Author: Sumesh Sharma

  • बारिश से मचा कोहराम : देवभूमि हिमाचल में जगह जगह लैंडस्लाइड, जोशीमठ में ग्लेशियर टूटा; यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर

    बारिश से मचा कोहराम : देवभूमि हिमाचल में जगह जगह लैंडस्लाइड, जोशीमठ में ग्लेशियर टूटा; यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर

     

     
    उत्तर भारत में भारी बारिश ने इस क्षेत्र को घुटनों पर ला दिया है, जिससे पिछले तीन दिनों में 37 से अधिक लोगों की जान चली गई है। दिल्ली की यमुना नदी में जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, हरियाणा के करनाल के कई गांवों में गंभीर जल-जमाव हो गया है और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी भी दी है। वहीं देश के चार राज्यों में एनडीआरएफ की 39 टीमों को तैनात किया गया है।

    बताते चलें कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से लेकर कुल्लू तक जगह-जगह लैंडस्लाइड हुई है। हाइवे अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सैकड़ों गाड़ियां कुल्लू और मनाली में फंसी हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हाईवे को खोलने में 48 घंटे लगेंगे।

    वहीं पंजाब और हरियाणा में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में दो दिनों के भीतर 9 लोगों की मौत हुई। सेना ने भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से 960 लोगों को बचाया है।

    हरियाणा की बात करें तो यहां के अंबाला जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है और घग्गर नदी उफान पर है। शालीमार कॉलोनी, हीरा नगर, अशोक विहार और कई अन्य आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया।

    बता दें कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है। इस वक्त यमुना का जलस्तर 206।24 मीटर है, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है। यमुना के निचले इलाकों में रहने वालों को हिदायत दी गई है कि वह सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। 206 मीटर के स्तर को पार करते ही यमुना के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू हो जाता है।

    उत्तराखंड में आफत की बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि जोशीमठ में ग्लेशियर टूट गया है। जिसके चलते जोशीमठ और उसके आसपास के गांवों के डूबने की आशंका है। ग्लेशियर के टूटने से लगातार पानी का बहाव बढ़ता जा रहा है। धौला नदी में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

  • भीषण हादसा;दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस और कार की हुई आमने सामने की भयंकर टक्कर , 6 लोगों की मौत

     भीषण हादसा;दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस और कार की हुई आमने सामने की भयंकर टक्कर , 6 लोगों की मौत

     

     

    गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 8 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में ये घटना हुई। तेज रफ्तार बस को हादसे की वजह बताया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए थे। इसके बाद गेट को कटर से काटकर बस में फंसे शव को निकाला गया। शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    बताया जा रहा है कि स्कूल बस खाली थी और रॉन्ग साइड से आ रही थी। वहीं, कार सवार परिवार मेरठ से दिल्ली की तरफ आ रहा था। परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन कार रॉन्ग साइड से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा और एक पुरुष को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तबीयत बिगड़ने के कारण फरीदकोट के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तबीयत बिगड़ने के कारण फरीदकोट के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

     

     

    बठिंडा : बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सोमवार देर रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। लारेंस को पिछले कुछ दिनों से बुखार चढ़ा हुआ है और बुखार न टूटने के बाद उसे फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टर्स की चुनी हुई टीम लगातार बिश्नोई के आसपास है और उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल लॉरेंस की हालत स्थिर बनी हुई है।

    बता दें कि लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा के बीच फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। लॉरेंस के आसपास सुरक्षा कड़ी की है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। इसके चलते पुलिस दिन-रात उस पर निगरानी बनाए हुए है।

  • बाढ़ से निपटने के लिए सांसद व डीसी ने देररात तक संवेदनशील इलाकों में भरवाई मिट्टी की बोरियां   कहा, सतलुज में तीन लाख क्यूसिक के पार पहुंचा जलस्तर फिर भी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

    बाढ़ से निपटने के लिए सांसद व डीसी ने देररात तक संवेदनशील इलाकों में भरवाई मिट्टी की बोरियां   कहा, सतलुज में तीन लाख क्यूसिक के पार पहुंचा जलस्तर फिर भी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

     

     

    बाढ़ से निपटने के लिए सांसद व डीसी ने देररात तक संवेदनशील इलाकों में भरवाई मिट्टी की बोरियां
     
    कहा, सतलुज में तीन लाख क्यूसिक के पार पहुंचा जलस्तर फिर भी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

    MBD WEB NEWS : जालंधर, 10 जुलाई- बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से पूरी तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार देर रात को बाढ़-संवेदनशील इलाकों में सांसद सुशील कुमार रिंकू और डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने दरिया के किनारों में आने वाली किसी भी तरह की दरार से निपटने के लिए मिट्टी की बोरियां भरवाने का काम शुरू किया। बड़ी तादाद में मिट्टी और रेत की बोरियां भरवाकर अलग-अलग इलाकों में रखी जा रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की दरार इत्यादि को भरने का काम बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके। यह सारी कसरत इसलिए की जा रही है ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

    सांसद सुशील रिंकू और डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि रात साढ़े 9 बजे तक विभिन्न इलाकों में टीमें खाली बोरियों को मिट्टी व रेत से भरने के काम में लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि इन बोरियों को भरकर अलग-अलग जगहों खासकर बाढ़-संवेदनशील इलाकों में स्टॉक के तौर पर रखा गया है ताकि कहीं भी दरिया इत्यादि में दरार की सूचना मिले तो उसे बिना किसी देरी इन बोरियों की मदद से भर दिया जाए। जहां मिट्टी की कटाव ज्यादा हो रहा है, वहां इन बोरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सांसद व डीसी ने बताया कि साल 2019 में पौने दो लाख क्यूसिक पानी सतलुज में आया था लेकिन इस साल यह आंकड़ा तीन लाख क्यूसिक के पार चला गया है। इसके बावजूद स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा गया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन लोगों के साथ खड़े हैं और उन्हें इस आपदा से बचाकर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दिन-रात 24 घंटे प्रशासन की टीमें डटी हुई हैं और लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं।

  • जालंधर के लोग रहे सतर्क: आज शाम तक बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा,प्रशासन पूरी तरह तैयार..

    जालंधर के लोग रहे सतर्क: आज शाम तक बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा,प्रशासन पूरी तरह तैयार..

    सरकार द्वारा जारी किए एमरजेंसी नंबर

     

    MBD WEB NEWS  (फिल्लौर): पंजाब के कई भागों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और पंजाब से निकलने वाले दरियाओं में पानी के ओवरफ्लो के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं। इस समय की बड़ी खबर सामने आई है जिसमें पता लगा है कि प्रशासन ने शनि गांव फिल्लौर के आस-पास गांवों मो साब तथा मियोंवाल को खाली करवा लिया है जबकि कुछ गांवों में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने एन.डी.आर.एफ. की टीमें लगा दी हैं जिन्होंने मोर्चा संभाल लिया है।
    उधर, इस संबंध में एक बड़ी खबर सामने आई है कि रोपड़ डैम से देर शाम तक 80 हजार क्यूसिक पानी और छोड़ा जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण डैम पर लगातार दबाव बढ़ रहा है, जिस कारण पानी छोड़ा जाना जरूरी है। सतलुज दरिया पहले से ही क्षमता से ज्यादा पानी से लबालब है। अगर और पानी छोड़ा जाता है तो सतुलज दरिया के आस-पास लगते जालंधर के कई इलाकों के लिए और खतरा पैदा हो जाएगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने NDRF को तैनात तो कर रखा है साथ ही आर्मी को भी स्टैंड बॉय पर रखा है।

    मानवता की मिसाल पेश करते हुए सांसद व डिप्टी कमिश्नर ने लुधियाना से कट चुके गांव के लोगों की जान बचाई
     
    आपात स्थिति का संदेश मिलते ही एमपी व डीसी ने लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए सरकारी मशीनरी को तुरंत किया सक्रिय

    कहा अधिकार क्षेत्र से मानवता व लोगों की जानें ज्यादा महत्वपूर्ण

    जालंधर से लोकसभा मेंबर सुशील कुमार रिंकू व डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष सारंगल ने जरूरतमंद लोगों की सेवा व मानवता की मिसाल पेश करतु हुए लुधियाना जिले के अंतर्गत आने वाले गांव में एक परिवार की जान बचाई।

    संसद मैंबर व डिप्टी कमिश्नर दोनों फिल्लौर सब डिवीजन में बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे, जब उन्हें सतलुज के किनारे बसे गांव उच्चा खेड़ा बेट में एक परिवार के फंसे होने के बारे में इमरजेंसी संदेश मिला। उन्हें बताया गया कि जलस्तर तेजी से बढ़ने की वजह से परिवार को जल्द से जल्द बचाने की जरूरत है। इस बीच कुछ अधिकारियों द्वारा मेंबर पार्लियामेंट व डिप्टी कमिश्नर को इस बात से अवगत करवाया गया कि यह गांव लुधियाना में पड़ता है पर क्योंकि यह गांव उक्त जिले से कट गया था, इसलिए दोनों ने कीमती जानों को बचाने के लिए सरकारी तंत्र को तुरंत सक्रिय किया।

    सतलुज में आए उफान में फंसे परिवार को बचाने के लिए सांसद व डिप्टी कमिश्नर खुद एनडीआरएफ की टीम को साथ लेकर किश्ती में गए। जब दोनों मौके पर पहुंचे तो परिवार द्वारा अपना घर छोड़ने से इंकार कर दिया गया। लोकसभा मेंबर व डिप्टी कमिश्नर ने परिवार को उनके साथ किश्ती में सुरक्षित स्थान पर चलने के लिए प्रेरित किया गया क्योंकि परिवार की कीमती जाने बचाना उस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत थी।

    इस दौरान लोकसभा मेंबर व डिप्टी कमिश्नर दोनों ने कहा कि यह जिलों के अधिकार क्षेत्र की बात नहीं है, फिलहाल मानवता सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि चूंकि गांव लुधियाना से कट गया है और गांव वासियों द्वारा जालंधर प्रशासन के नंबरों पर फोन किया गया है, इसलिए इन परिवारों की मदद करना उनका फर्ज बनता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवान मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए ही यह मुहिम चलाई गई है।

    उन्होंने कहा कि यह मानवता का फर्ज है और वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें इस संकट की घड़ी में लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि जालंधर प्रशासन द्वारा इस मुश्किल घड़ी में लोगों की कीमती जानें बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना यकीनी बनाने के लिए पहले ही व्याप्क सिस्टम स्थापित किया गया है।

  • गुजरात राज्य सभा चुनाव: सावन के पहले सोमवार को जयशंकर ने भरा नामांकन, कांग्रेस के वॉकओवर से राज्यसभा सांसद बनना तय!

    गुजरात राज्य सभा चुनाव: सावन के पहले सोमवार को जयशंकर ने भरा नामांकन, कांग्रेस के वॉकओवर से राज्यसभा सांसद बनना तय!

    विदेश मंत्री एस जयशंकर सावन के पहले सोमवार को ठीक 12 बजकर 39 मिनट के शुभ मुहूर्त पर नामाकंन दाखिल किया. ये शुभ मुहूर्त उनके लिए विजयी मुहूर्त भी होगा, क्योंकि कांग्रेस पार्टी गुजरात में राज्यसभा सांसद चुनाव से पहले ही पैर पीछे खींच चुकी है.

    Gujarat Rajya Sabha Election: सावन के पहले सोमवार को जयशंकर ने भरा नामांकन, कांग्रेस के वॉकओवर से राज्यसभा सांसद बनना तय!

    एस जयशंकर राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले हैं

    गांधीनगर: भारत की विदेश नीति को मुखरता और नया पैनापन देने वाले डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर आज यानी 10 जुलाई को गुजरात में हैं. यहीं से उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी दूसरी पारी का आगाज करने की तैयारी भी की है. गुजरात से राज्यसभा सांसद जयशंकर का कार्यकाल अगस्त महीने में खत्म हो रहा है और नई पारी के लिए सावन के पहले सोमवार यानी 10 जुलाई को ठीक 12 बजकर 39 मिनट के शुभ मुहूर्त पर उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है.

    ये शुभ मुहूर्त जयशंकर के लिए विजयी मुहूर्त भी है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी जीत लगभग तय ही है. सूबे में मुख्य विरोधी पार्टी कांग्रेस है. कांग्रेस पहले ही राज्यसभा के चुनावों से खुद को दूर कर चुकी है. गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष दोषी ने विधायकों की संख्या को टटोलते हुए 24 जुलाई को होने वाले चुनाव से पैर पीछे खींच लिए हैं. उनका कहना है कि पार्टी के पास चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जरूरी आंकड़ा नहीं है, ऐसे में पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी.

    नामांकन या विजयी जुलूस

    यानी बात और जयशंकर का विजयी पथ बिल्कुल साफ है. कांग्रेस के इस वॉकओवर के बाद बीजेपी नामांकन को ही जयशंकर का विजयी जुलूस बनाने की कोशिश की है. नामांकन के लिए जाते वक्त जयशंकर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल भी साथ दिखाई दिए. जयशंकर के अलावा गुजरात के दो और राज्यसभा सांसद रिटायर हो रहे हैं. लोखंडवाला जुगल सिंह और दिनेश जेमलभाई अनावडिया का कार्यकाल भी अगस्त में खत्म हो रहा है. इन दो सीटों पर भी बीजेपी की जीत तय है.

  • ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਪੇਸ਼ ਕਰਦਿਆਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਕਟੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਬਚਾਈ ਜਾਨ

    ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਪੇਸ਼ ਕਰਦਿਆਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਕਟੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਬਚਾਈ ਜਾਨ

    ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੰਦੇਸ਼ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਐਮ.ਪੀ. ਅਤੇ ਡੀ.ਸੀ. ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤੀ ਜਾਨਾਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਤੰਤਰ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਹਰਕਤ ’ਚ ਲਿਆਂਦਾ

    ਕਿਹਾ ਅਧਿਕਾਰ ਖੇਤਰ ਨਾਲੋਂ ਮਨੁੱਖਤਾ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਜ਼ਿਆਦਾ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ

    MBD WEB NEWS (ਫਿਲੌਰ/ਜਲੰਧਰ), 10 ਜੁਲਾਈ :ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਨੇ ਲੋੜਵੰਦ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਪੇਸ਼ ਕਰਦਿਆਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ।
    ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੋਵੇਂ ਫਿਲੌਰ ਸਬ ਡਵੀਜ਼ਨ ਵਿੱਚ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਕੰਢੇ ਪਿੰਡ ਉੱਚਾ ਖੇੜਾ ਬੇਟ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਫਸੇ ਹੋਣ ਬਾਰੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੰਦੇਸ਼ ਮਿਲਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਵਧਣ ਕਰਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਭਾਵੇਂ ਕੁਝ ਜੂਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਇਹ ਪਿੰਡ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਪਰ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਪਿੰਡ ਉਕਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲੋਂ ਕਟ ਗਿਆ ਸੀ, ਇਸ ਲਈ ਦੋਵਾਂ ਨੇ ਕੀਮਤੀ ਜਾਨਾਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਤੰਤਰ ਨੂੰ ਹਰਕਤ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ।
    ਸਤਲੁਜ ਵਿੱਚ ਆਏ ਉਫਾਨ ਫਸੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਖੁਦ ਐਨ.ਡੀ.ਆਰ.ਐਫ. ਦੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਕਿਸ਼ਤੀ ਵਿੱਚ ਗਏ। ਜਦੋਂ ਦੋਵੇਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਪਣਾ ਘਰ ਛੱਡਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ । ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਚੱਲਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਆ ਕਿਉਂਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤੀ ਜਾਨਾਂ ਬਚਾਉਣਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਲੋੜ ਸੀ।
    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੋਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਜਾਂ ਅਧਿਕਾਰ ਖੇਤਰ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਫਿਲਹਾਲ ਮਨੁੱਖਤਾ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਉਂਕਿ ਪਿੰਡ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨਾਲੋਂ ਕਟ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਨੰਬਰਾਂ ‘ਤੇ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਇਸ ਲਈ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਫਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤੀ ਜਾਨਾਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।
    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦਾ ਫਰਜ਼ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਭਾਗਸ਼ਾਲੀ ਹਨ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਸੰਕਟ ਦੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਔਖੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤੀ ਜਾਨਾਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਕੋਈ ਕਸਰ ਨਹੀਂ ਛੱਡੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਵਿਆਪਕ ਸਿਸਟਮ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • हरिद्वार में गंगा का बढ़ा जलस्तर; सावधानी बरतने के निर्देश,आपातकालीन नम्बर जारी..

    हरिद्वार में गंगा का बढ़ा जलस्तर; सावधानी बरतने के निर्देश,आपातकालीन नम्बर जारी..

     

    हरिद्वार : वर्षा के कारण उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार में नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए हैं। उपरोक्त विषयक केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय अधिशासी अभियन्ता हिमालयी गंगा मण्डल, हरिद्वार से दूरभाष पर हुई वार्ता एवं वेबसाईट पर प्राप्त सूचना दिनांक 09.07.2023 ( प्रति संलग्न) के अनुसार, सोलानी नदी का जलस्तर रूड़की (हरिद्वार) में चेतावनी के स्तर से ऊपर प्रदर्शित कर रहा है। अतः इसके दृष्टिगत अपने जनपद में आम जनमानस के बचाव हेतु समस्त ईकाइयों को सक्रिय करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराना सुनिश्चत करें। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    केन्द्रीय जल आयोग के लिंक एचटीटीपी//एफएफएसडॉट इंडिया-वाटरडॉटजीओवीडॉटइन से जलस्तर/खतरे की स्थिति की सतत मॉनिटरिंग करना भी सुनिश्चत करें। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना एसईओसी/राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315 2664316, फैक्स नं0 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

  • पंजाब के हरिके हेड वर्क्स से छोड़ा गया 40565 क्यूसेक पानी, इस नदी के किनारे जाना हुआ खतरनाक, अलर्ट हुआ प्रशासन 

    पंजाब के हरिके हेड वर्क्स से छोड़ा गया 40565 क्यूसेक पानी, इस नदी के किनारे जाना हुआ खतरनाक, अलर्ट हुआ प्रशासन

     

    तरनतारन: पंजाब में हो रही वर्षा से भले ही लोगों को थोड़ी राहत रही। परंतु बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। जिले के दर्जनों गांवों पर ब्यास में बढ़े पानी की मार पड़ी है। हजारों एकड़ फसलों के खराब होने का संदेह है। जगह-जगह राहत कार्य भी जारी हैं। हरिके हेड वर्क्स से रविवार को 40,565 क्यूसिक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया ताकि ब्यास दरिया के साथ लगते गांवों में जलभराव कम हो सके और गांवों में पानी से नुकसान न हो। यह छोड़ा गया पानी पाकिस्तान जाएगा। वर्षा से शहरी क्षेत्रों की सड़कें टूट गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में छप्पड़ों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

    वहीं अमृतसर जिले में रावी के किनारे बसे गांव घोनेवाल में नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ का खतरा है। इसको लेकर किए जाने वाले प्रबंधों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह उज्ज दरिया में दो लाख क्यूसिक पानी छोड़ने के बाद मकौड़ा पत्तन के पास दरिया का पानी रावी नदी में प्रवेश कर गया है। इसके बाद जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में रावी के किनारे जाना खतरनाक है। उन्होंने रावी के आसपास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

    तरनतारन जिले में दरिया ब्यास के साथ लगते कस्बा चोहला साहिब, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब, वैरोवाल के अलावा सभरा, कोटबुड्ढा से लेकर खेमकरण, खालड़ा, घरियाला, वल्टोहा, अलगों कोठी, भिखीविंड, सुरसिंह, झब्बाल, चीमा कलां, जगतपुरा, कसेल, मीयांपुर, नौशहरा ढाला व अन्य गांवों में हजारों एकड़ फसलों पर बरसाती पानी की मार पड़ी। निकासी नालों की समय पर सफाई न होने के कारण खेतों में जलभराव का असर ज्यादा रहा। गांवों के छप्पड़ों का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। विधायक कश्मीर सिंह सोहल ने कस्बा झब्बाल में पहुंचकर ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए जेसीबी और क्रेन लगवाकर निकासी नालों से बूटी निकलवानी शुरू की। ग्रामीणों ने प्रशासन का साथ दिया।

    उधर, हरिके हेड वर्क्स पर पहले 23 हजार क्यूसिक पानी की आमद होती थी जो शनिवार की रात को 30,409 क्यूसिक दर्ज की गई। हरिके हेड वर्क्स से राजस्थान को 13,462 क्यूसिक पानी रविवार को छोड़ा गया। फिरोजपुर फीडर में 8512 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। विभाग के मुताबिक यहां कुल 40,565 क्यूसिक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया है ताकि हरिके पत्तन दरिया को उफान पर आने से रोका जा सके और आसपास के गांवों में नुकसान से बचाव किया जा सके। इस बीच अमृतसर के डीसी अमित तलवाड़ ने जिला प्रशासन और रावी से सटे गांवों के अधिकारियों को सतर्क रहने और बाढ़ की स्थिति में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 01832229125 पर संपर्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

  • पंजाब सरकार ने बारिश को देख 13 जुलाई तक सभी स्कूल किये बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी जानकारी

    पंजाब सरकार ने बारिश को देख 13 जुलाई तक सभी स्कूल किये बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी जानकारी

     

    पंजाब में कई जिलों में बाढ़ आने के आसार

    MBD WEB NEWS:  जालंधर (सुमेश शर्मा): पंजाब में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने राज्य में 13 जुलाई तक छुट्टी का ऐलान किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करते हुए दी है।

    शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मानयोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देश के मुताबिक राज्य में लगातार बारिश के कारण सुरक्षा के मद्देनज़र पंजाब सरकार की तरफ से तुरंत प्रभाव से राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मानता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जुलाई तक छुट्टियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- घबराएं नहीं

     

    पंजाब के CM भगवंत मान ने लिखा- पंजाबियों को मेरी अपील है कि किसी किस्म का कोई घबराहट में न आएं। मैं पंजाब के हर छोटे-बड़े अफसरों से कोने-कोने की जानकारी ले रहा हूं। कुदरती आपदा है, इसका मिल-जुलकर सामना करेंगे। सरकार लोगों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

    मुख्यमंत्री जलभराव से प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

    मुख्यमंत्री भगवंत मान प्राकृतिक आपदा को देखते हुए खुद भी फील्ड में उतरेंगे। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान आज मोहाली, खरड़, रोपड़ के उन इलाकों का दौरान करेंगे, जहां पर बारिश के कारण जलभराव की दिक्कतें सामने आ रही ही हैं।