Category: CRIME

  • मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल

    You are currently viewing मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल

    Gangsters of Jaggu Bhagwanpuria gang fired in Mohali, one seriously injured

    मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल

    मोहाली : जिले के अंतर्गत आते गांव घड़ुआं में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने एक युवक को घर के बाहर बुलाकर उस पर गोलियों की बरसात कर दी। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपियों का मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला जिले के जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 गैंगस्टरों द्वारा किया गया है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह धनोआ निवासी गांव घडुआं के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह न बताया कि गत देर रात्रि 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर मनप्रीत के घर के बाहर आए और उसे आवाज लगाने लगे। इसी दौरान जब मनप्रीत बाहर के आया तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर अंधाधुंध 7 गोलिया चला दीं। गनीमत रही कि इस दौरान वह बच गया और गोलियां उसके दरवाजे पर जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने हमलावरों का एक मोटरसाइिकल व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित मनप्रीत ने बताया कि उसका भाई अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया के एंटी ग्रुप के सम्पर्क में है। इसी के चलते उस पर फायरिंग की गई है।

    वहीं इस फायरिंग को लेकर हमलावरों का कबूलनामा भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर ‘छोटा होशियारपुरिया’ के नाम एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें लिखा गया कि, ”घडुआं में गोलियां हमने चलाई हैं, इसका मुख्य कारण सनी धनोआ है, जोकि अमेरिका में एंटी पार्टी के साथ मिला हुआ है… इसके बारे मनप्रीत को सब पता था, जिसने अपने भाई को नहीं रोका.. इसलिए हमने ये फायरिंग की है।

  • पत्रकार विमल यादव पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दबोचा

    पत्रकार विमल यादव पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दबोचा

     

     

    अररिया : बिहार के अररिया जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पत्रकार हत्या के मामले में नामजद आरोपी रानीगंज थाना के बेलसारा गांव निवासी अर्जुन शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी थानान्तर्गत चाणक्या चौंक से गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन शर्मा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पत्रकार हत्या मामले में यह मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी।

    बता दें, शुक्रवार की सुबह जिले के रानीगंज स्थित दैनिक अखबार के संवाददाता विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने पत्रकार के घर पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में विमल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।

  • पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में पुलिस कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन, इस बड़े पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

    You are currently viewing पत्रकार रवि गिल सुसाइड केसः इस बड़े पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

    Journalist Ravi Gill Suicide Case: This big police officer fell down

    पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में पुलिस कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन, इस बड़े पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

     जालंधरः पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कार्रवाई करते हुए थाना चार के एसएचओ मुकेश कुमार व एएसआई बलकरण सिंह को लाइन हाजिर किया है। एसएचओ पर आरोप है कि उसने मृतक रवि गिल के परिवार को आरोपी कीर्ती व शुभम की गिरफ्तारी की झूठी सूचना दी थी। हालांकि इस मामले को लेकर कोई पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।

    बता दें कि बीते दिन मृतक रवि गिल के परिवार वाले उसके संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने धरना लगाकर कहा था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक वह संस्कार नहीं करेंगे। इस पर एसएचओ मुकेश कुमार ने धरने वाली जगह पर पहुंच कर उन्हें गलत सूचना दी कि 2 आरोपियों कीर्ती व शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके चलते परिवार वालों ने मृतक रवि का संस्कार कर दिया। इसके बाद जब आरोपी कीर्ती फेसबुक पर लाइव हुई तो इस पूरे झूठ से पर्दा उठा।

  • बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले टीचर को मारी गोली,वहीँ दूसरी वारदात ठेकेदार का हुआ कत्ल

    बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले टीचर को मारी गोली,वहीँ दूसरी वारदात ठेकेदार का हुआ कत्ल

     

    बेगूसराय/मोतिहारी : बिहार में एक बार फिर दिल दिहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिहार में डबल मर्डर से फिर सनसनी फैल गई है। पहले मामले में बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक रिटायर शिक्षक की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के फतेहा रेलवे स्टेशन के समीप की है। वहीं दूसरी वारदात पूर्वी चंपारण में हुई जहां बाइक सवाल बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने घटना को चकिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया है।

    जानकारी के अनुसार रिटायर शिक्षक की हत्या को लेकर कई चौंकाने वाले खुलाले सामने आ रहे है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को घटना को अंजाम दिया गया है।

    घटना की सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची गई है। पुलिस जांच अधिकारी उदय प्रसाद ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    उधर, पूर्वी चंपारण में बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपराधियों ने ठेकेदार को 2 गोली सीने में मारी है, जिसके बाद लोगों ने ठेकेदार राजीव कुमार को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है।

  • नाबालिग के बलात्कार के दोषी को उम्र कैद की सजा व तीन लाख रूपए जुर्माना

    नाबालिग के बलात्कार के दोषी को उम्र कैद की सजा व तीन लाख रूपए जुर्माना

    नाबालिग के बलात्कार के दोषी को उम्र कैद की सजा व तीन लाख रूपए जुर्माना

    # संस्था लॉ पावर एसोसिएशन ने दिलवाया इंसाफ।

    # लॉ पावर एसोसिएशन संस्था ने पीड़ित परिवार को केस हेतु सहायक अधिकारी व कानूनी सहायता उपलब्ध कराई।

     

     

    लुधियाना: (17 अगस्त) : जिला लुधियाना जहां हजारों नही लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर रहते है, वहां उनके बच्चे बच्चियों की असुरक्षा के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में बाल अधिकारों पर काम करने वाली अग्रणी संस्था “लॉ पावर एसोसिएशन” लुधियाना में पीड़ित परिवारों को मुफ्त सहायक अधिकारी व कानूनी सहायता उपलब्ध करवा रही है। इसी कार्य के तहत संस्था लॉ पावर एसोसिएशन के संस्थापक एडवोकेट योगेश प्रशाद व बाल अधिकार कार्यकर्ता श्री दिनेश कुमार ने जिला लुधियाना में पोक्सो विक्टिम परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का काम किया है। ऐसा ही एक मामला वर्ष 2019 में थाना डिवीजन नंबर 6 लुधियाना में दर्ज किया हुआ था, जिसमे विक्टिम परिवार को उनके कहने पर संस्था लॉ पावर एसोसिएशन के बाल अधिकार वकील योगेश प्रशाद व बाल अधिकार कार्यकर्ता दिनेश कुमार ने परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई और सरकारी वकील एडवोकेट बी. डी गुप्ता जी के सहयोग से आरोपी को IPC की धारा 302, 377 और POCSO की धारा 6 के तहत दोषी पा कर उम्र कैद व तीन लाख रूपए जुर्माना किया गया।
    पीड़ित के पिता ने बताया कि इस दौरान उनको कई प्रकार की समस्याएं आई, लेकिन ऐडवोकेट योगेश व दिनेश भाई हर बार उनके साथ खड़े रहे और अंत में हमें इंसाफ मिला और आरोपी को एडीजे अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषी पाया और उम्र कैद की कड़ी सजा के साथ तीन लाख रूपए जुर्माने की सजा सुनाने के साथ साथ दोषी को 25 वर्ष तक पैरोल नही देने का सख्त आदेश दिया और साफ साफ कहा कि ऐसे दोषियों का अंतिम सांस जेल में ही निकालना चाहिए।
    इस दौरान संस्था लॉ पावर एसोसिएशन के बाल अधिकार वकील योगेश प्रशाद ने मीडिया को बताया कि इस केस में दोषी पीड़ित परिवार के साथ एक ही वेहडे में रहता था, एक दिन बच्चा अचानक खो गया, और काफी समय तक जब वापिस नही आया तो परिवार बच्चे को खोजने लगा। जब वेहडे के सभी कमरों को देखा गया तो भी बच्चा नहीं मिला, तभी सब लोग वेहडे के हर एक कमरे को देखने लगे, और एक कमरे से किसी ने खून बाहर निकलता देखा तो उसका दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर से खून से लथपथ बच्चे का शव मिला। इसके बाद परिवार ने लोगो के साथ पुलिस में सूचना दी और कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद लॉ पावर एसोसिएशन संस्था ने केस के बारे सुनकर परिवार से सम्पर्क किया और हमारे साथी बाल अधिकार कार्यकर्ता दिनेश कुमार ने उनसे बातचीत की और केस को समझ कर उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद से लगातार संस्था द्वारा परिवार की मदद की गई और लगभग चार वर्ष बाद आज इस केस में दोषी को सजा हुई। पीड़ित परिवार की आंखों में खुशी के आंसू हैं और परिवार ने तहे दिल से संस्था “लॉ पावर एसोसिएशन” की टीम के शिवम, नरेंद्र, राजू, सुखपाल के साथ साथ माननीय ए डी जे अमरजीत सिंह, सरकारी वकील बी डी गुप्ता व एडवोकेट योगेश प्रशाद व दिनेश कुमार का बहुत बहुत धन्यवाद किया।

  • पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझाई पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    You are currently viewing पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझाई पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझाई पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    •  बटाला : गुरदासपुर के अंतर्गत आते गांव मीका में बीते दिन हुए पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी .32 बोर रिवाल्वर और 30 गोलियां बरामद की है। वहीं जांच में सामने आया है कि पूर्व बीएसएफ जवान ने अपनी बेटी और दामाद की हत्या की सुपारी दी थी, परन्तु हत्यारों ने उनकी ही हत्या कर दी।

    पुलिस के अनुसार दंपति की हत्या का कारण मृतक पूर्व बीएसएफ जवान लश्कर सिंह ने प्रेम विवाह करने वाली अपनी ही बेटी और दामाद की हत्या के लिए सुपारी दी थी और आरोपितों ने न तो पैसे लश्कर सिंह को लौटाए और न ही लश्कर सिंह की बेटी और दामाद की हत्या की थी। जिस कारण लश्कर सिंह और आरोपितों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने इस मामले में 3 अरोपितों को नामजद कर दो अरोपित सरवण सिंह उर्फ सम्मा वासी गांव मंड, बलराज सिंह उर्फ बाजा वासी दकोहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लाइसेंसी .32 बोर रिवाल्वर और 30 गोलियां बरामद की है।

    जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को एसएससपी बटाला अश्वनी गोटियाल ने बताया कि गांव मीके में दंपती हत्याकांड मामले में नामजद तीन आरोपियों की पहचान सरवन सिंह निवासी गांव मंड, बलराज सिंह निवासी गांव दकोहा और गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा निवासी मडियाला सभी थाना घुमान के रूप में हुई है। उक्त तीनों में से सरवन सिंह और बलराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा फरार है।

  • पुलिस ने सुलझाया मां-बेटी की हत्या का मामला, जमीन हड़पने के लिए अपने ने दिया वारदात को अंजाम

    You are currently viewing पुलिस ने सुलझाया मां-बेटी की हत्या का मामला, जमीन हड़पने के लिए अपने ने दिया वारदात को अंजाम

    Police solved the case of murder of mother and daughter, to grab the land, they executed the incident

    पुलिस ने सुलझाया मां-बेटी की हत्या का मामला, जमीन हड़पने के लिए अपने ने दिया वारदात को अंजाम

     

    • बरनाला : बरनाला के अंतर्गत आते सेखों में बीते हुए हुए मां-बेटी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल दामाद राजदीप सिंह ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के भांजे जसविंदर सिंह के बयानों पर राजदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक परमजीत कौर के नाम पर 5 एकड़ जमीन थी। जिसके उसका पति हड़पना चाहता था।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक परमजीत कौर की शादी राजदीप सिंह से कुछ साल पहले ही हुई थी, वह उसकी जायदाद हड़पना चाहता था और इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। यही नहीं वह नशीला पदार्थ दकर दोनों मां-बेटी से झगड़ा भी करता था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया है लेकिन गिरफ्तारी अभी बाकी क्योंकि राजदीप अभी खुद भी घायल है।

    बता दें कि मंगलवार रात आधा दर्जन से अधिक लुटेरे तेजधार हथियारों के साथ सेखा में हरबंस कौर के घर डकैती के इरादे से आए। घर में दस्तक सुनकर परमजीत कौर उर्फ ​माणो ( 35) और उसकी मां हरबंस कौर (70) ने शोर मचाया तो लुटेरों ने दोनों मां-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब परमजीत कौर के पति राजदीप उर्फ ​​राजवीर सिंह बचाव के लिए आगे आए तो लुटेरों ने उन पर भी हमला कर दिया और सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

  • जालंधर के ईश्वर कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग, पढ़ें पूरी खबर….

    You are currently viewing जालंधर के ईश्वर कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग, पढ़ें पूरी खबर….

    Firing took place during the birthday party in Jalandhar’s Ishwar Colony, read full news….

    जालंधर के ईश्वर कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग, पढ़ें पूरी खबर….

     जालंधरः महानगर में थाना भार्गव कैम्प के अधीन पड़ते ईश्वर कालोनी में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब एक घर में बर्थडे पार्टी के दौरान मामा द्वारा फायरिंग की गई और ईंटें भी बरसाई गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित करण कल्याण ने बताया कि 1 साल पहले उसके भाई अर्जुन कल्याण ने लव मैरिज करवाई थी। करण ने बताया कि बीते दिन अर्जुन का जन्मदिन था और उसका मामा ससुर राजबीर उर्फ नोनू काफी युवकों को साथ उनके घर आया। जहां उन्होंने पहले घर पर ईंटें बरसाई उसके बाद घर पर तेजधार हथियारों से हमला करने लग पड़ा। इस दौरान राजवीर ने गोलियां भी चलाई। करण ने बताया कि अर्जुन की पत्नी के पास 8 लाख रुपए की एफडी है। मामा अपनी भान्जी से वही 8 लाख की एफडी हथियाना चाहता है। लड़की का मामा राजबीर यह भी नहीं चाहता था कि उसकी भान्जी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करे। वह अपने मर्जी से हिना की शादी करवाना चाहता था।

    देर शाम हीना का मामा राजबीर सिंह अपने साथी गब्बर, सुखमन जिन्हें वह पहले से जानता है, उक्त लोग अपने अन्य साथियों सहित आए और उनके मेन गेट के दरवाजे पर तेजधार हथियारों से हमला किया। राजबीर ने ललकारे मारते हुए कहा कि सभी परिवार के सदस्यों को पकड़ लो। परिजनों ने कहा कि राजबीर धमकी देकर गया है कि वह अपनी भान्जी हिना और उसके पति का मर्डर कर देगा।

    भार्गव कैंप में गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस को तलाशी के दौरान मौके से एक खोल बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गली में 2 राउंड गोलियां चली हैं और हमलावर मौके से फरार हो गए है। वहीं, सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस देर रात तक कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

  • लुधियाना में चोरों का आतंक, बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

    You are currently viewing लुधियाना में चोरों का आतंक, बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

    Terror of thieves in Ludhiana, targeted a closed house, absconded with cash worth lakhs

    लुधियाना में चोरों का आतंक, बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

    • लुधियाना : शहर में चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते प्रेम नगर इलाके से सामने आया है। यहां अज्ञात लुटेरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया है, लुटेरों ने घर का ताला तोड़ वहां से नकदी, गहने और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं,आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए घर के मालिक ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी रखी थी। इसलिए वे किसी काम के कारण बाहर गए थे 4 दिन बाद जब वह घर वापिस आए तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला कि पीछे से उनके घर पर चोरी हो गई है। चोर घर में पड़े डेढ़ लाख रुपए, 5 तोले के गहने, नए कपड़े और अन्य सामान ले गए। घर के मालिक का कहना है कि चोर लड़की के दहेज का सामान भी चोरी कर ले गए, जिस कारण परिवार को भारी नुक्सान हुआ है। दूसरी ओर मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है।

  • इंस्‍टाग्राम पर से पत्नी ने किया ब्लॉक तो पति ने गला घोंटकर उतार डाला मौत के घाट, मासूम बच्चों ने सामने दिया वारदात को अंजाम

    इंस्‍टाग्राम पर से पत्नी ने किया ब्लॉक तो पति ने गला घोंटकर उतार डाला मौत के घाट, मासूम बच्चों ने सामने दिया वारदात को अंजाम

     

     

    सुल्‍तानपुर : यूपी के सुल्तानपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से मौत के घाट उतार दिया कि महिला ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को ब्लॉक कर दिया। बड़ी बात यह है कि आरोपी को इस वारदात को अपने बच्चों के सामने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में पत्‍नी ने उसे अपने अकाउंट पर ब्‍लॉक कर दिया था। इसके जलन और चिढ़ के साथ असुरक्षा की भावना में पति सबसे बड़ा दुश्‍मन बन गया और फिर इनोवा कार के अंदर बच्‍चों की आंखों के सामने गला दबाकर निर्ममता से पत्‍नी को मार डाला। मारी गई महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले के सफीपुर का रहने वाला आरोपी राहुल मिश्र (उम्र 37 वर्ष) वर्तमान में परिवार के साथ लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहता था। वह एक ट्रेवल एजेंसी चलाता है। 15 साल पहले साल 2008 में रायबरेली जिले के मील एरिया थानाक्षेत्र निवासी मोनिका गुप्ता (उम्र 32 वर्ष) के साथ उसकी लव मैरिज हुई थी। मोनिका के पिता का कहना है कि राहुल उनकी बेटी पर शुरू से ही शक करता था। दोनों के बीच अक्‍सर झगड़े होते रहते थे।

    शनिवार की रात वह इनोवा कार यूपी 32 सीजे 4541 से पत्नी और दो बच्चों को लेकर लखनऊ से रायबरेली के लिए निकला था। लेकिन उस ओर न जाकर वह गाड़ी लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चला गया। एक्सप्रेस वे किमी 123 पर मुंजेश चौराहे के पास उसने अचानक कार रोकी। गाड़ी साइड में लगाकर दोनों बच्चों के सामने राहुल ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद बच्चों को लेकर काफी देर गाड़ी में बैठा रहा।

    इसी बीच यूपीडा की गश्ती टीम उधर पहुंची और संदिग्ध अवस्था में गाड़ी खड़ी देख पूछताछ की। टीम ने गाड़ी का दरवाजा खोलने को कहा। इस पर राहुल टालमटोल करने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी का दरवाजा खुलवाया। पुलिस के पूछने पर मोनिका की 12 वर्षीय बेटी और पांच साल के बेटे ने बाप की करतूत बता दी। कहा कि पापा ने मम्मी का गला दबा दिया था। राहुल ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने राहुल को हिरासत में लिया है।

    अभी तक की पूछताछ में उसने जो कुछ बताया है कि उसके आधार पर पुलिस सूत्रों का कहना है कि मारी गई महिला की इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फॉलोअर्स संख्या थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लेकर पति शुरू में हीनभावना से ग्रसित हुआ फिर उसे पत्‍नी के चरित्र पर शक होने लगा। उसे यह भी लगता था उसकी गैरमौजूदगी में पत्‍नी कुछ सोशल मीडिया फैन से मिलती है। बताया जा रहा है कि महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट फिलहाल प्राइवेसी लॉक है। अधिकारी जांच में जुटे हैं।