Canada की विदेश मंत्री का बयान ‘पंजाब के हालात पर हमारी नजर’, भारत सरकार की अपील- भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें

Canada की विदेश मंत्री का बयान ‘पंजाब के हालात पर हमारी नजर’, भारत सरकार की अपील- भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें

 

टोरंटो : कनाडा की विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने संसद में अपने एक बयान में कहा कि कनाडा पंजाब के हालात पर करीब से नजर रख रहा है और कनाडा में रह रहे समुदाय को इसके बारे में जानकारी देता रहेगा। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेशी नेताओं के पंजाब को लेकर दिए बयान पर कहा है कि गलत और भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।

कनाडा की संसद में भारतीय मूल के सांसद इकविंदर एस गहीर के सवाल के जवाब में कनाडा की विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने कहा कि हम पंजाब में बदलते हालात के बारे में जानते हैं और हम करीब से इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वहां जल्द ही हालात सामान्य और स्थिर हो जाएंगे।

जॉली ने कहा कि कनाडा के नागरिक हमेशा सरकार पर भरोसा कर सकते हैं और हम उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास लगातार करते रहेंगे। सांसद गहीर ने पंजाब में इंटरनेट सेवाओं के बंद होने का भी मुद्दा उठाया और विदेश मंत्री से इसे लेकर सदन को जानकारी देने की मांग की।

वहीं दूसरी तरफ विदेशी नेताओं और सांसदों द्वारा अमृतपाल मामले पर दिए जा रहे बयानों पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने विदेश में रह रहे लोगों से अपील की कि वह गलत और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें, यह सोशल मीडिया पर कुछ तत्वों द्वारा फैलायी जा रही हैं। प्रशासन एक भगोड़े को पकड़ने की कोशिश कर रहा है और इससे संबंधित सभी सूचनाएं समय समय पर संबंधित प्रशासन द्वारा साझा की जा रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *