BSF got big success, recovered heroin worth 35 crores
बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 35 करोड़ की हेरोइन बरामद
खेमकरणः भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब बीएसएफ की 103 बटालियन ने विधानसभा क्षेत्र खेमकरण में शनिवार सुबह चलाए सर्च ऑपरेशन के दौरान 7 किलो की हेरोइन बरामद की। तलाशी के दौरान मिली हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 करोड़ बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सवा छह बजे बीएसएफ बटालियन 103 के जवानों द्वारा संदेह के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों को बीओपी तारा सिंह से हेरोइन के 7 पैकेट मिले, जो करीब 7 किलो के है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट सेवाएं बंद होने से सीमा पर शांति बरकरार थी। जैसे ही इंटरनेट सेवाएं बहाल हुई देश के दुश्मन तस्करों के हौसले फिर से बुलंद हो गए हैं।








Leave a Reply