Category: CRIME

  • जालंधर के इस पॉश एरिया में एक घर से मिली शैफ की लाश,जांच शुरू

    जालंधर के इस पॉश एरिया में एक घर से मिली शैफ की लाश,जांच शुरू

    जालंधर : शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में एक घर से शैफ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह कोठी किसी कर्नल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार निक्कू पार्क के पास कोठी नंबर 602 में एक शैफ की लाश मिली है। मृतक की पहचान सुखजिदंरा के रूप में हुई है और वह यहां किराए पर रहता था। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक एक बार में शैफ का काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मेजर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात 2 बजे के करीब हुई है। थाना नंबर 6 की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। धारा 174 के तहत कार्रवाई करते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है

  • अमृतसर ब्लास्ट के बाद NIA और NSG ने  संभाला मोर्चा, जांच शुरू कर घटना स्थल पर सीन किया रीक्रिएट

    अमृतसर ब्लास्ट के बाद NIA और NSG ने  संभाला मोर्चा, जांच शुरू कर घटना स्थल पर सीन किया रीक्रिएट

     

    अमृतसर : अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर सारागढ़ी बहुमंजिला पार्किंग के पास हुए दोहरे विस्फोटों की जांच अब एनआईए की एक टीम कर रही है। देर रात एनआईए NIA की टीम के पहुंचने के बाद मंगलवार सुबह NSG की टीम भी जांच के लिए विरासती मार्ग पहुंची। दोनों टीमों ने घटना स्थल पर सीन रीक्रिएट किया और पूरे एरिया का मुआयना भी किया।

    घटना स्थल पर जांच में जुटी टीम।

    वहीं इससे पहले टीम ने फोरेंसिक जांच टीमों से ब्योरा लेने के अलावा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस बीच पुलिस सूत्रों के हवाले से खुलासा हुआ है कि ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर हुए दो विस्फोटों में इस्तेमाल विस्फोटक 250 मिलीलीटर के दो कैन ‘हेल’ नामक कोल्ड ड्रिंक के कैन में पैक किए गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कैन को गिराने या ऊंचाई से फेंके जाने पर उनमें विस्फोट हो गया।

    एनआईए और NSG की टीम के अमृतसर पहुंचते ही हेरिटेज स्ट्रीट पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए बहुमंजिला पार्किंग की छत पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

    घटना स्थल पर पहुंच जांच करती हुई NIA की टीम।

    गौरतलब है कि पहला धमाका शनिवार रात को हुआ, जबकि दूसरा कम तीव्रता का धमाका बीते सोमवार को सुबह हुआ था। पहले दिन में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने कहा था कि विस्फोटकों को कच्ची सामग्री से तैयार किया था। दूसरा रहस्यमयी धमाका सोमवार को उसी जगह के पास हुआ जहां शनिवार रात पहला धमाका हुआ था।

  • बड़ी वारदात; गैंगस्टर सुक्खा का गोलियां मारकर कत्ल

    बड़ी वारदात; गैंगस्टर सुक्खा का गोलियां मारकर कत्ल

     

    Major incident in Ludhiana, gangster Sukha shot dead

    लुधियाना -आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटनाक्रम में यहां सोमवार को गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस फायरिंग में गैंगस्टर का साथी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात हैबोवाल इलाके के जोगिंद्र नगर में घटित हुई। सुक्खा बाड़ेवालिया अपने साथी रोहित के घर की छत पर बैठा हुआ था। उनके साथ बब्बू भी मौजूद था। किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई। रोहित और बब्बू ने बाड़ेवालिया पर गोलियां बरसा दीं। छाती में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथापाई के दौरान सिर में गोली लगने से रोहित भी घायल हो गया। उसे DMC अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से बब्बू फरार है। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

  • दिल दहलाने वाली वारदात; जेल से छूटकर आए बेटे की सोते समय पिता ने की गोली मारकर की हत्या

     दिल दहलाने वाली वारदात; जेल से छूटकर आए बेटे की सोते समय पिता ने की गोली मारकर की हत्या

     

    ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। बेटा कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। आरोपी पिता का साथ उसके भाई ने भी दिया। मृतक कुछ दिनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया था। बेटे पर हत्या का आरोप लगने के बाद से पिता नाराज चल रहा था।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के लोगों ने पुलिस को तीन अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर गोली मारने की जानकारी दी गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि घटना को मृतक के पिता और उसके भाई ने ही अंजाम दिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक को चार गोलियां मारी।

    पुलिस ने बताया है कि थाना बादलपुर में मृतक के मामा ने सूचना दी कि 7 मई को उनका भांजा घर पर आंगन में सो रहा था। सुबह 5 बजे सोते समय मेरे भांजे को 3 अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गयी है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि घटना को मृतक के पिता व भाई ने ही अंजाम दिया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी है।

  • एक बार फिर सामने आया श्रद्धा जैसा हत्याकांड, पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े

    एक बार फिर सामने आया श्रद्धा जैसा हत्याकांड, पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े

     

    गुरुग्राम : दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में भी श्रद्धा हत्याकांड जैसा खौफनाक मामला सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी पति को मानेसर से गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।

    मानेसर के कुकडोला गांव में 21 अप्रैल को खेत में बने एक कमरे के अंदर एक महिला का अधजला धड़ मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के धड़ से दोनों हाथ, दोनों पैर और गर्दन से ऊपर का भाग गायब था। पुलिस को शुरू से ही शक था कि महिला की कहीं और हत्या की गई है।

    गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने गुरुवार को कहा कि आरोपी पति जितेंद्र (34) से पूछताछ की जा रही है और अधिक जानकारी शुक्रवार को साझा की जाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जितेंद्र गांधी नगर का रहने वाला है और मानेसर इलाके में किराये पर रहता था।

    महिला का शव कुकडोला गांव निवासी उमेद सिंह के लीज पर लिए गए खेत में बने दो कमरों में से एक से मिला था। पुलिस के मुताबिक, उमेद सिंह ने पचगांव चौक से कसान गांव तक जाने वाली सड़क के किनारे आठ एकड़ जमीन लीज पर ली थी।

    उमेद सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, “मेरे पड़ोसी ने मुझे फोन किया और बताया कि उसने मेरे खेत के एक कमरे से कुछ धुआं निकलते देखा है। जब मैं खेत में पहुंचा तो मुझे कमरे में आधा जला हुआ धड़ मिला और मैंने पुलिस को इसकी सूचना दी।”

    पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि धड़ एक 30 वर्षीय महिला का है। रविवार को महिला के कटे हुए दोनों हाथ और बुधवार शाम को उसका सिर खेड़कीदौला इलाके से मिला था।

    उमेद सिंह की शिकायत पर मानेसर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य छिपाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

  • स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर , जांच में जुटी पुलिस…

     स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर , जांच में जुटी पुलिस…

     

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मथुरा रोड पर यह दिल्ली पब्लिक स्कूल, जिसे बम से उड़ाने की सूचना पुलिस को मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस के मुताबिक, यह किसी की शरारत लग रही है। बच्चे सुरक्षित हैं, अब तक सभी के बीच पैनिक की स्थिति नहीं है। स्कूल ने करीब 8 बजकर 10 मिनट पर 100 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। वहीं, इससे कुछ दिन पहले ही साउथ दिल्ली के एक स्कूल में बम होने की कॉल मिली थी।

  • पंजाब के गुरुद्वारा साहिब में बड़ी घटना,पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद..

    पंजाब के गुरुद्वारा साहिब में बड़ी घटना,पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद..

     

    पंजाब : मोरिंडा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में एक बेहद शर्मनाक घटना हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ चल रहा था और संगत गुरुघर में नतमस्तक हो रही थी।

    इस बीच एक व्यक्ति गुरुघर में दाखिल होकर ग्रंथी सिंह की तरफ इशारा करता है और आगे आकर उन पर हमला कर देता है। गुरुघर के अंदर हुई उक्त वारदात वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आगे से ग्रंथी सिंह भी तलवार निकाल लेता है। इसका कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की ग्रंथी सिंह से रंजिश थी। बेशक ग्रंथी सिंह के साथ कोई रंजिश हो सकती है, लेकिन गुरुघर के अंदर हुई यह घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

    मोरिंडा बेअदबी मामले को लेकर बोले CM मान

    मोरिंडा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई बेअदबी के मामले को लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर सी.एम. मान ने कहा कि गुरुद्वारा कोतवाली में हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस घटना के लिए बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई भी हो उसे सख्त सजा दी जाएगी। सी.एम. मान ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान सबसे पहले है।

     

  • शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार

    You are currently viewing शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार

    शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार

     

    छत्तीसगढ़ ;  बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से सामने आ रही है, जहां शादी समारोह के दौरान एक शख्स ने दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बच्चे भी हैं। उक्त घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला भानपुरी में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच आंधी के कारण लाइटें बंद कर दी गईं। देखते ही देखते मंच पर बैठे दूल्हा-दुल्हन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

  • लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत

    You are currently viewing लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत

    लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत

     

    चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान नगर निगम लुधियाना में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर विशाल रामपाल और क्लर्क गुरविन्दर सिंह गुरी को दो किश्तों में 6000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। विशाल रामपाल का अब नगर निगम अमृतसर में तबादला हो गया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलाजिमों के विरुद्ध यह केस मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत की जांच करने के उपरांत दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता जुगल किशोर निवासी हैबोवाल, लुधियाना ने दोष लगाया कि उक्त मुलाजिमों ने उसकी जायदाद की ऐनओसी जारी करने के एवज में दो किश्तों में रिश्वत के तौर पर 6000 रुपए लिए हैं।

    शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त मुलाजिमों ने इस एवज में 15,000 रुपए की माँग की थी परन्तु सौदा 6000 रुपए में तय हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी हुई बातचीत अपने मोबाइल पर रिकार्ड कर ली थी।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि लुधियाना रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए दोषों की जांच की और रिश्वत की माँग करने और रिश्वत लेने के लिए दोषी पाये जाने के उपरांत नगर निगम लुधियाना के उपरोक्त मुलाजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और कल लुधियाना की अदालत में पेश किया जायेगा। इस मामले की आगे जांच जारी है।

     

  • अतीक-अशरफ हत्याकांड के समय ड्यूटी में तैनात 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

    अतीक-अशरफ हत्याकांड के समय ड्यूटी में तैनात 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

     

     

    प्रयागराज : अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में चार दिन बाद पुलिस ने बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिनमें शाहगंज थाने के एसओ अश्वनी कुमार सिंह के अलावा दो सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

    वहीं, आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या को सीजेएम कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर 7 दिनों की कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। हालांकि सीजेएम कोर्ट ने तीनों आरोपियों की चार दिन की कस्टडी रिमांड की मंजूरी दी है। कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद अब 23, अप्रैल को आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल से लाकर आज सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों की पेशी को लेकर जिला कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसआईटी आरोपियों को कस्टडी में लेकर अब पूछताछ करेगी। एसआईटी विवेचना में सबूत जुटाएगी और क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। आज शाम मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन ले जाकर एसआईटी क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। एसआईटी तीनों आरोपियों का बयान अदालत की अनुमति से दर्ज कर चुकी है।