स्कूल के बाहर 2 गुटों में हुआ झगड़ा; चली गोली

स्कूल के बाहर 2 गुटों में हुआ झगड़ा; चली गोली

 

 

बटाला : डेरा बाबा नानक के सरकारी सीसे स्कूल लडक़े के पास दो युवकों के ग्रुपों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक ग्रुप द्वारा चलाई गई गोली पास से गुजर रहे अन्य युवक की जांघ व स्कूल के चौंकीदार की टांग में शर्रा लग गया। जिससे स्कूल का छात्र व चौंकीदार घायल हो गया। स्कूल प्रिंसीपल ने बताया कि स्कूल के बाहर दो युवकों के ग्रुपों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो रहा था, कि इसी दौरान एक ग्रुप के युवक ने दूसरे युवक पर गोली चलाने की नीयत से हथियार निकाल लिया। लेकिन इसी दौरान स्कूल के चौंकीदार हरदयाल सिंह ने देख लिया। चौंकीदार द्वारा भगाते हुए हथियार पकड़े युवक की बाजू को नीचे कर दिया, जिससे गोली जमीन में जा लगी। इस दौरान गोली का शर्रा पास से गुजर रहे दिलप्रीत सिंह की जांघ में जा लगा, जबकि दूसरा शर्रा चौंकीदार हरदयाल सिंह की टांग में लग गया। जिससे वह दोनों घायल हो गए। गोली चलाने के बाद युवकों के दोनों ग्रुप मौके से फरार हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *