Tag: धारा 144 लागू

  • नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची, धारा 144 लागू, स्कूलों-कालेजों में छुट्टी-RAF की 20 कंपनियां भी होंगी तैनात

     नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची, धारा 144 लागू, स्कूलों-कालेजों में छुट्टी-RAF की 20 कंपनियां भी होंगी तैनात
     

    गुरुग्राम : हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव होने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने हिंसा के मद्देनजर नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही तीन दिन के लिए इंटरनेट पर भी रोक लगा दी है। साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, स्कूल भी बंद कर दिए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के अफवाह को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से एक हफ्ते के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां भी मांगी हैं। इन्हें जिले के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।

    बता दें कि सोमवार को नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो गुट भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।

    हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गई। यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाएं। इस दौरान करीब 90 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।हिंसा में होमगार्ड के दो जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

  • Ram Navami के दिन हुआ विवाद ; अभी थमा नहीं, इंटरनेट बैन, धारा-144 लागू

    Ram Navami के दिन हुआ विवाद ; अभी थमा नहीं, इंटरनेट बैन, धारा-144 लागू

    नई दिल्ली : रामनवमी का पर्व 30 मार्च को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि, इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में शोभायात्रा पर पत्थरबाजी की घटनाओं से दंगे की स्थिति पैदा हो गई। महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तेलंगाना में करीब 12 जगह हिंसा फैलाई गई। दंगाइयों ने इस कदर उत्पात मचाया कि लोगों की आत्मा तक सहम गई। पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक शांति और सौहार्द जैसे शब्दों को आग के हवाले कर दिया गया।

    हालांकि में इनमें सबसे ज्यादा बुरे हालात संभाजीनगर, वडोदरा, हावड़ा, सोनीपत, सासाराम और बिहार रशरीफ में देखने को मिले। कई इलाकों में इंटरनेट बैन कर दिया गया है तो कहीं धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ कर रही है। आइए जानते हैं कहां कैसे भड़की हिंसा और अभी वहां क्या हैं हालात।

    इस दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाला सिस्टम भी आग की धधकती लपटों में स्वाहा हो गया। हैरानी इस बात की है सिर्फ रामनवमी के दिन ही हिंसा नहीं हुई, अगले दिन भी फोर्स तैनात होने के बावजूद भीड़ पत्थर चलाती दिखाई दी।

    सासाराम के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मनोज कुमार ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शाह जलाल पीर, सोना पट्टी, कादिर गंज और नवरत्न पीर जैसे इलाकों में आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। उन्होंने जमकर पत्थरबाजी की थी, जिसमें दो पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। इसके बाद कई इलाकों में धारा-144 लागू कर दी है। सासाराम की गोला बाजार, कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी और नवरत्न बाजार पूरी तरह से बंद हैं। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। पूरे इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात है। पुलिस इलाके में मार्च कर रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 अप्रैल को सासाराम में एक कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।

    नालंदा के बिहार शरीफ में भी हिंसा भड़क गई थी। यहां शोभायात्रा निकालने के दौरान दो समुदायों हिंसक झड़प के बाद पत्थरबाजी हुई थी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें पांच जख्मी भी हो गए। कई घरों और दुकानों में भी तोड़-फोड़ की सूचना है। बिहारशरीफ में धारा-144 भी लागू की गई है। यहां भी भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है और अलर्ट पर है। हिंसा फैलाने के आरोप में 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में 8 लोग घायल हो गए हैं जबकि तीन को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें।

    खरखोदा में रामनवमी पर यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान मस्जिद में हाथ में झंडा और सिर पर भगवा पट्टी बांधे लोग नारेबाजी करते हुए मस्जिद में जा घुस गए थे। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। एसीपी लॉ एंड ऑर्डर विपिन कादियान ने बताया कि इस मामले में खरखोदा थाना पुलिस पांच युवकों को अरेस्ट भी कर चुकी है। वहीं इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये लोग हिंदू संगठन से जुड़े हुए हैं।

    पश्चिम बंगाल में हावड़ा के शिबपुर में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल जुलूस निकाल रहे थे। तभी वहां हिंसा भड़क गई। कई वाहनों और दुकानों को फूंक दिया गया। यहां दो दिन तक अशांति बनी रही। फिलहाल अब इलाके में हालात सामान्य हो गए हैं। दुकानें फिर से खुलना शुरू हो गई हैं। जीटी रोड पर यातायात सामान्य हो गया है। हालांकि, हावड़ा के कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू की गई है। इलाके में पुलिस पिकेट और रिजर्व बल अभी तैनात है। वहीं रात में कई घंटों तक इंटरनेट को बैन कर दिया गया था। सीआईडी भी घटना की जांच कर रही है।

    गुजरात में वडोदरा के फतेपुरा इलाके में दो अलग-अलग जगह शोभायात्रा निकालने के दौरान पथराव किया गया। इसकी वजह से वहां भगदड़ मच गई थी। इसके बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस इस मामले में 14 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गृहराज्यमंत्री हर्ष संघवी का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

  • बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल, धारा 144 लागू, स्कूल-कॉलेज बंद, घटना पर गरमाई सियासत- जानिए किसने-क्या कहा …

    बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल, धारा 144 लागू, स्कूल-कॉलेज बंद, घटना पर गरमाई सियासत- जानिए किसने-क्या कहा …

     

    कर्नाटकः बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल, धारा 144 लागू, स्कूल-कॉलेज बंद, घटना पर गरमाई सियासत- जानिए किसने-क्या कहा?
    शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या. (फाइल फोटो

    कर्नाटक (Karnataka) के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता (Bajrang Dal Activist) की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. बताया गया है कि उसे चाकुओं से गोदा गया है, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद फैले खौफ के बीच इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. साथ ही साथ शहर के स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं. वहीं, मामले पर राजनीति भी गर्म हो गई है. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (Congress president DK Shivakumar) ने कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद से जुड़े होने की किसी भी अटकल को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी इस घटना की निंदा करती है, हम चाहते हैं कि इस मामले में सही से जांच हो और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए. वहीं, बीजेपी नेता व ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा (KS Eshwarappa) ने कहा है कि कार्यकर्ता की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की है.

    उनकी इस टिप्पणी को लेकर डीके शिवकुमार ने कहा, ‘ईश्वरप्पा पगल आदमी हैं, वह बकवास बातें बोलते हैं. उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और बीजेपी को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए. उन्हें देश में कोई माफ नहीं कर सकता. उन्होंने कहा था कि लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भगवा ध्वज लगाना चाहिए. मुझे पता नहीं बीजेपी चुप क्यों है?’

    दोषियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिएः सिद्धारमैया

    कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा ने सोमवार को आरोप लगाया कि शिवमोग जिले में रविवार रात 23 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में मुस्लिम गुंडे शामिल थे. उन्होंने कांग्रेस के डीके शिवकुमार पर “मुस्लिम गुंडों को उकसाने” का आरोप लगाया. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना को लेकर गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा, ‘मैं इस हत्या की निंदा करता हूं. कांग्रेस अहिंसा में विश्वास करती है. दोषियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए.’

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘घटना की जांच जारी है, मुझे जानकारी है कि कुछ सुराग मिले हैं.’ वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं इस घटना की निंदा करता हूं, ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए. मामले में उपयुक्त कार्रवाई होनी चाहिए.

    शिवमोगा में धारा 144 की गई लागू

    बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. डिप्टी कमिश्नर सेल्वामणि आर ने कहा कि इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है. कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और आरएएफ को तैनात किया गया है. पोस्टमॉर्टम के बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक के शव को उसके घर ले जाया गया. मौके पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद हैं. शहर के सीगेहट्टी इलाके में कुछ शरारती तत्वों ने कई वाहनों को जला दिया. हालांकि, पुलिस ने कहा कि हत्या का हिजाब विवाद से कोई संबंध नहीं है