Author: Sumesh Sharma

  • जानें भारत के किस पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री की पत्नी का हार्ट अटैक से हुआ निधन

    जानें भारत के किस पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री की पत्नी का हार्ट अटैक से हुआ निधन

     

     

    काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी श्रीमती सीता दहल का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। उनके परिवार में चार संतान हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर किया जाएगा।

    नेपाली प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक (फिजीशियन) प्रो. डाॅ. युवराज शर्मा ने बताया कि पार्किन्सन, मधुमेह उच्च तनाव से पीड़ित श्रीमती दहल को आज सुबह करीब आठ बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। लेकिन काफी कोशिश के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। साढ़े आठ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में माओवादी आंदोलन की केंद्रीय सलाहकार रहीं श्रीमती दहल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के मुख्यालय में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रखा जाएगा और दो बजे पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बागमती नदी के तट पर पशुपति आर्यघाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

  • अब Indian Navy को मिलेंगे 26 Rafale-M फाइटर जेट, भारत और फ्रांस में होगी 90 हजार करोड़ की डील

    अब Indian Navy को मिलेंगे 26 Rafale-M फाइटर जेट, भारत और फ्रांस में होगी 90 हजार करोड़ की डील

     

     

    नई दिल्ली : भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ने जा रही है। भारत और फ्रांस के बीच जल्द एक और बड़े रक्षा सौदे पर मुहर लग सकती है। इसके तहत भारतीय नौसेना को 26 राफेल-मरीन (Rafale-M) फाइटर जेट मिलेंगे। यह डील यह 90 हजार करोड़ की है। यह एक मल्टीरोल फाइटर जेट है। सूत्रों के अनुसार 22 फाइटर जेट्स को INS विक्रांत और विक्रमादित्य पर तैनात किया जाएगा, जबकि 4 दो सीटर ट्रेनिंग जेट्स आएंगे।

    इस डील की घोषणा इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान होने की उम्मीद है। बता दें कि फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन से यह दूसरी ऐसी फाइटर जेट खरीद होगी। इससे पहले 2016 में भारत ने वायुसेना के लिए 36 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के लिए एक सौदा किया था, जिनमें से सभी की डिलीवरी हो चुकी है।

    नौसेना के लड़ाकू विमान अपने वायुसेना समकक्षों से भिन्न होते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लड़ाकू विमान जिस वातावरण में काम करते हैं और उन्हें जो भूमिका सौंपी गई है, दोनों में अंतर होता है।

    बता दें कि पाकिस्तान के पास जो फाइटर जेट्स हैं, उनमें से ज्यादातर चीन के ही हैं। चीन ने अपनी पांचवीं पीढ़ी के जे-20 फाइटर जेट्स को फिलहाल नौसेना में तैनात नहीं किया है और न ही पाकिस्तान को दिया है। कुछ कमियों को छोड़कर राफेल-एम चीन और पाकिस्तान के फाइटर जेट्स को टक्कर देने में पूरी तरह सक्षम है।

  • गैंगस्टर कुलदीप जघीना को पेशी के लिए ले कर जाते समय बदमाशों ने गोलियों से भूना, पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंक दिया वारदात को अंजाम

    गैंगस्टर कुलदीप जघीना को पेशी के लिए ले कर जाते समय बदमाशों ने गोलियों से भूना, पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंक दिया वारदात को अंजाम

     

     

    भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पुलिस कुलदीप को पेशी पर भरतपुर कोर्ट ला रही थी। बदमाशों ने पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर गैंगस्टर को गोली मार दी।

    जानकारी के मुताबिक, बुधवार को भरतपुर कोर्ट में कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपियों की पेशी थी। टोल नाके के पास आरोपी कुलदीप जघीना और विजयपाल पर फायरिंग हुई। विजयपाल घायल है। उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक दर्जन से अधिक फायर किए गए हैं। गोलीबारी में जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया था, उसे जब्त कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है, लेकिन अभी पहचान उजागर नहीं की गई है।

    कुलदीप सिंह जघीना एक भाजपा नेता की हत्या में आरोपी था। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया, गैंगस्टर कुलदीप जघीना की भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी। हत्या में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के लोग शामिल थे। भरतपुर एसपी मौके समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं।

  • CEO और एमडी को पूर्व कर्मचारी ने तलवार से काट डाला

     CEO और एमडी को पूर्व कर्मचारी ने तलवार से काट डाला

     

    बेंगलुरु : बेंगलुरु से डबल मर्डर की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक टेक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की हत्या की खबर है। पुलिस के मुताबिक, एक पूर्व कर्मचारी ने केबिन में घुसकर तलवार से हमला करके दोनों की हत्या कर दी।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी फेलिक्स पहले एरोनिक्स इंटरनेट में ही काम करता था। वह से नौकरी छोड़कर उसने अपनी खुद की टेक कंपनी शुरू की थी। हालांकि ये दोनों लोग उसके कारोबार में कथित रूप से अड़ंगा डाल रहे थे। इसी कारण फेलिक्स उनसे काफी नाराज था। इस बीच वह गुस्से में मंगलवार को तलवार लेकर कंपनी के दफ्तर में घुसा और फणींद्र तथा वीनू पर जानलेवा हमला करके फरार हो गया।

    नॉर्थ ईस्ट बेंगलुरु के डीसीपी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के एमडी फणींद्र सुब्रमण्यम और सीईओ वीनू कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हमलावर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी फेलिक्स की पहचान के लिए हुलिया बना रही है।

  • सुनील जाखड़ ने आज संभाली पंजाब BJP अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बोले- सभी के साथ मिलकर करेंगे जनहित के कार्य

    सुनील जाखड़ ने आज संभाली पंजाब BJP अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बोले- सभी के साथ मिलकर करेंगे जनहित के कार्य

     

     

    चंडीगढ़ – पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आज पंजाब भाजपा प्रधान का पदभार ग्रहण कर लिया। सुनील जाखड़ ने अपने संबोधन के दाैरान कहा कि अकाली दल के साथ गठबंधन करने के बारे में कहा कि छोटे भाई वाला दर्जा मंजूर नहीं। इस दाैरान जाखड़ ने खुद मुख्तयारी होने का भी भाजपा वर्करों से आह्वान किया।

     

    समारोह में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी, सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा की प्रदेश सीनियर लीडरशिप सहित सभी जिलों से भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित निकालाः डिप्टी कमिश्नर

    जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित निकालाः डिप्टी कमिश्नर

    जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित निकालाः डिप्टी कमिश्नर

    कहा पंजाब सरकार लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध

    जिले में स्थिति अभी तक नियंत्रण में, सुरक्षित निकाले गए लोगों को राहत कैंपों तक पहुंचाया गया


     
    MBD WEB NEWS : जालंधर, 11 जुलाई– डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि जिला प्रशासन ने अब तक बचाव कार्यों के दौरान लगभग 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और इन सभी लोगो को राहत कैंपों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार सभी लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी रिलीफ सेंटर्स में सुरक्षित निकाले गए लोगों को हरेक तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नकोदर, फिल्लौर, शाहकोट, और लोहियां ब्लॉक में बाढ़-संवेदनशील इलाकों में मिट्टी व रेत की हजारों बोरियां भरवाकर रखी गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह मेडीकल टीमें भी प्रभावित इलाकों में लोगों तक सेहत सुविधाएं पहुंचा रही हैं।

    डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि सारा प्रशासन मिलकर राहत कार्यों में लगा हुआ है और स्थिति पर दिनरात नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मुश्किल से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा आर्मी व एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

  • वायुसेना के लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटना का शिकार ,हादसे में 3 कई हुई मौत, पायलट सुरक्षित..

    वायुसेना के लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटना का शिकार ,हादसे में 3 कई हुई मौत, पायलट सुरक्षित..

    वायुसेना के लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटना का शिकार ,हादसे में 3 कई हुई मौत, पायलट सुरक्षित..
    राजस्थान में आसमान से आई हादसे की वजह बारिश नहीं बल्कि भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।
    राजस्थान में आसमान से आई हादसे की वजह बारिश नहीं बल्कि भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।  यहाँ वायु सेना का मिग- 21 विमान दुर्घटना ग्रस्त  होकर रिहायशी क्षेत्र में गिरा।  इस हादसे में 3 लोगो की मृत्यु हो गई , हालंकि दोनों   पायलट खुद को इजेक्ट करने में सफल रहे।
    घटनास्थल पर जुटे बड़ी संख्या में लोग 
    हनुमानगढ़ SP सुधीर चौधरी के मुताबिक कि विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. यह बहलोलनगर में क्रैश हो गया।   विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. उधर, घटना की सूचना पाकर  घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
  • हिमाचल में 1239 सड़कें बंद हो जाने के कारण 1400 बस रूट निलंबित, परवाणू से दूध-ब्रेड की गाड़ियां वापस भेजीं

    हिमाचल में 1239 सड़कें बंद हो जाने के कारण 1400 बस रूट निलंबित, परवाणू से दूध-ब्रेड की गाड़ियां वापस भेजीं

     

     

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में 72 घंटे से ज्यादा की मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। दो दिन के भीतर 21 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को आठ और लोगों की मौत हो गई है जबकि छह उफनती नदियों और नालों में बह गए हैं। बीते 24 जून को हिमाचल पहुंचा मानसून अब तक 63 लोगों की जान ले चुका है। भूस्खलन के चलते प्रदेश में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 1239 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं। 2577 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। 1418 जल आपूर्ति योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। संबंधित विभाग इनकी बहाली में जुटे हैं। शिमला में सबसे ज्यादा 581, मंडी 200, चंबा 116, सिरमौर 101, हमीरपुर व लाहौल-स्पीति में 97-97 सड़कें बंद पड़ी हैं।

    इसी तरह मंडी में 673, शिमला 821, सिरमौर 447, लाहौल-स्पीति 206 व किन्नौर में 261 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। वहीं, भारी बारिश के चलते श्रीखंड महादेव की पवित्र यात्रा भी स्थगित कर दी है। बीच राह में टेंटों में फंसे यात्रियों को मौसम साफ होते ही वापस लाया लाएगा। सोमवार को कुल्लू जिला में फिर बादल फटा है। लगघाटी के फलाण में बादल फटने से 100 बीघा जमीन बह गई है। सरकारी तार स्पेन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

  • Article 370 पर 2 अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच सुनाएगी फैसला

    Article 370 पर 2 अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच सुनाएगी फैसला

     

     

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ दायर याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट की बेंच दो अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ मामले की सुनवाई कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर 23 याचिकाएं दाखिल हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए सभी पक्षकारों को 27 जुलाई तक अपने जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

    अदालत ने कहा कि 27 जुलाई तक सभी पक्ष अपना जवाब दाखिल करा दें, उसके बाद कोई बदलाव कराने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का बचाव किया था। केंद्र सरकार ने अदालत में हलफनामा दायर कर कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पूरे क्षेत्र ने शांति, विकास और संपन्नता का अभूतपूर्व युग देखा है।

    केंद्र ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। जेएंडके में पत्थरबाजी की घटनाएं न के बराबर हो गई हैं। इसके अलावा आतंकी ईको-सिस्टम भी लगभग खत्म हो गया है। ये सब केंद्र सरकार की नीतियों के कारण संभव हो पाया है।

    बता दें कि केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। अनुच्छेद-370 हटाकर केंद्र ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित कर दिया था।