हादसा: रामलीला उत्सव के बीच झूला टूटने सेे हवा में लटकीं 20 जिंदगियां; लोगों में बना दहशत का माहौल

हादसा: रामलीला उत्सव के बीच झूला टूटने सेे हवा में लटकीं 20 जिंदगियां; लोगों में बना दहशत का माहौल

 

 

नई दिल्ली: देशभर में रामलीला उत्सव चल रहा है और जगह-जगह मेले भी लगााए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली के नरेला में एक रामलीला ग्राउंड में चल रहे मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मेले में लगाया गया झूला चलता हुआ अचानक रुक गया। अचानक झूला रुकने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया और चारों और चीखें सुनाई देने लगी है। हालांकि सूझबूझ के दौरान 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11:10 बजे नरेला के सुभाष रामलीला मंदारिन से दमकल विभाग को सूचना मिली। बताया गया है कि 20 से अधिक लोग झूले में फंस गए हैं। इसके बाद दो फायर टेंडर की गाड़ियों को रवाना किया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। 20 लोगों में चार पुरुष, 12 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, जांच की जा रही है।

वीडियो में देख सकते हैं कि चलते हुए झूले का एक हिस्सा रुक गया। इसके बाद झूला घूमता रहा। इसी दौरान उसमें फंसे लोग बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *