Category: CRIME

  • केरल: एर्नाकुलम में कन्वेंशन सेंटर में हुआ धमाका, 1 की मौत 20 घायल; आतंकी हमले की आशंका

    केरल: एर्नाकुलम में कन्वेंशन सेंटर में हुआ धमाका, 1 की मौत 20 घायल; आतंकी हमले की आशंका

     

    एर्नाकुलम  : केरल के एर्नाकुलम में कलामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में तीन जबरदस्त धमाके हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय यह धमाके हुए उस समय कन्वेंशन सेंटर यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी। धमाकों में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    Blast at convention center in Kerala’s Ernakulam : पुलिस के मुताबिक यह घटना करीब 9 बजे की है। धमाके के बाद स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। यहां मौजूद कई लोगों का यह भी कहना है कि कन्वेंशन सेंटर में लगातार पांच धमाके हुए जिसमें से एक बेहद तेज था। केरल के मंत्री पी राजीव धणाके के बाद मौके पर पहुंचे। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने तुरंत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी हाजिर होने का आदेश दिया है।

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कन्वेंशन सेंटर में उस वक्त कुछ यहूदी भी मौजूद थे। ऐसे में संभव है कि उनको निशाना बनाकर ही यह धमाका किया गया हो। एक दिन पहले ही मलप्पुरम में आयोजित रैली में हमास के पूर्व चीफ ने हिंदुत्व और यहूदियों के खिलाफ जहर उगला था। इसके बाद रैली का आयोजन करने वाले संगठन ने यह भी कहा था कि हमास भारत में कोई प्रतिबंधित या फिर आतंकी संगठन नहीं है।

  • पंजाब पुलिस के मिली बड़ी सफलता: बब्बर खालसा के 4 आतंकी गिरफ्तार,हथियारों के जखीरे में 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस किये बरामद

    पंजाब पुलिस के मिली बड़ी सफलता: बब्बर खालसा के 4 आतंकी गिरफ्तार,हथियारों के जखीरे में 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस किये बरामद

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक संगठनों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के 4 अंतकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस दौरान 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस मिले हैं। ये लोग त्योहारों के दिनों में टारगेट किलिंग कर पंजाब का माहौल खराब करने की योजना बना रहे थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, एसएएस नगर पुलिस की सीआईए विंग ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। संगठन के सदस्यों का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का आतंकी संगठन बीकेआई पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी कर रहा था। ये लोग ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करने का काम भी कर रहे थे। बीकेआई मॉड्यूल के सदस्यों को टारगेट किलिंग का काम सौंपा गया था।

    गौरव यादव ने कहा कि मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का समर्थन हासिल था, जो उसे देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की मदद से सहायता प्रदान कर रहा था। यादव ने कहा, पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने बताया कि ये आतंकी सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हरविंदर रिंदा के कॉन्टैक्ट में थे और वह इनकी पूरी मदद कर रहा था। हरविंदर रिंदा आईएसआई की मदद से इन्हें हथियार और आर्थिक मदद भेज रहा था। इन्हें पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से हथियार और आर्थिक मदद भेजी गई थी।

  • प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

    प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

    प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

     

     

    बंगलुरू में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी है. आरोपी की बेटी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर ना केवल एक युवक से प्यार करती थी, बल्कि उसके साथ भाग भी गई थी. पुलिस ने इस लड़की को ढूंढ कर आरोपी को सौंप दिया तो आरोपी ने घर लाकर उसके ऊपर चाकू से हमला किया. इस वारदात में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है.

     

    बंगलुरु में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी है. दरअसल आरोपी की बेटी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर एक युवक से प्यार करती थी और मौका देखकर उसके साथ भाग गई थी. बाद में जब पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद आरोपी को सौंप दिया तो आरोपी ने घर लाकर उसकी हत्या कर दी है. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए वारदात कबूल लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    पुलिस के मुताबिक मामला बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा का है. मूल रूप से मैसूर के एचडी कोटे के रहने वाले किसान गणेश शरदम्मा ने अपनी ही बेटी पल्लवी की हत्या की है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पल्लवी किसी लड़के से प्यार करती थी, वहीं उसके रिश्ते को गणेश मानने को तैयार नहीं था. ऐसे में एक दिन पल्लवी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. इस संबंध में गणेश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

    चूंकि लड़की अभी नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कराई और वापस गणेश को सौंप दिया. थाने से बेटी को साथ लेकर गणेश घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच काफी बहस हुई. इसी दौरान आरोपी ने चाकू उठाकर बेटी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए. इससे पल्लवी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गणेश ने खुद थाने आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.उसने वारदात कबूल करते हुए कहा कि उसने ही अपनी बेटी को मारा है. फिलहाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी गणेश ने जब अपनी बेटी के ऊपर प्रहार किया तो उसकी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपी की आंखों में खून सवार था. उसने अपने रिश्तेदारों पर भी प्रहार किए. जिससे गणेश की मां शरदम्मा और चाचा शांता कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात के संबंध में पल्लवी की चाची गीता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

  • बेखौफ हुए अपराधी : मोगा में कबड्डी खिलाड़ी को मारी गोलियां वहीँ बरनाला में पुलिस मुलाजिम की हत्या

     बेखौफ हुए अपराधी : मोगा में कबड्डी खिलाड़ी को मारी गोलियां वहीँ बरनाला में पुलिस मुलाजिम की हत्या

     

     

    मोगा -यहां कबड्‌डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंद्रु को गोलियां मारने का समाचार सामने आया है। हरविंदर को घर में घुसकर गोलियां मारी गई हैं। वह आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    गांव धुड़कोट रण सिंह निवासी बिंद्रु को आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरपंच पद का उम्मीदवार बनाया था। जानकारी के मुताबिक एक गोली हरविंदर सिंह के टांग पर लगी है। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हरविंदर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। सुबह दो बाइकों पर बदमाश पहुंचे। उन्होंने आवाज देकर हरविंदर सिंह को बाहर बुलाया और गोली मार दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है। उधर, बरनाला में चिकन कार्नर पर हुए झगड़े के दाैरान पुलिस मुलाजिम दर्शन सिंह की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि आरोपी कबड्डी खिलाड़ी हैं। थाना सिटी-1 में दी गई शिकायत के अनुसार वारदात रविवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह बतौर जांच अधिकारी उक्त एरिया में गए थे। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। जिसके आधार पर बरनाला पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।

  • जालंधर में थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला

    You are currently viewing जालंधर में थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला

    जालंधर में थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला

    जालंधर कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर-6 के बाहर एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर देर रात धरना प्रदर्शन किया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा दर्ज करवाए गए केस में गिरफ्तार आरोपी विनीत गुप्ता को पुलिस वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। गिरफ्तार किया गया आरोपी पीड़ित महिला का जेठ है।

    महिला ने बताया कि सुबह से पुलिस ने उसे थाने में बैठाया हुआ है और उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। जब इस बारे में उसे पता चला तो उसने पति के साथ थाने के बाहर धरना लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपी को हवालात में बंद किया। इस पर महिला और उसके पति ने धरना खत्म किया।

    आरोपी पर 20 लाख ठगी करने का आरोप
    पीड़ित पुनीत गुप्ता ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- उसके भाई विनीत गुप्ता ने उनके साथ 20 लाख रुपए की ठगी की है। कमिश्नरेट पुलिस की एंटी फ्रॉड विंग ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 511, 465, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज करने की रिपोर्ट बना कर भेजी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने बीते दिन केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

    पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो ठगी का पता चला
    पीड़ित पुनीत गुप्ता ने कहा- उनके भाई विनीत गुप्ता ने उनके जाली साइन कर मॉडल टाउन में स्थित पोस्ट ऑफिस में जाकर उसका पीपीएफ अकाउंट बंद करवा कर 20 लाख रुपए निकलवा लिए। जब उसे ठगी के बारे में पता चला तो वह तुरंत पोस्ट ऑफिस पहुंचा। जहां से पता चला कि उसके भाई ने ही ठगी की थी।

    महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते ऐसा कर रही है। यही नहीं, पुलिस ने पति के साथ बदसलूकी भी की।

  • जालंधर के अधीन आते थाना लांबड़ा के इन्कलेव फेस-3 में एक बेटे के द्वारा अपने मां-बाप और भाई का कत्ल करने की सचाई आई सामने

    जालंधर के अधीन आते थाना लांबड़ा के इन्कलेव फेस-3 में एक बेटे के द्वारा अपने मां-बाप और भाई का कत्ल करने की सचाई आई सामने

    जालंधर : थाना लांबड़ा के इन्कलेव फेस-3 में एक बेटे ने अपने मां-बाप और भाई को गोलियों को मार कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे थाना लांबड़ा पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उसने देर रात कोई सरेंडर नहीं किया था, बल्कि तड़क सार उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश करके आगे की पूछताछ की जाएगी।बता दें कि देर रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि 7 से 8 राउंड गोलियों के चले हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि घरेलू झगड़ा परिवार में चल रहा था। आरोपी हरप्रीत किसी मोहल्ले में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वहीं आरोपी का मृतक पिता बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। कि घरेलू कलह के चलते मोहल्ले के लोगों से भी इनकी कम ही बातचीत होती थी आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। वहीं परिजनों के अनुसार आरोपी की पत्नी के साथ एक साल तक अमृतसर में किराए के घर पर भी रहे। पत्नी की बहन ने वहां पर उन्हें किराए का मकान लेकर दिया था। जानकारी देते हुए डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि घर का मालिक जगबीर सिंह उनकी पत्नी अमृतपाल कौर और बेटा गगन का इनके बेटे हरप्रीत ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मारकर कत्ल कर दिया।जिसमें आरोपी ने पिता पर 3 से 4 गोलियां, जबकि माता के गले पर एक गोली और भाई की छाती पर गोलियां चलाई। डीएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। जिसमें आरोपी पिता से प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए कह रहा था।

  • जानें किस जगह हुई डबल मर्डर की वारदात? सरपंच और उसके साथी की गोलियां मारकर हत्या

    जानें किस जगह हुई डबल मर्डर की वारदात? सरपंच और उसके साथी की गोलियां मारकर हत्या

     

     

    मोगा : पंजाब के मोगा जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है। मोगा के गांव खोसा कोटला में शुक्रवार सुबह डबल मर्डर होने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के सरपंच और उसके साथी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान सरपंच वीर सिंह और रणजीत सिंह के रूप में हुई है।

    दोनों शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। इस दौरान हमलावरों से उनकी कहासुनी हो गई। मृतक बीर सिंह कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सरपंच थे। जबकि गोली चलाने वाले गांव के ही हैं और आम आदमी पार्टी से संबंध रखते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    घायलों में से एक मोगा के एक सरकारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। SSP जे एल्नचेलियन ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।

  • स्कूल के बाहर 2 गुटों में हुआ झगड़ा; चली गोली

    स्कूल के बाहर 2 गुटों में हुआ झगड़ा; चली गोली

     

     

    बटाला : डेरा बाबा नानक के सरकारी सीसे स्कूल लडक़े के पास दो युवकों के ग्रुपों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक ग्रुप द्वारा चलाई गई गोली पास से गुजर रहे अन्य युवक की जांघ व स्कूल के चौंकीदार की टांग में शर्रा लग गया। जिससे स्कूल का छात्र व चौंकीदार घायल हो गया। स्कूल प्रिंसीपल ने बताया कि स्कूल के बाहर दो युवकों के ग्रुपों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो रहा था, कि इसी दौरान एक ग्रुप के युवक ने दूसरे युवक पर गोली चलाने की नीयत से हथियार निकाल लिया। लेकिन इसी दौरान स्कूल के चौंकीदार हरदयाल सिंह ने देख लिया। चौंकीदार द्वारा भगाते हुए हथियार पकड़े युवक की बाजू को नीचे कर दिया, जिससे गोली जमीन में जा लगी। इस दौरान गोली का शर्रा पास से गुजर रहे दिलप्रीत सिंह की जांघ में जा लगा, जबकि दूसरा शर्रा चौंकीदार हरदयाल सिंह की टांग में लग गया। जिससे वह दोनों घायल हो गए। गोली चलाने के बाद युवकों के दोनों ग्रुप मौके से फरार हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

  • जालंधर के अधीन आते गांव पतारा में मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या

    You are currently viewing जालंधर: मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या

    Now bad news came from England, Tapa’s youth died in Scotland due to brain haemorrhage

    जालंधर के अधीन आते गांव पतारा में मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या

     

    • देहात थाना पतारा के अंतर्गत आते भुजवल गांव के पास अमर नगर में दिन चढ़ते ही घर पर बैठी मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिससे के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही देहात के एसएसपी पुलिस पार्टी सहित मौके पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए मृतका के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह आज सुबह अपने करीबी रिश्तेदार के घर गए थे।इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला उनके अमेरिका में रहने वाले उनके दामाद ने करवाया है और इस संबंध में पतारा थाने की पुलिस को कई बार शिकायत दी गई है लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण आज हमलावर ने उनके घर पर हमला कर दिया। मेरी पत्नी और बेटी पर हमला कर उन्हें मार डाला गया।
  • इनकम टैक्स विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 1 अरब से अधिक की संपत्ति जब्त, 94 करोड़ रुपये नकद, 8 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद

    इनकम टैक्स विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 1 अरब से अधिक की संपत्ति जब्त, 94 करोड़ रुपये नकद, 8 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद

     

     

    नई दिल्ली : आयकर (आईटी) विभाग ने कुछ सरकारी ठेकेदारों, रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ तलाशी और जब्ती अभियान में 94 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी के साथ-साथ 8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण जब्त किए हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार 12 अक्टूबर को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली में 55 परिसरों में छापेमारी की गई।

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कलाई घड़ियों के कारोबार से जुड़े एक निजी वेतनभोगी कर्मचारी के परिसर से विदेशी निर्मित लगभग 30 लक्जरी घड़ियां बरामद की गई।

    छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर बेहिसाब नकदी लेनदेन के खुलासे हुए। करदाताओं, उप-ठेकेदारों और कुछ नकदी संचालकों सहित सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान बड़े पैमाने पर बेहिसाब नकदी लेनदेन के साक्ष्‍य मिले।

    दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

    कर चोरी की कार्यप्रणाली से पता चलता है कि ये ठेकेदार फर्जी खरीद की बुकिंग, उप-ठेकेदारों के साथ खर्चों का गलत दावा और न होने वाले खर्चों का दावा करके खर्चों को बढ़ाकर अपनी आय को कम करने में शामिल थे।

    जांच के दौरान माल रसीद नोट (जीआरएन) सत्यापन में खामियों के रूप में खर्चों की मुद्रास्फीति का संकेत देने वाले साक्ष्य का पता चला है।

    उप-ठेकेदारों के साथ फर्जी लेनदेन के संबंध में, बुक की गई खरीद और माल के वास्तविक भौतिक परिवहन से संबंधित दस्तावेजों में भारी खामियों के साक्ष्य भी उजागर हुए हैं, जिनमें से कुछ को जांच के दौरान भी कवर किया गया था। इसके अलावा, ये ठेकेदार गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बुकिंग व्यय में भी शामिल थे। मामले में आगे की जांच जारी है।