Category: CRIME

  • सनकी प्रेमी की करतूत सुन सहर गए लोग, महिला डॉक्टर को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

     सनकी प्रेमी की करतूत सुन सहर गए लोग, महिला डॉक्टर को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

     

    जम्मू : जम्मू के जानीपुर क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया और खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    मृतका की पहचान जम्मू के तल्लब तिल्लो निवासी सुमेधा शर्मा (27) जबकि आरोपी की पहचान पंपोश कॉलोनी निवासी जौहर गनई (30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी ने किचन में रखे हुए चाकू से वारकर अपने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

    यह घटना तब सामने आई जब आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया कि जौहर गनई ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह कुछ निजी मुद्दों के कारण सुसाइड करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर में जौहर के घर गई।

    पुलिस यहां पहुंची तो देखा कि घर का मेन गेट अंदर से बंद है। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची जहां सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी के पेट में चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन सुमेधा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

  • लुधियाना में गर्ल्स कालेज के हास्टल में घुसा युवक, छात्रा की गर्दन पर चाकू रख धमकाया, नाराज हो छात्राओं ने दिया धरना

    लुधियाना में गर्ल्स कालेज के हास्टल में घुसा युवक, छात्रा की गर्दन पर चाकू रख धमकाया, नाराज हो छात्राओं ने दिया धरना

    लुधियाना – पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज में वीरवार सवेरे गर्ल्स हॉस्टल में एक बाहरी व्यक्ति घुस गया जिसने हॉस्टल में जाकर एक छात्रा को धमकाया और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। इस घटना के विरोध में छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाथों में तख्तियां पकड़कर सुरक्षा की मांग की।

    बताया जाता है कि कॉलेज हॉस्टल में घुसने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। SHO जगदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस बल कॉलेज में तैनात कर दिया गया है। संदिग्ध युवक को पुलिस जल्द लोकेट कर लेगी। छात्राओं ने धरना लगा कॉलेज प्रबंधकों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी न होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी एक बार इसी तरह की घटना हो चुकी है।

  • जालंधर में शरारती तत्वों ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश सूरी की कार का तोड़ा शीशा, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से की दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग*

    जालंधर में शरारती तत्वों ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश सूरी की कार का तोड़ा शीशा, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से की दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग*

    *जालंधर में शरारती तत्वों ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश सूरी की कार का तोड़ा शीशा, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से की दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग*

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा )गत रात्रि वरिष्ठ पत्रकार योगेश सूरी के अर्जुन नगर लाडोवाली रोड़ स्थित घर के बाहर खड़ी उनकी आल्टो कार का कुछ शरारती तत्वो द्वारा शीशा तोड़ दिया गया । डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा चेयरमैन प्रदीप वर्मा महासचिव अजित सिंह बुलंद पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी उपाध्यक्ष संदीप वर्मा ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि जल्द से जल्द पूरे मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाये।

    इस मौके योगेश सूरी ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी की थी व सुबह जब व घर से बाहर निकले तो उनकी कार का शीशा किसी शरारती तत्व द्वारा तोड़ा हुआ था l वही अमन बग्गा और योगेश सूरी ने पुलिस कमिश्नर को फोन कर मामले की पूरी सूचना दे दी है ।

  • पटियाला पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किए फॉर्च्यूनर लूटने वाले आरोपी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    You are currently viewing पटियाला पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किए फॉर्च्यूनर लूटने वाले आरोपी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Patiala police arrested the accused of robbing Fortuner in 48 hours, recovered a huge amount of weapons

    पटियाला पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किए फॉर्च्यूनर लूटने वाले आरोपी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

     

    पटियालाः पिछले दिनों पटियाला से हथियारों की नोक पर फॉर्च्यूनर कार को लूटने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तर कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूलिस ने भारी मात्रा में हथियार तथा लूटी हुई फॉर्च्यूनर कार बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पकडे गए आरोपियों के नाम गुरिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, गगनदीप सिंह और तरनजीत सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 3 मार्च को कार बाजार पारता में कार खरीदने के बहाने से आए अज्ञात व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर की ट्राई लेने के बहाने पिस्तौल की नोक पर गाडी छीन कर फरार हो गए। जिसके बाद मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया पर 48 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गाडी और हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्टल भी बरामद की।  पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • बम धमाका; पुलिस वाहन को बनाया निशाना- 4 की मौत; 15 घायल,जानें कहां घटी यह घटना…

     बम धमाका; पुलिस वाहन को बनाया निशाना- 4 की मौत; 15 घायल,जानें कहां घटी यह घटना…

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाका हुआ है, जिसमें 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 15 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यह धमाका बलूचिस्तान के बोलान में हुआ।

    हमलावरों ने बलूचिस्तान पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर धमाका किया था। ये सभी पुलिसकर्मी क्वेटा में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे।

  • गोइंदवाल जेल में हुई खूनी गैंगवार का वीडियो आया सामने, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

    You are currently viewing गोइंदवाल जेल में हुई खूनी गैंगवार का वीडियो आया सामने, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Video of bloody gang war in Goindwal jail surfaced, Bishnoi gang took responsibility

    गोइंदवाल जेल में हुई खूनी गैंगवार का वीडियो आया सामने, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

     

    तरनतारनः तरनतारन की गोइंदवाल साहिब जेल में मूसेवाला के कातिलों के बीच हुई गैंगवार के 2 वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो लॉरेंस गैंग के सचिन भिवानी ने बनाई हैं। वीडियो में गैंगस्टर अंकित सिरसा के अलावा उसके दूसरे साथी गैंगस्टर भी नजर आ रहे हैं। ये सब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की हत्या का जश्न मना रहे हैं।

    वीडियो में लॉरेंस गैंग का गुर्गा यह कहता हुआ नजर आ रहा है, “ये भगवानपुरिया को अपना बाप मानते थे, देखो..देखो तूफान, मोहना।” वीडियो में गैंगस्टर सचिन भिवानी भी कह रहा है, ”ये जग्गू के बंदे थे, ठीक है उन्होंने जग्गू गैंग को बदमाशी दिखा दी।” हत्या करने के बाद लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर वीडियो में जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो सामने आने के बाद जेल में मोबाइल इस्तेमाल होने को लेकर पंजाब सरकार में हड़कंप मचा हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बैरक-1 में लॉरेंस गैंग और बैरक-2 में जग्गू भगवानपुरिया गैंग था। बताया जा रहा है कि गैंगवार से 2-3 दिन पहले भी इनकी झड़प हुई थी जिसके चलते इनकी बैरकें अलग-अलग कर दी गई थी। फिर भी दोनों पक्षों ने आपस में रंजिश रखी और रविवार इस गैंगवार को अंजाम दिया। जग्गू गैंग ने लोहे की पत्तियां लेकर लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों पर हमला किया तो लॉरेंस गैंग ने उनसे लोहे की पत्तियां छीन कर उनके सिर पर ही कई वार किए जिससे 2 की मौत हो गई। जेल में हुई गैंगवार से जेल प्रशासन भी सवालों के घेरे में है। वहीं, सीनियर अफसरों ने गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार की रिपोर्ट मांगी है।

  • लुधियाना में स्कूल बस ड्राइवर की घिनौनी करतूत, छात्रा को होटल में लेजाकर साथियों के साथ किया दुष्कर्म

    You are currently viewing लुधियाना में स्कूल बस ड्राइवर की घिनौनी करतूत, छात्रा को होटल में लेजाकर साथियों के साथ किया दुष्कर्म

    Disgusting act of school bus driver in Ludhiana, took the girl student to hotel and raped his colleagues

    लुधियाना में स्कूल बस ड्राइवर की घिनौनी करतूत, छात्रा को होटल में लेजाकर साथियों के साथ किया दुष्कर्म

     

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते एक स्कूल के बस ड्राइवर द्वारा स्कूल की छात्रा के साथ घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसके तहत उक्त ड्राईवर ने स्कूल की छात्रा को अपने साथ होटल लेजाकर वहां साथियों सहित छात्रा से दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल भी कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद छात्रा ने सारी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद उन्हें पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

    इस संबंधी जानकारी देते छात्रा के परिजनों ने बताया कि उक्त ड्राईवर  छात्रा से आरोपी स्कूल बस का ड्राइवर वॉट्सऐप पर चैटिंग करता था। इस बीच वह उसे बहला-फुसला कर स्कूल से छुट्‌टी करवा होटल में ले गया। यहां उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसको पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। बेसुध छात्रा के साथ आरोपी ने साथियों के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। अगले दिन छात्रा को आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखा वायरल कर ब्लैकमेल किया। छात्रा को डरा धमका कर आरोपी ने फिर उसे होटल में बुलाया और साथियों के साथ मिल जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

    जिसके बाद सहमी हुई छात्रा ने ये सारी घटना अपने परिजनों को बताई। छात्रा ने कहा कि बस का ड्राइवर राजविंदर सिंह उसके साथ चैटिंग करता है। उसे वह 2 फरवरी को स्कूल से छुट्‌टी करवा होटल ले गया और उसे बेसुध कर साथियों सहित रेप कर वीडियो बनाई। जिसके बाद परिजनों ने थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी गांव धांदरा, राजविंदर सिंह निवासी गांव दाद (बस ड्राइवर) और लव के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तीनों आरोपी फरार है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • जालंधर के सोढल रोड़ पर महिला से मोबाइल छीन भागे लुटेरे, घटना सीसीटीवी में कैद

    You are currently viewing जालंधर के सोढल रोड़ पर महिला से मोबाइल छीन भागे लुटेरे, घटना सीसीटीवी में कैद

    Robbers snatched mobile from woman on Sodhal Road, Jalandhar, incident captured in CCTV

    जालंधर के सोढल रोड़ पर महिला से मोबाइल छीन भागे लुटेरे, घटना सीसीटीवी में कैद

     

    जालंधरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं, आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना डिवीजन-8 के अधीन आते सोढल रोड से सामने आया है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार एक औरत का मोबाइल छीन वहां से फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए दादा कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने बाहर से पैसे भेजे थे। जिसे निकालने के लिए वह सोढल में स्थित डायमंड वेस्टर्न यूनियन के ऑफिस में आई थी।

    पैसे निकालने के बाद जैसे ही वह घर वापिस जा रही थी कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति रॉन्ग साइड से आए और उसका मोबाइल छीनकर कर फरार हो गए। मोबाइल छीनने के दौरान पीड़ित महिला ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह भागने में सफल हो गए। वहीं, मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन-8 के एएसआई मनजीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • शादी समारोह के दौरान डी जे को हुई कहासुनी में मैरिज पैलेस बना जंग का मैदान, जमकर चली कुर्सियां व बोतलें 

    शादी समारोह के दौरान डी जे को हुई कहासुनी में मैरिज पैलेस बना जंग का मैदान, जमकर चली कुर्सियां व बोतलें

    लुधियाना, – टिब्बा रोड स्थित मेजर मैरिज पैलेस में देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। पुरानी रंजिश के चलते बारात में आए कुछ लड़कों ने लड़की वालों की तरफ से आए युवकों को बुरी तरह से पीटा। इस पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खूब कुर्सियां, बोतलें और बर्तन चलने शुरू हो गए। यही बस नहीं बदमाशों ने पैलेस के बाहर खड़े वाहनों की भी तोडफ़ोड़ की। शादी समारोह में आए लोगों में भगदड़ मच गई। पैलेस मालिक मेजर सिंह ने पीसीआर कर्मचारियों को सूचित किया।

    बताया जा रहा है कि पुलिस के आने से पहले ही बदमाश काफी गुंडागर्दी कर चुके थे। इस बीच जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों की संख्या ज्यादा थी, जिस कारण पुलिस उन्हें काबू कर नहीं पाई और वह ललकारे मारते हुए फरार हो गए। पैलेस मालिक मेजर सिंह मुताबिक इस मारपीट में उनके पैलेस का करीब 35 हजार का नुकसान हो गया।

    बिहारी कॉलोनी के महेश ने बताया कि वह लड़की वालों की तरफ से आया था। विशाल नाम का युवक बारात के साथ में था। उस युवक के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। रात के समय टाइम ज्यादा हो गया था, जिस कारण डीजे बंद करने के लिए उन्हें कहा गया था। इतने में विशाल और उसके दोस्त गालियां देने लगे। उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने थप्पड़ मारे।

  • पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार… पढ़ें क्यों किया था कत्ल

    You are currently viewing पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार… पढ़ें क्यों किया था कत्ल

    Police arrested the accused of killing a student in Punjabi University… read why he was murdered

    पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार… पढ़ें क्यों किया था कत्ल

     

    पटियालाः बीते दिनों जिले में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पीजी का बिजली का बिल न देने को लेकर यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है

    मिल जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर कल छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों की ओर से वीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया था। स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े किए थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की प्रशासन से मांग की थी। लोगों ने स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    बता दें कि गत दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में बीते दिनों 2 युवकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें 20 वर्षीय युवक नवजोत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। नवजोत पटियाला यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।