जानें इस बार कहां पर सूटकेस में मिली महिला की लाश, पहचान कर पाना मुश्किल; जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम

जानें इस बार कहां पर सूटकेस में मिली महिला की लाश, पहचान कर पाना मुश्किल; जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम

 

 

नई दिल्ली : वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार शाम गंदे नाले में एक महिला की सूटकेस में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। इस बॉडी की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग इलाके में बुधवार शाम को एक महिला की लाश सड़ी-गली हालत में मिली। महिला की उम्र 28-30 के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। महिला की लाश रिंग रोड के पास गंदे नाले में मिली। पुलिस ने लाश की हालत देखकर अनुमान लगाया है कि हत्या 8-10 दिन पहले ही कर दी गई थी।

बताया जा रहा है कि राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग की तरफ जाने वाली रिंग रोड के पास एक सूटकेस पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने पीसीआर को दी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस से लाश को बरामद किया। सूटकेस में महिला की डेड बॉडी देखकर हर कोई सन्न रह गया।

फिलहाल महिला के लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं और की गई थी और बाद में इसकी लाश को पंजाबी बाग इलाके में फेंक दिया गया। महिला की शिनाख्त के लिए शव को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि महिला की पहचान की जा सके। बता दें कि इस पूरे मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया था जहां सूरजकुंड पाली रोड पर स्थित जंगल से सूटकेस में महिला का शव मिला था। इस दौरान पुलिस को मिला शव पूरी तरह से सड़-गल गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *