Author: Sumesh Sharma

  • भारत के कई विरोधी देशों की पीएम मोदी के रूस दौरे पर नजर, जानें पूरी खबर..

    भारत के कई विरोधी देशों की पीएम मोदी के रूस दौरे पर नजर, जानें पूरी खबर..

     

    नई दिल्ली  पीएम नरेंद्र मोदी आज रूस के लिए रवाना हो रहे हैं। उनकी यह पहली रूस यात्रा होगी। यूक्रेन से हो रहे युद्ध के बीच यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। इस दौरान पीएम मोदी 22वें भारत-रूस सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा को काफी अहम बताया है। मोदी की यह यात्रा रूस और यूक्रेन में चल रहे तनाव केबीच हो रही है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान मॉस्को में उतरेगा तो वहां की ठंडी हवाओं में भी गर्मजोशी की एक अनोखी लहर महसूस होगी। हालांकि अभी तक पश्चिमी देशों के नेताओं ने मोदी की इस यात्रा के बारे में खुलकर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। यूरोप और अमेरिका दोनों ही मोदी और पुतिन को एक साथ देखकर खु़श नहीं होंगे। तब जब कि पुतिन को लेकर दोनों का ही यह मानना है कि वही यूक्रेन में हमले से पैदा हुए यूरोपीय उथल-पुथल के जिम्मेदार हैं।

     

     मोदी की इस यात्रा का सबसे पहला मायना यह है कि यह दौरा यह संकेत देता है कि भारत और रूस के संबंधों में गर्मजोशी बरकरार है, भले ही दुनिया में कितना भी उतार-चढ़ाव हो. दूसरा, यह दौरा भारत के उन प्रयासों को दर्शाता है जो वह अपने विदेश नीति में संतुलन बनाए रखने के लिए कर रहा है, खासकर चीन और अमेरिका जैसे बड़े खिलाडिय़ों के साथ। रूस और भारत के संबंधों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि रूस और चीन के बीच की दोस्ती बढ़ रही है, जो भारत का मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। पीएम मोदी नरेंद्र मोदी दो दिन 9 एवं 10 जुलाई तक आस्ट्रिया का दौरा करेंगे। 41 साल बाद कोई भारतीय पीएम आस्ट्रिया के दौरे पर जा रहे हैं।

  • बेखौफ लुटेरों ने ATM काटकर उड़ाई 25 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों ने ATM काटकर उड़ाई 25 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी, जांच में जुटी Police

    Fearless robbers hacked ATM and stole cash worth more than Rs 25 lakh, police engaged in investigation

    बेखौफ लुटेरों ने ATM काटकर उड़ाई 25 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी, जांच में जुटी Police

     

    • कपूरथलाः शहर में बढ़ रही चोरी ओर लूटपाट की घटनाएं बढ़ने के कारण जहां लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठा रहे हैं। ऐसा ही मामला बीती रात उस वक्त सामने आया, जब शहर में चोरों ने एटीएम को निशाना बनाते 25.27 लाख रुपए की नगदी लूट कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा शहर के पलाही रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए गैस कटर से एटीएम से कटकर उसमें पड़ी 25.27 लाख रूपए नगदी लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी फगवाड़ा रुपिंदर भट्टी ने पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों को जल्द काबू गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

    जिक्रयोग्य है कि एक दिन पहले ही शुगर मिल चौक पर स्थित एक टायर की दुकान मालिक से बाइक सावर 2 बदमाशों ने धारदार हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।इस मामले में अभी तक कोई भी व्यक्ति पुलिस की हिरासत में नहीं आया। दूसरी तरफ एटीएम की वारदात सामने आ गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरी और लूट की वारदातों को नकेल कसी जा सके।

  • सुशील रिंकू ने व चन्नी पर किया पांच करोड़ की मानहानि का दावा, जानिए पूरी खबर…

    सुशील रिंकू ने व चन्नी पर किया पांच करोड़ की मानहानि का दावा, जानिए पूरी खबर…

     

    जालंधर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर से कांग्रेस के सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पांच करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया है।

    रिंकू ने रविवार को सांसद चन्नी को नोटिस भेज कर कहा है कि जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित कांग्रेस की एक बैठक में मीडियाकर्मी को दिए गए बयान में, रिंकू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी, लॉटरी, जुआ, लूट, चोरी और स्नैचिंग में लिप्त रहे हैं। जिसकों लेकर रिंकू ने चन्नी को नोटिस भेजा है।

  • उत्तराखंड: रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा पर लगाई गई रोक, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की ये अपील

    उत्तराखंड: रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा पर लगाई गई रोक, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की ये अपील

     

    देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रशासन अनाउंसमेंट कर लोगों को नदियों और नालों के पास न जाने की हिदायत दे रहा है। नदियों के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। गढ़वाल क्षेत्र में सात और आठ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने संबंधी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चारधाम यात्रा रविवार को अस्थायी रूप से रोक दी गई। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

    आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, इसके मद्देनजर सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जाता है कि वे सात जुलाई को ऋषिकेश से आगे चारधाम यात्रा के लिए रवाना न हों। चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट है, जबकि हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है।

    बता दें कि पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के कारण पहाड़ियों पर भूस्खलन हुआ है और बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग पहाड़ियों से गिरने वाले मलबे के कारण कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। शनिवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग के चटवापीपल क्षेत्र में भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। वो मोटरसाइकिल पर बद्रीनाथ से लौट रहे थे और इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए।

  • अवैध तरीके से कश्मीर में घुसे आंतकियों पर कहर बनकर टूटा भारतीय सुरक्षा बल, 6 आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 2 जवान भी शहीद

    अवैध तरीके से कश्मीर में घुसे आंतकियों पर कहर बनकर टूटा भारतीय सुरक्षा बल, 6 आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 2 जवान भी शहीद

     

    श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रही दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने कम से कम छह आतंकवादियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में दो जवान भी शहीद हो गए।

    अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मुदरगाम मुठभेड़ स्थल पर एक और शव देखा गया। इसके बाद दोनों मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या छह हो गई। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक राष्ट्रीय राइफल्स के पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और हवलदार राज कुमार भी शहीद हो गए। कुलगाम जिले के दो गांवों चिन्नीगाम और मुदरगाम में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी।

    इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि चिन्नीगाम गांव में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक कमांडर समेत चार आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया, “चिन्नीगाम गांव में अभियान अभी भी जारी है। दोनों मुठभेड़ स्थलों पर ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरण तैनात किए गए हैं।” सुरक्षा बलों को कुलगाम जिले में एक दूसरे से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुदरगाम और चिन्नीगाम गांवों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। तभी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

  • पहली बारिश ने खोल दी मंडी कमेटी प्रशासन की पोल,पंजाब सरकार ने ध्यान दिया तो आने वाले समय में और भी बिगड़ सकते है हालात..

    पहली बारिश ने खोल दी मंडी कमेटी प्रशासन की पोल,पंजाब सरकार ने ध्यान दिया तो आने वाले समय में और भी बिगड़ सकते है हालात..

    पहली बारिश ने खोल दी मंडी कमेटी प्रशासन की पोल,पंजाब सरकार ने ध्यान दिया तो आने वाले समय में और भी बिगड़ सकते है हालात..

     

    महिलाओं के लिए कोई सुलभ शौचालय तक की कोई व्यवस्था नही, जो बने है वह ठेकेदारों के हवाले

    गेट से सब्जी मंडी तक हुआ जल भराव

     

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधरः पंजाब में मानसून पूरी तरह से सक्रिय भी नहीं हुआ और एक बारिश ने मकसूदा मंडी प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। हालात यह है कि मकसूदा मंडी के एंट्री गेट से लेकर अंदर की तरफ जाने वाली सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई। सड़क पर पानी से लबालब भरा हुआ है। अगर सरकार ने मंडी कमेटी के अधिकारियों पर संज्ञान नही लिया तो आने वाले समय में हालात बद-से बत्तर होते जाएंगे।

    मंडी में आने वाले कस्टमरों का कहना है कि मंडी से समान परचेज करने पर हर गाड़ी पर मंडी कमेटी फीस के नाम पर वसूली करती है। लोगो का कहना है कि सुविधाओं के नाम पर यहां पर कोई प्रबंध नही है। सुलभ शौचालय भी प्रयाप्त मात्रा में नही है,जो है वही भी ठेकेदारों के हवाले है। महिलाओं को मंडी में आने पर काफी परेशानी के सामना करना पड़ता है। क्योकिं यहा पर महिलाओं के लिए कोई शौचलाय उपलब्ध नही है। वैसे तो पंजाब सरकार उपभाक्ताओं के बेहतर सुविधा देने के दावे करती है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर सरकार के दावों की पोल खुल रही है। दुकानदारों का कहना है कि मंडी के अंदर ढंग से कोई सफाई नही और नही सीवरेज की सफाई होती है,हालात ये है कि हर तरफ गंदगी के अंभार लगा हुआ रास्तों पर चलना मुश्किल हो चुका है पहली बारिश में सड़क तक नजर नही आ रही है।

     

  • रक्षा बलों में शामिल होने की तैयारी के बारे में एनसीसी आउटरीच कार्यक्रम आयोजित*

    रक्षा बलों में शामिल होने की तैयारी के बारे में एनसीसी आउटरीच कार्यक्रम आयोजित*

    *रक्षा बलों में शामिल होने की तैयारी के बारे में एनसीसी आउटरीच कार्यक्रम आयोजित*

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)एनसीसी आउटरीच कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, एयर ji कमांडर (सेवानिवृत्त) अमित वर्मा,प्रतिष्ठित वायु सेना अनुभवी और पूर्व अध्यक्ष वायु सेना चयन बोर्ड की एक वार्ता एनसीसी ग्रुप, चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में रक्षा बलों में शामिल होने की तैयारी कर रहे अनेकों इच्छुक कैडेटों ने भाग लिया।

    एयर कमांडर वर्मा ने कैडेटों को सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार की तैयारी के बारे में कुछ मूल्यवान और व्यावहारिक सुझाव दिए। एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा भी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने भी कैडेटों को संबोधित किया।

  • खराब मौसम के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा, भारी बारिश के कारण प्रशासन ने लिया फैसला

    खराब मौसम के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा, भारी बारिश के कारण प्रशासन ने लिया फैसला

     

    श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण शनिवार को अमरनाथ तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। उत्तर और दक्षिण कश्मीर के दोनों बेस कैंप से चलने वाली यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण उत्तरी कश्मीर के बालटाल और दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

    बालटाल बेस कैंप से यात्रियों को गुफा मंदिर तक पैदल या टट्टुओं पर 14 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जबकि पारंपरिक नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से जाने वालों को 48 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें चार दिन एक तरफ से लगते हैं।

    पहलगाम-गुफा मंदिर मार्ग में पहलगाम से चंदनवारी (24 किलोमीटर), चंदनवारी से शेषनाग (13 किलोमीटर), शेषनाग से पंचतरणी (5 किलोमीटर) और पंचतरणी से गुफा मंदिर (6 किलोमीटर) शामिल हैं।

    1.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन
    वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2024 पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है, 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1.25 लाख से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए हैं, जबकि शुक्रवार को 6,919 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। यात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा, “आज 6,919 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्रा निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ।

  • थोड़ी देर हुई बारिश ने खोली Smart City के दावों की पोल, दमोरिया पुल ने धारण किया तालाब का रूप,आधे से ज्यादा हुआ जलमग्न..

    You are currently viewing थोड़ी से बारिश ने खोली Smart City के दावों की पोल, दमोरिया पुल ने धारण किया तालाब का रूप, बच्चे लगा रहे डुबकी

    A little rain exposed the claims of Smart City, Damoria bridge took the form of a pond, children were taking a dip

    थोड़ी देर हुई बारिश ने खोली Smart City के दावों की पोल, दमोरिया पुल ने धारण किया तालाब का रूप,आधे से ज्यादा हुआ जलमग्न..

     

    • जालंधरः महानगर में बीती रात से हो रही बारिश के कारण जहां स्मार्ट सिटी की पोल खुल गई है। वहीं थोड़ी सी बारिश के कारण शहर पूरी तरह से जलथल हो गया है। वहीं शहर के मशहूर दमोरिया पुल ने एक तालाब का रूप धारण कर लिया है जिस कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दमोरिया पुल में भरे पानी में कुछ बच्चे खेलते और डूबकियां भी लगाते देखे गए।

    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शहर में हुई बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण जहां जगह-जगह पर पानी भर गया है, वहीं लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना दमोरिया पुल से निकलने वाले लोगों को हो रही है। तालाब के रूप धारण किए दमोरिया पुल में छोटे-छोटे बच्चे खेलकूद करते भी नजर आ रहे हैं जिस कारण कोई भयानक हादसा भी हो सकता है।

    जिक्रयोग्य है कि शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि को हुई बारिश के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों में कम बारिश के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन बारिश के बाद अब लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए 2. 30 बजे तक मनसा,पटियाला,मोहाली,फतेहगढ़ साहिब में अत्याधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • Showroom में लगी भीषण आग, करीब 1 करोड़ रूपए का नुकसान, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

    You are currently viewing अढ़ाई मंजिला Showroom में लगी भीषण आग, करीब1 करोड़ रूपए का नुकसान, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

    A massive fire broke out in a two and a half storey showroom, causing a loss of around Rs 1 crore, fire brigade vehicles reached the spot

    Showroom में लगी भीषण आग, करीब 1 करोड़ रूपए का नुकसान, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

    • लुधियानाः Ludhiana के अन्तर्गत आते civil Line के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां Satsang Road पर स्थित एक अढ़ाई मंजिला Showroom में भीषण आग लग गई।

    आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाईं दे रही थी और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

    इस संबंधी जानाकारी देते हुए Showroom के मालिक ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे के करीब उन्हें पड़ोसी ने Phone कर बताया कि उनके शोरूम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत शोरूम पहुंचे और इस संबंधी फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची fire brigade की करीब 20-22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

    उन्होंने बताया कि शोरूम में चमड़े के बैग, पर्स और school bag आदि रखे हुए थे, जो इस आग में जलकर पूरी तरह राख हो गए है। शुरूआती जांच में करीब 1 करोड़ रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, आग कैसे लगी इस बारे जांच जारी है।