Author: Sumesh Sharma

  • Canada की विदेश मंत्री का बयान ‘पंजाब के हालात पर हमारी नजर’, भारत सरकार की अपील- भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें

    Canada की विदेश मंत्री का बयान ‘पंजाब के हालात पर हमारी नजर’, भारत सरकार की अपील- भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें

     

    टोरंटो : कनाडा की विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने संसद में अपने एक बयान में कहा कि कनाडा पंजाब के हालात पर करीब से नजर रख रहा है और कनाडा में रह रहे समुदाय को इसके बारे में जानकारी देता रहेगा। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेशी नेताओं के पंजाब को लेकर दिए बयान पर कहा है कि गलत और भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।

    कनाडा की संसद में भारतीय मूल के सांसद इकविंदर एस गहीर के सवाल के जवाब में कनाडा की विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने कहा कि हम पंजाब में बदलते हालात के बारे में जानते हैं और हम करीब से इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वहां जल्द ही हालात सामान्य और स्थिर हो जाएंगे।

    जॉली ने कहा कि कनाडा के नागरिक हमेशा सरकार पर भरोसा कर सकते हैं और हम उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास लगातार करते रहेंगे। सांसद गहीर ने पंजाब में इंटरनेट सेवाओं के बंद होने का भी मुद्दा उठाया और विदेश मंत्री से इसे लेकर सदन को जानकारी देने की मांग की।

    वहीं दूसरी तरफ विदेशी नेताओं और सांसदों द्वारा अमृतपाल मामले पर दिए जा रहे बयानों पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने विदेश में रह रहे लोगों से अपील की कि वह गलत और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें, यह सोशल मीडिया पर कुछ तत्वों द्वारा फैलायी जा रही हैं। प्रशासन एक भगोड़े को पकड़ने की कोशिश कर रहा है और इससे संबंधित सभी सूचनाएं समय समय पर संबंधित प्रशासन द्वारा साझा की जा रही हैं।

  • भारत सरकार ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया, खालिस्तानी समर्थकों के द्वारा भारतीय दूतावास पर हमले को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

    भारत सरकार ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया, खालिस्तानी समर्थकों के द्वारा भारतीय दूतावास पर हमले को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

     

    नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों में भारतीय मिशनों और वाणिज्य दूतावासों के बाहर खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शनों पर भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इस सप्ताह कनाडा में हमारे राजनयिक मिशन और वाणिज्य दूतावासों पर अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों की कार्रवाइयों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए कनाडा के उच्चायुक्त को कल तलब किया गया था।

    इसमें आगे कहा गया, भारत सरकार ने स्पष्टीकरण मांगा है कि ऐसे तत्वों को पुलिस की मौजूदगी में हमारे राजनयिक मिशन और वाणिज्य दूतावासों की सुरक्षा में सेंध लगाने की अनुमति कैसे दी गई। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कनाडा सरकार को वियना कन्वेंशन के तहत अपने दायित्वों की याद दिलाई गई और ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए कहा गया, जिन्हें पहले से ही इस तरह के कृत्यों में शामिल होना बताया गया है।

    मंत्रालय ने कनाडा सरकार को अवगत कराया है, यह उम्मीद की जाती है कि कनाडा सरकार हमारे राजनयिकों की सुरक्षा और हमारे राजनयिक परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगी ताकि वे अपने सामान्य राजनयिक कार्यों को पूरा कर सकें।

    पिछले रविवार को खालिस्तान समर्थकों के हिंसक विरोध के बाद सुरक्षा कारणों से कनाडा में एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। कार्यक्रम कनाडा में भारतीय दूत संजय कुमार वर्मा को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था, जब वे पश्चिमी तट की अपनी पहली यात्रा पर थे। एक भारतीय मूल के पत्रकार, जो विरोध को कवर करने के लिए कार्यक्रम में थे, पर भी कथित तौर पर कट्टरपंथियों द्वारा हमला किया गया। पंजाब में कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के खिलाफ कनाडा में विरोध हुआ।

  •  टोल बूथ और FASTag को लेकर नितिन गड़करी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली : यदि कभी आप हाइवे पर अपनी कार से सफर करते हैं तो टोल प्‍लाजा पर लगने वाला समय आपको अच्‍छा नहीं लगता होगा। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देशभर के टोल टैक्स जल्द ही बंद होने वाले हैं और फास्टैग भी बंद हो जाएगा इसके ल‍िए नए विकल्प को लेकर नितिन गड़करी ने बड़ा ऐलान क‍िया है। देश में हाइवे पर मौजूदा टोल प्लाजा को हटाने के लिए सरकार अगले छह महीने में जीपीएस आधारित टोल कलेक्‍शन स‍िस्‍टम समेत अन्य तकनीक पेश करेगी।

    सूत्रों के मुताबिक नए सिस्टम टोल वसूलने के लिए सरकार नई तकनीक लाने जा रही है। किसी हाईवे या एक्सप्रेसवे पर जैसे ही गाड़ी चलनी शुरू होगी, उसके टोल का मीटर ऑन हो जाएगा। अपना सफर खत्म करने के बाद गाड़ी जैसे ही हाइवे से स्लिप रोड या किसी सामान्य सड़क पर उतरेगी, तय दूरी के हिसाब से नेविगेशन सिस्टम पैसा काट लेगा।

    नितिन गडकरी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य राजमार्गों पर वाहनों को जाम से बचाना है। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का इस समय टोल राजस्व 40,000 करोड़ रुपये है। अगले दो से तीन साल में यह बढ़कर 1.40 लाख करोड़ हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘सरकार देश में राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा को हटाने के लिए जीपीएस बेस्‍ड टोल स‍िस्‍टम जैसी तकनीक लाने पर विचार कर रही है। हम छह महीने में नई तकनी लेकर आएंगे।’

  • बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 35 करोड़ की हेरोइन बरामद

    You are currently viewing बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 35 करोड़ की हेरोइन बरामद

    BSF got big success, recovered heroin worth 35 crores

    बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 35 करोड़ की हेरोइन बरामद

     

    खेमकरणः भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब बीएसएफ की 103 बटालियन ने विधानसभा क्षेत्र खेमकरण में शनिवार सुबह चलाए सर्च ऑपरेशन के दौरान 7 किलो की हेरोइन बरामद की। तलाशी के दौरान मिली हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 करोड़ बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सवा छह बजे बीएसएफ बटालियन 103 के जवानों द्वारा संदेह के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों को बीओपी तारा सिंह से हेरोइन के 7 पैकेट मिले, जो करीब 7 किलो के है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट सेवाएं बंद होने से सीमा पर शांति बरकरार थी। जैसे ही इंटरनेट सेवाएं बहाल हुई देश के दुश्मन तस्करों के हौसले फिर से बुलंद हो गए हैं।

  • पंजाब में टॉरनेडो का भयावह नजाराः 50 मकानों की छतें गिरीं, 3 महिलाओं समेत 9 लोग घायल

    You are currently viewing पंजाब में टॉरनेडो का भयावह नजाराः 50 मकानों की छतें गिरीं, 3 महिलाओं समेत 9 लोग घायल

    Horrific view of Tornado in Punjab: Roofs of 50 houses collapsed, 9 people including 3 women injured

    पंजाब में टॉरनेडो का भयावह नजाराः 50 मकानों की छतें गिरीं, 3 महिलाओं समेत 9 लोग घायल

     

    अबोहरः पंजाब में बीती शाम चक्रवाती तूफान का कहर देखने को मिला, जब फाजिल्का में टॉरनेडो के कहर से करीब 50 मकानों को जबरदस्त नुक्सान हुआ है। जिसमें करीब 3 महिलाओं सहित करीब 9 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। वहीं आसमान में टॉरनेडो का भयावह नजारा देखकर लोगों में दहशत फैल गई। वहीं टॉरनेडो की वजह से हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए फाजिल्का की डीसी सेनू दुग्गल और विधायक नरिंदरपाल सवना मौके पर पहुंचे और उन्होंने नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया।

    इस संबंधी जानकारी देती टॉरनेडो की वजह से घायल महिला शिमला रानी, सुरिंदर कौर और बिमला रानी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बारिश के कुछ समय बाद ही चक्रवाती तूफान आ गया। उसका बवंडर इतना तेज था कि देखते ही देखते मकानों की छत व दीवारें टूटने लगे। पेड़ गिरने लगे। गेंहू की फसल जमीन पर बिछ गई। मकानों के नीचे दबने से लोगों में चीखपुकार मच गई। जख्मी हुए सौरव, रवि, राज सिंह, रतन सिंह और मोहन लाल ने बताया कि सब कुछ इतना अचानक हुआ कि घर से बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। हमारे समेत कई लोग मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें लेंटर काटकर बाहर निकाला। फिर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    इस संबंधी फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर सेनू दुग्गल ने कहा कि टॉरनेडो की वजह से काफी नुकसान हुआ है। करीब ढाई किलोमीटर के एरिया में घर गिर गए हैं। लोग जख्मी हुए। पशुओं का भी नुकसान हुआ है। टीम बनाकर इसकी असेसमेंट की जाएगी। जो भी नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

  • अमृतसर में हुई दिलदहलाने वाली घटना, दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी बात…

    You are currently viewing अमृतसर में हुई दिलदहलाने वाली घटना, दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी बात…

    A heart-wrenching incident happened in Amritsar, two real sisters committed suicide, this big thing written in the suicide note…

    अमृतसर में हुई दिलदहलाने वाली घटना, दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी बात…

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आाते लारेंस रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर में रहने वाले दो बहनों ने एक साथ फंदा लगकार आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों से एक सुसाईड नोट भी बरामद किया है। मृतक बहनों की पहचान ज्योति कपूर और सीमा कपूर (50) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस रोड के अंतर्गत आते न्यू गार्डन एवेन्यू में रहने वाली ज्योति और सीमा अपनी मां के साथ रहती थीं तथा वह अभी अविवाहित थीं। पिछले लंबे समय से उनकी मां बीमार चल रही हैं। जिस कारण मां की मृत्यु के आशंका का डर दोनों को खा रहा था। दोनों ने सुसाइड नोट में लिखा कि वे मां के जाने के बाद अकेले रहने से डर रही थी। इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया। इसके लिए किसी को दोषी ना ठहराया जाए। अपने सुसाईड नोट में दोनों ने उनका पोस्टमॉर्टम ना करने की इच्छा भी जाहिर की है।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों के शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस मृतक बहनों के रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर जांच कर रही है।

  • राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

    You are currently viewing राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

    Defense Minister Rajnath Singh reached Radha Swami Dera Beas, met Saint Gurinder Singh, heard satsang

    राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

     

    अमृतसरः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अमृतसर दौरे पर हैं। दिल्ली से रवाना होने के बाद वह सीधा अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्य के भाजपा नेताओं ने किया। एयरपोर्ट से वह सीधा डेरा राधा स्वामी ब्यास के लिए रवाना हो गए। राजनाथ सिंह ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर उनका सत्संग भी सुना और डेरे के भीतर चल रही विभिन्न सेवाओं के बारे में उन्होंने जानकारियां हासिल की।

    बता दें कि राजनाथ सिंह के अलावा देश के कई बड़े नेता डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरा राधा स्वामी में पहुंचे थे। थोड़ा समय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से बातचीत के बाद उन्होंने डेरे का दौरा किया था। वहां की साफ सफाई, मैनेजमेंट और लंगर सुविधा को देख प्रधानमंत्री काफी प्रभावित हुए थे।

    गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का डेरा ब्यास में यह पहला दौरा है। उनके इस दौरे को 2024 के चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि भाजपा पंजाब में ग्रामीण स्तर पर मजबूत होने के लिए अभियान चलाने में जुटी है। शहरों में ही नहीं, ग्रामीण एरिया में भी भाजपा अपने पैर पसार रही है। पंजाब के साथ-साथ सारे उत्तर भारत में राधा स्वामी डेरे का काफी अधिक प्रभाव है। डेरे के समर्थक देश ही नहीं विदेश में भी बड़ी संख्या में हैं।

  • विवाह बंधन में बंधे मंत्री हरजोत बैंस, नंगल में हुए आनंद कारज,आईपीएस ज्योति यादव बनी दुल्हन…

     विवाह बंधन में बंधे मंत्री हरजोत बैंस, नंगल में हुए आनंद कारज,आईपीएस ज्योति यादव बनी दुल्हन…

    नंगल : पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस शनिवार को आईपीएस ज्योति यादव के साथ विवाह बंधन में बंध गए। उनका आनंद कारज नंगल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा विभोर साहिब में संपन्न हुआ। इस मौके पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के अलावा परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे।

    विवाह को लेकर गुरुद्वारा विभोर साहिब में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए थे। विवाह में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के आने की चर्चाएं तो थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ पाए। नवविवाहित जोड़ी की रिसेप्शन पार्टी शनिवार शाम छह बजे नयां नंगल के एनएफएल स्टेडियम में होगी।

  • जमीनी विवाद के कारण 8 वर्ष की बच्ची को गोलियों से भूना, इलाके में सनसनी

    जमीनी विवाद के कारण 8 वर्ष की बच्ची को गोलियों से भूना, इलाके में सनसनी

    भोजपुर : बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग में एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में देर रात हथियारबंद अपराधी घर मे घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस गोलीबारी में घर में मौजूद 8 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। महज 8 साल की बच्ची के मर्डर का ये झकझोर देने वाला उदवंत नगर थाना इलाके के भेलाई गांव का है। बच्ची का नाम आराध्या है, वो भेलाई में रहने वाले कृष्णा कुमार सिंह की बेटी थी। बच्ची पहली क्लास में पढ़ती थी। इस हत्याकांड में पुलिस परिजनों से बात कर रही है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। पिता कृष्णा कुमार सिंह ने कहा कि उनका पहले से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें उन्होंने बेटी की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है।

    कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि साल 2013 से 6 बिगहा जमीन को लेकर उनका अपने ही रिश्तेदार से विवाद चला आ रहा था। उसी विवाद को लेकर 2019 में छोटे भाई सत्यम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में गोली लगने से मैं भी जख्मी हो गया था। मृत बच्ची के पिता ने कहा कि हम सभी लोग खाना खाकर घर में बैठे थे। तभी कुछ हथियारबंद अपराधी घर पर आ धमके और गेट खटखटाने लगे।

    कृष्णा कुमार ने आगे कहा कि मेरी बेटी आराध्या ने ही गेट खोला। तब अपराधियों ने उससे मेरे बारे में पूछताछ की। जब बच्ची ने कहा कि पापा घर पर नहीं हैं तो हमलावरों ने अपशब्द कहे और फिर फायरिंग कर दी। इसी गोलीबारी में मेरी बेटी को गोली लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के पहले आराध्या घर में पढ़ाई कर रही थी।

  • कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को खालिस्तानी समर्थकों ने पहुंचाया नुकसान, भारतीयों में भारी रोष

     कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को खालिस्तानी समर्थकों ने पहुंचाया नुकसान, भारतीयों में भारी रोष

    टोरंटो : कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने हाल ही में कायरता के प्रदर्शन में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। डेली हंट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार तड़के ओंटारियो के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास की बताई जा रही है, जहां भारत सरकार के द्वारा उपहार में दी गई प्रतिमा स्थित है। एक वीडियो सामने आने के बाद भारतीय समुदाय ने घटना के विरोध में वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहां भारतीयों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

    एक वीडियो के अनुसार, छह फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा से एक खालिस्तानी झंडा भी जुड़ा हुआ पाया गया, जिस पर महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले पेंट और चित्रों से सराबोर कर दिया गया था। हैमिल्टन पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर हमले उत्तर अमेरिकी राष्ट्र में बढ़ रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 से पूरे कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमलों की एक श्रृंखला शुरू हो गई है, जिसमें बर्बरता, द्वेषपूर्ण भित्तिचित्र (हाथ से बनी पेंटिंग), सेंधमारी की करीब आधा दर्जन घटनाएं हुई हैं।

    इस साल जनवरी में, ब्रैम्पटन में गौरी शंकर मंदिर को निशााना बनाया गया था। मंदिर की दीवारों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुदार्बाद’ के नारे हाथ से लिखे गए थे। इसके बाद फरवरी में मिसिसॉगा में राम मंदिर को निशाना बनाया गया था। इसके अलावा बीते साल भी मंदिरों को निशाना बनाया गया था।

    भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने हाल ही में ओटावा सरकार से मामले को ‘गंभीरता’ से लेने का आह्वान किया था। आर्य ने कहा था कि ब्रैम्पटन में गौरी शंकर मंदिर पर हमला कनाडा में हिंदू विरोधी और भारत विरोधी समूहों द्वारा हिंदू मंदिरों पर किए गए हमलों में नवीनतम है। सोशल मीडिया पर नफरत से अब हिंदू मंदिरों पर हमले, आगे क्या? आगे कहा कि मैं इसे गंभीरता से लेना शुरू करने के लिए कनाडा में सरकार के स्तर पर आह्वान करता हूं।