Category: CRIME

  • ताजा खबर : अतीक अहमद के वकील के घर के पास हमला, बम फेंककर फरार हुए हमलावर

    ताजा खबर : अतीक अहमद के वकील के घर के पास हमला, बम फेंककर फरार हुए हमलावर

    ताजा खबर : अतीक अहमद के वकील के घर के पास हमला, बम फेंककर फरार हुए हमलावर

     

     

    अतीक अहमद के वकील के घर के पास फेंका गया बम

    अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा के घर के पास बम फेंका गया है. विजय मिश्रा का घर कर्नलगंज इलाके में मौजूद है. इसमें चश्मदीद का कहना है कि हमलावर झोले में बम भरकर लाए थे और कई बम फेंके. हमलावर 30-32 साल की उम्र का था. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

  • ट्रिपल मर्डर : शख्स ने माता-पिता और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला;दहशत में आये स्थानीय लोग

     ट्रिपल मर्डर : शख्स ने माता-पिता और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला;दहशत में आये स्थानीय लोग

     

    आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चौकाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने डांट फटकार के बाद पिता, माता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। वह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात ढाई बजे के आसपास की है, जब कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव के निवासी भानु प्रताप सिंह (48), सुनीता (45), राशि (12) सोए हुए थे और बेटा राजन सिंह ने उसी दौरान कुल्हाड़ी से तीनाें की हत्या कर दी और फरार हो गया।

    इस बात की सूचना ग्रामीणों को सुबह लगी तो उन्होंने थाने पर फोन करके सूचना दी मौके पर निरीक्षक कप्तानगंज पहुंच गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित पुलिस के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंच गए है। मौके पर खोजी स्वान टीम को भी बुलाया गया है। इस बात की सूचना जैसे ही राजन सिंह की बड़ी बहन रानी सिंह को मिली वह आजमगढ़ में अपने बड़े पिता (ताऊ) के यहां शादी की तैयारी में गई थी। पीड़ित भानु प्रताप सिंह तीन भाई हैं। भानु प्रताप सिंह, उदय सिंह, भूपत सिंह।

    पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। ग्रामीणों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार राजन ने एक बोरी गेहूं चोरी करके बेच दिया था। इस पर नाराज होकर पिता भानु प्रताप सिंह और उनकी माता सुनीता सिंह ने उसे डांट फटकार लगाई थी। लोगों को आशंका है कि शायद इसी डांट फटकार के बाद बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फरार हत्यारोपी राजन सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की है।

  • श्रद्धा हत्याकांड में अदालत ने आफताब के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुरक्षित रखा, 29 को आएगा आदेश

    श्रद्धा हत्याकांड में अदालत ने आफताब के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुरक्षित रखा, 29 को आएगा आदेश

    नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने महरौली इलाके में लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला दबाकर हत्या करने और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोप तय करने पर शनिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। शनिवार को आरोपों पर बहस पूरी हो गई। इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने मामले की सुनवाई 29 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी।

    इस बीच, अंतिम संस्कार करने के लिए अपनी बेटी के अवशेष उन्हें सौंपने की मांग करते हुए विकास वाकर ने अदालत में एक आवेदन दायर किया। विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने इसके बारे में कहा कि पुलिस अर्जी पर सुनवाई की अगली तारीख पर जवाब दाखिल करेगी।

    दिल्ली पुलिस ने इससे पहले अदालत से कहा था कि विश्वसनीय और पुख्ता सबूतों से आपत्तिजनक परिस्थितियां स्पष्ट होती हैं और वे घटनाओं की एक कड़ी बनाती हैं। पूनावाला पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • कलयुगी भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को उतारा मौत के घाट,जांच में जुटी पुलिस…

    कलयुगी भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को उतारा मौत के घाट,जांच में जुटी पुलिस…

     

    तरनतारन: जिले के अंतर्गत आते गांव गुरकविड में एक भतीजे ने तेजधार कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को मौत के घाट उतार दिया। इस संबंधी थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    सुखपाल सिंह गांव गुरकविड में अपनी पंक्चर लगाने वाली दुकान पर मौजूद था। उस समय उसका भतीजा प्रताप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह आ गया जिसने तेजधार कुल्हाड़ी से वार कर अपने चाचा का कत्ल कर दिया। इस कत्ल की वजह कुछ दिन पहले चाचा-भतीजा में हुई तकरार बताई जा रही है। डी.एस.पी. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का किया एनकाउंटर, STF ने शूटर गुलाम को भी किया ढेर- उमेश पाल हत्याकांड में चल रहे थे फरार

     झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का किया एनकाउंटर, STF ने शूटर गुलाम को भी किया ढेर- उमेश पाल हत्याकांड में चल रहे थे फरार

    प्रयागराज : अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में मार गिराया है। उसके अलावा एक और बदमाश गुलाम को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद और गुलाब फायरिंग करने लगे। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों मारे गए। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि इन लोगों के पीछे हमारी टीम डेढ़ महीने से जुटी हुई थी और आज जाकर हमें बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी 5 मिनट के फासले से ये दोनों चकमा देकर भाग निकले थे। उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद का बेटा असद वॉन्टेड था और उस पर 5 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित था। इसी केस में गुलाम भी वॉन्टेड था। अतीक अहमद के 5 बेटों में से असद तीसरे नंबर का था।

  • बेखौफ हथियारबंद लुटेरों ने लुधियाना के एक कारोबारी पर हमला कर हत्या की घटना को दिया अंजाम…

    बेखौफ हथियारबंद लुटेरों ने लुधियाना के एक कारोबारी पर हमला कर हत्या की घटना को दिया अंजाम…

    लुधियाना :  दो हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यापारी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जनकारी अनुसार, कारोबारी मंजीत सिंह बीती रात एक्टिवा पर अपने घर जा रहा था, तभी कोचर मार्किट इलाके में दो हथियारबंद लुटेरों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मंजीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • टोल प्लाजा पर दंबगई; दबंगों ने मैनेजर से की मारपीट, कहा- पैसे मांगे तो जान से मार दूंगा

    टोल प्लाजा पर दंबगई; दबंगों ने मैनेजर से की मारपीट, कहा- पैसे मांगे तो जान से मार दूंगा

    नोएडा : दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहार्ली टोल प्लाजा पर आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आती है। यहां पर जबरन टोल कर्मियों पर दबाव बनाकर दबंगों द्वारा गाड़ी बिना टोल दिए निकाली जाती हैं, लेकिन इस बात का विरोध करना टोल कर्मियों और मैनेजर को काफी भारी पड़ता है। सामने आए एक सीसीटीवी वीडियो के मुताबिक कुछ दबंगों ने टोल मैनेजर के ऑफिस में घुसकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

    मिली जानकारी के मुताबिक एनएच 91 के लुहारली टोल प्लाजा के टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने दादरी पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि जोखाबाद के रहने वाले धीरेंद्र ने अपने साथियों के साथ आकर मेरे साथ ऑफिस में घुसकर मारपीट की और इस दौरान मुझे भद्दी भद्दी गालियां भी दी। उन्होंने आगे बताया कि उन लोगों की कमर्शियल गाड़ी को रोक दिया गया था, वह बिना टोल दिए निकल रही थी। इस बात पर ही वह नाराज हुआ और बोला कि सभी कमर्शियल गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिये ही जाएंगी, अगर उनसे टोल टैक्स मांगा गया तो जान से मार दूंगा।

    मैनेजर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि पहले फोन करके धमकी दी गई और गाली गलौज की गई और कहा गया कि मैं आ रहा हूं तुझे वही देखता हूं। उसके बाद यह लोग मेरे ऑफिस पहुंच गए और वहां पर मारपीट की। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद उसके ड्राइवर जिसका नाम अभिषेक है, उसने मुझे पकड़कर बोला कि एक और गोली मारने में मुझे देर नहीं लगेगी। पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि टोल प्लाजा पर मारपीट का एक मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • बड़ी वारदात; एएसआई ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर की हत्या, पालतू कुत्ते को भी मार डाला

     बड़ी वारदात; एएसआई ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर की हत्या, पालतू कुत्ते को भी मार डाला

     

    ASI shot dead wife and son, also killed pet dog

     

    गुरदासपुर -यहां के नजदीकी गांव भूंबली में आज एक एएसआई ने अपने जवान बेटे बलप्रीत सिंह और पत्नी बलजीत काैर को गोली मार दी। थानेदार भूपिंदर सिंह जोकि अमृतसर में तैनात था, की आज अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में भूपिंदर सिंह ने अपने बेटे बलप्रीत सिंह को गोली मार दी। जब बलप्रीत को बचाने उसकी मां बलजीत काैर आई तो भूपिंदर ने उसे भी गोली मार दी। बताया जाता है कि बेटे को बचाने के लिए बलजीत उसके ऊपर लेट गई थी और गोलियां उसको लग गईं।

    दोनों की हत्या कर भूपिंदर सिंह ने पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी और पड़ोस की एक लड़की की ढाल बनाकर भाग निकला। वारदात की वजह का पता नहीं चला है। कुछ लोगों का कहना है कि भूपिंदर डिप्रैशन का शिकार था जबकि कुछ आज की वारदात को घरेलू कलह का बता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपिंदर सिंह अमृतसर में डीआईजी आफिस में तैनात है। आरोपी का एक बेटा विदेश में पढ़ रहा है।

  • क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले भारतीय क्रिकेटर के कोच ने खाया जहर, बच्चियों के साथ यौन शोषण का लगा आरोप

    क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले भारतीय क्रिकेटर के कोच ने खाया जहर, बच्चियों के साथ यौन शोषण का लगा आरोप

     

    नई दिल्ली : खेल जगत में इन दिनों यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। जिम्नास्टिक्स, सेलिंग और साइकिलिंग के बाद अब क्रिकेट भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। हाल ही में देहरादून में क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले और भारतीय महिला क्रिकेटर के पूर्व कोच नरेंद्र शाह पर गंभीर आरोप लगे हैं। शाह पर अपनी अकेडमी की बच्चियों के साथ यौन शोषण करने, उन्हें जातिसूचक ताने देना का दोषी बताया गया है। ये मुद्दा तब सामने आया जब एक बच्ची ने कोच शाह के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडिया लीक कर दिया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं कक्षा की इस बच्ची का शाह ने कई बार शोषण किया। जो ऑडिया सामने आया है उसमें भी शान ने बच्ची से अश्लील बातचीत की और सेक्शुअल फेवर भी मांगे। ऑडिया के वायरल होते ही कोच शाह ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की और इस समय वो अस्पताल में हैं।

    शाह को फौरन ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ देहारदून में उनके पद से हटा दिया गया। हालांकि वो अब भी चमोली डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं। ऑडियो लीक करने वाली बच्ची चमोली की ही रहने वाली है। सोमवार रात को अकेडमी में ही ट्रेनिंग करने वाली 15 साल की बच्ची के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद शाह के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनपर आईपीएल की धारा 354-A (शारीरिक शोषण) और 506 (अपराधिक तरीके से धमकाना) के अंतर्गत शिकायत दर्ज की गई है।

  • जालंधर के संतोखपुरा में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, लीव इन में प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

    You are currently viewing जालंधर के संतोखपुरा में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, लीव इन में प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

    Lover murdered girlfriend in Santokhpura, Jalandhar, woman was living with lover in live-in

    जालंधर के संतोखपुरा में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, लीव इन में प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

     

    जालंधरः महनगर के अंतर्गत आते संतोखपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति द्वारा लीवइन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक महिला की पहचान सुमन निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का तलाक हो चुका था तथा उसका एक 8 साल का बेटा भी है। महिला पिछले 2 साल से अपने प्रेमी के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी। हत्यारे ने पहले अपनी प्रेमिका के बेटे को बहाने से बाहर भेजा और फिर उसका मर्डर करके फरार हो गया। आरोपी डाउन सीलिंग का ठेकेदार है। जैसे ही महिला का बेटा वापिस आया तो उसने मां का शव देख शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

    सूचना के बाद मौके पर थाना 8 की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।