Category: CRIME

  • बिलगां में 2 हजार रुपए के लिए 3 दोस्तों ने किया युवक का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing बिलगां में 2 हजार रुपए के लिए 3 दोस्तों ने किया युवक का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    3 friends killed a young man for 2 thousand rupees in Bilgan, police engaged in investigation

    बिलगां में 2 हजार रुपए के लिए 3 दोस्तों ने किया युवक का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    गोराया: महानगर के अंतर्गत आते बिलगां में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मात्र 2 हजार रुपए के लिए 3 युवकों द्वारा एक युवक की बेरहमी से हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके परपहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रमन पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बुर्ज हसन बिलगां के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. फिल्लौर जगदीश राज और थाना प्रमुख बिलगा महिंदरपाल ने बताया कि देर शाम गांव बुर्ज हसन में कुछ युवकों में बहसबाजी शुरू हुई और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इसके बाद 3 दोस्तों ने एक युवक रमन पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि रमन को नूरमहल के सिविल अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखवा दिया गया है। वीरवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

    थाना प्रमुख ने बताया कि रमन गांव में ही खेती का काम करता था। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र मुख्तयार सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, दविंदर सिंह पुत्र निशान सिंह सभी निवासी बुर्ज हसन के रूप में हुई है।

  • जली हुई बुलेरो की पिछली सीट पर बुरी तरह झुलसी दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

     जली हुई बुलेरो की पिछली सीट पर बुरी तरह झुलसी दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

    भिवानी: भिवानी लोहारू क्षेत्र के गांव बारवास की बणी में बुधवार देर रात करीब 12 बजे से अल सुबह चार बजे के बीच लावारिस बुलेरो गाड़ी जली हुई हालत में मिली। बुलेरो की पिछली सीट पर दो लाशें भी बुरी तरह झुलस चुकी थी, जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई वहीं पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई है कि झुलसने वाले शवों में पुरुष है या महिलाएं। फिलहाल लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची वहीं जांच के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है।

    फिलहाल पुलिस ब्लाइंड मर्डर मामले की तहकीकात में जुटी है। इसकी सूचना पुलिस आला अधिकारियों को भी दी है। मृतकों के शवों का रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जली हुई बुलेरो गाड़ी किसकी है, इसका भी पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।

  • अमृतसर में पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े घटी 20 लाख की लूट, पूरी घटना CCTV में कैद

    अमृतसर में पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े घटी 20 लाख की लूट, पूरी घटना CCTV में कैद

    अमृतसर: अमृतसर के रानी का बाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर 20 लाख की लूट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस बैंक से 100 मीटर की दूरी पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर और 500 मीटर की दूरी पुलिस डीसी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

  • निक्की यादव मर्डर केस में पुलिस की जांच में सामने आई ये बात…

    निक्की यादव मर्डर केस में पुलिस की जांच में सामने आई ये बात…

     

    नई दिल्ली : 23 वर्षीय निक्की यादव और उसका कथित हत्यारा लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत शहर से भागने की योजना बना रहे थे। वे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन भी गए, लेकिन गोवा के लिए टिकट पाने में असफल रहे। यह तथ्य एक जांच के बाद सामने आया है। अधिकारी के अनुसार नौ फरवरी की रात मित्रांव गांव निवासी आरोपी गहलोत युवती से मिलने उसके उत्तम नगर स्थित आवास पर गया, जहां वह अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी।

    अधिकारी ने कहा, गहलोत वहां दो-तीन घंटे रुका और बाद में दोनों निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गए। लेकिन गोवा का टिकट नहीं मिल पाने के कारण, उन्होंने अपना प्लान बदलकर हिमाचल प्रदेश कर लिया और आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पहुंच गए।

    एक सूत्र ने कहा, दोनों जब आईएसबीटी पहुंचे, तो उनके बीच बहस छिड़ गई। इसी बीच गहलोत के पास उसके घर से लगातार फोन आ रहा था। बहस बढ़ने पर वह हिंसक हो गया।10 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे उसने कार के अंदर डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया।

    हत्या कश्मीरी गेट क्षेत्र के पास की गई थी। बी.फार्मा स्नातक गहलोत शव के साथ मित्राओं गांव के पास लगभग 45 किमी दूर अपने ढाबे तक गया, जहां उसने शव को एक रेफ्रिजरेटर में भर दिया और आगे बढ़ गया। आरोपी द्वारा किए गए खुलासे को पुलिस द्वारा सत्यापित किया जाना बाकी है और जांच दल पूरे मार्ग के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहा है।

  • लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आंतक, शराब के दो ठेकों में लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

    You are currently viewing लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आंतक, शराब के दो ठेकों में लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

    Terror of fearless robbers in Ludhiana, robbery in two liquor contracts, masked robbers carried out the robbery

    लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आंतक, शराब के दो ठेकों में लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

     

    खन्नाः महानगर के अंतर्गत आते खन्ना में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात खन्ना से सामने आया है। यहां मोटरसाइिकल सवार बदमाशों ने दो शराब के ठेके लूटे। पहले बीजा में शराब के ठेके पर लूट को वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद करीब 12 किलोमीटर दूर खन्ना में जीटी रोड पर अनाज मंडी के पास वारदात कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं।

    बीजा में लूट के बारे में जानकारी देते हुए ठेके के करिंदे पूर्ण चंद ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार 2 लुटेरे आए जिन्होंने मुंह ढके हुए थे। आते ही उसे डरा धमका कर गल्ले में से करीब 19 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।  वारदात के बाद मौके पर पहुंचे शराब कारोबारी गुरशरण सिंह गोगिया ने कहा कि सरेआम लूटें हो रही हैं। इससे पहले उनके ग्रुप के मलौद और बिलासपुर ठेकों पर लूट हो चुकी है।

    वहीं दूसरी तरफ स्थानीय जीटी रोड पर स्थित अनाज मंडी के गेट के पास शराब के ठेके पर 2 युवकों ने बड़े शातिर तरीके से ठेके में पड़ा गल्ला उठाया और मौके से फरार हो गए।  मौके पर पहुंचे ठेके के मालिक चेयरमैन सतनाम सोनी ने बताया कि 2 सरदार युवक पहले अहाते पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसके बाद उन्होंने उनके कारिंदे से क्वार्टर मांगा और एक ने इस दौरान मोटरसाइकिल स्टार्ट कर लिया और दूसरे लड़के ने वहां पड़ा गल्ला उठाया और वह मोटरसाइकिल पर लुधियाना की तरफ फरार हो गए।

  • लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने लोगों पर ढाया कहर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने लोगों पर ढाया कहर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    High speed Thar wreaks havoc on people in Ludhiana, incident captured in CCTV camera

    लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने लोगों पर ढाया कहर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     

    लुधियानाः लुधियाना के चौड़ा मार्केट के पास उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार बेकाबू थार ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस दौरान बाजार में खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बता दें कि एक यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने थार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार थार ने पहले एक शख्स को रौंदा उसके बाद दुकान के बाहर खड़ा सेल्समैन उसे देखने के लिए आगे बढ़ा तो थार ने उस युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि इस हादसे में एक युवक की दोनों टांगों में फैक्चर हो गया है। इस हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आस-पास के दुकानदार इकट्‌ठे हो गए। दुकानदारों ने थार चालक को काबू करना चाहा, लेकिन थार चालक गाड़ी छोड़ वहां से फरार हो गया। घायल हुए युवकों को पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवकों की पहचान वरुण, शरणजीत और मनिंदर के रूप में हुई है। बता दें कि यहां यह घटना हुई है वहां थोड़ी ही दूरी पर पुलिस थाना पड़ता है जहां पुलिस हर समय मौजूद रहती है।

  • जालन्धर में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

    जालन्धर में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

    जालन्धर में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

     

    MBD WEB NEWS(जालंधर) बीते दिनों में नार्थ हल्का में पड़ते ब‌र्ल्टन पार्क में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आप को बात दे कि पुलिस पार्टी कल से ही राजस्थान में डेरा लगाए बैठी थी जिन्हें अभी कुछ समय ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई। पकड़े गए आरोपियों ने मुख्य आरोपी नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभ्रवाल समेत एक अन्य आरोपी शामिल है। आरोपियों को ले जाने के लिए जालंधर से पुलिस फोर्स भेज दी गई है। जल्द ही पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि कर देंगे। आप को पता होगा कि शनिवार को सुबह मकसूदां मंडी में काम करने वाले सत्ता घुमण का बेरहमी से युवाओं के दोबारा कत्ल कर दिया गया था। यह कत्ल मंडी में चौकीदार को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया था।

  • सिर पर महिला की लाश लेकर पूरे मोहल्ले में घूमता रहा शख्स, बोरा खुला तो लोगों के उड़े होश

    सिर पर महिला की लाश लेकर पूरे मोहल्ले में घूमता रहा शख्स, बोरा खुला तो लोगों के उड़े होश

    मेरठ -रविवार को यहां अजीब वाक्या घटित हुआ। सुबह कॉलोनी में महिला की नग्न लाश बोरे में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जाती है। यह घटना खरखौदा थाना क्षेत्र की है। इस घटना का एक CCTV भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति इसी बोरे को सिर पर रखकर ढोता दिख रहा है।

    बोरे के पास 500 रुपए की एक नोट भी मिली है। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। घटना का एक CCTV भी सामने आया है। सुबह 7:05 बजे CCTV में हत्यारा सिर पर बोरे में भरकर लाश लेकर जाता दिख रहा है। वह काफी देर तक लाश को ठिकाने लगाने के लिए कॉलोनी में ही घूमता रहा। फिर एक गली में लाश को फेंक कर भाग गया।

  • जालंधर में दूसरे दिन भी हुई हत्या, हमलावरों ने तेजधार हथियारों से काटा

    जालंधर में दूसरे दिन भी हुई हत्या, हमलावरों ने तेजधार हथियारों से काटा

     

    जालंधर : महानगर जालंधर मे आज फिर मर्डर की सूचना है। जानकारी है कि बल्टर्न पार्क में एक युवक का तेजधार हथियारों से काट कर मर्डर कर दिया गया। मृतक की पहचान वेरका मिल्क प्लांट के निकट बैंक कालोनी निवासी सतनाम उर्फ सत्ता घुम्मण के रूप में हुई है।

    प्रथम जानकारी के अनुसार सतनाम मकसूदां सब्जी मंडी में साइकिल पार्किंग पर काम करता था, लेकिन सब्जी मंडी में वसूली और चौकीदारी को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा था। उसी विवाद में मंडी खुलने से पहले ही सुबह करीब 3.30 बजे के बीच तेजधार हथियारों से सत्ता को बुरी तरह से काट कर फेंक दिया गया। सत्ता का शव बल्टर्न पार्क एरिया में मिला।

    उधर पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक दो दिन पहले सतनाम सत्ता का पार्किंग में चौकीदारी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनो गुटों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकियां दी थी। पुलिस हत्या का कारण उसी विवाद को मान रही है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि दोपहर तक हत्या की वारदात ट्रेस कर ली जाएगी।

  • NIA ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, 2 साल से कर रहा था अलकायदा के लिए काम..

    NIA ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, 2 साल से कर रहा था अलकायदा के लिए काम..

    बेंगलुरु : कर्नाटक से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक संदिग्ध आतंकी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान आरिफ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इंटरनेट के जरिए वह पिछले 2 साल से अलकायदा के संपर्क में था। मामले में एनआईए ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

    संदिग्ध आतंकी आरिफ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक कंपनी में काम करता है। सूत्रों के अनुसार, वह इंटरनेट के जरिए आतंकियों से जुड़ा था। हालांकि, अभी तक किसी घटना में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान के लिए रवाना होने वाला था। यहां जाकर वह आतंकी संगठन IKP से जुड़ने की तैयारी में था। हालांकि, इससे पहले ही NIA ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।