Author: Sumesh Sharma

  • Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Footpath पर खाना खा रहे 4 लोगों पर चढ़ी Bolero Car, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

     

    You are currently viewing Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Footpath पर खाना खा रहे 4 लोगों पर चढ़ी Bolero Car, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

    Tragic road accident in Jalandhar, Bolero car runs over 4 people eating on footpath, 2 killed, 2 seriously injured

    Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Footpath पर खाना खा रहे 4 लोगों पर चढ़ी Bolero Car, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

     

    •  जालंधरः महानगर में पठानकोट चौक पर बीती रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने फुटपाथ पर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानाकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मरने वाले दोनों युवक मजगूर थे और वह फुटपाथ पर खाना खाने लगे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी कि उन्हें खाना खाने का मौका भी नहीं मिला। लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि उक्त युवकों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने अन्य दो वाहनों को भी टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने बोलेरो चालक हरियाणा निवासी शुभम को हिरासत में लिया है। पुलिस को युवकों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे Inspector Baljeet Singh ने बताया कि बोलेरो चालक पठानकोट में सामान छोड़कर लौट रहा था और उसे जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित टैगोर अस्पताल जाना था। इस दौरान जब वह पठानकोट बाईपास के पास पहुंचा तो अचानक से उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर जा चढ़ी और इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों की पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Britain के गुरुद्वारे में ब्रिटिश युवक ने श्रद्धालुओं पर किया कृपाण से Attacks, 2 Punjabi युवतियां घायल, आरोपी Arrested

    You are currently viewing Britain के गुरुद्वारे में ब्रिटिश युवक ने श्रद्धालुओं पर किया कृपाण से Attacks, 2 Punjabi युवतियां घायल, आरोपी Arrested

    British youth attacks devotees with saber in Gurdwara, 2 Punjabi girls injured, accused arrested

    Britain के गुरुद्वारे में ब्रिटिश युवक ने श्रद्धालुओं पर किया कृपाण से Attacks, 2 Punjabi युवतियां घायल, आरोपी Arrested

     

    •  अमृतसरः ब्रिटेन के केंट इलाके में गुरुवार को एक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुद्वारे में मौजूद लोगों पर एक किशोर ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में दो पंजाबी युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्रिटिश नागरिक ही है और पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रेवसेंड स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा में गुरुवार शाम (ब्रिटेन के समयानुसार) श्रद्धालु गुरुद्वारा परिसर में माथा टेक रहे थे। इस दौरान आरोपी किशोर सिख श्रद्धालु बनकर गुरुद्वारा परिसर में घुसा और इस 17 साल के नाबालिग ने श्रद्धालुओं पर कृपाण से हमला कर दिया। इसमें 2 पंजाबी युवतियां घायल हुई हैं। उन्हें हाथ-बाजू पर चोटें आई हैं।

    पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके माथे से खून बह रहा था। - Dainik Bhaskar

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। उसके माथे से खून बह रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी किशोर ब्रिटिश नागरिक ही है। उसने माथा टेकते समय वहीं रखी कृपाण उठा ली। कृपाण लेकर वह श्रद्धालुओं की ओर बढ़ा और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में दो पंजाबी युवतियां घायल हो गई। एक युवती के हाथ पर चोट आई, जबकि दूसरी की बाजू और हाथ से खून बह रहा था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवतियों का कहना है कि अगर संगत आरोपी को काबू ना करती तो वे उन्हें मार ही डालता। वे मारने की नीयत से ही गुरुद्वारा परिसर में आया था।

     

    पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी ने घटना की जानकारी केंट पुलिस को दी। घटना के बाद से ही पुलिस के हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचे। घटना के कुछ ही देर बाद एयर एंबुलेंस गुरुद्वारे के मैदान में उतरी और घायलों को सुविधाएं मुहैया कराई। ग्रेवेसेंड के लेबर सांसद डॉ. लॉरेन सुलिवन ने कहा कि गुरुद्वारे में हुई घटना से वह हैरान और दुखी हैं। उनकी संवेदनाएं घायल लोगों, उनके परिवारों और समुदाय के साथ हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन का तुरंत एक्शन लेने के लिए धन्यवाद दिया।

  • मरीजों को लेकर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज जा रही एम्बुलेंस की हुई जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार; 6 लोगों की दर्दनाक मौत

     मरीजों को लेकर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज जा रही एम्बुलेंस की हुई जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार; 6 लोगों की दर्दनाक मौत

     

    घाटाल : पश्चिम बंगाल में लॉरी और एम्बुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

    एम्बुलेंस घाटाल से मरीजों को लेकर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज आ रही थी तो लॉरी मेदिनीपुर दिशा से केशपुर की ओर जा रही थी। तभी पंचमी के पास बड़े पोल के पास हादसा हो गया। दोनों वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार ज्यादा लोग हताहत हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक एम्बुलेंस में सात और लॉरी में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे।

    पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ”सीमेंट से भरी एक लॉरी और केशपुर की एम्बुलेंस से टक्कर हो गई। छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चंद्रकोना खिरपाई इलाके के रहने वाले हैं। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

    बता दें कि हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

  • झील में नहाते हुए रील बनाने के चक्कर में 6 डूबे

    झील में नहाते हुए रील बनाने के चक्कर में 6 डूबे

     

    रोहतास – बिहार के रोहतास जिले में नदी के तेज बहाव में चले जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग डूबने लगे। तुतला भवानी पहाड़ी के पास मौजूद झरने में कुछ लोग नहाने पहुंचे थे, इसी बीच वो पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग की टीम ने उन्हें सुरक्षित गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। बता दें कि बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में 12 जिलों में 21 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई हैं। ​​​​​​

    वन विभाग की टीम के अनुसार आधा दर्जन से ज्यादा लोग झरने के नीचे नहा रहे थे। वो पानी में अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने गहरे पानी में घुस कर अपने मोबाइल फोन से रील बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पहाड़ पर तेज बारिश होने से झरना तेज बहने लगा और नदी में पानी का बहाव भी तेज हो गया। लोग यह देखकर डर गए और पानी के तेज बहाव में डूबने लगे।

    इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए चीख-पुकार शुरू हो गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम ने नदी के पास मौजूद खंभों के दोनों ओर मजबूत रस्सी बांधी और इसकी मदद से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद सभी लोगों को पानी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने लोगों को ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान तेज बारिश में नदी और झरने में जाने से बचें, क्योंकि इससे जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से झरने में नहाते समय रील नहीं बनाने की भी अपील की।

  • जालंधर उपचुनाव की मतगणना:  आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत रहे विजयी..

    जालंधर उपचुनाव की मतगणना:  आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत रहे विजयी..

     

     

    Jalandhar west by poll

    Round -13

    Mohinder Bhagat AAP-55246

    Surinder Kaur congress-16757

    Sheetal Angural BJP-17921

    Surjit Kaur SAD-1242

    Binder Kumar BSP-734

     

    इसी के साथ गिनती पूरी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत 37325 जीत प्राप्त हुई है

  • जालंधर वेस्ट उप चुनाव के 8 वें राउंड में शीतल की हालत पस्त, देखें 8वें राउंड में किसे कितने मिले वोट..

    जालंधर वेस्ट उप चुनाव के 8 वें राउंड में शीतल की हालत पस्त, देखें 8वें राउंड में किसे कितने मिले वोट..

     

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर काउंटिंग जारी है। यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत, कांग्रेस की सुरिंदर कौर और भाजपा के शीतल अंगुराल के बीच है।

    10 जुलाई को हुई वोटिंग में यहां 54.90% मतदान हुआ था। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

     

    jalandhar west by poll

    Round -8

    Mohinder Bhagat AAP-34709

    Surinder Kaur congress-11469

    Sheetal Angural BJP-10355

  • जालंधर उपचुनाव की मतगणना:7 राउंड में भी AAP उम्मीदवार की बढ़त.

    जालंधर उपचुनाव की मतगणना:7 राउंड में भी AAP उम्मीदवार की बढ़त.

    10 जुलाई को हुई वोटिंग में यहां 54.90% मतदान हुआ था। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

    अभी मोहिंदर भगत 30,999 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    ਮਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਆਪ-30999
    ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਕਾਂਗਰਸ-10221
    ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੁਰਾਲ ਭਾਜਪਾ-8860

    ਮਹਿੰਦਰ ਭਗਤ 20778 ਵੋਟਾਂ ਨਾਲ ਅਁਗੇ

  • जालंधर वेस्ट उप चुनाव के रुझान आने शुरू,6 वें राउंड में जाने कौन है आगे, शीतल ने छोड़ा मैदान,गिनती छोड़ कर निकले..

    जालंधर वेस्ट उप चुनाव के रुझान आने शुरू,6 वें राउंड में जाने कौन है आगे, शीतल ने छोड़ा मैदान,गिनती छोड़ कर निकले..

    जालंधर वेस्ट उप चुनाव के रुझान आने शुरू,6 वें राउंड में जाने कौन है आगे, शीतल ने छोड़ा मैदान,गिनती छोड़ कर निकले..

    जालंधर 13 जुलाई (ब्यूरो) : बीते दिनों जालंधर के वेस्ट हलके में बीते दिनों पहले 10 जुलाई को उप चुनाव करवाए गए थे। जिसके बाद आज रिजल्ट आने शुरू हो गए है। अभी तक आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत सबसे आगे चल रहे है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की सुरिंदर कौर व तीसरे नंबर पर शीतल अंगुराल चल रहे है।

     

    Round -1

    Mohinder Bhagat AAP-3971

    Surinder Kaur congress-1722

    Sheetal Angural BJP-1073

    Round -2

    Mohinder Bhagat AAP-9497

    Surinder Kaur congress-3161

    Sheetal Angural BJP-1854

     

    Round -3

    Mohinder Bhagat AAP-13847

    Surinder Kaur congress-4938

    Sheetal Angural BJP-2782

     

    Round -4

    Mohinder Bhagat AAP-18469

    Surinder Kaur congress-6871

    Sheetal Angural BJP-3638

     

     

    Round -5

    Mohinder Bhagat AAP-23189

    Surinder Kaur congress-8001

    Sheetal Angural BJP-4395

     

    Round -6

    Mohinder Bhagat AAP-27168

    Surinder Kaur congress-9204

    Sheetal Angural BJP-6557

  • जालंधर वेस्ट उप चुनाव के रुझान आने शुरू,5 वें राउंड में जाने कौन है आगे, देखें

    जालंधर वेस्ट उप चुनाव के रुझान आने शुरू,5 वें राउंड में जाने कौन है आगे, देखें

    जालंधर 13 जुलाई (ब्यूरो) : बीते दिनों जालंधर के वेस्ट हलके में बीते दिनों पहले 10 जुलाई को उप चुनाव करवाए गए थे। जिसके बाद आज रिजल्ट आने शुरू हो गए है। अभी तक आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत सबसे आगे चल रहे है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की सुरिंदर कौर व तीसरे नंबर पर शीतल अंगुराल चल रहे है।

     

    Round -1

    Mohinder Bhagat AAP-3971

    Surinder Kaur congress-1722

    Sheetal Angural BJP-1073

    Round -2

    Mohinder Bhagat AAP-9497

    Surinder Kaur congress-3161

    Sheetal Angural BJP-1854

     

     

    Round -3

    Mohinder Bhagat AAP-13847

    Surinder Kaur congress-4938

    Sheetal Angural BJP-2782

     

    Round -4

    Mohinder Bhagat AAP-18469

    Surinder Kaur congress-6871

    Sheetal Angural BJP-3638

     

     

    Round -5

    Mohinder Bhagat AAP-23189

    Surinder Kaur congress-8001

    Sheetal Angural BJP-4395

  • अंधेरे में डूबा रहा जालंधर का ये पूरा क्षेत्र ,लगभग 24 घण्टे से बंद है बिजली  रात के अंधेरे में डूबा पूरा क्षेत्र,जिम्मेदार कौन सा अधिकारी

    अंधेरे में डूबा रहा जालंधर का ये पूरा क्षेत्र ,लगभग 24 घण्टे से बंद है बिजली रात के अंधेरे में डूबा पूरा क्षेत्र,जिम्मेदार कौन सा अधिकारी

    अंधेरे में डूबा रहा जालंधर का ये पूरा क्षेत्र ,लगभग 24 घण्टे से बंद है बिजली

    रात के अंधेरे में डूबा पूरा क्षेत्र,जिम्मेदार कौन सा अधिकारी

     

     

     

     

     

    MBD NEWS; मनीष ; जालंधर का लधेवाली वाली क्षेत्र के अधीन आने वाला पूरा इलाका पिछले 24 घण्टे से बिजली की खराबी की मार झेल रहा है इस से प्रभावित क्षेत्र के लोग इतने परेशान हो चुके है कि अब उनका विश्वास pspcl के अधिकारियों के साथ साथ अपने नेताओँ से उठ चुका है हर तीसरे हो रही परेशानी में लोग पानी के लिए भी तरस गये।

    न्यू बेअंत नगर के साथ लगते इलाके के लोग पिछले कई दिनों से विभाग की लापरवाही का खमियाजा भुगत रहे है वही बात करे अधिकारियों की तो उनके कान पर जूं तक नही रेंगती ।
    ओवर लोड की समस्या के चलते आये दिन केबल जलती और विभाग का नुकसान होता है लेकिन विभाग के लोग टेम्प्रेरी काम कर खानापूर्ति कर के निकल जाते कोई पक्का समाधान करने की कोशिश नही करता।

    विधायक से लेकर सभी अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बार बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन रोज़ाना होने वाली इस समस्या का किसी ने समाधान नही किया।
    बच्चों को लेकर घर छोड़ रिश्तेदारों के पास सोने के मजबूर हो चुके है लोग।

    क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी देते हुए की विभाग ने अगर हमारी का कोई समाधान नही किया तो वह प्रदर्शन करने के मजबूर है और इस बात का असर आने वाले निगम में सरकार को भुगतना होगा।