Author: Sumesh Sharma

  • कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में एक जवान शहीद

     कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में एक जवान शहीद

     

    श्रीनगर- अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया मंडरा रहा है। आज कश्मीर में कुलगाम के अंतर्गत मोदेरगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलाबारी हो रही है। मोदेरगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी जवानों ने भी जवाबी फायर की। इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है।

    कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। बता दें कि अमरनाथ शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली मुठभेड़ हुई है। 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी। फिलहाल आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।

  • हिंदू नेता संदीप थापर पर हुए जानलेवा हमले पर शिवसेना टक्साली ने खड़े किए बड़े सवाल : योगेश सूरी

    हिंदू नेता संदीप थापर पर हुए जानलेवा हमले पर शिवसेना टक्साली ने खड़े किए बड़े सवाल : योगेश सूरी

    *हिंदू नेता संदीप थापर पर हुए जानलेवा हमले पर शिवसेना टक्साली ने खड़े किए बड़े सवाल : योगेश सूरी*

    MBD NEWS: जालंधर : हिन्दू नेता संदीप थापर पर खालिस्तानियों द्वारा किये हमले पर शिवसेना टकसाली (अमर शहीद कुमार सूरी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश सूरी ने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि श्री थापर को पुलिस द्वारा एक सुरक्षा उपलब्ध करवाया गया था पर जब उन पर हमला हुआ तो सुरक्षा कर्मी भी मौके से भाग गया। श्री सूरी ने कहा कि उनकी लुधियाना के कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के बातचीत हुई है, जिसमे उन्होंने कहा कि वह उक्त पुलिस कर्मी पर बड़ी कार्रवाई करेंगे हालाँकि शिवसेना नेताओं का कहना है कि यदि पंजाब में हिंदुयों की आवाज़ उठाने वाले हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों को खालिस्तानियों से खतरा है तो उनकी सुरक्षा का रिव्यू करना या उनकी सुरक्षा से छेड़छाड़ करना हिंदुयों को, खालिस्तान की भट्टी में झोंकने जैसा है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्त्वों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए पंजाब का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। श्री सूरी ने आगे कहा कि पिछले दिनों अमर शहीद सुधीर कुमार सूरी की पेशी पर भी हत्यारे खालिस्तानी संदीप सन्नी के समर्थकों द्वारा तलवारे लहराकर हिंदुयों को चेतावनी दी गयी थी। उन्होंने कहा कि हिन्दू नेताओं की सुरक्षा पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर श्री सूरी ने पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • अमृतपाल सिंह ने ली सांसद पद की शपथ, खडूर साहिब से चुने गए सांसद,कोई तस्वीर नहीं हुई जारी..

    अमृतपाल सिंह ने ली सांसद पद की शपथ, खडूर साहिब से चुने गए सांसद,कोई तस्वीर नहीं हुई जारी..

     

    नई दिल्ली : खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाले अमृतपाल सिंह ने सांसद पद की शपथ ली है। हालांकि, इसका कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया गया है। अब परिवार को अमृतपाल से मुलाकात कराई जाएगी। इसके लिए उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

    बता दें, जेल में बंद वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनावों में, अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब संसदीय सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों के भारी अंतर से हराया।

    अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके कई हफ्ते बाद वह पुलिस से बच निकले थे और उनके खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया था। उनके माता-पिता, तरसेम सिंह और बलविंदर कौर, और उनकी पत्नी किरणदीप कौर, उनकी लोकसभा जीत के बाद पिछले महीने डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में जेल में बंद कार्यकर्ता से मिले थे।

  • लुधियाना ; शिवसेना टकसाली के नेता पर तलवारों से हमला, निहंगों के वेशभूषा में आए थे आरोपी

    लुधियाना ; शिवसेना टकसाली के नेता पर तलवारों से हमला, निहंगों के वेशभूषा में आए थे आरोपी

     

    लुधियाना- पंजाब के लुधियाना में उस समय बवाल मच गया जब दिनदहाड़े निहंगों के वेशभूषा में आए कुछ व्यक्तियों ने शिवसेना टकसाली के नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला कर दिया।

     

    जानकारी के अनुसार कथित तीन निहंगों ने सिविल अस्पताल के बाहर संदीप थापर को घेरकर तलवार से वार किए और फरार हो गए। जिसके बाद जख्मी हुए संदीप थापर को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
  • 23 राज्यों में भाजपा ने घोषित किए प्रभारी, पढ़े पूरी खबर…

     23 राज्यों में भाजपा ने घोषित किए प्रभारी, पढ़े पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली- लोकसभा चुनावों में जीत के बाद भाजपा ने हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे बड़े राज्यों समेत देश भर के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने प्रभारी और सह-प्रभारी घोषित कर दिए हैं। हाल ही में सांसद बने संबित पात्रा को भी इसमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है और उन्हें पूर्वोत्तर का समन्वयक बनाया गया है।

    भाजपा ने जिन प्रमुख राज्यों के प्रभारी घोषित किए हैं, उनमें से बिहार में विनोद तावड़े को जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ सह-प्रभारी के तौर पर दीपक प्रकाश रहेंगे, जो सांसद भी हैं। विनोद तावड़े फिलहाल राष्ट्रीय महासचिव हैं और संगठन में उनका बड़ा कद है। अरुणाचल प्रदेश में विधायक अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अंडमान निकोबार का प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी विधायक नितिन नबीन बनाए गए हैं। दादरा एवं नागर हवेली का प्रभारी दुष्यंत पटेल को बनाया गया है। गोवा की जिम्मेदारी आशीष सूद को मिली है।

    हरियाणा में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुरेंद्र सिंह नागर को सह-प्रभारी के तौर पर जिम्मा मिला है। वह राज्यसभा के सांसद भी हैं। हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा को बनाया गया है और उनके साथ संजय टंडन सह-प्रभारी के तौर पर रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में तरुण चुग प्रभारी होंगे और उनके साथ आशीष सूद सह-प्रभारी बने हैं।

    उत्तर प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। कर्नाटक में डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल प्रभारी होंगे और उनके साथ सुधाकर रेड्डी को भी जिम्मा मिला है। केरल का प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर को बनाया गया है। उनके साथ अपराजिता सारंगी सह-प्रभारी होंगी।

    मध्य प्रदेश के प्रभारी बने यूपी के ये नेता
    अब मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह को कमान मिली है, जो यूपी के हैं। उनके साथ दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय होंगे। मणिपुर में सांसद अजीत गोपछड़े और अनिल एंटनी को भेजा गया है। इसके अलावा मिजोरम का प्रभार देवेश कुमार को मिला है। नागालैंड का प्रभार अनिल एंटनी को दिया गया है। ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी को प्रभार मिला है। पुदुचेरी में निर्मला कुमार सुराना प्रभारी होंगे। पंजाब के प्रभारी गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी होंगे और उनके साथ नरेंद्र सिंह होंगे।

    पूर्वोत्तर में संबित पात्रा
    इसके अलावा सिक्किम का प्रभारी दिलीप जायसवाल को बनाया गया है। उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और रेखा वर्मा रहेंगे। सबसे अहम यह है कि भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए समन्वयक का भी ऐलान किया है। यह जिम्मेदारी संबित पात्रा को दी गई है, जबकि वी. मुरलीधरण सह-संयोजक होंगे।

  • NEET PG EXAM: अब इस तारीख को होगा Exam…

    NEET PG EXAM: अब इस तारीख को होगा Exam…

     

    नई दिल्ली : नीट पीजी को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। नीट पीजी का एग्जाम अब 11 अगस्त को होगा। इससे पहले यह एग्जाम 23 जून को होने वाला था। हालांकि अब इस की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। साथ ही कट ऑफ डेट यानी परीक्षा के नतीजे 15 अगस्त को आएंगे। हालांकि, रिजल्ट की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पहले भी परीक्षा की कट-ऑफ डेट 15 अगस्त ही थी।

    ये मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 11 अगस्त को दो शिफ्ट में होगा। इससे पहले परीक्षा में गड़बड़ी और धांधली की आशंका के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। नेशनल बॉर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने एक शुक्रवार को नोटिस जारी कर ये जानकारी दी है। नोटिस में लिखा गया है कि परीक्षा की पुरानी तारीख को रिशेड्यूल करते हुए नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। NBEMS के नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा शिफ्ट और उससे जुड़ी बाकी जानकारियां, आधिकारिक वेबसाइट- https://natboard.edu.in पर डाल दी जाएंगी।

    नीट पीजी की परीक्षा इससे पहले 23 जून होने वाली थी। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर तब इस रद्द कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था कि वो मेडिकल छात्रों के लिए एनईईटी-पीजी परीक्षा की प्रक्रिया की जांच करेगा। इस परीक्षा को NBEMS और उसके टेक्नोलॉजी पार्टनर TCS आयोजित कराते हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिनों की यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया, इन मुद्दों पर होगी वार्ता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिनों की यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया, इन मुद्दों पर होगी वार्ता

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया गणराज्य की तीन दिनों की यात्रा पर जाएंगे. लगभग पांच वर्षों में पीएम मोदी पहली बार रूस यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम मोदी इसके पहले 2019 में रूस की यात्रा की थी. उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था.

     

    पीएम मोदी 3 दिनों की यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया, इन मुद्दों पर होगी बात

    राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री 8 से 9 जुलाई तक 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस की यात्रा करेंगे. इसमें दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा की जाएगी. रूस की यात्रा समाप्त करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे, जो 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की उस देश की पहली यात्रा होगी.

    लगभग पांच वर्षों में पीएम मोदी पहली बार रूस यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम मोदी इसके पहले 2019 में रूस की यात्रा की थी. उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था. अब तक रूस और भारत 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन के आयोजन किये जा चुके हैं.

    लगभग साढ़े तीन साल पहले पिछला शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था. शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों ने 28 सहमति पत्रों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए और साथ ही “शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत-रूस साझेदारी” शीर्षक से एक संयुक्त बयान भी जारी किया.

    पुतिन के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने पिछली बार 16 सितंबर, 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की थी. बैठक में मोदी ने पुतिन पर यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए दबाव डालते हुए कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है. रूस के साथ अपनी मजबूत दोस्ती को दर्शाते हुए भारत ने अभी तक यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण की निंदा नहीं की है और यह कहता रहा है कि संकट को कूटनीति और संवाद के माध्यम से हल किया जाना चाहिए.

    आस्ट्रिया का पीएम मोदी करेंगे दौरा

    रूस से पीएम मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे. वह 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया में रहेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत करेंगे. एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी मॉस्को के साथ-साथ वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे.

  • कीरतपुर-मनाली फोरलेन बारिश की वजह से धसा, वाहनों के लिए एक लेन बंद,चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

     कीरतपुर-मनाली फोरलेन बारिश की वजह से धसा, वाहनों के लिए एक लेन बंद,चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

     

    चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के कई जिलों में बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दिलाई लेकिन कुछ मैदानी इलाकों में उमस की स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद कीरतपुर-मनाली फोरलेन फिर खतरे में पड़ गया है। करीब 90 करोड़ की लागत से बना सुंदरनगर बाइपास धंसने लगा है। इसे देखते हुए एक लेन को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ और मिलिनयम सिटी गुरुग्राम भी बारिश के पानी में डूबती नजर आ रही हैं। चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

    बारिश के मौसम को देखते हुए सुखना लेक के जलस्तर को मॉनिटर करने के लिए 24 घंटे के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में बारिश से सूखना का जलस्तर बढ़ सकता है। पंजाब के मोगा में परिवार के ऊपर देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण दीवार गिर गई। जिससे चार लोग दीवार के मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • वाह री राजनीति; उपचुनाव बना दंगल का मैदान ;शीतल अंगुराल ने स्वीकार किया सीएम मान का चैलेंज: सबूत लेकर जगजीवन राम चौक पहुंचे

    वाह री राजनीति; उपचुनाव बना दंगल का मैदान ;शीतल अंगुराल ने स्वीकार किया सीएम मान का चैलेंज: सबूत लेकर जगजीवन राम चौक पहुंचे

     

    जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुनौती को स्वीकार करते हुए पूर्व विधायक और जालंधर वेस्ट उप-चुनावों में भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल जगजीवन राम चौक पहुंच गए हैं। उन्होंने मंच पर अपनी और सीएम भगवंत मान की कुर्सी रख दी है।

    शीतल अंगुराल ने ऐलान किया है कि वह जगजीवन राम चौक पर मुख्यमंत्री का इंतजार करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चौक पर आकर उनसे सबूत लेने का न्योता दिया है। शीतल अंगुराल ने अपना वीडियो जारी कर कहा था कि आज वह आम आदमी पार्टी के नेताओं की काली करतूतों को जनता के सामने उजागर करेंगे। वह गुरुवार दोपहर बाबू जगजीवन राम चौक पर मौजूद रहेंगे।

    उनके पास सारे सबूत और ऑडियो भी होंगे। शीतल ने दावा किया है कि अगर उस सबूत में आप परिवार, आप विधायकों और दीपक बाली का जिक्र नहीं है तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करें, नहीं तो नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दें।

    शीतल अंगुराल का समर्थन करने के लिए भाजपा की सीनियर लीडरशिप भी पहुंची है।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आप पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर पलटवार किया था। सीएम ने शीतल अंगुराल पर निशाना साधते हुए उन्हें नसीहत दी थी कि वह उनसे पंगा न लें और कहा था कि उनके खिलाफ नशा तस्करी का कोई NDPS केस नहीं है। बहस की यह धमकी किसी और को दे दें, जब चाहें हमसे बहस कर लें।

    सीएम ने कहा था कि 5 तारीख का इंतजार क्यों कर रहे हैं, आज ही बहस कर लें। शीतल को भ्रष्ट गतिविधियों को बंद करने के लिए काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। आप में रहते हुए उन्हें अवैध काम करने में दिक्कत होती थी। इसलिए वह भाजपा में चले गए। हालांकि, हम उन्हें वहां भी भ्रष्टाचार नहीं करने देंगे।

  • बारिश के कारण Car स्लिप होकर बिजली Transformer से टकराई, Car पर गिरा Transformer, बाल-बाल बचा चालक

    You are currently viewing बारिश के कारण Car स्लिप होकर बिजली Transformer से टकराई, Car पर गिरा Transformer, बाल-बाल बचा चालक

    Due to rain, the car slipped and hit the power transformer, the transformer fell on the car, the driver narrowly escaped.

    बारिश के कारण Car स्लिप होकर बिजली Transformer से टकराई, Car पर गिरा Transformer, बाल-बाल बचा चालक

     

    • होशियारपुरः होशियारपुर के अंतर्गत आते शिमला पहाड़ी के पास उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब देर रात हो रही बारिश के कारण एक कार स्लिप होकर ट्रांसफार्मर के साथ जा टकराई, जिसमें बिजली का ट्रांसफार्मर कार के बोनट पर गिर गया और जिसके कार चालक ने कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही की इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    इस संबंध में जानकारी के अनुसार, बीती देर रात हो रही भीषण बारिश के बीच एक कार शिमला पहाड़ी की ओर से आ रही थी, जैसे ही यह कार बलावड़ी रोड पर शिवचौक पहुंची तो सड़क किनारे चार खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। जिससे ट्रांसफार्मर कार के बोनट पर आ गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कार चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कार के ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद कार चालक तेजी से बाहर निकला।

    कार खंबे से टकराने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। वहीं बिजली कर्मचारियों द्वार मौके पर पहुंच कर बिजली सप्लाई को सुचारू करने के प्रयास किये जा रहे हैं।