Category: CRIME

  • नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची, धारा 144 लागू, स्कूलों-कालेजों में छुट्टी-RAF की 20 कंपनियां भी होंगी तैनात

     नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची, धारा 144 लागू, स्कूलों-कालेजों में छुट्टी-RAF की 20 कंपनियां भी होंगी तैनात
     

    गुरुग्राम : हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव होने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने हिंसा के मद्देनजर नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही तीन दिन के लिए इंटरनेट पर भी रोक लगा दी है। साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, स्कूल भी बंद कर दिए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के अफवाह को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से एक हफ्ते के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां भी मांगी हैं। इन्हें जिले के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।

    बता दें कि सोमवार को नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो गुट भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।

    हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गई। यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाएं। इस दौरान करीब 90 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।हिंसा में होमगार्ड के दो जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

  • जानें दिल्ली के किस कॉलेज के बाहर शादी से इनकार करने पर लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    जानें दिल्ली के किस कॉलेज के बाहर शादी से इनकार करने पर लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मालवीय नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप कॉलेज के एक छात्र पर लगा है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा का नाम नरगिस है। फरार आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है।

    दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने बताया कि पुलिस को आज दोपहर तकरीबन 12 बजे के आसपास जानकारी मिली थी कि ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। हालांकि कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की की उम्र 25 साल के आस पास है। एक अफसर ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लड़की के सिर से खून बह रहा था। शव के पास से ही एक लोहे की रॉड मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रॉड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

  • 16 घंटे के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर,जांच में जुटी पुलिस

    16 घंटे के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर,जांच में जुटी पुलिस

     

    दिल्ली में 16 घंटे के अंदर दो महिलाओं की हत्या हुई. पहली हत्या डाबड़ी इलाके में तो दूसरी मालवीय नगर में हुई. इन दो हत्याओं से एक बार फिर दिल्ली पुलिस निशाने पर है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पुलिस को निशाने पर लिया.

     

    कनपटी पर गोली, पार्क में लाश... 16 घंटे के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर

    राजधानी दिल्ली में 16 घंटे के अंदर एक ही जैसी दो हत्याओं से सनसनी फैल गई. पहली घटना गुरुवार देर रात डाबड़ी इलाके में हुई, जहां एक 23 वर्षीय युवक ने 42 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर मालवीय नगर के अरबिंदो कॉलेज के पास हुई. यहां एक पार्क में लड़के ने लड़की की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. चूंकि पहली हत्या में आरोपी ने खुद को गोली से उड़ा लिया था तो पुलिस के सामने चुनौती वारदात क्यों हुई, इसका खुलासा करने की है. वहीं दूसरी घटना का आरोपी भी पकड़ में आ गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

    बता दें कि पहली घटना द्वारका के डाबड़ी इलाके में गुरुवार रात आठ घटी. आशीष (23) नाम के युवक ने रेणू गोयल (42) नाम की महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी. रेणु को गोली मारने के बाद आशीष अपने घर चला गया. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और रेणु को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान पुलिस जब आशीष के घर पहुंची तो छत पर उसकी भी लाश पड़ी मिली.

    आशीष ने खुद को भी गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने रेणू गोयल और आशीष दोनों के फोन जब्त कर लिए. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों के फोन की जांच के बाद ही वारदात की असली वजह का पता चल पाएगा. रेणू गोयल के तीन बच्चे हैं. पति का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है. रेणू की हत्या के बाद से परिवार सदमे में है. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    एक-दूसरे को जानते थे आशीष और रेणू, फिर क्यों मारा?

    शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि आशीष और रेणू पहले से ही परिचित थे. दोनों कुछ साल पहले तक एक ही जिम में वर्कआउट करने जाते थे. वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी. अब पुलिस जिम मालिक से भी पूछताछ कर सकती है कि क्या जिम करने के दौरान कभी रेणू और आशीष में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी टीश आशीष के मन में थी और उसने रेणू को मारने के बाद खुद को भी उड़ा लिया.

    वहीं दूसरी घटना मालवीय नगर के अरबिंदो कॉलेज के पास स्थित एक पार्क में आज दोपहर करीब 12 बजे हुई. यहां एक लड़के ने लोहे की रॉड से लड़की के सिर पर हमला उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया.

    शादी से किया इनकार तो लोहे की रॉड मार की हत्या

    डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी लड़के नाम इरफान (28) है. इरफान संगम विहार का रहने वाला है. इरफान लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था. साथ ही लड़की ने भी इरफान से बात करना बंद कर दिया था. लड़की के बात न करने और शादी के इनकार से वह परेशान हो गया था. डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि लड़की के शव के पास ही लोहे की रॉड मिली. लड़की ने इसी साल ग्रेजुएशन कंपलीट किया था. वह मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी.

  • जानें किस जगह पूर्व पार्षद से गन पॉइंट पर पिस्तौल के बल पर छीनी बुलेट मोटर साइकिल,लुटेरे फरार

     पंजाब के जालंधर शहर में सुबह-सुबह सैर करके लौट रहे पूर्व पार्षद और आप नेता का लुटेरे बाइक छीन कर फरार हो गए। पूर्व पार्षद एवं आप नेता हंस राज राणा रोज की तरह DAV कॉलेज के पास बर्ल्टन पार्क में सैर करने के लिए गए हुए थे।अपने घर संतोखपुरा में वापसी के समय वे जैसे ही BSF कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे तो उन्हें लुटेरों ने रोक लिया। रोकने के बाद उन्होंने बुलेट मोटर साइकिल की चाबी निकाल ली। इसका जब हंस राज राणा ने विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल निकाल लिया और कहा कि मोटर साइकिल दे दो और चले जाओ।पूर्व पार्षद ने बताया कि गन देखकर वह डर गए और लुटेरे बाइक लूट कर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसके बारे में पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है।

    आप नेता हंस राज राणा ने कहा कि जो बाइक लुटेरे लूट कर ले गए हैं, वह उनकी अपनी नहीं थी। उनके पड़ोस में पाली नाम का लड़का रहता है। पाली ने कहीं जाना था तो वह अपनी बाइक पूर्व पार्षद के घर पर खड़ी कर गया था। हंस राज राणा ने कहा कि आज वह पाली की बुलेट मोटर साइकिल लेकर सैर के लिए बर्ल्टन पार्क गए थे और आते वक्त लूट हो गई।

  • जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता पर 2 युवकों ने की फायरिंग, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी 

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) शहर में  गुरुवार देर रात लद्देवाली इलाके में 2 बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके से खोल भी बरामद हुए हैं। हैरानी तो इस बात की है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची।

    प्रत्यक्षदर्शी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता संदीप खौसला ने बताया कि वह देर रात सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार 2 युवक उनके पास आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली और उनके सामने ही हवाई फायर करने शुरू कर दिए। युवक ने 2 फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए।

    संदीप खौसला ने कहा कि उन्होंने फायरिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दी। आगे से पुलिस वाले बहाने बनाते नजर आए। फायरिंग की घटना पर पुलिस को तुरंत पहुंच कर युवकों की तलाश करनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर आई। रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि सुबह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर फायरिंग करने वालों के पता लगाया जाएगा।

  • हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से साढ़े 23 लाख  लूटे..

    हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से साढ़े 23 लाख  लूटे..

     

     

     

    फिल्लाैर -लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से सोमवार को साढ़े 23 लाख रुपए लूट लिए गए। हथियारबंद लुटेरों ने कैशियर सुधाकर की कार घेर ली और हथियारों के दम पर उसे डराना शुरू कर दिया। सुधाकर ने खुद को कार में लाक कर लिया लेकिन लुटेरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और कैश वाला बैग लूट ले गए।

    लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर सुधाकर रोजाना की तरह सोमवार को बैंक में कैश जमा करवाने के लिए बोलेरो गाड़ी में फिल्लौर की तरफ निकले। लुटेरे पहले ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही सुधाकर पैसे लेकर अपने ड्राइवर के साथ निकले, लुटेरों ने पीछा शुरू कर दिया। लुटेरे ब्रिजा गाड़ी में आए थे। फिल्लौर में पुलिस नाका क्रॉस करने के बाद उन्होंने कैशियर सुधाकर की गाड़ी को घेर लिया।

  • Police ACP के सिर पर हुआ खून सवार, पत्नी और भतीजे की गोली मारकर उतारा मौत के घाट , खुद को भी किया शूट

     Police ACP के सिर पर हुआ खून सवार, पत्नी और भतीजे की गोली मारकर उतारा मौत के घाट , खुद को भी किया शूट

     

     

    पुणे : यहां रविवार देर रात अमरावती के एसीपी भरत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद एसीपी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह वारदात करीब 3.30 बजे घटित हुई। भरत की पत्नी और बच्चे यहां पुणे में ही रहते थे।

    भरत गायकवाड़ अमरावती शहर के राजापेठ डिविजन के एसीपी थे। हाल ही में उनका सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर से प्रमोशन हुआ था और वे एसीपी बने थे। उनकी पोस्टिंग अमरावती में हुई थी। उन्होंने सुबह रिवॉल्वर से पहले पत्नी मोनी गायकवाड़ को गोली मार दी, जिनकी उम्र 44 साल थी। आवाज सुनकर 35 वर्षीय भतीजा दीपक गायकवाड़ ऊपर कमरे में पहुचे। दीपक को देखते ही उन्होंने उसे भी गोली मार दी। हालांकि, सास और बेटे सुहास गायकवाड़ को दरवाजे से धक्के देकर दरवाजा बंद कर दिया। फिर खुद के सिर में गोली मार ली और उनकी भी मौत हो गई।

  • एक के बाद एक परिवार के चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप,जानें कहां हुई दिल दहलाने वाली वारदात.

    एक के बाद एक परिवार के चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप,जानें कहां हुई दिल दहलाने वाली वारदात.

     

    जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। चारों शव जली अवस्था में एक झोपड़ी में से पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार ओसियां थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम पंचायत गंगाणीयो कि ढाणी में रात में झोपड़ी में सो रहे एक पुरुष, दो महिलाएं सहित एक बच्ची की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद झोपड़ी को तेल डालकर जला दिया गया। इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

    चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतकों में परिवार के मुखिया पूनाराम बैरड़ (55), उनकी पत्नी भंवरीदेवी (50), पुत्रवधु धापू (24) और सात महीने की बच्ची शामिल है। सामूहिक हत्याकांड की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। SFL, डॉग स्क्वायड के साथ DST भी जांच कर रही है।

  • उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा! पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ये कुख्यात अपराधी

    उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा! पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ये कुख्यात अपराधी

     

    फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचारधीन बंबीहा गैंग का गुर्गा सुरिंदर पाल बिल्ला शनिवार सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के अस्पताल से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। बता दें कि इसी अस्पताल में इन दिनों कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी दाखिल है।

    जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले सीआईए स्टाफ ने व्यापारियों को धमका कर फिरौती वसूलने के मामले में बंबीहा गैंग के गुर्गे सुरिंदर पाल बिल्ला को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में गोली लगने से बिल्ला घायल हुआ था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शनिवार सुबह बिल्ला चकमा देकर फरार हो गया। अब ऐसे में पुलिस और प्रशासन को लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो जाना चाहिए।

  • दिल को दहलाने वाला हत्याकांड; जानें किस जगह फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिला लड़की का शव

    दिल को दहलाने वाला हत्याकांड; जानें किस जगह फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिला लड़की का शव

     

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली अपराध की राजधानी बनती जा रही है। दिल्ली में महिलाओं से अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक लड़की का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं, सूचना मिलने ही पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

    पुलिस की ओर से आसपास के इलाके में लापता महिलाओं का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की जा रही है। माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में किसी ने शव के टुकड़ों को यहां आकर फेंका है। घटना को कहीं और अंजाम दिया गया है। कत्ल करने के बाद शव को टुकड़ों में बांटा गया और फिर गीता कॉलोनी के फ्लाओवर के पास आकर ठिकाने लगा दिया गया।

    बता दें कि इससे पहले दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में श्रद्धा की भी इसी तरह हत्या करके टुकड़ों में बांटकर उसके शव को ठिकाने लगाया गया था। श्रद्धा के प्रेमी आफताब को गिरफ्तार किया गया था। आफताब अभी जेल में है।