Britain के गुरुद्वारे में ब्रिटिश युवक ने श्रद्धालुओं पर किया कृपाण से Attacks, 2 Punjabi युवतियां घायल, आरोपी Arrested

You are currently viewing Britain के गुरुद्वारे में ब्रिटिश युवक ने श्रद्धालुओं पर किया कृपाण से Attacks, 2 Punjabi युवतियां घायल, आरोपी Arrested

British youth attacks devotees with saber in Gurdwara, 2 Punjabi girls injured, accused arrested

Britain के गुरुद्वारे में ब्रिटिश युवक ने श्रद्धालुओं पर किया कृपाण से Attacks, 2 Punjabi युवतियां घायल, आरोपी Arrested

 

  •  अमृतसरः ब्रिटेन के केंट इलाके में गुरुवार को एक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुद्वारे में मौजूद लोगों पर एक किशोर ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में दो पंजाबी युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्रिटिश नागरिक ही है और पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रेवसेंड स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा में गुरुवार शाम (ब्रिटेन के समयानुसार) श्रद्धालु गुरुद्वारा परिसर में माथा टेक रहे थे। इस दौरान आरोपी किशोर सिख श्रद्धालु बनकर गुरुद्वारा परिसर में घुसा और इस 17 साल के नाबालिग ने श्रद्धालुओं पर कृपाण से हमला कर दिया। इसमें 2 पंजाबी युवतियां घायल हुई हैं। उन्हें हाथ-बाजू पर चोटें आई हैं।

पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके माथे से खून बह रहा था। - Dainik Bhaskar

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। उसके माथे से खून बह रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी किशोर ब्रिटिश नागरिक ही है। उसने माथा टेकते समय वहीं रखी कृपाण उठा ली। कृपाण लेकर वह श्रद्धालुओं की ओर बढ़ा और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में दो पंजाबी युवतियां घायल हो गई। एक युवती के हाथ पर चोट आई, जबकि दूसरी की बाजू और हाथ से खून बह रहा था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवतियों का कहना है कि अगर संगत आरोपी को काबू ना करती तो वे उन्हें मार ही डालता। वे मारने की नीयत से ही गुरुद्वारा परिसर में आया था।

 

पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी ने घटना की जानकारी केंट पुलिस को दी। घटना के बाद से ही पुलिस के हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचे। घटना के कुछ ही देर बाद एयर एंबुलेंस गुरुद्वारे के मैदान में उतरी और घायलों को सुविधाएं मुहैया कराई। ग्रेवेसेंड के लेबर सांसद डॉ. लॉरेन सुलिवन ने कहा कि गुरुद्वारे में हुई घटना से वह हैरान और दुखी हैं। उनकी संवेदनाएं घायल लोगों, उनके परिवारों और समुदाय के साथ हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन का तुरंत एक्शन लेने के लिए धन्यवाद दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *