Author: Sumesh Sharma

  • सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पर्चा फाड़कर आसन की तरफ फेंका, जिसकी वजह से सांसद को शेष सत्र के लिए लोकसभा से किया गया निलंबित

    सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पर्चा फाड़कर आसन की तरफ फेंका, जिसकी वजह से सांसद को शेष सत्र के लिए लोकसभा से किया गया निलंबित

    सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पर्चा फाड़कर आसन की तरफ फेंका, जिसकी वजह से सांसद को शेष सत्र के लिए लोकसभा से किया गया निलंबित

    लोकसभा में हंगामे के बीच दिल्ली सेवा बिल पास, राज्यसभा में अब होगा असली टेस्ट

    आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत कई दलों के भारी विरोध के बावजूद लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पास हो गया है.

    लोकसभा में हंगामे के बीच दिल्ली सेवा बिल पास, राज्यसभा में अब होगा असली टेस्ट

    लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल

    आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत कई दलों के भारी विरोध के बावजूद लोकसभा में आज गुरुवार को दिल्ली सेवा बिल पास हो गया है. बिल के विरोध में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल को छोड़ सभी विपक्षी दलों ने वोटिंग से पहले ही सदन के वॉक आउट कर दिया था.

    सांसदों ने एनसीटी दिल्ली अमेंडमेंट बिल के खिलाफ वोटिंग से पहले ही वॉक आउट कर दिया था. हालांकि ध्वनि मत से बिल पास कर दिया गया. बिल के पास होते ही लोकसभा की कार्यवाही कल 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई.

    दूसरी ओर, दिल्ली सेवा बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पर्चा फाड़कर आसन की तरफ फेंका, जिसकी वजह से सांसद को शेष सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया.

    दिल्ली सेवा बिल के समर्थन में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार को नए नियम बनाने पड़े क्योंकि पहले नियम के हिसाब से नहीं चलता था. बाल कृष्ण रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली की कार्य और सेवा प्रणाली केंद्र सरकार के अधीन होनी चाहिए.

  • ‘दिल्ली की सोचें, गठबंधन के बारे में नहीं’, अमित शाह का विपक्ष पर किया कटाक्ष

    ‘दिल्ली की सोचें, गठबंधन के बारे में नहीं’, अमित शाह का विपक्ष पर किया कटाक्ष

     

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उन्हें दिल्ली सरकार के अधिकारों एवं सेवा से जुड़े विधेयक पर दिल्ली के बारे में सोचना चाहिए, गठबंधन के बारे में नहीं।

    इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि गठबंधन से कोई फायदा नहीं होने वाला है और गठबंधन होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इसलिए गठबंधन के लिए जनता का विश्वास मत तोड़िए, जनता सब देख रही है।

    अमित शाह ने गुरुवार को लोकसभा के पटल पर चर्चा एवं पास करने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े विधेयक- ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 ‘ को रखते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, राजाजी, राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब अंबेडकर ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का विरोध किया था।

    उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रहीं। लेकिन, कभी लड़ाई नहीं हुई क्योंकि उस समय किसी के मन में भी अधिकार हथियाने की इच्छा नहीं थी। लेकिन, 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी की सरकार आई, जिसका मकसद जनता की सेवा करना नहीं सिर्फ लड़ना है।

    उन्होंने केजरीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में समस्या ट्रांसफर-पोस्टिंग करने का अधिकार हासिल करने की नहीं है, बल्कि इसका मकसद विजिलेंस डिपार्टमेंट पर कब्जा कर अपने लिए बनाए गए बंगले के भ्रष्टाचार के सच को छुपाना है।

    अमित शाह ने केजरीवाल के कहने पर इस बिल का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों से गठबंधन की बजाय दिल्ली के बारे में सोचने का आग्रह करते हुए कहा कि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए और गठबंधन बनाने के लिए किसी पक्ष के समर्थन या विरोध की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि नया गठबंधन बनाने के अनेक प्रकार होते हैं, विधेयक और कानून देश के भले के लिए लाए जाते हैं और इसलिए इसका समर्थन या विरोध दिल्ली के भले के लिए करना चाहिए, गठबंधन के लिए नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल गठबंधन के लिए दिल्ली सरकार के घपले और घोटाले में मदद कर रहे हैं, जिसे पूरा देश देख रहा है और देश चुनाव में इसका हिसाब किताब करेगा।

  • केंद्र सरकार ने विदेशों से आने वाले लैपटॉप, PC और टैबलेट के आयात पर लगाया प्रतिबंध, इन शर्तों पर मिलेगी इंपोर्ट की परमिशन

    केंद्र सरकार ने विदेशों से आने वाले लैपटॉप, PC और टैबलेट के आयात पर लगाया प्रतिबंध, इन शर्तों पर मिलेगी इंपोर्ट की परमिशन

     

     

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि इन वस्तुओं के आयात को लाइसेंस के तहत अनुमति दी जाएगी, लेकिन कुछ उपयोग के मामलों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

    इनमें ऑनलाइन पोर्टल, कोरियर या पोस्ट के माध्यम से एक लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर या अल्ट्रा-स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर का आयात शामिल हैं। डीजीएफटी अधिसूचना में कहा गया है कि सामान नियमों के तहत आयात भी इन प्रतिबंधों के अंतर्गत नहीं आता है। इनमें से लगभग 20 वस्तुओं को अनुसंधान और विकास, परीक्षण, बेंचमार्किंग, मूल्यांकन, मरम्मत और पुनः निर्यात व उत्पाद विकास जैसे उद्देश्यों के लिए प्रति खेप आयात लाइसेंस से छूट दी गई है।

    आयात को इस शर्त के अधीन अनुमति दी जाएगी कि आयातित सामान का उपयोग केवल बताए गए उद्देश्यों के लिए किया जाएगा और बेचा नहीं जाएगा। अधिसूचना में आगे कहा गया है, इसके अलावा, इच्छित उद्देश्य के बाद, उत्पादों को या तो उपयोग से परे नष्ट कर दिया जाएगा या फिर से निर्यात किया जाएगा। हालांकि, इन इलेक्ट्रॉनिक सामानों के आयात की अनुमति तब दी जाती है, जब वे किसी पूंजीगत वस्तु का “आवश्यक” हिस्सा हों।

  • ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए यूके के सांसद, लगातार 2 घंटे तक हुई पूछताछ

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए यूके के सांसद, लगातार 2 घंटे तक हुई पूछताछ

    Breaking News: UK MP stopped at Amritsar airport, interrogated continuously for 2 hours

    ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए यूके के सांसद, लगातार 2 घंटे तक हुई पूछताछ

    अमृतसरः जिले के अंतर्गत आते श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार को बड़ी खबर सामने आ रही है,  जिसके तहत यूके से आए सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी को अमृतसर के एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। जहां उनसे लगातार 2 घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं इस मामले में इमीग्रेशन अधिकारियों का कहना है कि सांसद के डाक्यूमेंट में कोई कमी के कारण उन्हें रोका गया है। बता दें कि सांसद तनमनजीत सिंह एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-118 बर्मिंघम से अमृतसर पहुंचे थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को अमृतसर पहुंचे तनमनजीत सिंह ढेसी के पास पर्याप्त डॉक्यूमेंट नहीं थे। उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड नहीं था। जिसके बाद उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई और उन्होंने जानकारी दी कि वह में सांसद हैं। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें डॉक्यूमेंट्स पूरे करने के लिए कहा। तकरीबन दो घंटे के अंतराल के बाद उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट पूरे कर लिए और उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया गया।

    जिक्रयोग्य है कि सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ब्रिटिश लेबर पार्टी की तरफ से संबंधित हैं। सलोग हलके से 8 जून 2017 से यूके में सांसद चुने जा रहे हैं। ढेसी यूके सांसद में पहले पगड़ी धारी सिख थे। तब से लेकर अभी तक यूके में सिखों के मुद्दों को उठाते आए हैं।

  • आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    You are currently viewing आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर में बीते दिनों युवक को गोलियां मारने के आरोपियों को आज देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर, 13 जिंदा रौंद तथा एक चोरी की बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक युवक पर गोलियां चलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया था।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मुखविंदर सिहं भुल्लर ने बताया कि महावीर पर हमला बदलाखोरी के चक्कर में हुआ था। जिन लोगों ने महावीर पर हमला किया यह पेशेवर क्रिमिनल हैं। इन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि इनके टारगेट पर 4 लोग और भी थे, लेकिन इन्हें पकड़ लेने के बाद वह सेफ हो गए हैं। पुलिस ने चारों को इस बारे में सूचित भी कर दिया है।

    एसएसपी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही अमना नामक व्यक्ति को स्पेशल टास्क फोर्स ने नशे के मामले में पकड़ कर जेल भेजा है। उसी ने इन्हें हमला करने के लिए डेढ़ लाख में 3 पिस्तौल उपलब्ध करवाए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हथियारों के लिए लिए पैसा फगवाड़ा के रहने वाले अमर बसरा हाल निवासी इटली ने दिए थे।

  • 1 नवंबर से 15 नवंबर तक होगें पंजाब में नगर कौंसिल के चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    You are currently viewing 1 नवंबर से 15 नवंबर तक होगें पंजाब में नगर कौंसिल के चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    City council elections will be held in Punjab from November 1 to November 15, the governor has approved

    1 नवंबर से 15 नवंबर तक होगें पंजाब में नगर कौंसिल के चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

     

    •  जालंधरः पंजाब में नगर कौंसिल व नगर पंचायतों के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा बुधवार देर रात की गई। इस संबंध में पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित द्वारा चुनाव 1 नवंबर से 15 नवंबर तक कराने की मंजूरी दी गई है। पंजाब गवर्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब की 39 कौंसिल/नगर पंचायत के चुनावों के अलावा 27 वार्डों के उप-चुनाव कराए जाने को भी मंजूरी दे दी गई है।

    जिक्रयोग्य है कि जिला जालंधर में गोराया, भोगपुर, बिलगा, शाहकोट, कपूरथला में बागोवाल, भुलत्थ, ढिल्लवां, नडाला और लुधियाना में मुल्लांपुर दाखा, साहनेवाल, माछीवाड़ा, मलोट में नगर परिषद के चुनाव होने हैं। इसी तरह, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट, पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला, एस.ए.एस. नगर,पटियाला में उपचुनाव होंगे।

  • जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में पेंट फैक्टरी को लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में पेंट फैक्टरी को लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Paint factory caught fire in Danishmanda township of Jalandhar, goods worth lakhs burnt to ashes

    जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में पेंट फैक्टरी को लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    •  जालंधर: वीरवार सुबह बस्ती दानिशमंदां इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी वाली टैंकी के पास स्थित एक पेंट फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें फैक्टरी में पड़ा सारा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं लगों ने आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    मिली जानकारी के अनुसार बस्ती दानिशमंदा में रिहायशी इलाके में स्थित यूनाइटेड पेंट्स नाम की फैक्ट्री चल रही है। जिसमें वीरवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार दानिशमंदा में स्थित

    फैक्ट्री में रंग बनाया जाता है, जिस कारण यहां पर काफी मात्रा में थिनर रखा हुआ था। यह आग उस समय लगी जब फैक्ट्री बंद थी। आग लगने से फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र कुमार सहोता ने बताया कि दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • कमल बिहार में दामाद ने ससुराल परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, सास, ससुर सहित पत्नी को पीटा, पत्नी को घसीट कर ले गया साथ

    You are currently viewing कमल बिहार में दामाद ने ससुराल परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, सास, ससुर सहित पत्नी को पीटा, पत्नी को घसीट कर ले गया साथ

    In Kamal Bihar, the son-in-law attacked the in-laws family with sharp weapons, beat the wife along with mother-in-law, father-in-law, dragged the wife along

    कमल बिहार में दामाद ने ससुराल परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, सास, ससुर सहित पत्नी को पीटा, पत्नी को घसीट कर ले गया साथ

    • जालंधरः बुधवार देर रात महानगर के अंतर्गत आते कमल बिहार में उस वक्तहंगामा हो गया, जब एक दामाद ने अपने 15-20 साथियों सहित ससुराल परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की जिसके बाद आरोपी पत्नी को जबरन घसीटते हुए अपने साथ ले गया। वहीं, आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए पड़ोसियों ने बताया कि हथियारबंद युवकों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की है। उनके बाथरूम में फ्लश तोड़ दी। इसके अलावा उनके घर में सामान की तोड़फोड़ की है। ससुरालियों का आरोप है कि उनका दामाद नशे का आदी है और उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। उनकी बेटी पर अकसर शक करता रहता है। इसी मारपीट और मानसिक तनाव से दुखी होकर वह मायके आ गई थी।

    दामाद के हमले में घायल घर की मालकीन गोल्डी ने कहा कि उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। लेकिन लव मैरिज भी एक तरफा नहीं थी, बल्कि दोनों परिवारों की सहमति के बाद गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज करवाया गया था। शादी के सात-आठ महीने तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दामाद ने उनकी बेटी को मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इसकी पहले भी थाने में शिकायतें दे चुके हैं। परंतु पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

  • Punjab के मानसा जिले से जुड़े नूंह हिंसा के तार: पंजाब नंबर की गाड़ी दंगाइयों को कर रही थी लीड..

     Punjab के मानसा जिले से जुड़े नूंह हिंसा के तार: पंजाब नंबर की गाड़ी दंगाइयों को कर रही थी लीड..

     

     

    नूंह : सोमवार को हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा की आग गुरुग्राम से लेकर दिल्ली तक पहुंच चुकी है। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने अभी तक 100 से अधिक लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। इसी बीच नूंह हिंसा के तार पंजाब से जुड़ते हुए नजर आ रहे है।

    पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि पंजाब नंबर की एक गाड़ी दंगाइयों को लीड कर रही थी। PB 31 W 4831 नंबर की हुंडई वेन्यू कार से कुछ लोग दंगा कर रहे एक विशेष समुदाय के लड़कों को लीड कर रहे थे। जानकारी के अनुुसार यह कार मानसा जिले के निर्मल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ‘शोभा यात्रा’ के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस सांप्रदायिक हिंसा में अब तक छह लोगों के मौत हो चुकी है। अंजुमन मस्जिद में आग लगा दी गई है और एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

    नूंह जिले में अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय फोर्सेज की 14 टीमें भी तैनात की है। पलवल में तीन और गुरुग्राम, फरीदाबाद में सेंट्रल फोर्सेज की एक-एक टीम तैनात है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरएफ) के 1000 कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

  • नेताओं ने की नाराज लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को मनाने पहुंचे  केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी एवं गौरव गोगोई ,सदन में आने का किया आग्रह

     

    नई दिल्ली : सदन में सांसदों के हंगामे से नाराज होकर लोक सभा में नहीं आ रहे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को सरकार और विपक्ष के कई नेताओं ने मिलकर मनाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी एवं गौरव गोगोई, एनसीपी की सुप्रिया सुले,आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, बसपा के रितेश पांडे, टीएमसी के सौगत रॉय, डीएमके की कनिमोझी और भाजपा के राजेंद अग्रवाल सहित अन्य कई दलों के नेताओं ने भी लोक सभा स्पीकर बिरला से मुलाकात कर उनसे सदन में आकर सदन की कार्यवाही का संचालन करने का आग्रह किया।

    आपको बता दें कि, लोक सभा के अंदर सांसदों द्वारा लगातार वेल में आकर नारेबाजी करने, हंगामा करने और सदन की कार्यवाही के लाइव प्रसारण के दौरान टीवी पर दिखाने की मंशा से सदन में मंत्रियों के सामने प्लेकार्ड लहराने से नाराज लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं किया।

    गुरुवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होने पर सदन का संचालन करने के लिए पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल सदन में आए। उन्होंने जैसे ही सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की, लोक सभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को बुलाने की मांग करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही जब शुरू हो तो पीठासीन के पद पर वे स्पीकर साहब ( ओम बिरला) को देखना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि पूरा सदन स्पीकर का मुरीद है और सब उन्हें सदन शुरू होने पर पीठासीन देखना चाहते हैं।

    अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि स्पीकर हमारे कस्टोडियन है, उनको बुलाकर पद पर बैठाइए, जो भी मसला है, हम आपस में समाधान कर लेंगे। हालांकि इसके बावजूद मणिपुर पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर सदन में विरोधी दलों के सांसदों का हंगामा और नारेबाजी आज भी जारी रहा जिसकी वजह से गुरुवार को भी सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल पाई और सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इससे पहले बिरला ने बुधवार को भी लोक सभा की कार्यवाही का संचालन नहीं किया था।