गुजरात राज्य सभा चुनाव: सावन के पहले सोमवार को जयशंकर ने भरा नामांकन, कांग्रेस के वॉकओवर से राज्यसभा सांसद बनना तय!

गुजरात राज्य सभा चुनाव: सावन के पहले सोमवार को जयशंकर ने भरा नामांकन, कांग्रेस के वॉकओवर से राज्यसभा सांसद बनना तय!

विदेश मंत्री एस जयशंकर सावन के पहले सोमवार को ठीक 12 बजकर 39 मिनट के शुभ मुहूर्त पर नामाकंन दाखिल किया. ये शुभ मुहूर्त उनके लिए विजयी मुहूर्त भी होगा, क्योंकि कांग्रेस पार्टी गुजरात में राज्यसभा सांसद चुनाव से पहले ही पैर पीछे खींच चुकी है.

Gujarat Rajya Sabha Election: सावन के पहले सोमवार को जयशंकर ने भरा नामांकन, कांग्रेस के वॉकओवर से राज्यसभा सांसद बनना तय!

एस जयशंकर राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले हैं

गांधीनगर: भारत की विदेश नीति को मुखरता और नया पैनापन देने वाले डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर आज यानी 10 जुलाई को गुजरात में हैं. यहीं से उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी दूसरी पारी का आगाज करने की तैयारी भी की है. गुजरात से राज्यसभा सांसद जयशंकर का कार्यकाल अगस्त महीने में खत्म हो रहा है और नई पारी के लिए सावन के पहले सोमवार यानी 10 जुलाई को ठीक 12 बजकर 39 मिनट के शुभ मुहूर्त पर उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है.

ये शुभ मुहूर्त जयशंकर के लिए विजयी मुहूर्त भी है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी जीत लगभग तय ही है. सूबे में मुख्य विरोधी पार्टी कांग्रेस है. कांग्रेस पहले ही राज्यसभा के चुनावों से खुद को दूर कर चुकी है. गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष दोषी ने विधायकों की संख्या को टटोलते हुए 24 जुलाई को होने वाले चुनाव से पैर पीछे खींच लिए हैं. उनका कहना है कि पार्टी के पास चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जरूरी आंकड़ा नहीं है, ऐसे में पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी.

नामांकन या विजयी जुलूस

यानी बात और जयशंकर का विजयी पथ बिल्कुल साफ है. कांग्रेस के इस वॉकओवर के बाद बीजेपी नामांकन को ही जयशंकर का विजयी जुलूस बनाने की कोशिश की है. नामांकन के लिए जाते वक्त जयशंकर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल भी साथ दिखाई दिए. जयशंकर के अलावा गुजरात के दो और राज्यसभा सांसद रिटायर हो रहे हैं. लोखंडवाला जुगल सिंह और दिनेश जेमलभाई अनावडिया का कार्यकाल भी अगस्त में खत्म हो रहा है. इन दो सीटों पर भी बीजेपी की जीत तय है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *