Author: Sumesh Sharma

  • अफवाहों से सावधान ; पंजाब के इस टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नहीं बढ़ेंगे रेट..

     अफवाहों से सावधान ; पंजाब के इस टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नहीं बढ़ेंगे रेट..

     

     

    नेशनल हाइवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा बैरीयर पर 1 अप्रैल से टोल रेट में बढ़ौतरी होने की कुछ दिनों की अफवाहें चल रही हैं। ऐसी अफवाहें उठ रही हैं कि टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात को रेट बढ़ जाएंगे। इस संबंधी टोल प्लाजा के मैनेजर सरफराज़ खान ने प्रेस को जानकारी देते बताया कि लाडोवाल टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात टोल रेटों में कोई बढ़ौतरी नहीं हो रही।

    उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ लोग सोशल मीडिया पर टोल रेड बढ़ने की अफवाहें फैला रहे थे लेकिन ऐसा कोई भी नोटिस अभी तक नहीं आया है। उनके टोल प्लाजा पर 1 सितंबर से नए रेट लागू किए जाएंगे। इससे पहले नोटिस जारी होगा और बाद में रेटों में बढ़ौतरी की जाएगी। खान ने बताया कि ऐसी अफवाहें फैला कर गुमराह करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी कंपनी का ठेका मई महीने तक है। इसके बाद अगला टैंडर लगने के बाद अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। हाल ही में वह लोगों को पुराने रेट पर ही टोल देने के बारे में बता रहे हैं।

  • महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री मान ने मोहाली में लांच की चैटबॉट Helpline

    महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री मान ने मोहाली में लांच की चैटबॉट Helpline

     

     

     

    पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोहाली इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। पंजाब पुलिस की तरफ से अनूठी पहल शुरू की जिसका शुभारंभ सी.एम. मान ने किया। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए अनूठी पहल है।

    इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब पुलिस  के सहयोग से चैटबॉट लांच किया है। यह चैटबॉट महिलाओं -बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए लांच किया गया है। इसके साथ डिजिटल शिकायतें आना आसान हो जाएगा। घरेलू झगड़े लोग पुलिस के पास लेकर जाने से डरते हैं। बच्चे भी अपराधियों के लिए साफ्ट टार्गेट हैं।पुलिस-पब्लिक गैप कम करने के कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरू कि इस एप्प पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं, क्योंकि कई बार लोग घरों में या आस पड़ोस झगड़ों को लेकर थानों, कोर्ट कचहरी में जाने से डरते हैं।
    सी.एम. मान ने कहा इस एप्प पर शिकायत में मिलने पर तुरन्त एक्शन लिया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि डिजिटल से निपटारा करवाने की पहल हैं। इस हेल्पलाइन के जरिए क्राइम कम होगा। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में 10 महिला थानें हैं महिलाए एस.एच.ओ. थानों में होंगी तैनात। आज के समय में पंजाब में 5 जिलों की एस.एस.पी., 7 डी.सी.पी.  महिलाएं हैं।
  • 2 मंजिला बिल्डिंग आग लगने के बाद भरभराकर गिरी , मंजर देख इलाके में हड़कंप; देखें कैमरे में कैद VIDEO

     2 मंजिला बिल्डिंग आग लगने के बाद भरभराकर गिरी , मंजर देख इलाके में हड़कंप; देखें कैमरे में कैद VIDEO

    नई दिल्ली : दिल्ली के बदरपुर में आग लगने के बाद एक दो मंजिला इमारत ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार रात की है। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग मदद को लेकर चिल्लाने लगे। इसी बीच, किसी ने फोन करके दमकल विभाग को जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, बदरपुर इलाके में रात करीब 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली।

    देखें VIDEO-

    गर्ग ने कहा, कुल 19 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाया जा रहा है और कूलिंग का काम जारी है। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि इमारत ढह गई है।

    घटनास्थल पर अब भी काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं, कुछ लोग आग लगने से बड़े नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, ये अनुमान नहीं लग सका कि मकान मालिक को कितनी क्षति हुई है।

  • बद्रीनाथ-केदारनाथ में 300 रुपए दे कर सकेंगे भोले बाबा के VIP दर्शन, बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    बद्रीनाथ-केदारनाथ में 300 रुपए दे कर सकेंगे भोले बाबा के VIP दर्शन, बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

     

    देहरादून : चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन करने वालों को अब 300 रुपये फीस चुकानी होगी। बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है।

    कैनाल रोड स्थित कार्यालय में बीकेटीसी की बोर्ड बैठक हुई जिसमें चारधाम यात्रा के संदर्भ में कई निर्णय लिए गए। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन करने वालों को अब 300 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से शुल्क चुकाना होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति ने देश के चार प्रमुख मंदिरों तिरुपति बाला जी, वैष्णो देवी, महाकालेश्वर व सोमनाथ मंदिरों में पूजा, दर्शन आदि व्यवस्थाओं के प्रबंधन अध्ययन के लिए चार दल भेजे थे।

    उनकी रिपोर्ट की संस्तुतियों के आधार पर बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिरों के दर्शनों के लिए आने वाले सभी तरह के वीआईपी से विशेष दर्शनों व प्रसाद के लिए प्रति व्यक्ति तीन सौ रूपये का शुल्क लेने का निर्णय लिया है। मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 76 करोड़ से अधिक के बजट के मंजूरी दी गई। इसमें बद्रीनाथ धाम के लिए 39 करोड़ जबकि केदारनाथ धाम के लिए 36 करोड़ का बजट मंजूर किया गया।

  • तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही बस में पुल से टकराने के बाद लगी आग, जिंदा जल गए 20 लोग

     तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही बस में पुल से टकराने के बाद लगी आग, जिंदा जल गए 20 लोग

     

    मदीना : तीर्थयात्रियों को मक्का ले जा रही बस एक पुल से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। बस में भीषण आग लग गई जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक चैनल के मुताबिक बस कार से टकराई जबकि दूसरे के मुताबिक बस को आग लग गई। बस हादसे में जान गंवाने वाले अलग-अलग देशों से आए थे। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है।

    यह साल का ऐसा वक्त है जब मक्का और मदीना की सडक़ें काफी व्यस्त हो जाती हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ले जाने वाली गाडिय़ां पूरा दिन इन मार्गों पर चला करती हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार ऐसे हादसों के लिए गाडिय़ों के रखरखाव में होने वाली लापरवाही और ड्राइवरों के प्रशिक्षण में कमी भी जिम्मेदार होती है।

  • BSF ने सीमा पार से भेजी गई हथियार और करोड़ों की हेरोइन बरामद

    BSF ने सीमा पार से भेजी गई हथियार और करोड़ों की हेरोइन बरामद

    नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने पंजाब के जलालाबाद में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से भेजे गए हथियार और गोलियां बरामद की है। इसके अलावा दो पैकेट में करोड़ों की हेरोइन भी जब्त की गई है। बीएसएफ ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

    बीएसएफ ने बताया कि मंगलवार को एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर जवानों ने बीओपी एनएस वाला, सेक्टर अबोहर, जलालाबाद में एक विस्तृत तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने 1 पिस्तौल (30 एमएम कैलिबर), एक मैगजीन, 8 कारतूस और 2 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक ये हथियार और जब्त की गई हेरोइन पाकिस्तान से भारत में भेजी गई है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है।

  • कोरोना ने बड़ाई सरकार की टेंशनः चंडीगढ़ में लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का निर्देश

    कोरोना ने बड़ाई सरकार की टेंशनः चंडीगढ़ में लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का निर्देश

    चंडीगढ़ -कोरोना के बढ़ते मामले के बाद अधिकतर राज्यों ने एडवाइजरी जारी करनी शुरू कर दी है। इसी बीच चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले व तंग इलाकों में मास्क अवश्य पहनें। साथ ही कहा गया है कि डॉक्टर, पैरामेडिक्स एवं अन्य हेल्थकेयर वर्कस समेत अटेंडेंट्स हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट्स में भी मास्क पहनें।

    इसके अलावा छींकने और खांसते समेत रुमाल से नाक और मुंह ढंकें। टिश्यू पेपर्स को इस्तेमाल के तुरंत बाद बंद डस्टबिन में डालने की भी एडवाइजरी दी गई है।

  • Corona  की स्कूलों में हो रही एंट्री? सरकार ने दिए टेस्ट बढ़ाने के निर्देश

    Corona  की स्कूलों में हो रही एंट्री? सरकार ने दिए टेस्ट बढ़ाने के निर्देश

     

    Corona entry in schools

     

    लखनऊ – कोरोना ने एक बार फिर टेँशन बढ़ा दी है। इसीलिए सरकार ने एहतियातन कदम उठाने तेज कर दिए हैं। सभी राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं। वहीं इसी बीच देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से चार मरीजों की मौत हुई है और सक्रिय 867 सक्रिय मामले 867 बढ़कर 10 हजार से अधिक हो गए हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 1,743 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 220 करोड़ 65 लाख 54 हजार 022 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों में वृद्धि के साथ इनकी संख्या बढ़कर 10,300 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,05,952 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या चार बढ़कर 5,30,837 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 932 बढ़कर 4,41,64,815 पर पहुंच गया है।

    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 168 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में 161, केरल में 160, कर्नाटक में 109 , उत्तर प्रदेश में 62 , दिल्ली में 57 , हरियाणा में 39 , गोवा में 22, राजस्थान में 15, पंजाब में 14, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नौ, आन्ध्र प्रदेश में आठ, बिहार में छह, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में पांच-पांच, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन, असम में दो, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में क्रमश: एक-एक सक्रिय मामले बढ़े हैं तथा चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में क्रमश: एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ने से सतर्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में एहितयात बरतने और टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। योगी ने सोमवार को टीम-09 की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होने कहा कि पिछले सात दिनों में करीब दो लाख 20 हजार टेस्ट किए गए और 265 कोविड पॉजिटिव मरीज पाए गए। प्रदेश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 01 कोविड पॉजिटिव मरीज है। वर्तमान में 262 एक्टिव केस हैं और किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। सभी घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में देश में किए जा रहे कुल कोविड टेस्ट का 35-40 फीसदी टेस्ट उत्तर प्रदेश में हो रहा है। सतर्कता और सुरक्षा के दृष्टिगत इसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है।

    उन्होने कहा कि पिछले सप्ताह लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में सर्वाधिक केस मिले हैं। यहां विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। लखीमपुर के एक विद्यालय में पॉजिटिव पाई गई सभी लोगों की स्थिति ठीक है। सभी को क्वारेन्टीन किया गया है। इनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड टीकाकवर से सुरक्षित है। सर्वाधिक टीकाकरण उत्तर प्रदेश में हुआ है। ऐसे में किसी बड़े खतरे की आशंका न्यून है। आगामी दिनों के मंदिरों व अन्य धर्मस्थलों में लोगों का आवागमन बढ़ेगा। ऐसे में संक्रमण प्रसार की संभावना हो सकती है। ऐसे में गंभीर रोग से ग्रस्त, वृद्धजन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवागमन से यथासंभव बचने का प्रयास करें। यदि जाएं तो मास्क लगाकर ही जाएं। इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए।

  • राजनीति;  काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्ष पर अनुराग ठाकुर का कटाक्ष

    राजनीति;  काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्ष पर अनुराग ठाकुर का कटाक्ष

    नई दिल्ली : राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस सांसदों द्वारा काले कपड़े पहनकर विरोध जताने पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इनके काले कारनामे, अब काले कपड़े और अब ये काले जादू तक जाने वाले हैं क्योंकि इनके काले कारनामे छिप नहीं सकते। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए ठाकुर ने भगवान राम से तुलना करने के प्रियंका गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अब यही दिन देखना बाकी रह गया था, इससे बड़ा अहंकार क्या हो सकता है।

    राहुल गांधी की आलोचना करते हुए ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़ों का अपमान किया है और उनमें इतना अहंकार है कि वे माफी नहीं मांग रहे हैं, और अब तो कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने सावरकर पर राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें कम से कम सावरकर को लेकर अपनी दादी इंदिरा गांधी द्वारा दिए गए बयान की तो इज्जत रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भी सावरकर नहीं हो सकते क्योंकि सावरकर कभी 6 महीने के लिए विदेश घूमने नहीं जाते थे।

    अनुराग ठाकुर ने सदन नहीं चलने देने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति (राहुल गांधी) की वजह से ये संसद का सत्र नहीं चलने दे रहे हैं।

  • अमृतपाल का एक और  साथी गिरफ्तार..

    अमृतपाल का एक और  साथी गिरफ्तार..

    श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा बुलाई बैठक में अहम चर्चा

    अजनाला – पंजाब पुलिस को भगोड़े अमृतपाल सिंह की तलाश है और जगह-जगह छापेमारी जारी है। इसी बीच पुलिस ने अमृतपाल के सबसे करीबी गनमैन वरिंदर जौहल को गिरफ्तार किया है। उस पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगाकर उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। उस समेत अब तक 8 आरोपी डिब्रूगढ़ जेल भेजे जा चुके हैं।

    वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से पंजाब में बन रहे हालातों को लेकर बुलाई गई बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में 60 से 70 सिख संगठनों को बातचीत का न्योता दिया गया है। इसमें संगठनों के सदस्यों के साथ-साथ हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी पहुंचे हैं। बैठक में किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को बुलाया नहीं गया।