Author: Sumesh Sharma

  • माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    You are currently viewing माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    This school located in Model House became a battlefield of students, one seriously injured in the bloody clash

     जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते माडल हाऊस स्थित एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों में मंगलवार दोपहर को उस वक्त खूनी जंग हो गई, जब एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र स्कूल से लौट रहा था तो पीछे से आए उसी स्कूल के 12वीं के 10-15 छात्रों द्वारा मामूली बहसबाजी के बाद उस 11वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घायल छात्र की पहचान रोबिन शर्मा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल रोबिन ने बताया कि वह सेंट सोल्जर स्कूल के 11वीं छात्र है स्कूल के 12वीं के छात्र के साथ मिलकर 10-15 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक बेकरी मालिक का नाम भी लिया जिसकी बेकरी में से हथियार निकाल पर उस पर जानलेवा हमला किया और उसकी एक्टिवा भी बुरी तरह से तोड़ दी। पीडित ने बताया कि जैसे ही वह स्कूल ने निकला। इस दौरान छात्र बाइक पर उसके पीछे आ गए। इस दौरान उसकी कक्षा के छात्र भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उक्त छात्रों ने जानबूझकर उसके साथ झगड़ा किया।

    वहीं इस मामले पर प्रिंसीपल अनुराधा का कहना है कि बच्चों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त छात्रों ने बेकरी से खंडा सहित अन्य हथियार निकाले और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अरमान अस्पाल रैफर कर दिया है।

  • You are currently viewing हमीरा पुल के नीचे से मिले दो युवकों संदिग्ध हालत में शव, जांच में जुटी पुलिस

    Dead bodies of two youths found under Hamira bridge in suspicious condition, police engaged in investigation

    पंजाब के हमीरा पुल के नीचे से मिले दो युवकों संदिग्ध हालत में शव, जांच में जुटी पुलिस

     

    कपूरथलाः कपूरथला के अंतर्गत आते गांव रायपुर पीरबख्शवाला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेतों में दो युवकों के संदिग्ध हाल त में शव बरामद हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इन शवों के पास से मोबाइल तथा एक बाइक बरामद किया है।

    इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि डोगरांवाल से हमीरा के बीच विरासती हवेली के समीप पुल के नीचे खेतों में कच्चे रास्ते पर दो युवकों के शव पड़े हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि वहां पर दो शव पड़े हुए हैं, जिनमें एक सरदार है और उसके बाल खुले हुए हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिक्रम सिंह व सतपाल सिंह निवासी रायपुर पीरबख्शवाला के तौर पर हुई है।

    वहीं एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि बिक्रम सिंह पहले नशा करता था। उसका नशा छुड़ाओ केंद्र का कार्ड बना हुआ है, जहां से वह नशा छोड़ने के लिए गोली खाता था, लेकिन दूसरे युवक सतपाल सिंह के बारे में अभी पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। मृतक बिक्रम सिंह के भाई राजिंदर सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह उनका पड़ोसी है। दोनों सुबह 11 बजे घर से निकले थे, जिनकी उन लोगों ने काफी तलाश की पर कोई पता नहीं चला।

  • भारत ने जुलाई में 1.65 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन,तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड

    भारत ने जुलाई में 1.65 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन,तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड

     

     

    नई दिल्ली -माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह इस वर्ष जुलाई में 1.65 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है जो जुलाई 2022 के जीएसटी संग्रह की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में कहा कि जीएसटी के प्रवाभी होने से लेकर जुलाई ऐसा पांचवां महीना रहा है जब जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। जून में जीएसटी संग्रह 161497 करोड़ रुपये रहा था। इस वर्ष अप्रैल में रिकार्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक राजस्व था। इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल में यह राशि 167540 करोड़ रुपये रहा था। पिछले 16 महीने से जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है। मार्च 2023 में यह 160122 करोड़ रुपये रहा था। वित्त मंत्रालय ने आज यहां जीएसटी राजस्व संग्रह का आंकड़ा जारी किया जिसमें जुलाई 2023 में संग्रहित राजस्व 165105 करोड़ रुपये रहा है। इस वर्ष जुलाई में संग्रहित राजस्व में सीजीएसटी 29773 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 37623 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 85930 करोड़ रुपये रहा जिसमें आयात पर संग्रहित कर 41239 करोड़ रुपये शामिल है। उपकर संग्रह 11779 करोड़ रुपये रहा जिसमें आयात पर संग्रहित कर 840 करोड़ रुपये शामिल है। सरकार ने नियमित निपटान के तहत आईजीएसटी में से सीजीएसटी में 39785 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 33188 करोड़ रुपये दिये है। इस तरह से जून में सीजीएसटी 69558 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 70811 करोड़ रुपये रहा है।

  • जानें देश में किस जगह लूटेरों ने बैंक में डाली डकैती, 1.16 करोड़ लूटकर हुए फरार

    जानें देश में किस जगह लूटेरों ने बैंक में डाली डकैती, 1.16 करोड़ लूटकर हुए फरार

     

    वैशाली -यहां लुटेरों ने एक्सिस बैंक की शाखा से 1.16 करोड़ रुपये लूट लिए। वारदात आज सुबह करीब 11.30 बजे हुई। लुटेरों की संख्या पांच थी और वे हाफ पैंट पहने हुए थे। वारदात लालगंज के तिनपुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में हुई। बैंक लूट की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

    लूट की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी एक्सिस बैंक की शाखा पहुंच गए हैं। बैंक का गेट बंदकर पुलिस वहां मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

  • खदान में काम करने वाले दंपति की किस्मत चमकी, मिला 8.01 कैरेट का कीमती हीरा

    खदान में काम करने वाले दंपति की किस्मत चमकी, मिला 8.01 कैरेट का कीमती हीरा

     

    पन्ना- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से नोएडा निवासी एक दंपति को बेशकीमती हीरा मिला है। यहां की धरती की यही खूबी है, कब किसकी किसमत चमक जाए, इसका अंदाजा लगाना बड़ा मुश्किल होता है। कुछ इसी प्रकार नोएडा निवासी मीणा सिंह पति राणा प्रताप सिंह के साथ हुआ है। जिन्हें एक बार फिर 8.01 कैरेट वजन का बेशकीमती हीरा मिला है।

    जेम क्वालिटी वाले इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके पहले भी इस दंपति को पन्ना की हीरा खदानों से हीरे मिल चुके हैं। हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि नोएडा उप्र के निवासी राणा प्रताप सिंह ने अपने कुछ दोस्तों के कहने पर वर्ष 2021 में पन्ना आकर हीरा खदान लगाने का काम शुरू किया था। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक अब तक कई हीरे मिल चुके हैं। एक बार फिर उन्हें 8.01 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का बेशकीमती हीरा पन्ना के जरुआपुर गांव की उथली हीरा खदान से मिला है। यह खदान उन्होंने जरुआपुर गांव के निवासी किसान विमल सरकार के खेत में लगाई थी। इस खदान में खेत मालिक विमल सरकार भी पार्टनर हैं। करीब तीन माह की मेहनत के बाद यह हीरा मिला है। जिसे आज हीरा कार्यालय पहुँचकर यह हीरा जमा करवा दिया गया है।

  • सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से लाया गया भारत,सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद फेक पासपोर्ट के जरिए भारत छोडक़र भाग गया था सचिन

    सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से लाया गया भारत,सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद फेक पासपोर्ट के जरिए भारत छोडक़र भाग गया था सचिन

     

     

    नई दिल्ली : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में अहम अपडेट सामने आया है। इस हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को अजरबैजान के बाकू से भारत लाया गया है। लॉरेंस बिश्नोई का भतीजा सचिन पिछले साल मूसेवाला के मर्डर के बाद सचिन फेक पासपोर्ट के जरिए भारत छोडक़र भाग गया था।
    |
    सचिन को जब अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था, तब उसके पास से फर्जी पासपोर्ट भी मिला था। दरअसल, सचिन अपना पूरा नाम सचिन थापन लिखता है, जबकि उसके पास से तिलक राज टुटेजा के नाम का पासपोर्ट मिला। पुलिस सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 साल के सचिन पर करीब 12 मामले चल रहे हैं। पिछले साल मई में मूसेवाला की हत्या से ठीक पहले वह फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था, उसे पिछले साल अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। सचिन ने एक फेसबुक पोस्ट में मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि यह उसके भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया था। विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा मुक्तसर जिले की लंबी उप-तहसील के मिद्दुखेड़ा गांव का युवा अकाली दल का नेता था, उसे अगस्त 2021 में मोहाली में गोली मार दी गई थी।

  • नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची, धारा 144 लागू, स्कूलों-कालेजों में छुट्टी-RAF की 20 कंपनियां भी होंगी तैनात

     नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची, धारा 144 लागू, स्कूलों-कालेजों में छुट्टी-RAF की 20 कंपनियां भी होंगी तैनात
     

    गुरुग्राम : हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव होने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने हिंसा के मद्देनजर नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही तीन दिन के लिए इंटरनेट पर भी रोक लगा दी है। साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, स्कूल भी बंद कर दिए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के अफवाह को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से एक हफ्ते के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां भी मांगी हैं। इन्हें जिले के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।

    बता दें कि सोमवार को नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो गुट भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।

    हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गई। यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाएं। इस दौरान करीब 90 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।हिंसा में होमगार्ड के दो जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

  • सुरक्षाबलों जैसी वर्दियों व वाहनों के इस्तेमाल पर रोक के आदेश जारी

    सुरक्षाबलों जैसी वर्दियों व वाहनों के इस्तेमाल पर रोक के आदेश जारी

    सुरक्षाबलों जैसी वर्दियों व वाहनों के इस्तेमाल पर रोक के आदेश जारी

     

    MBD WEB NEWS:(सुमेश शर्मा)जालंधर 31 जुलाई:डिप्टी कमिश्नर कम जिला मजिस्ट्रेट विशेष सारंगल ने दंड संहिता की धारा 144 के तहत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में आर्मी, सी.आर.पी.एफ.और बी.एस.एफ. आदि फोर्स की वर्दियों और उलाईव रंग (मिलटरी रंग) के व्हीकल /मोटर साईकलज़ का प्रयोग करने पर पाबंदी लगाई है।

    सोमवार को जारी एक आदेश में उन्होंने कहा है कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ गैर सामाजिक तत्व सुरक्षाबलों जैसी वर्दियां और वाहनों पर सुरक्षाबलों के वाहनों जैसा रंग इस्तेमाल करके किसी भी हिंसक घटना को अंजाम दे सकते हैं इसलिए जनहित में वह सशस्त्र बलों के रंग जैसी वर्दियों और वाहनों पर सुरक्षाबलों कै वाहनों जैसे रंग करने पर पाबंदी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश 31 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक लागू रहेंगे। उन्होंने पंचायतों और संबंधित एसडीएम को अपने-अपने इलाकों में इन आदेशों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कहा है।

  • जल रहा है मेवात : जलाने वाला मास्टरमाइंड कौन? दो गुट भिड़े, 40 गाड़ियां फूंकी, इंटरनेट किया गया बैन

    जल रहा है मेवात : जलाने वाला मास्टरमाइंड कौन? दो गुट भिड़े, 40 गाड़ियां फूंकी, इंटरनेट किया गया बैन

     

     

    राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कहा कि इलाके में पर्याप्त संख्या में बल तैनात किया जा रहा है. हमने इस मामले में केंद्र से भी बात की है. हम वहां लगातार शांति बहाली की कोशिश कर रहे हैं

    मेवात को जलाने वाला मास्टरमाइंड कौन? दो गुट भिड़े, 40 गाड़ियां फूंकी, इंटरनेट बैन

    मेवात में हुई हिंसा के दौरान कार को फूंकते उपद्रवी
    हरियाणा का मेवात क्षेत्र आज सोमवार को उस समय जल उठा जब दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों के बीच जमकर पत्थरबाजी की गई, यही नहीं 40 से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए हिंसा से प्रभावित नूंह जिले में इंटरनेट और एसएमएस सर्विस पर रोक लगा दी गई है. स्थिति को सामान्य किए जाने की कोशिश जारी है. फिलहाल सवाल उठ रहा है कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड कौन है?
    तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए नूंह के उपायुक्त ने आज रात 8:30 बजे दोनों पक्षों की अहम बैठक बुलाई है. फिलहाल नूंह जिले में 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. हिंसा की वजह से कई जगहों पर लोग फंस गए हैं. शोभायात्रा पर पथराव किया गया. इस दौरान करीब 40 गाड़ियों को फूंक दिया गया. हिंसा को देखते हुए जिले की सीमाएं सील करनी पड़ गई. यहां तक जिले में धारा 144 लगा दी गई है.

    राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कहा कि इलाके में पर्याप्त संख्या में बल तैनात किया जा रहा है. हमने इस मामले में केंद्र से भी बात की है. हम वहां लगातार शांति बहाली की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां लोग फंसे हुए हैं उनका रेस्क्यू किया जा रहा है. लोगों से शांती बहाल करने की अपील की जा रही है. फिलहाल इंटरनेट बंद कर दिया गया है.

    फिलहाल अलग-अलग वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को इलाके में फ्लैग मार्च करना पड़ा.

    विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हरियाणा की अगुवाई में ब्रज मंडल मेवात जलाभिषेक धार्मिक यात्रा आज सोमवार को नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू हुई. यात्रा में शामिल होने के लिए हरियाणा के अलावा पड़ोस के अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचे. यह यात्रा पिछले 3 साल से मेवात जिले में निकाली जा रही है.

    मोनू मानेसर के वीडियो से बढ़ा विवाद

    यात्रा को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब राजस्थान के नासिर और जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो डाला गया जिसमें उसकी ओर से दावा किया गया कि वह इस यात्रा में खुद शामिल होगा. इस यात्रा में उसके शामिल होने को लेकर मेवात और नूंह इलाके में विवाद छछड

    मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया कि जिस मोनू मानेसर की वजह से मेवात में माहौल खराब हो रहा है और जो नासिर-जुनैद हत्याकांड में शामिल रहा है, उसे इस यात्रा में शामिल नहीं होने देना चाहिए. इस पक्ष ने यह भी कहा कि अगर वो इलाके में आया तो उसे घुसने नहीं दिया जाएगा.

    कुछ मुस्लिम युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके कहा कि यात्रा हर साल निकलती है और यात्रा से हमको ऐतराज नहीं है लेकिन मोनू मानेसर जैसा व्यक्ति खुलेआम चुनौती देकर इस यात्रा में शामिल होने की बात कर रहा है इसलिए वो इसका विरोध करेंगे.

    हालांकि इस यात्रा में मोनू मानेसर शामिल हुआ या नहीं, इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जब यह यात्रा मंदिर से निकल कर फिरोजपुर झिरका की तरफ बढ़ रही थी तो रास्ते में एक चौराहे पर मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने यात्रा पर पथराव कर दिया और उसके बाद पूरा बवाल मच गया.

  • Class के बीच एक छात्र ने दूसरे छात्र पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, हुई मौत

    Class के बीच एक छात्र ने दूसरे छात्र पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, हुई मौत

     

     

    कानपुर : यहां न्यू आजाद नगर स्थित प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक छात्र की कक्षा में ही हत्या कर दी गई। मृतक छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ता था। आरोपी और मृतक छात्र के बीच वारदात से एक दिन पहले किसी लड़क़ी से बातचीत को लेकर लड़ाई हुई थी।

    मृतक नीलेंद्र तिवारी की उम्र 15 साल और आरोपी की उम्र 13 साल है। शनिवार को दोस्तों ने उनका झगड़ा शांत करा दिया था, लेकिन सोमवार को क्लास में उनके बीच फिर टकराव हो गया। गंगापुर कॉलोनी यशोदा नगर निवासी जितेंद्र तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में 15 वर्षीय बेटा नीलेंद्र तिवारी, बेटी राधिका तिवारी, पत्नी पूनम हैं। नीलेंद्र पड़ोस के ही प्रयाग विद्या मंदिर में 10 ए का छात्र था। सुबह करीब 10 बजे नीलेंद्र का अपनी ही कक्षा में पढऩे वाले सहपाठी से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच दूसरे छात्र ने चाकू निकाली और नीलेंद्र के गले पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। एक के बाद एक कई वार होने से नीलेंद्र बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों में उसे मृत करार दिया।