Category: CRIME

  • लुधियाना में दिल दहलाने वाला ट्रीपल मर्डर केस, पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार काट कर हत्या

     लुधियाना में दिल दहलाने वाला ट्रीपल मर्डर केस, पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार काट कर हत्या

     

     

    लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना के शिमलापुरी एरिया में स्थित न्यू जनकपुरी में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतकों में पति-पत्नी और एक बुजुर्ग महिला शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। ये हत्या रंजिश में या लूट के इरादे से की गई है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार चमनलाल (50 वर्षीय) अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर और माता के साथ न्यू जनकपुरी के घर में रहता था। बुधवार को दूध वाला उनके घर में दूध डालकर चला गया।

    वीरवार को भी वह घर पर दूध डालने आया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अगले दिन शुक्रवार को जब वह दूध डालने आया तो घर में कोई हलचल नहीं हुई। इस दौरान घर से दुर्गंध आने लगी तो उनसे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सूफी गायक कंवर ग्रेवाललूट का शिकार होते होते बचे,पहचानने के बाद लूटेरों का बदला इरादा

     सूफी गायक कंवर ग्रेवाललूट का शिकार होते होते बचे,पहचानने के बाद लूटेरों का बदला इरादा

     
     

    -लुटेरों को 500 रुपए दूध पीने के लिए दिए

    फगवाड़ा/उत्तम हिन्दू न्यूज मशहूर पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल के साथ लूट की कोशिश की गई। वारदात दौरान लुटेरों ने उन्हें पहचान लिया जिसकारण लुटेरों ने उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वह रात को अकेले अमृतसर से वापस आ रहे थे और जब वह फगवाड़ा और गोराया के बीच वाले रास्ते पर पहुंचे तो गोराया के नजदीक नेशनल हाईवे पर डेढ़ से पौने दो के बीच कुछ नौजवानों ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रोकी और उनकी कार में बैठ गए।
    गायक ग्रेवाल ने आगे बताया कि मैंने गाड़ी में श्लोक लगाए हुए थे। गाड़ी में बैठने के बाद उनमें से एक युवक मेरी गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठ गया और बाकी के व्यक्ति कार की पिछली सीट पर बैठ गए। थोड़ा आगे जाने पर उन लोगों ने उन्हें कहा कि आप हमें यहीं उतार दो और कहने लगे कि हम लूटने के लिए आपकी गाड़ी में बैठे थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि गाड़ी में कंवर ग्रेवाल हैं। कंवर ग्रेवाल ने उन्हें 500 रुपए देकर उन्हें दूध पीने के लिए कहा और फिर वे पांचों वहां से चले गए। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद होने की जरूरत है। इस घटना में तो लुटेरों ने कंवर ग्रेवाल को नामी हस्ती होने के चलते छोड़ दिया लेकिन अगर वहीं कोई आम आदमी होता तो उसके साथ लूट की एक बड़ी वारदात हो सकती थी।

  • ED द्वारा अपने ही पूर्व डिप्टी डॉयरेक्टर को किया गया गिरफ्तार, 500 करोड़ की हेराफेरी से जुड़ा है मामला

    ED द्वारा अपने ही पूर्व डिप्टी डॉयरेक्टर को किया गया गिरफ्तार, 500 करोड़ की हेराफेरी से जुड़ा है मामला

     

     

    लखनऊ : प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बुधवार को अपने ही पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत के लखनऊ स्थित घर पर छापा मारा है। उनके अपार्टमेंट से टीम ने कई दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है। ईडी की टीम सावंत गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट में पेश करना है। सावंत जब मुंबई में ईडी थे, तब उन पर एक हीरा कंपनी से 500 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगा था।

    आईआरएस अधिकारी सचिन सावंत वर्तमान में लखनऊ में ही तैनात हैं। वह सीमा शुल्क और जीएसटी के लिए काम कर रहे हैं। सावंत काफी समय से ED के रडार पर थे। भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को लेकर ईडी टीम मुंबई से लखनऊ पहुंची। ईडी टीम ने शालीमार वन वर्ल्ड स्थित सावंत के आवास पर छापेमारी की।

    देर तक चले अभियान में ईडी टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसके साथ ही बैंक से जुड़ी डिटेल भी जुटाई। ईडी ने सावंत के घर से बरामद सभी चीजों को अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई है। टीम ने सचिन सावंत को भी गिरफ्तार कर लिया है और मुंबई के लिए रवाना हो गई है। ईडी की टीम ने उनके मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है।

  • मां ने खोया आपा, अपने चार बच्चों को मार कर ली खुदकुशी

    मां ने खोया आपा, अपने चार बच्चों को मार कर ली खुदकुशी

     

     

    जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त किए जाने के बाद अपने चार बच्चों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उर्मिला नाम की महिला अपने बच्चों के साथ घर पर थी, जबकि उसका पति जेठा राम काम के सिलसिले में जोधपुर गया हुआ था। उसने पहले अपने बच्चे विक्रम (5), भावना (8), मनीषा (2) और विमला (3) को एक बाजरे के टैंकर के अंदर बंद कर दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम तक जब परिवार के सदस्यों ने उसे नहीं देखा तो वे घर गए और शव देख कर चौंक गए। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस ने कहा कि पूरी जांच की जाएगी। हालांकि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। हालांकि, उर्मिला के चाचा, जिनका नाम दुर्गाराम है, ने जेठा राम और उसके ससुराल वालों पर पिछले पांच वर्षों में पीडि़ता का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने पति के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताडऩा का भी मामला दर्ज कराया है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

  • ठग गिरोह का हुआ पर्दाफाश; खुद की 2660 फर्जी कंपनियां और सरकार को लगा दिया 15 हजार करोड़ का चूना, माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा

    ठग गिरोह का हुआ पर्दाफाश; खुद की 2660 फर्जी कंपनियां और सरकार को लगा दिया 15 हजार करोड़ का चूना, माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा

     

     

    नोयडा : दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिसने भारत के भगोडे कारोबारियों विजय माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां.. नोएडा पुलिस ने जीएसटी नंबर सहित 2660 फर्जी कंपनियां बनाने वाले एक गिरोह के महिला समेत 8 लोगों को पकड़ा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि ये लोग सरकार को प्रति माह करीब 15000 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे थे।

    इस गिरोह ने फर्जी कंपनियां बनाकर देशभर में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया। नोएडा पुलिस ने मामले में सरगना समेत 8 को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, विजय माल्या पर 9 हजार करोड़, जबकि नीरव मोदी पर 14 हजार करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप है।

    नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरोपी दिल्ली-गाजियाबाद के तीन स्थानों पर ऑफिस खोलकर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेजों से तैयार 2600 से अधिक कंपनियों की सूची भी मिली है। पुलिस ने सरगना दीपक मुरजानी, विनीता, अश्वनी, यासीन, आकाश सैनी, राजीव, अतुल और विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

    जांच में आठ हजार लोगों के पैन की डिटेल के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस गिरोह ने पांच साल में सरकार को करीब 15 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान पहुंचाया है। गिरोह फर्जी कंपनी और फर्जी जीएसटी नंबर के आधार पर जीएसटी रिफंड ले लेता था। मार्च में मिली शिकायत के बाद पुलिस की तीन टीमों ने जांच कर गिरोह का खुलासा किया है।

    सेक्टर-20 पुलिस की ओर से पकड़ा गया ठग गिरोह 2660 फर्जी कंपनियों के जरिये देशभर में फर्जीवाड़ा कर रहा था। गिरोह में शामिल आठ आरोपियों से आठ लाख लोगों के पैन कार्ड के ब्योरे समेत फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गाजियाबाद और चंडीगढ़ में छापेमारी की।

    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि गिरोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है, जो देश के अलग-अलग हिस्से में बैठकर आरोपियों के साथ ठगी कर रहे थे। जांच में आरोपियों से 12 लाख 66 हजार रुपये नगद, 32 मोबाइल, चार लैपटॉप, 118 फर्जी आधार कार्ड, तीन कार, फर्जी जीएसटी नंबर के साथ ही अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी सबसे पहले फर्जी कंपनी और जीएसटी नंबर हासिल करने के लिए निजी वेबसाइट और अन्य आउसोर्सिंग कंपनियों के जरिए लोगों के पैन कार्ड का डाटा हासिल करते थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को कुछ रुपये का लालच देकर उनके आधार कार्ड में अपने नंबर को रजिस्टर्ड करा देते थे। इस प्रकार से एक ही व्यक्ति से मिलते-जुलते नामों के सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड में संशोधन कर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस काम को गिरोह का सरगना दीपक मुरजानी और उसकी पत्नी विनीता और उनके साथी करते थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों से फर्जी कंपानियां और उनकी जीएसटी नंबर हासिल करते लेते थे, जिसको आरोपी उसके साथ शामिल किए गए चार्टर्ड अकाउंटेंट को बेच देते थे।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह के सरगना दीपक मुरजानी द्वारा तैयार की गई फर्जी कंपनी और जीएसटी नंबर को गिरोह में शामिल 12 सीए हासिल कर लेते थे। इसके बाद वे पूरे देश में फैले उनके क्लाइंट को कम दरों में जीएसटी इनपुट क्रेडिट रिफंड और ब्लैक मनी को व्हाइट कराने के लुभावने ऑफर देते थे। वे सरकार से लाखों रुपये का इनपुट क्रेडिट का रिफंड भी अलग-अलग तरीके से ले लिया करते थे। गिरोह के सीए इन कंपनियों का जीएसटी बिल भी बेच देते थे।

    लक्ष्मी सिंह, (पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्ध नगर) ने कहा, ”फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामले की जांच के लिए जीएसटी विभाग के साथ ही अन्य एजेसियों को भी सूचित किया है।”

  • फतेहगढ़ साहिब में AGTF और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, चली गोलियां, 2 गैंगस्टर काबू

    फतेहगढ़ साहिब में AGTF और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, चली गोलियां, 2 गैंगस्टर काबू

     

     
     

    फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार ये ये मुठभेड़ देर रात को हुई और इसमें 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इन गैंगस्टरों ने 29 मई को बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप के कारिंदों से 40 लाख कैश लूटा था।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल पंप से लूट करने वाले गैंगस्टर एक आई-20 कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को दी। AGTF ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से खरड़ में नाकाबंदी कर दी।

    नाके पर जैसे ही आई-20 कार आई तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस पर AGTF ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस फायरिंग में गोली लगने से दोनों गैंगस्टर घायल हो गए और उन्हें AGTF ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल गैंगस्टरों को देर रात मरहम पट्टी के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया था।

  • ड्रग्स के खिलाफ punjab police ने चलाया ऑपरेशन क्लीन, 2300 स्थानों पर छापेमारी

     ड्रग्स के खिलाफ punjab police ने चलाया ऑपरेशन क्लीन, 2300 स्थानों पर छापेमारी

     

     
     

    चंडीगढ़ : ड्रग्स के खिलाफ पूरे पंजाब में पंजाब पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लॉन्च हुआ है।

    पंजाब के 28 जिलों में 2300 स्थानों पर पंजाब पुलिस की छापेमारी जारी है। पंजाब पुलिस के करीब 5000 पुलिसकर्मी ऑपरेशन क्लीन में शामिल हैं।

  • लूट की बड़ी वारदात ; पेट्रोल पंप का कैश जमा करवाने जा रहे कर्मियों से 40 लाख लूटे, बेखौफ फायरिंग करते हुए भागे लुटेरे

    लूट की बड़ी वारदात ; पेट्रोल पंप का कैश जमा करवाने जा रहे कर्मियों से 40 लाख लूटे, बेखौफ फायरिंग करते हुए भागे लुटेरे

    पंप के कारिंदे हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10.40 बजे हुई है। वह पुरानी सरहिंद में स्थित एसबीआई में 40 लाख 80 हजार 146 रुपये जमा करवाने जा रहा था। वह अपनी कार में कैश लेकर रेलवे पुल के नीचे से जा रहे थे। तभी लुटेरों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया।

    Cash Loot from petrol pump worker in saidpura village of Fatehgarh sahib
    लूट के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
    फतेहगढ़ साहिब के गांव सैदपुरा में सोमवार को दिन दिहाड़े पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कारिंदे से करीब 40 लाख रुपये कैश लूटने का मामला सामने आया है। लुटेरे लूट के बाद गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार का कैश करीब 40 लाख रुपये जमा करवाने के लिए पेट्रोल पंप के कारिंदे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके कैश लूटा और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल मौके पर पहुंची और घटना की गहन जांच शुरू की।
    पंप के कारिंदे हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10.40 बजे हुई है। वह पुरानी सरहिंद में स्थित एसबीआई में 40 लाख 80 हजार 146 रुपये जमा करवाने जा रहा था। वह अपनी कार में कैश लेकर रेलवे पुल के नीचे से जा रहे थे। तभी लुटेरों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सभी लुटेरों ने टोपियां पहन रखी थी और मुंह ढके हुए थे। पेट्रोल पंप के सुरक्षाकर्मी ने अपनी बंदूर लुटेरों पर तानी तो उन्होंने उसकी बंदूक छीन ली और कैश छीनकर बंदूक फेंककर भाग निकले।

    एसएसपी रवजोत गरेवाल ने बताया कि भट्टमाजरा के पास भारत पेट्रोलियम के पंप से कुछ बदमाश आई-20 कार में आए और पिस्तौल दिखाकर 40 लाख से अधिक कैश छीनकर फरार हो गए। पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में जुट चुकी हैं।

  • दिल दहलाने वाला murder, 16 साल की नबालिग युवती पर पहले चाकू से किए 40 वार फिर पत्थर से कुचला

     दिल दहलाने वाला murder, 16 साल की नबालिग युवती पर पहले चाकू से किए 40 वार फिर पत्थर से कुचला

     

     
     

    नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की पर पहले सरेआम चाकू से 40 वार किए गए और उसके बाद भी जब सिरफिरे का दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से लड़की को कुचल दिया। इस बेहद ही सनसनीखेज वारदात को रविवार को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 16 साल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल और लड़की के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

    आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • गैंगस्टर अमरप्रीत समरा की इस देश में हुई हत्या, विरोधी ग्रुप ने गोलियों से भूना

    गैंगस्टर अमरप्रीत समरा की इस देश में हुई हत्या, विरोधी ग्रुप ने गोलियों से भूना

     

     
     

    टोरंटो : कनाडा के टॉप-10 गैंगस्टरों में शामिल अमरप्रीत समरा उर्फ चक्की की वैंकूवर में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। अमरप्रीत सिंह समरा उर्फ चक्की यूनाइडेट नेशन (UN) के टॉप-10 गैंगस्टरों की लिस्ट में शामिल था। उसकी विरोधी ब्रदर्स कीपर्स ग्रुप के बीच धंधे को लेकर दुश्मनी थी।

    अमरप्रीत अपने भाई रविंद्र के साथ वैंकूवर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आया था। रात को डिनर और डांस के बाद जैसे ही समारोह स्थल से बाहर निकला को ब्रदर्स कीपर्स ग्रुप के हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना कनाडा के समय अनुसार रात को करीब 1ः30 बजे की है।

    हमलावरों ने सुबूत मिटाने के लिए उस गाड़ी को भी आग लगा दी जिसमें वह आए थे।
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बताया उन्हें गोलियां की आवाजें ऐसे सुनाई दे रहीं थीं जैसे फायरिंग मशीनगन से की गई हो।

    वहीं कनाडा पुलिस ने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन पर रात डेढ़ बजे फोन आया था और उसी वक्त पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारी ने अमरप्रीत को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाकायदा नंबर जारी कर हमलावरों के बारे में जानकारी देने की भी अपील की है।