Category: CRIME

  • पहले की छेड़खानी फिर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, कटे दो पैर-एक हाथ; अब लड़ रही जिंदगी की जंग

    पहले की छेड़खानी फिर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, कटे दो पैर-एक हाथ; अब लड़ रही जिंदगी की जंग

    पहले की छेड़खानी फिर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, कटे दो पैर-एक हाथ; अब लड़ रही जिंदगी की जंग

     

     

    UP Crime: मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है और उनके आदेश पर लापरवाही के लिए सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार कम्बोज, हल्का प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नितेश कुमार शर्मा और एक कांस्टेबल (आरक्षी) आकाशदीप को निलंबित कर दिया गया.

    उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा को एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए. पुलिस के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है और उनके आदेश पर लापरवाही के लिए सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार कम्बोज, हल्का प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नितेश कुमार शर्मा और एक कांस्टेबल (आरक्षी) आकाशदीप को निलंबित कर दिया गया.

    एसएसपी ने राधेश्याम को सीबीगंज का नया इंस्पेक्टर तैनात किया है. थाना सीबीगंज के नए इंस्पेक्टर राधेश्याम ने काम संभालने के बाद बताया कि घटना के मुख्य आरोपी विजय मौर्य और उसके पिता कृष्णा पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

    पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को इस वारदात की शिकार हुई छात्रा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. उसकी कई हड्डियां भी टूट गईं. अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है. मुख्यमंत्री ने घायल छात्रा को पांच लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत देने और  इलाज में कोताही न बरतने के आदेश दिए हैं.

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर (12वीं) की 16 वर्षीय छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मंगलवार को चंदपुर से कोचिंग पढ़कर आ रही थी तो शाम करीब साढ़े चार बजे गांव का ही विजय मौर्य उसे एक ईंट भट्ठे के पास रोककर छेड़छाड़ करने लगा और उसकी बेटी का पीछा करने लगा.

    पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी जान बचाने के लिए खड़ौआ की तरफ गई तभी विजय मौर्य ने ट्रेन के आगे उसे धक्का देकर मारने की कोशिश की, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए. पुलिस के मुताबिक इस घटना का एक अन्य युवक गवाह है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में उसका ऑपरेशन किया गया. इसके पहले छात्रा के पिता ने बताया था कि एक युवक और उसके साथी उसकी बेटी को शाम को ट्यूशन पढ़ने जाने पर परेशान करते थे और उन्होंने आरोपी के परिवार से भी इसकी शिकायत की थी.

  • जानें किस जगह ‘मोदी-जयशंकर वॉन्टेड’ के लगाए गए पोस्टर,सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां…

    जानें किस जगह ‘मोदी-जयशंकर वॉन्टेड’ के लगाए गए पोस्टर,सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां…

     

     

    नई दिल्ली  : भारत के खिलाफ खालिस्तानी की साजिश अभी भी जारी है। जानकारी है कि कनाडा के सरी में एक गुरुद्वारे पर पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में पीएम मोदी को ‘वॉन्टेड’ के रूप में दिखाया गया है। इसस पहले कनाडाई पीएम ट्रूडो खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के तार भारत से जोड़ चुके हैं।

    pm modi wanted poster : जानकारी के अनुसार, सरी के गुरुद्वारा नानक देव के बाहर यह होर्डिंग लगाया गया है। इसमें पीएम मोदी, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा का नाम और तस्वीर भी शामिल है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इन घटनाक्रमों की जानकारी पुलिस को है, लेकिन उनकी तरफ से कोई दखल नहीं दिया जा रहा है।

    जून में खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की सरी में ही हत्या कर दी गई थी। हालांकि, अब तक कनाडाई पुलिस हमलावरों को लेकर कोई खुलासा नहीं कर सकी है। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में कहा था कि इस हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ हो सकता है। इसे लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और आरोपों से इनकार किया था।

  • पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या

    You are currently viewing पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या

    पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या

    •  वायुसेना के पठानकोट एयरबेस पर 2 जनवरी 2016 को हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मुहम्म्द के आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ पाकिस्तान के सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर मौत के घाट उतार डाला। शाहिद लतीफ ने ही पठानकोट एयरबेस हमले की सारी साजिश रची थी और 5 आतंकियों को भारत भेजा था।

    पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हथियारों के साथ भारतीय सेना की वर्दी पहनकर घुसे थे। इस हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। जांच में पता चला था कि सभी आतंकी रावी नदी के जरिए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आए थे। भारत में पहुंचकर आंतकियों ने कुछ गाड़ियों को हाईजैक किया। इनके जरिए वह पठानकोट एयरबेस पर पहुंचे थे। इसके बाद सेना आई और 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

  • गैंगवारः हत्या करने के लिए आए गैंगस्टरों पर चाकुओं और पत्थरों से हुआ हमला, दो की हुई मौत

    गैंगवारः हत्या करने के लिए आए गैंगस्टरों पर चाकुओं और पत्थरों से हुआ हमला, दो की हुई मौत

     गैंगवारः हत्या करने के लिए आए गैंगस्टरों पर चाकुओं और पत्थरों से हुआ हमला, दो की हुई मौत

     

     

    नई दिल्ली : नई दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो समूहों के बीच हुई कथित झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है। पुलिस ने बताया कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रघु और भूरा के रूप में हुई है।

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रात करीब आठ बजे अशोक विहार के जेलर वाला बाग में निजी दुश्मनी को लेकर रघु और भूरा ने रविकांत उर्फ डबलू पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि रघु और भूरा ने डबलू पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद डबलू के साथियों ने रघु और भूरा पर चाकुओं और पत्थरों से हमला कर दिया। किसी ने उन पर गोलियां भी चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • पंजाब की जेल से साजिश, हरियाणा में कत्ल:​​​​​​​लॉरेंस गैंग के मोनू डागर ने दी 50 लाख सुपारी

    You are currently viewing पंजाब की जेल से साजिश, हरियाणा में कत्ल:​​​​​​​लॉरेंस गैंग के मोनू डागर ने दी 50 लाख सुपारी

    पंजाब की जेल से साजिश, हरियाणा में कत्ल:​​​​​​​लॉरेंस गैंग के मोनू डागर ने दी 50 लाख सुपारी

     

    • हरियाणा के सोनीपत में कत्ल किए गए बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान उर्फ मान जैतो केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मान जैतो के कत्ल के पीछे पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर मोनू डागर है। मोनू डागर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में भी शामिल था। उसने मान जैतो के कत्ल के लिए शूटरों को 50 लाख की सुपारी दी थी। मोनू डागर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है। जिसे मूसेवाला मर्डर में गिरफ्तार किया गया था। मान जैतो का मर्डर सोनीपत के हरसाना कलां गांव में किया गया। उसके सिर और चेहरे पर 4 गोलियां मारी गई थी।

    सोनीपत पुलिस के मुताबिक मान जैतो के कत्ल में 4 शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें मंजीत, चेतन, ओजस और जगबीर शामिल हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि मोनू डागर ने मान जैतो के कत्ल के लिए उनसे 50 लाख में सौदा किया था। खास बात यह है कि मान जैतो के कत्ल में शामिल शूटर ओजस पहले भी मोनू डागर के साथ क्राइम में इन्वॉल्व रहा है। उसे रोहतक में गिरफ्तार भी किया गया था।

    बता दें कि पुलिस ने इन चारों शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इनमें मंजीत, चेतन और ओजस को पुलिस की गोली लगी थी जबकि जगबीर भी जख्मी हुआ था।

    पुलिस के मुताबिक इस मामले में पूछताछ के लिए मोनू डागर को पंजाब से हरियाणा लाया जाएगा। हत्या के आरोपियों के कबूलनामे के बाद पुलिस पूरी साजिश जानने के लिए मोनू का प्रोडक्शन वारंट लेगी। पुलिस यह जानना चाहती है कि मोनू डागर ने शूटरों से कैसे संपर्क किया। सुपारी मनी कैसे डिलीवर की जानी थी। चूंकि यह चारों शूटर उसी गढ़ी सिसाना गांव के रहने वाले हैं, जहां का मूसेवाला कत्लकांड में शामिल शूटर प्रियवर्त फौजी था। ऐसे में शूटर हायर करने में मोनू डागर के साथ फौजी का रोल भी जांच के दायरे में है।

  • पुलिस कर्मी ने गोली मार पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, जानें फिर क्या हुआ..

    पुलिस कर्मी ने गोली मार पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, जानें फिर क्या हुआ..

     

    कडप्पा: कडप्पा शहर में गुरुवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से खुद को भी मार लिया। सिपाही ने पत्नी और दोनों बेटियों पर तमंचे से गोली चला दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

    पुलिस ने बताया कि वेंकटेश्वरलु टू टाउन पुलिस स्टेशन में राइटर के पद पर कार्यरत थे। घटना शहर के कोऑपरेटिव कॉलोनी में पुलिस कांस्टेबल के घर पर हुई।

    पुलिस को संदेह है कि कांस्टेबल ने बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के के बीच वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घर में एक सुसाइड नोट मिला। उन्होंने लिखा कि वह निजी कारणों से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि उनकी संपत्ति और नौकरी उनकी दूसरी पत्नी व दूसरी पत्नी से पैदा हुए बेटे को दे दी जाए।

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेंकटेश्वरलू बुधवार रात 11 बजे तक पुलिस स्टेशन में थे। वह पुलिस स्‍टेशन से एक हथियार घर ले आए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

  • पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

    पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

    पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

     सुरजीत सिंह को गोली लगने की खबर गांव में आग की तरह फैली और चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग उनको स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. फिलहाल सुरजीत सिंह का शव पुलिस के पास है.

    पंजाब के होशियारपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. होशियारपुर से 15 किमी दूर मेगोवाल गंजियां में अकाली नेता और दो बार के सरपंच सुरजीत सिंह अंखी की गुरुवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर घात लगाकर हमला किया. उनके शरीर में तीन गोलियां लगीं. उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक बार अकाली दल अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दो बार गांव के सरपंच रहे और अब उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अपने गांव में एक किराने के दुकान के बाहर बैठे हुए थे. तभी 2 अज्ञात युवक बाइक पर आए और उन्होंने सुरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो गए.

    जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक बार अकाली दल अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दो बार गांव के सरपंच रहे और अब उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं

    . पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अपने गांव में एक किराने के दुकान के बाहर बैठे हुए थे. तभी 2 अज्ञात युवक बाइक पर आए और उन्होंने सुरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो

    सुरजीत सिंह को गोली लगने की खबर गांव में आग की तरह फैली और चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग उनको स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. फिलहाल सुरजीत सिंह का शव पुलिस के पास है. वह मामले की जांच में जुटी हुई है. लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

  • जेलों में सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी, गुलेल के जरिए जेल में पहुंचाया जा रहा गांजा,संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा

    जेलों में सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी, गुलेल के जरिए जेल में पहुंचाया जा रहा गांजा,संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा

    संसद में 18 से 21 सितंबर तक चले विशेष सत्र के आखिरी दिन यह रिपोर्ट सदन के दोनों सदन में पेश की गई थी. संसदीय समिति की ओर से बताया गया है कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली जानकारी से पता चला है कि जेलों के अंदर सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी की जाती है.

     

    भारत की जेल में होने वाली औचक जांच या पेशी के लिए कोर्ट में लाए गए अपराधियों की पड़ताल में सबसे ज्यादा गांजा और मोबाइल बरामद किया जाता है. इसके साथ ही सिगरेट, तंबाकू और फोन चार्जर सहित कई अन्य आपत्तिजनकर सामग्री बरामद की जाती है. संसदीय स्थायी समिति की 245वीं रिपोर्ट ‘जेल- हालात, सुधार और आधारभूत ढांचा’ में ये जानकारी सामने आई है. बता दें कि संसदीय समिति की ओर से ये रिपोर्ट कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ चर्चा के बाद तैयार की गई है.

    संसद में 18 से 21 सितंबर तक चले विशेष सत्र के आखिरी दिन यह रिपोर्ट सदन के दोनों सदन में पेश की गई थी. संसदीय समिति की ओर से बताया गया है कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली जानकारी से पता चला है कि जेलों के अंदर सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी की जाती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि तस्करी के सेलफोन से ही अपराधी जेलों में बैठकर गैंग संचालित करते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि सेलफोन की वजह से ही जेलों के अंदर गैंगवॉर की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. वहीं जेल की अंदर गांजे या अन्य नशीले सामान का इस्तेमाल होने से सरकार की ओर से अपराधियों के लिए चलाए जाने वाले पुनर्वास जैसे कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं.

    रिपोर्ट में दिए गए सुझाव

    रिपोर्ट में देशभर की जेलों के अंदर हो रही तस्करी को रोकने के लिए जेल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने का सुझाव दिया गया है. समिति की रिपोर्ट इस बात की भी जानकारी दी गई है कि जेल के अंदर इस तरह का सामान पहुंचाने में जेल के कर्मचारी ही मदद करते हैं. इसके साथ ही तस्करी को रोकने के लिए गृह मंत्रालय को कई बड़े कदम उठाने की भी सलाह दी गई है. इसमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से नजर रखने की सलाह दी गई है.

    गुलेल के जरिए जेल में पहुंचाया जा रहा गांजा

    संसदीय समिति की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली जानकारी भी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाड़ सरकार ने बताया है कि जेलों के अंदर गुलेल की मदद से गांजे के पैकेज और कई अन्य नशे की पुड़िया फेंकी जाती हैं. जेल के अंदर कब ये सामान कैदियों के पास पहुंच जाते हैं ये पता लगाना हमेशा से ही मुश्किल रहा है.

  • जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर

    You are currently viewing जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर

    Deadly attack on an elderly couple in this area of ​​Jalandhar, bricks rained, the condition is serious

    जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर

     

     जालंधर : महानगर के अधीन आते गांधी नगर में एक बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने बुजुर्ग दंपति पर ईंटों की बरसात कर दी, जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    इस संबंधी जानकारी देती पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी को 13 साल हो गए हैं। पीड़िता ने अपनी बहु पर आरोप लगाते कहा कि उनकी बहु ही उनके साथ मारपीट कर रही है। पीड़िता ने बताया कि बहु के भाई ही कई बार घर आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। पहले भी बहु के भाई कई बार उनपर हमला कर चुके हैं। आज भी बहु के भाई उसके घर आए और घर आकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    बहू से प्रताड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते कहा कि वह अपनी बहु व उसके मायके वालों से बहुत परेशान हैं। आए दिन उनके घर आकर मारपीट करते हैं तथा आज भी उन पर जानलेवा हमला किया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • अमृतसर में महिला वकील ने की आत्महत्या, बार एसोसिएशन ने आज काम न करने की कि घोषणा

    You are currently viewing अमृतसर में महिला वकील ने की आत्महत्या, बार एसोसिएशन ने आज काम न करने की कि घोषणा

    Female lawyer commits suicide in Amritsar, Bar Association announces not to work today

    अमृतसर में महिला वकील ने की आत्महत्या, बार एसोसिएशन ने आज काम न करने की कि घोषणा

     

    वकील ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय हिना भनोट के रूप में हुई है, जो पेशे से एक वकील थी।

    बताया जा रहा है कि मृतका की शादी 2020 में हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी भी है। मृतका अपने पति के साथ अन्य ससुरालियों से अलग रहती थी। जब मृतका के माता-पिता को उसकी मौत के बारे में पता चला, तो वे हाल-बेहाल हो गए। वहीं, मृतका द्वारा एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। अपनी बेटी को लाश बनी देख माता-पिता सदमे में है। उनका कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अचानक ये सब कैसे हो गया।

    बता दें कि महिला के सुसाइड के बाद बुधवार को अमृतसर बार एसोसिएशन ने काम न करने की घोषणा कर दी है। फिलहाल पुलिस ने हिना भनोट के भाई के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। मृतका का भाई भी पेशे से वकील है, जबकि पिता अमृतसर में जज के रीडर हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर ही बनती कार्रवाई की जाएगी।