Author: Sumesh Sharma

  • CA का रिजल्ट हुआ जारी,  इन लिंक पर जा कर करें चेक

    CA का रिजल्ट हुआ जारी,  इन लिंक पर जा कर करें चेक

     

    नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया ने सीए मई इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। सीए फाइनल एग्जाम 2024 में दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 500 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया है। दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा ने 480 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर मुंबई की किरण राजेंद्र सिंह और नवी- मुंबई के घिल्मन सलीम अंसारी रहे हैं।

    CA results released : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर युग सचिन करिया और यज्ञ ललित चंदक रहे, जिन्हें एक समान 526 अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर दिल्ली के मनित सिंह भाटिया और मुंबई के हिरेश काशीराम्का रहे, जिन्हें 519 अंक मिले।

    मई में हुई सीए फाइनल परीक्षा 2024 में ग्रुप 1 की परीक्षा 74887 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 20479 उम्मीदवार ही परीक्षा पास कर पाए। ग्रुप 2 की परीक्षा 58891 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें सिर्फ 21408 उम्मीदवार ही परीक्षा पास कर पाए। दोनों ग्रुप की परीक्षा 35819 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 7122 उम्मीदवार ही पास हो पाए। दोनों ग्रुप का पासिंग पर्सेंटेज 19.88 प्रतिशत रहा।

    आईसीएआई के द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक सीए मई इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में ग्रुप 1 में 1,17,764 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से केवल 31978 उम्मीदवारों ने ही एग्जाम पास किया है। वहीं ग्रुप 2 की परीक्षा 71145 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 13008 उम्मीदवार ही पास हुए। दोनों ग्रुप की परीक्षा 59956 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 11041 उम्मीदवार ही पास हुए।

    रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा-
    1. icai.nic.in
    2. icaiexam.icai.org
    3. caresults.icai.org

  • पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और MLA रमन अरोड़ा ने किए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) के आईडी कार्ड व व्हीकल स्टिकर रिलीज

    पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और MLA रमन अरोड़ा ने किए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) के आईडी कार्ड व व्हीकल स्टिकर रिलीज

     

    पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और MLA रमन अरोड़ा ने किए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) के आईडी कार्ड व व्हीकल स्टिकर रिलीज

    मंत्री अरोड़ा बोले: CM भगवंत मान के ध्यान में लाकर हल करेंगे Digital Media से जुड़े पत्रकारों की समस्याएं, DMA को मिलेगा आप सरकार का पूर्ण सहयोग

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा ) जालंधर की सुप्रसिद्ध संस्था “डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA)” के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकारों ने शहर के एक स्थानीय होटल में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा और जालंधर सेंट्रल से विधायक श्री रमन अरोड़ा से विशेष मुलाकात की। इस मौके एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत संधू, सीनियर वाइस प्रधान महावीर सेठ, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, सीनियर वाइस प्रधान अमरप्रीत सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

    इस मौके श्री अमन अरोड़ा और श्री रमन अरोड़ा ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों के लिए आई डी कार्ड और व्हीकल स्टीकर को अपने कर कमलों द्वारा रिलीज करते हुए पत्रकारों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पत्रकारों ने श्री अमन अरोड़ा को डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए पत्रकारों को आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत करवाया और उन्हें जल्द से जल्द हल करवाने की मांग की।

    इस मौके श्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा ने पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि DMA एसोसिएशन की मांगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के ध्यान में लाकर शीघ्र ही सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम DMA से जुड़े सभी पत्रकारों को विश्वास दिलाते है कि AAP सरकार पत्रकारों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी। DMA हमारी जो भी सेवा लगाएगी, हम हमेशा पूर्ण सहयोग देंगे।

    इस मौके जसविंदर सिंह आजाद, गुरप्रीत सिंह संधू और महावीर सेठ ने कहा कि आज का युग डिजिटल मीडिया का युग है और ऐसे में डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को चाहिए कि वह एकजुट होकर DMA के साथ मिलकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि आज अगर डिजिटल मीडिया के पत्रकारों का सम्मान बढ़ा है तो उस के पीछे DMA एसोसिएशन के पत्रकारों की एकजुटता व आपसी प्रेम ही असली वजह है।


    संस्था के चेयरमैन प्रदीप वर्मा , अजीत सिंह बुलंद और अमरप्रीत सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह सर्किट हाउस में 19 जुलाई को एसोसिएशन की बैठक आयोजित करके 100 से ज्यादा पत्रकारों को id कार्ड और स्टीकर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पत्रकारों को हम अपील करते हैं कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए उन के हकों की लड़ाई के लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से अवश्य जुड़ें , ताकि डीएमए की ताकत और ज्यादा बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कौर कमेटी पंजाब के मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपेगी।

  • शंभू बॉर्डर को एक हफ्ते में खोलने का हाई कोर्ट ने दिया आदेश, कहा- ये लोगों की लाइफलाइन है

     शंभू बॉर्डर को एक हफ्ते में खोलने का हाई कोर्ट ने दिया आदेश, कहा- ये लोगों की लाइफलाइन है

     

    फरवरी से बंद किए गए शंभू बॉर्डर को लेकर हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट में सुनवाई की गई, जिसमें एक हफ्ते के अंदर बॉर्डर को खोलने का आदेश दिया गया है, इसके साथ ही किसान संगठन को कानून व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा गया है.

    किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर खोलने का हाई कोर्ट ने दिया आदेश, कहा- ये लोगों की लाइफलाइन है

    शंभू बॉर्डर पर हाई कोर्ट का फैसला

    10 फरवरी 2024 को किसानों ने दिल्ली में कूच करने का ऐलान किया था, जिसके बाद से पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर को बैरिकेडिंग के सहारे बंद कर दिया गया था. इस बॉर्डर पर अब हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है, जिसमें कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर के अंदर शंभू बॉर्डर को खोल दिया जाए.

    दिल्ली में कूच का ऐलान करने के बाद से पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर को बंद कर दिया था. इस बॉर्डर को खोलने के लिए कई लोगों कोर्ट में अपनी याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया. हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि शंभू बॉर्डर में लगाए गए बैरिकेट 7 दिनों के अंदर हट जाने चाहिए.

    बॉर्डर को एक हफ्ते के अंदर खोलने का दिया आदेश

    बॉर्डर के खिलाफ दायर की गई याचिकाकर्ताओं के वकील वासू रंजन शांडिल्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी तरफ से काफी समय पहले बॉर्डर को खोले जाने के लिए पिटीशन दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि शंभू बॉर्डर के बंद होने की वजह से अंबाला के व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से भुखमरी जैसी स्थिति बन गई है. वासू रंजन ने आगे कहा कि कल ही पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के लिए चीफ जस्टिस की नियुक्ति हुई है और आज उन्होंने इस पर फैसला सुनाते हुए बैरिकेट हटाने की बात कही है, ये फैसला यहां के लोगों के हित में है और यह आदेश पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के व्यापारियों को फिर से नया जीवन मिलने जैसा है. हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ये बॉर्डर लाइफलाइन है इसलिए अब इस हाइवे को और बंद नहीं रखा जाना चाहिए.

  • हथियारों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

    You are currently viewing हथियरों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

    Gang making fake arms licenses busted, 8 arms smugglers arrested; Weapons recovered, DGP congratulated the police team

    हथियारों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

     

    •  अमृतसरः महानगर में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी हथियारों के लाइसेंस लाइसेंस बनाने का रैकेट चला रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना थी कि कुछ लोग शहर में फर्जी हथियारों के लाइसेंस का इस्तेमाल करके हथियार रख रहे है। पुलिस ने छापामारी कर फर्जी हथियारों का लाइसेंस देने वाले और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 8 लोगों के गैंग को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 फर्जी हथियार लाइसेंस और आधार कार्ड, 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

    वहीं पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करने पर अमृतसर पुलिस को बधाई दी। इस मामले में आज अमृतसर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, वहीं पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

  • Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

    You are currently viewing Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

    Armed youths who came on bike opened fire at the shop, the incident was captured in CCTV

    Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

     

    • अमृतसर : महानगर में उसवक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह बाइक पर आए 2 हथियारबंद युवकों द्वारा एक दुकान पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं फायरिंग की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार जगजीत सिंह और यहां मौजूद पूर्व चेयरमैन डॉ. परमजीत सिंह संधू ने बताया कि थाना मेहता की आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 हथियारबंद युवकों द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक दुकान पर फायरिंग कर दी गई। जब उक्त युवकों द्वारा 3 फायर किए जाते हैं तो दुकान के बाहर लगा शीशा पूरी तरह से टूट कर चकनाचूर हो गया पर जानी नुकसान होने से बचाव रहा। इसकी तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई हैं।

    वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

  • दर्दनाक हादसा; लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे भीषण सड़क हादसे में लग गया लाशों का ढेर… 18 की मौत

     दर्दनाक हादसा; लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे भीषण सड़क हादसे में लग गया लाशों का ढेर… 18 की मौत

     

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे भीषण सड़क हादसा हुआ। डबल डेकर बस एक टैंकर से टकरा गई। टकराने के बाद हाईवे पर बस कई बार पलटी।

    दर्दनाक हादसे में 18 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 19 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के शिवगढ़ से राजधानी दिल्ली जा रही थी।

    जैसे ही स्लीपर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना इलाके में हवाई पट्टी पर पहुंची तो दूध से भरे टैंकर में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां लाशों का अंबार लग गया। सड़क पर लाश ही लाश दिखाई दे रहीं थीं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक बच्चे और महिलाओं समेत 18 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

  •  ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ पर लगा बैन 5 साल बढ़ाया

  • पंजाब सहित सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, 13 को घोषित होंगे नतीजे

     पंजाब सहित सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, 13 को घोषित होंगे नतीजे

     

    नई दिल्ली : पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी। नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

    वहीं, हमीरपुर के बाल स्कूल में सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही लोगों ने मतदान किया। बाल स्कूल में तीन पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें दो पोलिंग स्टेशनों पर महिला कर्मचारी की तैनाती की गई है। निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए हमीरपुर में पूरी तरह से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई थी। बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। 94 मतदान केंद्रों सुबह 4:00 बजे से ही कर्मचारी और अधिकारी तैनात कर दिए गए।

    बता दें कि पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला पर उपचुनाव हो रहे हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट के लिए मतदान हो रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार में रूपौली, तमिलनाडु में विक्रवंदी, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा में उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत कई दिग्गज और कुछ नए चेहरे मैदान में हैं।

  • पंजाब की मशहूर University में छात्रों ने किया बवाल, प्रबंधकों को दी Warning

    पंजाब की मशहूर University में छात्रों ने किया बवाल, प्रबंधकों को दी Warning

    अमृतसर: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जी.एन.डी.यू.) में विभिन्न कोर्सों में चल रही दाखिला प्रक्रिया में रिजर्वेशन कोटे की कटौती करने के विरोध में विद्यार्थी संगठन सथ ने जी.एन.डी.यू. के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जी.एन.डी.यू. प्रबंधन ने विद्याथियों की मांगें न मानीं तो वे बड़े स्तर पर कैंपस का घेराव और आंदोलन करेंगे।

    विद्यार्थी संगठन सथ के नेताओं ने कहा कि अगर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उनकी मांगें न मानीं तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। नेताओं ने बताया कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को ग्रामीण कोटे के तहत 7 प्रतिशत, 2 प्रतिशत बॉर्डर एरिया व 4 प्रतिशत 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के बच्चों को आरक्षण दिया जाता था। उन्होंने बताया कि 2021 से इस आरक्षण कोटे को बंद कर दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि वे इसका लगातार विरोध करते आ रहे हैं, लेकिन पंजाब की अन्य यूनिवर्सिटियों ने इस आरक्षण कोटे को किसी अन्य कोटे में बदल कर विद्यार्थियों को दाखिला दिया, जबकि जी.एन.डी.यू. प्रबंधन अपने फैसले पर अडिग रहा। जी.एन.डी.यू. प्रबंधन ने आरक्षण कोटे के तहत विद्यार्थियों को दाखिला देने से इंकार कर दिया।

    आरक्षण पंजाब सरकार ने किया बंद : रजिस्ट्रार
    इस संबंध में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के.एस. काहलों का कहना था कि आरक्षण पंजाब सरकार द्वारा बंद किया गया है। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया सैंट्रलाइज्ड होने के कारण जी.एन.डी.यू. की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पंजाब सरकार के नियमों और शर्तों के अनुसार ही विद्यार्थियों को दाखिला दे रहे हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स कोटे के तहत प्रत्येक कोर्स में 2 सीटों का आरक्षण विश्वविद्यालय की ओर से दिया जा रहा है।

  • जालंधर पश्चिमी उप चुनाव  वोटरों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास , वटसऐप नंबर 917447447217 के द्वारा घर बैठे पोलिंग बूथों पर लगी कतार संबंधी ले जानकारी

    जालंधर पश्चिमी उप चुनाव वोटरों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास , वटसऐप नंबर 917447447217 के द्वारा घर बैठे पोलिंग बूथों पर लगी कतार संबंधी ले जानकारी

     

    जालंधर पश्चिमी उप चुनाव – वोटरों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास

    वटसऐप नंबर 917447447217 के द्वारा घर बैठे पोलिंग बूथों पर लगी कतार संबंधी ले जानकारी

    MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर, 9 जुलाई:ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा 10 जुलाई, 2024 को मतदान वाले दिन पोलिंग बूथों के बाहर कतारों की स्थिति बारे जानकारी हासिल करने में वोटरों की मदद के लिए विशेष प्रयास किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस पहलकदमी से वोटर पोलिंग बूथ पर जाने से पहले बूथ पर कतार में कितने लोग ठहरे है, के बारे में घर बैठे जान सकते है।

    डा. अग्रवाल ने बताया कि वोटर अपने वटसऐप पर मोबायल नंबर +917447447217 को सेव करके और इस नंबर पर ‘वोट’ मेसेज भेज कर कतार में ठहरे वोटरों के बारे में ताज़ा जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह सेवा वोटरों को बूथों के बाहर कतार में ठहरे लोगों की संख्या बारे सूचित करेगी, जिससे उनको लंबा इन्तज़ार नहीं करना पड़ेगा।

    ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि यह कदम ज़िला प्रशासन द्वारा आज़ाद, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान करवाने की वचनबद्धता का हिस्सा है। डा. अग्रवाल ने सभी वोटरों को इस सेवा का लाभ उठाने और बड़ी संख्या में चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की।

    मतदाताओं को वोटों वाले दिन अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग बिना किसी डर, भय से निष्पक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित करते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि ज़िला प्रशासन मतदान को निर्विघ्न और उचित ढंग के साथ करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है।