गुरुग्राम : हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव होने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने हिंसा के मद्देनजर नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही तीन दिन के लिए इंटरनेट पर भी रोक लगा दी है। साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, स्कूल भी बंद कर दिए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के अफवाह को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से एक हफ्ते के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां भी मांगी हैं। इन्हें जिले के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।
बता दें कि सोमवार को नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो गुट भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।
हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गई। यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाएं। इस दौरान करीब 90 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।हिंसा में होमगार्ड के दो जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।









Leave a Reply