Showroom में लगी भीषण आग, करीब 1 करोड़ रूपए का नुकसान, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां
आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाईं दे रही थी और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
इस संबंधी जानाकारी देते हुए Showroom के मालिक ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे के करीब उन्हें पड़ोसी ने Phone कर बताया कि उनके शोरूम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत शोरूम पहुंचे और इस संबंधी फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची fire brigade की करीब 20-22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
उन्होंने बताया कि शोरूम में चमड़े के बैग, पर्स और school bag आदि रखे हुए थे, जो इस आग में जलकर पूरी तरह राख हो गए है। शुरूआती जांच में करीब 1 करोड़ रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, आग कैसे लगी इस बारे जांच जारी है।








Leave a Reply