Category: CRIME

  • जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला

    You are currently viewing जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला

    जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला

    • जालंधर कैंट में दिवाली की रात तेजधार हथियारों से लैस अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर कबाड़ी के गोदाम में घुसकर हमला कर दिया। गुरुवार को इस घटना की वीडियो सामने आई। जिसमें तलवारों से लैस दो युवक बेड पर सो रहे युवक पर ताबड़तोड़ वार करते नजर आ रहे हैं। घटना में जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
  • जालंधर : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, लूट कर फरार

    You are currently viewing जालंधर : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, लूट कर फरार

    जालंधर : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, लूट कर फरार

    •  जालंधर के कस्बा लोहिया खास में एक घर में घुसकर करीब 10 नकाबपोश हमलावरों ने पति-पत्नी से मारपीट की। जिसके बाद महिला के कान से सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए। वारदात बीती देर रात की है, घटना के बाद पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत थाना लोहिया खास की पुलिस को दी गई। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वारदात गांव नाहल के पास हुई थी।

    बताया कि आधी रात को अचानक घर के बरामदे स आवाज सुनाई देने लगी। मां कुलविंदर कौर ने दरवाजा खोला तो 10 नकाबपोश लुटेरे घर के अंदर थे। सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे। जिसके बाद आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया। पीड़ित जब बाहर निकला तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। आरोपी पत्नी के कान में पहनी हुई सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए थे।

  • जानें किस जगह मिला 8 दिनों से लापता छात्र का शव

    जानें किस जगह मिला 8 दिनों से लापता छात्र का शव

    नवांशहर : पंजाब के नवांशहर-रोपड़ नेशनल हाईवे पर गांव रैलमाजरा का एक छात्र पिछले 8 दिनों से लापता था, जिसका शव संदिग्ध हालातों में सरहिंद नहर से बरामद हुआ है। युवक रायत बाहड़ा कॉलेज खरड़ कैंपस में बी-फार्मेसी का छात्र था। परिजनों ने काठगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना काठगढ़ पुलिस ने यह मामला पुलिस चौकी आसरों को सौंप दिया था।

    संदीप कुमार रायत बाहड़ा कॉलेज खरड़ कैंपस में बी-फार्मेसी का छात्र था।

    युवक के करीबी राजिंदर कुमार और कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता सुरिंदर छिंदा ने बताया कि संदीप कुमार रैलमाजरा निवासी उमेश कुमार का बेटा था। वह घर से चंडीगढ़ गया था और अपनी बाइक रोपड़ बस स्टैंड पर खड़ी कर दी थी। पांच नवंबर की शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू कर दी, परिजनों ने सोचा कि वह अपने दोस्तों के साथ कहीं रुक गया होगा।

    जब वह सुबह तक नहीं लौटा तो रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर SI जरनैल सिंह को सौंप दी। जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच संदिग्ध हालातों में संदीप का शव गांव सिंधवा थाना सरहिंद, सरहिंद नहर से बरामद हुआ है।

    शव मिलने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक की मौत रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया गया।

  • Crime News : पति की हत्या करने वाली पत्नी को कुछ ही घंटो में पुलिस की पकड़ में

    You are currently viewing Jalandhar crime : पति की हत्या करने वाली पत्नी को कुछ ही घंटो में पुलिस की पकड़ में

     Crime News : पति की हत्या करने वाली पत्नी को कुछ ही घंटो में पुलिस की पकड़ में

    • दीपावली की रात थाना लाबडां के अन्तर्गत आते गांव ललिया खुर्द अपने पति की हत्या करने वाली पत्नी को तीन घंटों में पकड़ लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम को मृतक के भाई सावन सरीन ने शिकायत दर्ज की गई थी कि उसके भाई की हत्या कर उसकी पत्नी फ़रार हो गई है जिसे पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को रामपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार बरामद कर लिया है। पकड़ी गई महिला आरोपी की पहचान सोमारी सारीन निवासी गांव ललिया खुर्द के रूप में हुई है।
  • Crime : जालंधर में दिवाली की रात पति की हत्या

    You are currently viewing Crime : जालंधर में दिवाली की रात पति की हत्या

    Crime : जालंधर में दिवाली की रात पति की हत्या

    वारदात लांबड़ा के गांव ललिया खुर्द में हुई है। दीपावली की रात एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मस्सी मसूर के रूप में हुई है। जोकि 4 बच्चों का पिता था। मृतक गरीब परिवार से तालुका रखता था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    थाना लांबड़ा के एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि देर रात पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। जिसके बाद गुस्से में आई पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए। वारदात के बाद महिला बच्चों को छोड़कर फरार हो गई थी। एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि सिर पर चोट लगने के कारण पति का काफी खून बह गया था। जिसके चलते ही उसकी मौत हुई है। फिलहाल शव का जालंधर के सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं, फरार चल रही पत्नी की तलाश में टीमें रेड कर रही हैं।

  • हत्या; बेटे ने अपने ही मां-बाप को उतारा मौत के घाट

    हत्या; बेटे ने अपने ही मां-बाप को उतारा मौत के घाट

     

    अमृतसर  : पंजाब के अमृतसर के एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां डबल मर्डर से एक बार फिर दहशत फैल गई है। घर के बेटे ने ही मां-बाप की हत्या कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मां-बाप ने बेटे को शराब पीने से रोका था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह व कुलविंदर कौर उम्र तकरीबन 70 साल के रूप में हुई है।

    son killed his own parents : घटना अमृतसर के मजीठा में पड़ते गांव पंधेर कलां की है। गांव में ही एक युवक का विवाह समागम चल रहा था। देर रात गांव में जागो निकाली जा रही थी। इसी दौरान प्रितपाल सिंह शराब में धुत होकर घर आ गया। जिसे देख माता-पिता गुस्से हो गए। वह दोबारा जागो में जाने की जिद्द करने लगा। लेकिन माता-पिता ने उसे जाने से रोका। इतना ही नहीं, गुस्से में साफ कर दिया कि अब वह शादी पर भी नहीं जाएगा। गुस्साए बेटे प्रितपाल सिंह ने तेजधार हथियार से अपने माता-पिता पर वार कर दिया। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Crime : सैर कर रहे काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर फायरिंग

    You are currently viewing Crime : सैर कर रहे काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर फायरिंग

    Crime : सैर कर रहे काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर फायरिंग

     अमृतसर :सदर थानातंर्गत फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित भुल्लर एवेन्यू में सुबह सैर कर रहे काउंटर इंटेलिजेंस विभाग के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी गई। उन्हें पहले से धमकियां मिल रही थी, इसलिए वे अकसर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनते हैं। इसी बुलेट प्रूफ जैकेट से उनका बचाव हो गया। हालांकि इंस्पेक्टर को मामूली चोटें लगी हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और वारदात स्थल के आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।गौरतलब है कि काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह ने ही पूर्व में तरनतारन के एक विधायक के रिश्तेदार पर अवैध माइनिंग का केस दर्ज किया था। जानकारी मुताबिक यह इंस्पेक्टर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित भुल्लर एवेन्यू में रहते हैं। मौजूदा समय में वे फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात हैं।

    रोजाना की तरह सीआई के इंस्पेक्टर बुधवार सुबह घर से सैर के लिए निकले थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दी। हालांकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, बावजूद इसके उन्हें मामूली चोटें लग गई। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

  • Punjab के इस शहर में ट्रिपल मर्डर से दहशत में आये लोग; दंपती समेत तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या

    Punjab के इस शहर में ट्रिपल मर्डर से दहशत में आये लोग; दंपती समेत तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या

     

    तरनतारन : तरनतारन में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई है। मरने वालों की पहचान इकबाल सिंह, उसकी पत्नी लखविंदर कौर और उनकी भाभी सीता कौर के तौर पर हुई है। ट्रिपल हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, गांव तुंग निवासी इकबाल सिंह, उसकी पत्नी और भाभी की हत्या की गई है। तीनों के शव अलग-अलग कमरे थे और उनके चेहरे पर टेप लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात लूट के इरादे से हुई है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच की है। घर के हालात देख मामला संदिग्ध लग रहा है। कमरे में पड़ी अलमारियां खुली हुई है।

    पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है। उनकी बेटियों की शादी हो चुकी है। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने घर में एक नौकर को मजदूरी पर रखा था। फिलहाल वह घर से फरार है। घटनास्थल पर पहुंचे पट्‌टी के DSP इकबाल सिंह और हरीके के SHO इकबाल सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला लूट का लग रहा है। पुलिस हर एंगल से हत्याकांड की जांच कर रही है।

  • 1000 रुपए रिश्वत की दूसरी किश्त लेता हुआ ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

    1000 रुपए रिश्वत की दूसरी किश्त लेता हुआ ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

     

    1000 रुपए रिश्वत की दूसरी किश्त लेता हुआ ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

     

    पुलिस मुलाज़िम पहले ले चुका है 3000 रुपए

     

    MBD WEB NEWS : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी मुहिम के दौरान एस. बी. एस. नगर जिले के थाना बलाचौर सदर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई) लेख राज को 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
    यह प्रगटावा करते हुये आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम एएसआई को बलाचौर तहसील के गाँव मोहरां के निवासी चरण दास की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके बताया है कि दोषी पुलिस मुलाज़िम उसके पुत्र की झगड़े के बारे पुलिस शिकायत के सम्बन्ध में उसे 1000 रुपए की रिश्वत देने के लिए दबाव डाल रहा है जबकि यह मामला गाँव में हुए झगड़े से सम्बन्धित थे, जिसका पहले ही पंचायती समझौता हो चुका है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास दोष लगाया कि उक्त ए. एस. आई. ने उसके और उसके लड़के के खि़लाफ़ पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर 5 हज़ार रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे थे और इसमें से 3000 पेशगी ले चुका है और अब उसने 1000 रुपए और रिश्वत देने के लिए कहा है।
    प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जालंधर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई लेख राज को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
    उन्होंने बताया कि दोषी ए. एस. आई के खि़लाफ़ विजीलैंस के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • केरल ब्लास्ट के पीछे कौन? खुफिया विभाग ने जारी किया था अलर्ट, निशाने पर यहूदी तो नही!

    केरल ब्लास्ट के पीछे कौन? खुफिया विभाग ने जारी किया था अलर्ट, निशाने पर यहूदी तो नही!

     

    केरल के एर्नाकुलम में हुए सीरियल ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई है. यह ब्लास्ट तब हुए, जब दो हजार लोग प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे. बड़ी बात यह है कि यह ब्लास्ट हमास के पूर्व चीफ खालिद मेशाल के भाषण के करीब 12 घंटे बाद हुआ है. खालिद ने मलप्पुरम में फिलिस्तीन समर्थक एक रैली में भाषण दिया था.

     

    केरल ब्लास्ट के पीछे हमास? खुफिया विभाग ने जारी किया था अलर्ट, निशाने पर यहूदी!

    दक्षिण राज्य केरल में कोच्चि के एर्नाकुलम में एक कन्वेंशन सेंटर में सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया गया है. इस ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है. यह ब्लास्ट कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के दौरान हुआ है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, उस वक्त हॉल में दो हजार से ज्यादा लोग माजूद थे।

    चश्मदीदों ने बताया कि एक के बाद एक पांच धमाके हुए, जिसके बाद हॉल में आग लग गई. ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की. इस ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम करेगी. सीएम पिनाराई विजयन से बात के बाद अमित शाह ने ब्लास्ट वाली जगह एनआईए और एनएसजी की टीम भेजने के निर्देश दिए हैं. एनआईए और एनएसजी की टीम इस ब्लास्ट की सघन जांच करेगी.

    जांच पूरी होने तक वहीं रहेगी NIA की टीम

    कहा जा रहा है कि जांच पूरी होने तक केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम वहीं रहेगी. ब्लास्ट के बाद सीएम विजयन ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हम घटना के संबंध में जानकारियां इकट्ठा कर रहे हैं. सभी शीर्ष अधिकारी एर्नाकुलम में हैं. डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं. हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. मैंने डीजीपी से बात की है.

    केरल ब्लास्ट के पीछे हमास?

    सूत्रों ने बताया है कि ब्लास्ट को लेकर इस्लामिक कट्टरपंथियों पर संदेह है. बड़ी बात यह है कि यह ब्लास्ट केरल में हमास के पूर्व चीफ खालिद मेशाल के भाषण के 12 घंटे बाद हुआ है. खालिद मेशाल ने कल मलप्पुरम में फिलिस्तीन समर्थक एक रैली में वर्चुअली भाषण दिया था, जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था. खालिद मेशाल का ये भाषण अरबी भाषा में था.

     

    खुफिया विभाग ने जारी किया था अलर्ट

    बता दें कि खुफिया विभाग के इजरायल-हमास जंग के बीच एक जरूरी अलर्ट भी जारी किया था. जिसमें बकायदा जिक्र किया गया था कि भारत में यहूदियों से संबंधित स्थल आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं. इतना ही नहीं हाल ही में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS के जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था, उन्होंने भी मुंबई के चावर्ड हाउस यहूदियों के एक महत्वपूर्ण स्थल की बकायदा रैकी कर वहां के वीडियोज़ विदेशों में बैठे आतंकियों को भेजे थे.

    आतंकियों के निशाने पर यहूदियों के स्थल?

    मध्य प्रदेश के रतलाम में जिस आतंकी संगठन अल सुफा के नेटवर्क का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों ने किया था, उन आतंकियों के निशाने पर भी भारत में यहूदियों के स्थल थे. हालांकि अभी तक केरल में ब्लास्ट की वजह साफ नहीं हो पाई है.