पुलिस ने सुलझाया मां-बेटी की हत्या का मामला, जमीन हड़पने के लिए अपने ने दिया वारदात को अंजाम

You are currently viewing पुलिस ने सुलझाया मां-बेटी की हत्या का मामला, जमीन हड़पने के लिए अपने ने दिया वारदात को अंजाम

Police solved the case of murder of mother and daughter, to grab the land, they executed the incident

पुलिस ने सुलझाया मां-बेटी की हत्या का मामला, जमीन हड़पने के लिए अपने ने दिया वारदात को अंजाम

 

  • बरनाला : बरनाला के अंतर्गत आते सेखों में बीते हुए हुए मां-बेटी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल दामाद राजदीप सिंह ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के भांजे जसविंदर सिंह के बयानों पर राजदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक परमजीत कौर के नाम पर 5 एकड़ जमीन थी। जिसके उसका पति हड़पना चाहता था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक परमजीत कौर की शादी राजदीप सिंह से कुछ साल पहले ही हुई थी, वह उसकी जायदाद हड़पना चाहता था और इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। यही नहीं वह नशीला पदार्थ दकर दोनों मां-बेटी से झगड़ा भी करता था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया है लेकिन गिरफ्तारी अभी बाकी क्योंकि राजदीप अभी खुद भी घायल है।

बता दें कि मंगलवार रात आधा दर्जन से अधिक लुटेरे तेजधार हथियारों के साथ सेखा में हरबंस कौर के घर डकैती के इरादे से आए। घर में दस्तक सुनकर परमजीत कौर उर्फ ​माणो ( 35) और उसकी मां हरबंस कौर (70) ने शोर मचाया तो लुटेरों ने दोनों मां-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब परमजीत कौर के पति राजदीप उर्फ ​​राजवीर सिंह बचाव के लिए आगे आए तो लुटेरों ने उन पर भी हमला कर दिया और सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *