खुलासा किया है कि आतंकी रिंदा अभी जिंदा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में बब्बर खालसा इंटरनेशनल की एक बैठक हुई थी, जिसमें आतंकी रिंदा का मामला उठा था।

    आतंकी हरविंदर रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। बाद में वह नांदेड़ महाराष्ट्र में शिफ्ट हो गया। उसे सितंबर 2011 में मर्डर के केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भाग गया। वहां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने उसे अपना गुर्गा बना लिया। वह पाकिस्तान से पंजाब में लगे इंटरनेशनल बॉर्डर के जरिए ड्रोन से हथियार भेजने लगा। पंजाब में हाल ही में हुई कई बड़ी वारदातों में उसका नाम सामने आया था। पुलिस रिकॉर्ड में हरविंदर रिंदा एक हिस्ट्रीशीटर था। वह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में कुख्यात गैंगस्टर रहा। मर्डर, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती, फिरौती और स्नेचिंग के कई मामलों में वह पंजाब पुलिस का वॉन्टेड था।

    वहीं एक तरफ जहां सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकी हमला कहा, वहीं दूसरी तरफ आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है। सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉयस नोट भेज इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पन्नू का कहना है कि जालंधर के लतीफपुरा में 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को पंजाब सरकार ने बेघर किया है। यह उसी का बदला है। पन्नू विदेश में कहीं रहता है।

  • जानें किस जगह उपद्रवियों ने घर पर हमला कर बेडरूम में घुसकर युवती का किया अपहरण..

    जानें किस जगह उपद्रवियों ने घर पर हमला कर बेडरूम में घुसकर युवती का किया अपहरण..

     

     

    हैदराबाद : तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार को करीब 50 आदमियों की भीड़ जबरन एक घर में घुस गई और तेलंगाना की 24 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर लिया, जो कथित रूप से एक डॉक्टर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो क्लिप भी सामने आया है। इस मामले में स्थानीय मीडिया की तरफ से बताया है कि पुलिस द्वारा एक घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे बचाया गया।

    मीडिया रिपोर्ट में बताया कि तेलंगाना में हैदराबाद के पास रंगा रेड्डी जिले के आदिबाटला गांव में महिला को उसके ही घर से अगवा किया गया था। महिला के माता-पिता ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि लगभग 100 युवक उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी वैशाली को जबरन उठा ले गए। वीडियो में कम से कम 30 लोगों को देखा जा सकता है, जो घर में तोड़फोड़ कर रहे हैं, कार की खिड़कियां तोड़ रहे हैं और एक व्यक्ति को घर से बाहर खींच कर लाठियों और डंडों से पीट रहे हैं। (वीडियो साभार: ANI)

    देर शाम पुलिस ने पीड़िता को छुड़ा लिया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

    कर्नाटक के बेंगलुरू से भी एक सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हुआ है। मामूली सी बात पर शुरू हुई बहस एक दुकान के अंदर तीन लोगों पर बर्बरतापूर्ण हमले में बदल गई। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज और पीड़ितों द्वारा जारी किए गए चौंकाने वाले फुटेज में, साफ नजर आ रहा है कि कैसे आरोपियों ने कुंडलहल्ली में दो दुकानदारों को मारना शुरू कर दिया।

  • मुथूट फाइनेंस कंपनी के स्ट्रांग रूम में 5.23 लाख की असली ज्वेलरी बदली, तीन पर मामला दर्ज

    मुथूट फाइनेंस कंपनी के स्ट्रांग रूम में 5.23 लाख की असली ज्वेलरी बदलने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

     

    नोएडा : नोएडा के मुथूट फाइनेंस कंपनी के सेक्टर 51 होशियारपुर गांव ब्रांच के स्ट्रांग रूम में रखे करीब 5. 23 लाख रुपए की गोल्ड ज्वेलरी बदल दी गई। किसी ने उसके स्थान पर नकली स्वर्ण आभूषणों रख दिए। मामले में कंपनी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिंटो जॉर्ज ने 3 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में शाहदरा दिल्ली के रहने वाले विनय आलोक, हरी पर्वत आगरा के रहने वाले आर्यन सेंगर और न्यू अशोक नगर दिल्ली के रहने वाले राशिद सैफी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सेक्टर 49 पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय प्रबंधक शिंटो जॉर्ज ने कहा है कि कंपनी में स्वर्ण आभूषण गिरवी रख लोन प्राप्त करने वाले डिफॉल्टरों की ज्वेलरी नीलामी की जानी थी। ज्वेलरी गाजियाबाद वैशाली ब्रांच ले जानी थी। सर्विलांस अधिकारी राजवीर सिंह समेत अन्य सदस्यों की टीम भेजी गई थी। होशियारपुर ब्रांच में सितंबर में ऑक्शन में शामिल होने वाले दो खातों में सर्विलांस टीम की छेड़छाड़ मिली। इसकी शिकायत करने पर कंपनी ने अंदरूनी जांच कराई, जिसमें कंपनी ने कस्टोडियन को दोषी माना। कंपनी को जांच में पता चला कि होशियारपुर कंपनी के स्ट्रांग रूम में 5 खातों में छेड़छाड़ की गई है। जिनमें से 2 खातों से असली स्वर्ण आभूषणों निकाल कर नकली रख दिए गए।

  • जालंधर के लतीफ पुरा में अवैध कब्जों को लेकर पुलिस और लोग हुए आमने-सामने, छावनी में तबदील हुआ इलाका,रोते बिलखते रह गये लोग,नही रुका सरकारी पीला पंजा… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर में अवैध कब्जों को लेकर पुलिस और लोग हुए आमने-सामने, छावनी में तबदील हुआ इलाका… पढ़ें पूरी खबर

    Police and people came face to face over illegal encroachments in Jalandhar, the area turned into a cantonment… Read full news

    जालंधर के लतीफ पुरा में अवैध कब्जों को लेकर पुलिस और लोग हुए आमने-सामने, छावनी में तबदील हुआ इलाका,रोते बिलखते रह गये लोग,नही रुका सरकारी पीला पंजा… पढ़ें पूरी खबर

     

    रोते बिलखते रहे परिवार पर नहीं रुका सरकार का पीला पंजा

    लसरकारी आदेशों की पालना में लोगों के घर गिराने पहुंचे सरकारी तंत्र के लोग

    ट्रस्ट की कार्रवाई का डटकर किया विरोध

     

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते लतीफपुरा में उस वक्त माहौल पूरी तनावपूर्ण हो गया, जब कोर्ट के आदेशों के बाद अवैध कब्जों को हटाने के लिए आई पुलिस और लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देजनर पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया है और माडल टाऊन को जाने वाले सभी रास्ते ब्लाक कर दिए गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार लतीफपुरा में अवैध कब्जों को हटाने को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट के बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर हो रही इस बड़ी कार्रवाई के दौरान भारी पीएपी के अलावा शहर के विभिन्न पुलिस थानों के करीब 600 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौजूद है। वहीं लोगों को किसान जत्थेबंदियां भी ट्रस्ट की कार्रवाई का डटकर विरोध कर रहे है, उनका कहना है कि वह पिछले कइ दशकों से इस जमीन पर रह रहें हैं परंतु अब उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। वह लोग मर जाएंगे परंतु अपने घरों को छोड़कर नही जाएंगे। वहीं विरोध कर रहे लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पंजाब की आप सरकार पर आरोप लगाते कहा कि राज्य में आम आदमी की कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है। इस दौरान लोग बोले कि कहने को तो आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में आम आदमी की सरकार होने के दावे करते हैं, परंतु जमीनी हालात कुछ और ही हैं।

  • अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें

    You are currently viewing अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें

    अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें

     

     

    जालंधरः पंजाब में बेखौफ अपराधियों द्वारा लगातार अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, वहीं पुलिस इन अपराधियों पर पुरी तरह से नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। बीते दिनों नकोदर में गैंगस्टरों द्वारा एक व्यापारी और उसके गनमैन की हुई हत्या के बाद अब फगवाड़ा में एक व्यक्ति को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का कोर्ट में केस चल रहा था जिसे वापस लेने के लिए गैंगस्टर लगातार उसे धमकियां दे रहे थे। घायल की पहचान सतपाल निवासी पाशटा के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल का केस गांव पाशटा के ही कुछ व्यक्तियों के साथ चल रहा है, जिसके बाद वह लगातार उसे केस वापस लेने की धमकियां दे रहे थे। शुक्रवार सुबह सतपाल को किसी ने फोन करके लकड़ के उच्चे के पास बुलाया, जब वह वहां पहुंचा तो तीन नौजवानों ने उसे केस वापस लेने के लिए कहा, उसके इंकार करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया। लोगों न घायल को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया है।

    वहीं सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • इस बड़े गैंगस्टर ने ली जालंधर के कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट डालकर कही ये बड़ी बात…

    You are currently viewing इस बड़े गैंगस्टर ने ली जालंधर के कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट डालकर कही ये बड़ी बात…

    This big gangster took the responsibility of killing a cloth merchant of Jalandhar, said this big thing by posting a Facebook post…

    इस बड़े गैंगस्टर ने ली जालंधर के कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट डालकर कही ये बड़ी बात…

     

    जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते नकोदर में बीते दिनों हुई कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी अब गैंगस्टर संपत नेहरा द्वारा ली गई है। इस दौरान गैंस्टर संपत नेहरा ने फेसबुक एक पोस्ट शेयर कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है कि उसने टिम्मी को बहुत समझाया था परन्तु वह नहीं माना। बता दें कि जालंधर के नकोदर में कल 30 लाख की फिरौती नहीं देने पर कपड़ा कारोबारी टिम्मी चावला तथा उनके गनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    मिली जानकारी के अनुसार संपत नेहरा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर लिखा कि टिम्मी चावला का हत्या उसने करवाई है। उसने आगे लिखा कि टिम्मी को पहले समझाया गया था लेकिन वह पुलिस सुरक्षा के चलते हवा में उड़ रहा था और अब उसकी हवा निकल गई है। जिन लोगों को हमने धमकी दी है, उन्हें भी पैसे देने होंगे, नहीं तो 2-3 की नंबर और हैं तथा यह हत्या उनके लिए चेतावनी है।

    जिक्रयोग्य है कि बीते दिनों 30 लाख की फिरौती नहीं देने पर नकोदर के कपड़ा कारोबारी भूपिंदर सिंह उर्फ ​टिम्मी चावला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दौरान घायल हुए टिम्मी के गनमैन मनदीप सिंह की भी मौत हो गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के खासम खास गैंगस्टर संपत नेहरा ने ली है।

  • जानें इस बार कहां पर सूटकेस में मिली महिला की लाश, पहचान कर पाना मुश्किल; जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम

    जानें इस बार कहां पर सूटकेस में मिली महिला की लाश, पहचान कर पाना मुश्किल; जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम

     

     

    नई दिल्ली : वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार शाम गंदे नाले में एक महिला की सूटकेस में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। इस बॉडी की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग इलाके में बुधवार शाम को एक महिला की लाश सड़ी-गली हालत में मिली। महिला की उम्र 28-30 के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। महिला की लाश रिंग रोड के पास गंदे नाले में मिली। पुलिस ने लाश की हालत देखकर अनुमान लगाया है कि हत्या 8-10 दिन पहले ही कर दी गई थी।

    बताया जा रहा है कि राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग की तरफ जाने वाली रिंग रोड के पास एक सूटकेस पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने पीसीआर को दी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस से लाश को बरामद किया। सूटकेस में महिला की डेड बॉडी देखकर हर कोई सन्न रह गया।

    फिलहाल महिला के लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं और की गई थी और बाद में इसकी लाश को पंजाबी बाग इलाके में फेंक दिया गया। महिला की शिनाख्त के लिए शव को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि महिला की पहचान की जा सके। बता दें कि इस पूरे मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    इससे पहले ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया था जहां सूरजकुंड पाली रोड पर स्थित जंगल से सूटकेस में महिला का शव मिला था। इस दौरान पुलिस को मिला शव पूरी तरह से सड़-गल गया था।

  • जम्मू पुलिस ने म्यांमार की मानव तस्करी की शिकार हुई दो किशोरियों को छुड़ाया

    जम्मू पुलिस ने म्यांमार की मानव तस्करी की शिकार हुई दो किशोरियों को छुड़ाया

     

     

    जम्मू : जम्मू पुलिस ने म्यांमार की दो नाबालिग किशोरियों को मुक्त कराया है, जो कथित तौर पर मानव तस्करी की शिकार हुई थीं। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कि दो किशोरियों को राज्य के बाहर से जम्मू ले जाया गया था। इस सूचना पर त्रिकुटा नगर थाने की एक टीम ने तेजी से कार्रवाई की और उन्हें बचा लिया।

    सूत्रों ने कहा, “दोनों किशोरियों को दलाल के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। दलाल फिलहाल फरार है।” सूत्रों ने बताया कि दोनों किशोरियां म्यांमार की रहने वाली हैं। पुलिस ने कहा, “किशोरियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज करने के लिए अदालत में पेश किया जाना है।” उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।