Author: Sumesh Sharma

  • पैरोल के दाैरान पंजाब नहीं आएंगे अमृतपाल, दिल्ली में परिवार से होगी मुलाकात , फोटो खींचने की मनाही

     

    अमृतसर :अमृतपाल सिंह को मिली चार दिन की पैरोल के आदेशों की कापी आज सामने आई है। अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल से लेने के लिए आज श्री गुरु रामदास जी हवाई अड्डे राजासांसी से पंजाब पुलिस के एसपी स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस टीम रवाना हो गई है। पैरोल के आदेशों की कापी के मुताबिक अमृतपाल सिंह को शर्तों के तहत अस्थायी रूप से रिहाई दी गई है। इस दाैरान वह पंजाब नहीं आ सकेंगे और दिल्ली में परिवार ही उनसे मुलाकात कर सकेगा। मुलाकात के दाैरान परिवार की तरफ कोई फोटो नहीं करवाई जाएगी। आदेशों में लिखा गया है कि पैरोल के दाैरान अमृतपाल सिंह किसी भी तरह का बयान भी नहीं देंगे और दिल्ली में शपथ लेने के बाद उन्हें डिब्रूगढ़ भेज दिया जाएगा।

  • पानी का तेज बहाव नहीं झेल पाया गंडक नदी पर बना पुल, सारण में 24 घंटे के अंदर गिरा तीसरा पुल

    पानी का तेज बहाव नहीं झेल पाया गंडक नदी पर बना पुल, सारण में 24 घंटे के अंदर गिरा तीसरा पुल

     

    नई दिल्ली- 24 घंटे के अंदर सारण में एक और पुल ध्वस्त हो गया। ये तीसरा पुल है जो ध्वस्त हुआ है। बनियापुर के दो पंचायतों सरेया और सतुआ को जोड़ने वाला पुल अनियमितता का भेंट गया है। दोनों पंचायतों के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है।

    इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह पुल सतुआ पंचायत और सरैया पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य पुल था। पुल के दोनों तरफ ग्रामीण खेती करते हैं। साथ ही इंटर कॉलेज होने के चलते सरेया के छात्र छात्राओं को विद्यालय जाने के लिए एकमात्र यही सहारा था। पुल टूटने और नदी में पानी होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना होगा। हादसे के बाद सारण के डीएम ने कहा कि जिले में इन छोटे पुलों के ढहने का कारण जानने के लिए उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है।

    ग्रामीणों के अनुसार, गंडकी नदी पर इस पुल का निर्माण पांच वर्ष पूर्व स्थानीय मुखिया के निजी कोष से हुआ था। नदी में सफाई कार्य के बाद पुल के किनारे और पाया के पास की मिट्टी कम होने और पानी के तेज बहाव होने के कारण पुल टूट गया। लगभग दस किलोमीटर दूर लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार में बुधवार को दो पुल टूटने की घटना हुई थी। सारण जिले में गंडक नदी पर महज 24 घंटे के अंदर सारण जिले का तीसरा पुल टूटने का मामला सामने आया है। लगातार पुल टूटना सारण सहित पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुल टूटने से बनियापुर के सतुआ और सरेया पंचायत के ग्रामीणों को आवागमन प्रभावित हो गया है।

    16 दिन में ढह गए 10 पुल
    पिछले 16 दिनों में सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में कुल मिलाकर 10 पुल ढह गए। लगातार बारिश के कारण कुछ ही घंटों में तीन पुल गिरने से कई गांवों के बीच संपर्क टूट गया है। पहली घटना महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा गांव और देवरिया गांव के बीच की है। गंडक नदी पर बना 35 साल पुराना पुल का का एक पाया धंसने लगा। देखते ही देखते पुल गंडक नदी में समा गया। दूसरी घटना महाराजगंज प्रखंड के तेवथा पंचायत की है। नौतन और सिकंदरपुर गांव के गंडक नदी पर बना पुल गिर गया। वहीं तीसरा पुल धीमही गांव में गंडक नदी में बना था। यह भी धाराशायी हो गया।

  • बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी; अस्पताल और स्कूल परिसर हुए जलमग्न

    बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी; अस्पताल और स्कूल परिसर हुए जलमग्न

    पटना: बिहार में बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोपालगंज के सदर अस्पताल में बारिश का पानी घुस गया है। इस कारण मरीजों और डॉक्टरों को भारी परेशानी हो रही है।

    वहीं कचहरी परिसर और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में बारिश के पानी के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

    गोपालगंज में सदर अस्पताल के परिसर और इमरजेंसी वार्ड में बारिश का पानी भर गया है। मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली ऑक्सीजन कंसनट्रेटर मशीन, स्ट्रेचर, व्हील चेयर सब पानी में डूब गए हैं।

    बताया जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड में सिलेंडर के जरिये मरीजों को ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं, जिससे अस्पताल के डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्यकर्मी और मरीज परेशान हैं। मरीजों को गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है, जबकि अस्पताल प्रशासन लाचार बना हुआ है।

    गोपालगंज के सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड का निर्माण ही गलत कराया गया है। यही वजह है कि हल्की बारिश में भी अस्पताल में पानी घुस जाता है। मोटर से पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि स्थाई समाधान के लिए पास में ही इमरजेंसी वार्ड बनाया जा रहा है। वहीं डीएवी स्कूल, कचहरी परिसर और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में भी बारिश का पानी घुस गया है।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना, सीवान, सारण सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

  • हाथरस हादसे के बाद संत समाज बनाने लगा भीड़ से दूरी; संत प्रेमानंद ने भी लिया बड़ा फैसला, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए रोकी..

    हाथरस हादसे के बाद संत समाज बनाने लगा भीड़ से दूरी; संत प्रेमानंद ने भी लिया बड़ा फैसला, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए रोकी..

     

    वृन्दावन  : हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत से सबक लेते हुए संत प्रेमानन्द ने रोजाना तड़के निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिये बंद कर दी है। संत के दर्शन करने के लिये पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। संत प्रेमानन्द रोजाना रात करीब 2:15 बजे छटीकरा मार्ग स्थित अपने आवास से पदयात्रा करते हुए परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम श्रीहित राधा केली कुंज पहुंचते हैं। यहां उनके प्रवचन और एकांतिक वार्ता का कार्यक्रम होता है।

    संत के दर्शन करने के लिये उनके आवास से आश्रम तक करीब दो किलोमीटर तक भक्तों की भीड़ जुट जाती है। दर्शन पाने को ललियत भक्तों को संत के परिकरों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। भीड़ के मद्देनजर पदयात्रा पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। इस सम्बन्ध में श्रीहित राधा केली कुंज की ओर से अपने सोशल मीडिया पेज भजन मार्ग पर अपील डाली गई है। जिसमें कहा गया है कि हाथरस में हुई घटना बहुत ही हृदय विदारक व अत्यंत दुःखद है, जिसमें हम सबकी गहन सवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। भविष्य में ऐसी कोई भी घटना ना घटे, ऐसी ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना है।

    उपरोक्त घटना के संदर्भ में सावधानी बरतते हुए महाराजजी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:15 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। कृपया कोई भी श्रद्धालु रात्रि में रास्ते में दर्शन हेतु खड़े ना हों, ना ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं।

  •  टी-20 वल्र्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया ने पीएम मोदी के साथ मिलकर साझा की जीत की खुशी,जानें पूरी खबर…

     टी-20 वल्र्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया ने पीएम मोदी के साथ मिलकर साझा की जीत की खुशी,जानें पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली : टी-20 वल्र्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुकी है। प्रधानमंत्री ने करीब दो घंटे तक टीम के खिलाडिय़ों से मुलाकात की और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। इससे पहले टीम ने होटल आईटीसी मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी, कोच द्रविड़ ने इंडिया चैंपियंस वाली खास जर्सी पहनी हुई है। इस खास जर्सी को पहनकर ही भारतीय टीम पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंची। संजू सैमसन ने भी चैंपियंस वाली जर्सी का फस्र्ट लुक शेयर किया है, जिसे पहनकर ही खिसलाड़ी वानखेड़े में विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।

     गुरुवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वल्र्ड कप की ट्रॉफी लेकर दिल्ली पहुंची तो हर तरफ इंडिया-इंडिया की आवाजें आने लगीं। रोहित शर्मा के हाथ में सिल्वर कलर की ट्राफी है। वैसे कई बार वल्र्ड कप ट्रॉफी की गोल्डन कलर की होती है।  ल्र्ड कप ट्रॉफी के कलर में अहम अंतर सोने और चांदी का होता है। दरअसल, टी-20 वल्र्ड कप की ट्रॉफी में गोल्ड का इस्तेमाल नहीं होता है और ये ट्रॉफी सिल्वर और रोडियम से मिलकर बनाई जाती है। वहीं, जो वनडे वल्र्ड कप होता है, उसकी ट्राफी सोने और चांदी से मिलकर बनाई जाती है, जिस वजह से उसका रंग गोल्डन होता है।

  • Bihar में बारिश का कहर 10 दिन के भीतर पांचवां पुल धराशायी, दो दर्जन से ज्यादा गांवों का आपस में संपर्क टूटा

    You are currently viewing Bihar में बारिश का कहर 10 दिन के भीतर पांचवां पुल धराशायी, दो दर्जन से ज्यादा गांवों का आपस में संपर्क टूटा

    Rain wreaks havoc in Bihar, fifth bridge collapsed within 10 days, more than two dozen villages lost contact with each other

    Bihar में बारिश का कहर 10 दिन के भीतर पांचवां पुल धराशायी, दो दर्जन से ज्यादा गांवों का आपस में संपर्क टूटा

     

    •  सीवानः इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है। जिसके तहत में बीते दिन हुई भारी बारिश के चलते सीवान में स्थित गंडक नहर पर बना पुल का एक पिल नदी में धंस गया है। जिस कारण पुलि एक छोर पर नदी में ढह गया था। पुलिस के टूटने के कारण करीब दो दर्जन से ज्यादा दांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। बता दें कि 22 जून को गांव के लोगों द्वारा पुल की जर्जर हालत होने के कारण 22 जून को विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार सीवान गंडक नहर पर बना पुल का एक पिलर नदी में धंस गया, जिससे पुल का एक छोर नदी में ढह गया। यह पुल दारौंदा प्रखंड अंतर्गत देवरिया और भीखा बांध गांव की सीमा पर स्थित है। पुल के जर्जर होने को लेकर आसपास के गांव के लोगों ने बीते 22 जून को विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद अधिकारियों ने इसकी मरम्मत भी करायी थी। बावजूद इसके बुधवार सुबह करीब 5 बजे पुल का एक पिलर नदी में धंस गया। बता दें कि बिहार में 10 दिन के भीतर पांचवां पुल धराशायी हुआ है।

    वहीं गांव के लोगों द्वारा 22 जून को किये गए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पथ निर्माण विभाग द्वारा सभी पुल का सर्वे कराया था। यह पुल गरौली से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिन हुई भारी बारिश के चलते पानी का स्तर बढ़ गया और पानी के बहाव तेज होने से पुल धंसकर गिर गया है।

    वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने नहर की सफाई कराई थी। इस दौरान बिना मानक का ध्यान रखे नहर के किनारे जेसीबी से मिट्टी की कटाई की गई थी। जिसके चलते पिलर के किनारे से भी मिट्टी हटाई गई। इस पुल के गिर जाने से लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद भी प्रशासन ने इस पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया।

  • चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर सुब्रतो कप टूर्नामेंट के लिए चयन ट्रायल आयोजित

    चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर सुब्रतो कप टूर्नामेंट के लिए चयन ट्रायल आयोजित

    *चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर सुब्रतो कप टूर्नामेंट के लिए चयन ट्रायल आयोजित*

     

    MBD NEWS : चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के 63वें संस्करण के लिए जूनियर (अंडर-17) लड़कों के लिए चयन ट्रायल का उद्घाटन एयर कमोडोर केएस लांबा,एयर ऑफिसर कमांडिंग,एयर फोर्स स्टेशन चंडीगढ़ ने 03 जुलाई, 2024 को किया। इस आयोजन में वायुसेना मुख्यालय और छह वायु सेना कमांड की विजेता टीमें भाग ले रही हैं। मैच 03 जुलाई से 06 जुलाई, 2024 तक लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। विजेता टीम सुब्रतो कप इंटरनेशनल टूर्नामेंट के 63वें संस्करण में भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व करेगी।

    सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट,भारतीय वायु सेना की शैक्षिक और सांस्कृतिक सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित, भारत के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है, जो अपने उच्च मानकों और राष्ट्रीय स्तर पर युवा एथलीटों को प्रदान किए जाने वाले अवसरों के लिए विख्यात है। इस टूर्नामेंट से सभी वायु सेना के स्कूलों के छात्रों के बीच खेल कौशल और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिलता है।

  • बरसात का मौसम शुरू होते ही डिप्टी कमिशनर ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायज़ा

    बरसात का मौसम शुरू होते ही डिप्टी कमिशनर ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायज़ा

     

    बरसात का मौसम शुरू होते ही डिप्टी कमिशनर ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायज़ा

    सिविल अस्पताल का किया दौरा-लोगों से बातचीत कर लिया फीडबैक

    दवाओं की उपलब्धता, साफ़- सफ़ाई यकीनी बनाने के आदेश

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 3 जुलाई:. डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय सिविल अस्पताल का दौरा करके डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायज़ा लिया।

    उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि आने वाले बरसात के मौसम के मद्देनज़र अस्पताल में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज़ों के लिए इलाज सुविधाएं सहित सभी ज़रुरी प्रबंध पहले ही यकीनी बना लिए जाएँ ताकि किसी भी मरीज़ को मुश्किल का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने डेंगू से मुकाबले के लिए ज़रुरी वार्डों की उपलब्धता और वार्ड की साफ़- सफ़ाई की तरफ विशेष ध्यान देने को कहा।

    डिप्टी कमिश्नर ने ओ.पी.डी., आँख, मैडीसन, गायनी, डैंटल, ब्लड बैंक एक्स-रे यूनिट, अलट्रा साउंड, लेबोरेटरी आदि का दौरा करते हुए अस्पताल में दाख़िल मरीज़ों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायज़ा लिया।

    उन्होंने फार्मासी का दौरा कर दवाओ के स्टॉक का जायजा लिया साथ ही कहा कि सभी मरीज़ों को दवाएँ अस्पताल के अंदर से ही मुहैया करवाई जाएँ और कोई भी डाक्टर बाहर से दवा लेने के लिए पर्ची नहीं लिखेगा।

    डा. अग्रवाल ने अस्पताल में अपने इलाज के लिए आए मरीज़ों और उनके रिश्तेदारों से बातचीत करते उनको यहाँ प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

    उन्होंने पूरे स्टाफ को मरीज़ों और उनके रिश्तेदारों के साथ विनम्रता वाला व्यवहार अपनाने को कहा।

    उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन ज़िले के आम लोगों को बढिया और मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज़ को अपेक्षित मैडीकल सेवा तुरंत प्रदान करने को सुनिश्चित बनाया जाए।

    डिप्टी कमिशनर ने सिविल सर्जन डा. जगदीप चावला और अन्य मैडीकल स्टाफ के साथ रोगी कल्याण समिति की मीटिंग कर सिविल अस्पताल की ज़रूरतों के बारे जानकारी भी हासिल की।

    डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि सरबत सेहत बीमा योजना के तहत इलाज होने वाली बीमारियों की जानकारी देने के लिए बोर्ड भी लगाए जाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

    अस्पताल में सीवरेज की निरंतर सफाई के संबंध में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को नये सीवरेज सिस्टम को लेकर प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया।

     

  • बागेश्वर धाम ने श्रद्धालुओं से की ये अपील, बोले- अब घर पर ही हनुमान चालीसा और पौधारोपण कर उत्सव मनाएं

     बागेश्वर धाम ने श्रद्धालुओं से की ये अपील, बोले- अब घर पर ही हनुमान चालीसा और पौधारोपण कर उत्सव मनाएं

     

    छतरपुर : हाथरस में श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ के चलते हुए बड़े हादसे को देखते हुए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 4 जुलाई को होने वाले अपने जन्मदिन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में भी लाखों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद थी।

    इस बात की जानकारी देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चार जुलाई को उनके जन्मदिन को लेकर बहुत व्यापक तरीके से उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए हमने खूब व्यापक व्यवस्था की थी। लेकिन एक तारीख से ही बागेश्वर धाम में जनसमुदाय का मेला बहुत ज्यादा बड़ा हो गया और बहुत ज्यादा भीड़ पहुंच गई। आप लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मेरा यही निवेदन है कि जो जहां हैं वहीं से उत्सव को मनाएं। घर बैठकर ही हनुमान चालीसा और पौधारोपण कर उत्सव मनाएं।

    धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, “आगामी गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को है। उस समय हम योजनाबद्ध तरीके से 30-40 एकड़ का और बड़ा मैदान रखेंगे। उसमें हम आप सबके स्वागत का इंतजार करेंगे और गुरु पूर्णिमा उत्सव पर आप पादुका पूजन भी करेंगे। बागेश्वर बालाजी के दर्शन भी करेंगे। मेरा कहने का सार यही है कि अत्यधिक भीड़ के कारण 4 जुलाई को आने वाले प्रियजन अपने घर से उत्सव मनाएं। हमारा उद्देश्य है कि बुजुर्गों को कष्ट ना हो, कोई बीमार न पड़ जाए, किसी का पेट खराब ना हो जाए, धक्का-मुक्की ना हो जाए और आप सुरक्षित भी रहो। आप मुस्कराते रहें, कोई पीड़ा ना हो और उत्सव भी निपट जाए।”

    बागेश्वर धाम ने श्रद्धालुओं को आगामी गुरु पूर्णिमा की तैयारी करने के लिए कहा है जिसके लिए उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से तैयारी पर जोर दिया। बता दें, उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मचने से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • हाथरस हादसा मची भगदड़ का कारण जांच रिपोर्ट में आया सामने..

    हाथरस हादसा मची भगदड़ का कारण जांच रिपोर्ट में आया सामने..

     

    हाथरस  : उत्तर प्रदेश के हाथरस के में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अब इस हादसे की जांच रिपोर्ट एसडीएम ने अब जिलाधिकारी (डीएम) को सौंपी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सत्संग के समापन के बाद भीड़ भोले बाबा के पास पहुंचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उनके सेवादार और निजी सुरक्षाकर्मियों (ब्लैक कमांडो) ने खुद ही धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।

    Hathras accident: Baba’s commando’s push caused stampede : एसडीएम के मुताबिक, सत्संग में दो लाख से अधिक की भीड़ मौजूद थी। भोले बाबा लगभग दोपहर 12.30 बजे पंडाल में पहुंचे और उनका कार्यक्रम 1 घंटे तक चला। इसी बीच, 1.40 बजे भोले बाबा पंडाल से निकले, तभी श्रद्धालु उनके चरण की धूल छूने के लिए आगे बढ़े। लोग डिवाइडर से कूद-कूद कर बाबा के वाहन की और दौड़ने लगे। लेकिन बाबा के निजी गार्ड्स और सेवादारों ने खुद ही धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। इसके बाद कुछ लोग नीचे गिर गए। फिर लोग एक-दूसरे को कुचलने लगे।

    एसडीएम की रिपोर्ट के मुताबिक,कई श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल के सामने खेत की ओर भागे, लेकिन खेत बलुई थी। इस वजह से कई श्रद्धालु फिसलकर गिर गए। फिर लोग एक-दूसरे के ऊपर पैर रखते हुए भागे। जो नीचे गिरा, वह उठ नहीं पाया। इसके बाद कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पतालों में भर्ती करवाया। इनमें से कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र सिराऊ में भर्ती करावाया गया, वहीं कुछ को एटा और अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।