Category: CRIME

  • अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

    You are currently viewing अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

    Amritsar: The robbers who came with the intention of robbing the shop opened fire, one injured

    अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

     

    अमृतसरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूट और छीनाझपटी जैसी वारदातों तो अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते नमक मंडी स्थित सत्तो वाले बाजार में सोमवार रात सामने आया है। यहां लूट की नियत से आए लूटेरों ने करियाना शॉप को लूटने का प्रयास किया बचाव में दुकानदार लुटेरों से भिड़ गया। इस दौरान लुटेरों ने अपने हथियार से फायरिंग कर दी। लूटेरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली बाजार में जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को जा लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए करियाना स्टोर के मालिक ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े 9 बजे के करीब 2 युवक उनकी दुकान पर आए और पैसों को देने की बात करने लगे। उनके हाथ में पिस्टल थी, लेकिन वह लुटेरों के साथ भिड़ गया। इस दौरान एक लुटेरे ने पिस्टल से फायर कर दिया, जो सीधा गली से गुजर रहे एक व्यक्ति को जा लगी। वहीं, लुटेरे मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस बाजार के बाहर से फुटेज खंगाल रही है। घटना पर गेट हकीमां के एडिशनल एसएचओ तरलोक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि एक्टिवा सवारों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

  • जानें किस ने दी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

    जानें किस ने दी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुंडका निवासी एक शख्स ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया जा रहा है। जय प्रकाश ने देर रात दिल्ली पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का इलाज चल रहा है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दिल्ली पुलिस को आरोपी ने फोन किया था और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी के बारे में पता लगाने लगी। इसके बाद पता चला कि वह मुंडका का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। शायद उसका मेंटल कंडीशन ठीक नहीं है। हालांकि, पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

  • लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार

    You are currently viewing लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार

    Loot on liquor contract in Ludhiana, armed robbers looted 38 thousand with pistols on Karinde

    लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते गांव कासाबाद में स्थित एक शराब के ठेके को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। बताया जा रहा है कि लुटेरे बुलेट बाईक पर आए थे और ठेके के करिंदे को गन प्वाइंट पर लेकर 38 हजार की नगदी तथा एक शराब की बौतल लूट कर फरार हो गए। वहीं करिंदे ने लूट की इस वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जहां आसपास लगे सीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, वहीं करिंदे के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ठेके को ताला लगाकर कारिंदा बाथरूम में गया था। इस बीच बुलेट बाइक पर दो युवक आए और ठेके का ताला तोड़ने लगे। कारिंदे ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी। पास में ही अहाता चला रहा युवक जब मदद करने आया तो दूसरे बदमाश ने उस पर दात रख दिया। इसके बाद बदमाशों ने सरेआम ठेके का ताला तोड़ा और फिर एक शराब की बोतल और करीब 38 हजार रुपए लूटकर ले गए।

    मामले की जानकारी देते हुए ठेके के कारिंदे संजीव सिंह ने बताया कि जब वह बाथरूम गया था तो उसे आवाज आई कि कोई व्यक्ति ठेके का ताला तोड़ रहा है। उसने देखा कि बिना नंबर प्लेट के बुलेटपर दो युवक आए जो ठेके का ताला तोड़ रहे हैं। संजीव ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने तमंचा निकाल उस पर तान दिया। बदमाशों ने उसके सामने ही ताला तोड़ा। संजीव ने कहा कि गल्ले में 35 हजार बांध कर रखे थे। वहीं अलग से 2 से 3 हजार खुले रुपए पड़े थे, जो बदमाश ले गए।

  • जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, एक्टिवा सवार युवतियों को बनाया निशाना

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, एक्टिवा सवार युवतियों को बनाया निशाना

    Terror of fearless robbers in Jalandhar, Activa rider girls targeted

    जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, एक्टिवा सवार युवतियों को बनाया निशाना

     

    जालंधरः महानगर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन बेखौफ लुटेरे चोरी- लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वरदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते सूर्या एंकलेव से सामने आया है जहां मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक्टिवा सवार दो युवतियों को निशाना बनाया है, लुटेरे उनसे मोबाइल छीन मौके से फरार हो गए, घटना सूर्या एंकलेव की बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि जहां पार्क के बाहर खड़ी दो एक्टिवा सवार युवतियों से नकाबपोश लुटेरे मोबाइल छीन कर फरार हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि घटना दौरान युवतियों ने लुटेरों का सामना करने की कोशिश भी की, लेकिन लुटेरे मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • अवैध रूप से तस्करी वाले सोना को पिघलाने वाले कारखाने का भंडाफोड़,36.9 किलोग्राम सोना बरामद

    अवैध रूप से तस्करी वाले सोना को पिघलाने वाले कारखाने का भंडाफोड़,36.9 किलोग्राम सोना बरामद

     

    नई दिल्ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को कहा कि उसने मुंबई में सोने की तस्करी के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है और 22 करोड़ रुपये की कीमत के 36.9 किलोग्राम सोना बरामद किया है।

    जानकारी के मुताबिक, एक शख्स को डीआरआई ने गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारी ने कहा, सोने की तस्करी के नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हमने 23 जनवरी को मुंबई में सोना पिघलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। हमने 36.9 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद किया है। अधिकारी ने कहा कि विदेशी नागरिकों सहित विभिन्न लोगों द्वारा सोने की भारत में तस्करी की जाती थी, कैप्सूल, यात्रा बैग, कपड़े की परतों के रूप में और विभिन्न प्रकार की मशीनों में भी छिपाकर सोने की तस्करी की जाती थी

  • एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने के बाद 2 को पकड़ा, एक पर 36 तो दूसरे पर 24 से ज्यादा केस

     एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने के बाद 2 को पकड़ा, एक पर 36 तो दूसरे पर 24 से ज्यादा केस

     

     

     

    नोएडा : नोएडा में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी है। बीती रात भी पुलिस ने 3 बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा था और आज भी पुलिस ने दिन में ही 2 बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा है। आज दोपहर एक के बाद एक दो पुलिस मुठभेड़ हुई। पहली थाना सेक्टर-113 में और दूसरी सेक्टर-63 में । सेक्टर-63 में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया।

    एक मुठभेड़ में थाना सेक्टर-113 पुलिस मेट्रो के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-79 के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान धर्मू पुत्र रमेश सिंह निवासी कल्याणपुरी दिल्ली हुई है। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।एडीसीपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के चलते शहर में अधिकांश स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान ये संदिग्ध दिखा। इसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर ये भागने लगा साथ ही जान से मारने की नीयत ये इसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्यवाही की। बदमाश के पैर में गोली लगी और बाइक से गिर गया। इसके बाद इसे गिरफ्तार किया। इसके ऊपर दिल्ली एनसीआर में 36 से ज्यादा लूट और छिनैती के मामले दर्ज हैं।

    एडीसीपी ने बताया कि इसका एक साथी थाना सेक्टर-58 में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। ये 307 के मुकदमा भी दर्ज है। इसका आपराधिक रिकार्ड खंगला जा रहा है। जिस बाइक से ये यहां आया था वह भी चोरी की है। इसके पास से 03 मोबाइल, 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस, 1 मोटर साइकिल होंडा शाइन बरामद की गई।

    दूसरे मामले में थाना सेक्टर 63 पुलिस व गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ एफएनजी रोड अथॉरिटी के जंगल में हुई। इसकी पहचान युसुफ उर्फ जला भुना निवासी जली कोठी थाना सदर बाजार मेरठ हुई है। इसके ऊपर 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगला रही है।

  • फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट, 238 सवार थे लोग..

     फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट, 238 सवार थे लोग..

     

    नई दिल्ली : रूस से गोवा जा रही अज़ूर एयर की चार्टर्ड फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई है। गोवा हवाई अड्डे के डायरेक्टर को एक ईमेल के माध्यम से यह धमकी भेजी गई थी। सूचना मिलने के बाद इस फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है। यह फ्लाइ टरूस के पर्म एयरपोर्ट से गोवा जा रही थी। बड़ी बात यह है कि इस विमान में 238 पैसेंजर और 7 क्रू मेंबर सवार हैं।

    बता दें कि प्लेन ने रूस के पेरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अजूर एयरलाइंस के प्लेन ने गोवा आने के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बीच में ही उसे सुरक्षा संबंधित अलर्ट जारी कर दिया गया। जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया है।

    बता दें कि 11 दिनों में रूसी एयरलाइंस एजूर की फ्लाइट के साथ यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 10 जनवरी को भी मॉस्को से गोवा जा रहे Azur एयरलाइंस के विमान की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। दरअसल, विमान में बम होने की खबर गोवा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ई-मेल के जरिए मिली थी। गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही विमान के पायलट से संपर्क किया और फ्लाइट को पास के एयरपोर्ट पर लैंड कराने के लिए कहा। एटीसी ने विमान के पायलट से जामनगर स्थित भारतीय वायु सेना के एयर बेस पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के निर्देश दिए। इस एयरपोर्ट से बस एक ही पैसेंजर फ्लाइट का संचालन होता है और वह भी सुबह के समय।

  • प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पकड़ा गया फर्जी एनएसजी जवान, सेना और IB जांच में जुटी

    प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पकड़ा गया फर्जी एनएसजी जवान, सेना और IB जांच में जुटी

     

     

     

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी को मुंबई में थे, यहां उन्होंने करीब 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया था। जानकारी के मुताबिक एमएमआरडीए मैदान में आयोजित पीएम के कार्यक्रम में एक शख्स एनएसजी का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर घुसने की कोशिश कर रहा था। हालांकि शक होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

    बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी 35 वर्षीय रामेश्वर मिश्रा नवी मुंबई का रहने वाला है। वह भारतीय सेना की गार्ड्स रेजीमेंट का जवान होने का दावा कर रहा है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। वहीं सेना, आईबी, दिल्ली पुलिस और पीएम सुरक्षा अधिकारी जैसी कई एजेंसियां ​​संदिग्ध की जानकारी की जांच कर रही हैं कि वह वीवीआईपी सेक्शन में जाने की कोशिश क्यों कर रहा था।

  • कोटक महिंद्रा बैंक में लूट की वारदात  को अंजाम देने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने लाखों की राशि सहित किया काबू..

     कोटक महिंद्रा बैंक में लूट की वारदात  को अंजाम देने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने लाखों की राशि सहित किया काबू..

     

    जालंधर (  सुमेश शर्मा ): कोटक महिंद्रा बैंक लूट के मामले में देहात पुलिस ने लूट के गिरोह के 2 सदस्यों को काबू कर लिया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एसपीडी सर्बजीत बाहिया और डीएसपी सर्वजीत राए ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प वाली नाकेबंदी के दौरान बिधिपुर फाटक के पास मौजूद थे उसी दौरान उन्हें अमृतसर साइड से एक्सीडेंट कार बिना नंबरी कार आती हुई दिखाई दी। जिसे स्पेशल नाकेबन्दी कर रोककर जब उन्होंने गाड़ी चालक से पूछताछ कर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 3 लाख 90 हजार रुपए गाड़ी में मिले। जिस पैसों पर कोटक महिंद्रा बैंक की मोर लगी हुई थी। जिस में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान आरोपियो ने बताया कि कुछ दिनों पहले 9 तारीख को 4:22 पर कोटक महिंद्रा बैंक गांव हाजरा में गन पॉइंट पर 9 लाख रुपए की लूट की थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 3 लाख 90 हजार रुपए और एक पिस्टल 32 बोर तीन जिंदा रोद , एक लैपटॉप, एक कार, एक सोने की अंगूठी और एक सोने जोड़ी टोपस की बरामद की है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तरनतारन और रमनदीप सिंह उर्फ रमण पुत्र दर्शन सिंह निवासी थाना खालड़ा, तरनतारन के रूप में हुई है। जल्द ही इन को माननीय अदालत में पेश कर आरोपियों के खिलाफ जल्द रिमांड लिया जाएगा पकड़े गए आरोपियों से और भी काफी खुलासे हो सकते हैं

  • फगवाड़ा में गाड़ी लूटकर भाग रहे गैंगस्टरो की ताबड़तोड़ फायरिंग में कॉन्स्टेबल शहीद, फायरिंग के बीच तीनों गिरफ्तार; सीएम मान ने किया शहीद के परिवार को 1 करोड़ देने का ऐलान…

    फगवाड़ा में गाड़ी लूटकर भाग रहे गैंगस्टरो की ताबड़तोड़ फायरिंग में कॉन्स्टेबल शहीद, फायरिंग के बीच तीनों गिरफ्तार; सीएम मान ने किया शहीद के परिवार को 1 करोड़ देने का ऐलान…

     

    लुधियाना : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कपूरथला के फगवाड़ा क्षेत्र में देर रात गैंगस्टरों ने पुलिस के कॉन्स्टेबल को गोलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात के वक्त पुलिस थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन कमल बाजवा क्रेटा गाड़ी लूट कर भाग रहे गैंगस्टरों का पीछा कर रहा था। लुटेरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियां लगने से कमल बाजवा की मौत हो गई है।

    गाड़ी लूटकर भाग रहे गैंगस्टरो की सूचना फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को दी। फिल्लौर में नाका लगाकर बैठी पुलिस की गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में तीन गैंगस्टरों को गोलियां लगी हैं। गोलियां लगने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया।

    जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टरों को टांगों और हाथों पर गोलियां लगी हैं। तीनों घायल गैंगस्टरों की पहचान रणबीर, विष्णु और कुलविंदर के रूप में हुई है। तीनों को लेकर पुलिस पहले सिविल अस्पताल फिल्लौर में लेकर गई। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर और गोलियां लगी होने पर सिविल अस्पताल जालंधर में रेफर कर दिया गया। देर रात पुलिस तीनों को लेकर जालंधर पहुंची। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    बता दें कि लुटेरे फगवाड़ा में किसी की कार को लूट कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी एसएचओ के गनमैन कमल बाजवा को लगी तो उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। बाजवा को लुटेरों के पास पिस्तौल होने की जानकारी नहीं थी। लुटेरों ने जब देखा कि पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा है तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोलियां कमल बाजवा को लगी। लोगों ने तुरंत प्रभाव से उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां पर उनकी मौत हो गई।

    1 करोड़ रुपए एक्सग्रेशिया राशि देगी पंजाब सरकार
    वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में लुटेरों की गोली से शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के परिवार को 1 करोड़ रुपए एक्सग्रेशिया ग्रांट देने की घोषणा की है। एक ट्वीट में उन्होंने कुलदीप सिंह बाजवा की शहादत को सलाम किया है। पंजाब सरकार 1 करोड़ रुपए एक्सग्रेशिया राशि देगी और एचडीएफसी बैंक की तरफ से 1 करोड़ रुपए बीमे की राशि दी जाएगी।