Punjab के इस शहर में ट्रिपल मर्डर से दहशत में आये लोग; दंपती समेत तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या

Punjab के इस शहर में ट्रिपल मर्डर से दहशत में आये लोग; दंपती समेत तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या

 

तरनतारन : तरनतारन में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई है। मरने वालों की पहचान इकबाल सिंह, उसकी पत्नी लखविंदर कौर और उनकी भाभी सीता कौर के तौर पर हुई है। ट्रिपल हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गांव तुंग निवासी इकबाल सिंह, उसकी पत्नी और भाभी की हत्या की गई है। तीनों के शव अलग-अलग कमरे थे और उनके चेहरे पर टेप लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात लूट के इरादे से हुई है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच की है। घर के हालात देख मामला संदिग्ध लग रहा है। कमरे में पड़ी अलमारियां खुली हुई है।

पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है। उनकी बेटियों की शादी हो चुकी है। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने घर में एक नौकर को मजदूरी पर रखा था। फिलहाल वह घर से फरार है। घटनास्थल पर पहुंचे पट्‌टी के DSP इकबाल सिंह और हरीके के SHO इकबाल सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला लूट का लग रहा है। पुलिस हर एंगल से हत्याकांड की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *