गोइंदवाल जेल में हुई खूनी गैंगवार का वीडियो आया सामने, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
तरनतारनः तरनतारन की गोइंदवाल साहिब जेल में मूसेवाला के कातिलों के बीच हुई गैंगवार के 2 वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो लॉरेंस गैंग के सचिन भिवानी ने बनाई हैं। वीडियो में गैंगस्टर अंकित सिरसा के अलावा उसके दूसरे साथी गैंगस्टर भी नजर आ रहे हैं। ये सब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की हत्या का जश्न मना रहे हैं।
वीडियो में लॉरेंस गैंग का गुर्गा यह कहता हुआ नजर आ रहा है, “ये भगवानपुरिया को अपना बाप मानते थे, देखो..देखो तूफान, मोहना।” वीडियो में गैंगस्टर सचिन भिवानी भी कह रहा है, ”ये जग्गू के बंदे थे, ठीक है उन्होंने जग्गू गैंग को बदमाशी दिखा दी।” हत्या करने के बाद लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर वीडियो में जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो सामने आने के बाद जेल में मोबाइल इस्तेमाल होने को लेकर पंजाब सरकार में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, बैरक-1 में लॉरेंस गैंग और बैरक-2 में जग्गू भगवानपुरिया गैंग था। बताया जा रहा है कि गैंगवार से 2-3 दिन पहले भी इनकी झड़प हुई थी जिसके चलते इनकी बैरकें अलग-अलग कर दी गई थी। फिर भी दोनों पक्षों ने आपस में रंजिश रखी और रविवार इस गैंगवार को अंजाम दिया। जग्गू गैंग ने लोहे की पत्तियां लेकर लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों पर हमला किया तो लॉरेंस गैंग ने उनसे लोहे की पत्तियां छीन कर उनके सिर पर ही कई वार किए जिससे 2 की मौत हो गई। जेल में हुई गैंगवार से जेल प्रशासन भी सवालों के घेरे में है। वहीं, सीनियर अफसरों ने गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार की रिपोर्ट मांगी है।








Leave a Reply