उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा! पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ये कुख्यात अपराधी
फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचारधीन बंबीहा गैंग का गुर्गा सुरिंदर पाल बिल्ला शनिवार सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के अस्पताल से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। बता दें कि इसी अस्पताल में इन दिनों कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी दाखिल है।
जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले सीआईए स्टाफ ने व्यापारियों को धमका कर फिरौती वसूलने के मामले में बंबीहा गैंग के गुर्गे सुरिंदर पाल बिल्ला को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में गोली लगने से बिल्ला घायल हुआ था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शनिवार सुबह बिल्ला चकमा देकर फरार हो गया। अब ऐसे में पुलिस और प्रशासन को लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो जाना चाहिए।









Leave a Reply