Author: Sumesh Sharma

  • केंद्र सरकार ने कंपनियों को दी राहत, लैपटॉप आयात के लिए मिली इजाजत

    केंद्र सरकार ने कंपनियों को दी राहत, लैपटॉप आयात के लिए मिली इजाजत

     

     

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े आइटम को लेकर शुक्रवार को जो बड़ा फैसला लिया था फिलहाल उस पर रोक लगा दी है। इससे कंपनियों को आयात करने के लिए तीन महीने का समय मिल गया है। अब इन कंपनियों को एक नवंबर से उपकरणों को आयात करने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना होगा।

    विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में अब उलटफेर हो गया हैै। इसमें किसी भी इकाई को बिना लाइसेंस के लैपटॉप, कंप्यूटर और संबंधित वस्तुओं को आयात करने की अनुमति नहीं थी।

    एक अधिसूचना में कहा गया है कि अब सरकार ने लैपटॉप पर लगाया गया बैन 1 नवंबर से लागू करने का फैसला किया है। ऐसे में लैपटॉप कंपनियों को करीब 3 महीने की राहत मिल गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि लाइसेंस के बिना टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर की आयात खेपों को 31 अक्टूबर, 2023 तक मंजूरी दी जा सकती है। केंद्र ने कहा है कि यह प्रतिबंध सुरक्षा कारणों और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए थे।

  • ज्ञानवापी का तहखाना खोलेगा के सारे राज, ASI की 61 मेंबर्स की टीम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में करेंगे सर्वे..

     ज्ञानवापी का तहखाना खोलेगा के सारे राज, ASI की 61 मेंबर्स की टीम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में करेंगे सर्वे..

     

     

    वाराणसी -ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ASI सर्वे जारी है। इस सर्वे के बीच मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद ने कहा कि हम ASI सर्वेक्षण से संतुष्ट हैं… कल तक हम भाग (सर्वेक्षण में) नहीं ले रहे थे लेकिन आज हम भाग ले रहे हैं और ASI टीम की सहायता कर रहे हैं। वहीं जानकारी सामने आई है कि मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद के तहखाने की चाबी देने से इंकार कर दिया है। ASI सर्वे टीम का मानना है कि तहख़ाने में महत्वपूर्ण तथ्य छुपे हुए हैं।

    ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) सर्वे शनिवार को फिर से शुरू हो गया है। सर्वे की कार्यवाही गुरुवार से चल रही है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान भी 6 घंटे तक सर्वे किया गया था। ASI की 61 मेंबर्स की टीम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में सर्वे करेगी। वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे होना है।

  • जानें किन 15 रेलवे स्टेशनों को सरकार करने जा रही है अपग्रेड, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्कीम की करेंगे शुरूआत

    जानें किन 15 रेलवे स्टेशनों को सरकार करने जा रही है अपग्रेड, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्कीम की करेंगे शुरूआत

    चंडीगड़ : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंबाला डिवीजन के 15 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। 16वां स्टेशन चंडीगढ़ हाेगा, जिसे पहले से ही वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। जिन 15 रेलवे स्टेशनों काे अपग्रेड किया जाएगा उनमें कालका, माेहाली, अंब इंदाैरा, अंबाला सिटी, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, सरहिंद, पटियाला, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, धूरी, अबाेहर, संगरूर, मलेरकाेटला,जगाधरी और सहारनपुर शामिल हैं।

    देश में आम आदमी को रेलवे की रेलवे की बेहतर कनेक्टिविटी और स्टेशनों पर हाईटेक सुविधाओं को देने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक साथ 500 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने के लिए अमृत भारत स्टेशन स्कीम का शिलान्यास करने जा रहे है. 6 अगस्त को एक कार्यक्रम पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन स्टेशनों के विकास के लिए स्कीम की शुरूआत करेंगे। देशभर के अलग-अलग जोन के 500 स्टेशनों को इस स्कीम के लिए चुना गया है।

  • चंद्रयान-3 Update; चंद्रमा के ऑर्बिट में आज एंट्री करेगा चंद्रयान-3, जानें पूरी जानकारी…

    चंद्रयान-3 Update; चंद्रमा के ऑर्बिट में आज एंट्री करेगा चंद्रयान-3, जानें पूरी जानकारी…

     

    अंतिरक्ष यान चंद्रयान-3 को मंगलवार एक अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाया गया और फिर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलता के साथ पूरा किया गया. फिर यान को ट्रांसलूनर कक्षा में भेज दिया गया.

    चंद्रमा के ऑर्बिट में आज एंट्री करेगा चंद्रयान-3, अब तक दो-तिहाई सफर पूरा

    चंद्रयान 3 मिशन

    भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 अपने सफर पर तेजी से आगे बढ़ता ही जा रहा है और इसने अब तक अपनी आधे से ज्यादा की दूरी कामयाबी के साथ तय कर ली है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज शुक्रवार को अपने इस मिशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की करीब दो-तिहाई दूरी पूरी कर ली है. इस अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था.

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि चंद्रयान-3 को छोड़े जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार कामयाबी के साथ पूरा किया जा चुका है. इसरो के अनुसार कल शनिवार का दिन चंद्रयान-3 के लिए अहम है क्योंकि एक और अहम प्रयास करते हुए अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा.

    एक अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला

    इससे पहले अंतिरक्ष यान को मंगलवार एक अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाया गया और फिर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलता के साथ पूरा किया गया. फिर यान को ट्रांसलूनर कक्षा में भेज दिया

    इसरो ने आज चंद्रयान के चंद्रंमा की कक्षा में स्थापित किए जाने को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि कल शनिवार को अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया (Lunar Orbit Injection,LOI) शाम करीब 7 बजे के लिए निर्धारित की गई है. इसरो की ओर से कहा गया कि यह कोशिश तब की जाएगी जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के बेहद करीब पहुंच जाएगा.

    23 को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग

    इससे पहले, इसरो ने कहा था कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 3 दिन पहले मंगलवार को जानकारी दी कि चंद्रमा की ओर रवाना होने के घंटों बाद भी चंद्रयान-3 सही तरीके से काम कर रहा है. इस दिन यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को पूरा किया गया था.

  • नूंह हिंसा : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का दावा- ‘मुफ्त में बांटे गए हथियार’,पूरी गहनता से होगी मामले की जांच

    नूंह हिंसा : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का दावा- ‘मुफ्त में बांटे गए हथियार’,पूरी गहनता से होगी मामले की जांच

     

     

    चंडीगढ़ : नूंह हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि इसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और प्रवेश बिंदुओं पर इकट्ठा हुए। यह सब उचित योजना के बिना संभव नहीं है।

    इस दौरान गोलियां चलाई गईं, आग लगाई गई और कुछ लोगों ने हथियारों की भी व्‍यवस्‍था कर ली थी। क्या ये मुफ्त में बांटे जा रहे थे? किसी ने इसकी व्यवस्था की होगी। हथियार कहां से आए? हम गहराई तक जाएंगे। यह सब एक योजना का हिस्सा है। बिना पूरी जांच किए हम किसी जल्द निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे। उन्‍होंने कहा कि स्थिति में सुधार होने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

    अनिल विज से पूछा कि हरियाणा पुलिस ने गौ रक्षक मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में सहयोग नहीं किया, जो राजस्थान पुलिस द्वारा एक मामले में वांछित है। विज ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए जाने जाते हैं और वे सभी गैर-जिम्मेदाराना बातें करते हैं।

    विज ने कहा कि गहलोत को आना चाहिए और मोनू मानेसर को गिरफ्तार करना चाहिए, हमने कभी किसी को नहीं रोका। हरियाणा पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए दूसरे राज्यों में भी जाती है, सभी सहयोग करते हैं, हम भी सहयोग करेंगे।

  • मणिपुर में लगी आग एक बार फिर से सुलगी , एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई हत्या; कुकी उग्रवादियों ने दिया वारदात को अंजाम

    मणिपुर में लगी आग एक बार फिर से सुलगी , एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई हत्या; कुकी उग्रवादियों ने दिया वारदात को अंजाम

     

     

    मणिपुर : मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने क्वाक्टा में तीन मैतई लोगों की हत्या कर दी है। इसके अलावा उग्रवादियों ने कई घरों में आग भी लगा दी। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले लोग कुकी उग्रवादी थे।

    वहीं,मणिपुर पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बिष्णुपुर जिले में दो पुलिस चौकियों से बड़ी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद की लूट की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हथियार लूट की जांच अब पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी की निगरानी में चल रही है। पुलिस प्रमुख ने मीडिया को बताया, “जांच पूरी होने से पहले, हम लूटे गए हथियारों के विवरण का खुलासा करने में असमर्थ हैं।

    मणिपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा कि भीड़ ने बिष्णुपुर में मणिपुर सशस्त्र पुलिस की दूसरी बटालियन के कीरेनफाबी पुलिस चौकी और थंगलवई पुलिस चौकियों में तोड़फोड़ की और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद ले गए। पुरुषों और महिलाओं की भीड़ ने उसी जिले के हिंगांग पुलिस स्टेशन और सिंगजामेई पुलिस स्टेशन से हथियार और गोला-बारूद छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया।

  • जानें किस वजह से आज अमरनाथ यात्रा पर गए भक्त भोले बाबा के नहीं कर सकेंगे दर्शन..

    जानें किस वजह से आज अमरनाथ यात्रा पर गए भक्त भोले बाबा के नहीं कर सकेंगे दर्शन..

     

     

    जम्मू : श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर है। जम्मू-कश्मी में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की चौथी वर्षगांठ के मद्देनजर एहतियात के तौर पर शनिवार को जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा निलंबित रहेगी, जिस कारण शिव भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसकी जानकारी जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा ने दी है।

    उन्होंने बताया कि शनिवार को अमरनाथ यात्रा निलंबित रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को आधार शिविर से 1181 श्रद्धालुओं का 33वां जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ।

    उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से अब तक साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई थी और 62 दिन तक चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने की चौथी वर्षगांठ के मद्देनजर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

  • जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

    You are currently viewing जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

    Robbers in Jalandhar are high, entered the house and snatched the chain from the woman and escaped from the spot

    जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

     

    • जालंधर: महानगर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाड़े घर में घुसकर वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कैंट के दीप नगर इलाके से सामने आया है। यहां 2 बाइक सवार लुटेरे एक महिला के घर में घुसकर उसकी चैन छीनकर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक महिला एक्टिवा पर बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटी तो इस दौरान दो बाइक सवार लुटेरे पीछे से आए और उनमें से एक लुटेरा महिला के घर में घुस गया और चेन छीन कर फरार हो गया। महिला ने भाग कर उक्त लुटेरे का पीछा करने की कोशिश की लेकिन तब तक लुटेरों ने अपनी बाइक तेज़ी से भगा ली। इस वारदात की सारी वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आए दिन लूट की ऐसी वारदातें देख कर ऐसा प्रतीत होता है जैसे लुटेरों के मन में पुलिस का कोई डर नहीं रहा है।

  • नगर निगम कमिश्नर ने डेंगू विरोधी मुहिम की शुरुआत की, जालंधर निवासियों से माँगा पूरा सहयोग

    नगर निगम कमिश्नर ने डेंगू विरोधी मुहिम की शुरुआत की, जालंधर निवासियों से माँगा पूरा सहयोग

    नगर निगम कमिश्नर ने डेंगू विरोधी मुहिम की शुरुआत की, जालंधर निवासियों से माँगा पूरा सहयोग

    अभिजीत कपलिश ने स्वयं घरों में चैक किया लारवा

    MBD WEB NEWS: जालंधर, 4 अगस्त वैकटर बोर्न बीमारियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने शुक्रवार को स्वयं लोगों के घरों में जा कर लारवा चैक कर शहर में डेंगू विरोधी अभियान की शुरुआत की।

    अभियान का नेतृत्व करते नगर निगम कमिश्नर ने अबादपुरा, रणजीत एवेन्यू, गढ़ा में कई घरों में जा कर मच्छर का लारवा चैक किया। उनकी टीम ने रणजीत नगर में तीन चालान और गढ़ा में नोटिस जारी किए। उन्होंने ज़िला निवासियों को अपने घरों में जमा हुए साफ़ पानी के किसी भी संभावित स्रोत, जो एडीज़ मच्छर के पैदा होने कारण बन सकता है, का नियमित तौर पर निरीक्षण करने की अपील की।उन्होंने कहा कि टायर, गमले, फ्रिज की ट्रे और अन्य पानी के कंटेनर इन मच्छरों के पैदा होने के संभावी स्थान हैं।

    नगर निगम कमिश्नर ने आगे कहा कि यदि लोग रोज़ाना कुछ मिनट अपने घरों में जमा पानी की जांच के लिए लगाए तो वह इससे स्वयं को और दूसरों को डेंगू से बचा सकते हैं।
    शहर के लोगों को नगर निगम की डेंगू विरोधी मुहिम का हिस्सा बनने की अपील करते कमिशनर ने कहा कि शहरवासी अपने घरों में जमा पानी के निरीक्षण के लिए रोज़ कुछ मिनट ज़रूर निकाले क्योंकि हर जालंधर निवासी की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि वह इन छोटी- छोटी परन्तु ज़रूरी बातों का ध्यान रखे और जालंधर को डेंगू से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाए। इस उपरांत उन्होंने पार्क में एक पौधा भी लगाया गया।

    इस मौके नगर निगम कमिश्नर के इलावा अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर, संयुक्त नगर निगम कमिश्नर, सुपरडैंट और कार्यकारी इंजीनियर्ज, जूनियर इंजीनियर्ज, एस. डी.ओज और अलग- अलग शाखाओ के प्रमुख भी फील्ड में रहे और अपने- अपने निर्धारित इलाकों का सर्वे किया।

  • जालन्धर के बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग, धूं धूं जलने लगी …

    जालन्धर के बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग, धूं धूं जलने लगी …

     

    3 अगस्त (सुमेश शर्मा) जालंधर शहर के बस स्टैंड में बसों में आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के डिपो नंबर 2 में खड़ी सरकारी बसों को आग लग गई है। इस दौरान सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी तुरन्त मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आग पर काबू किए जाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
    मौके पर मौजूद कंडक्टर और ड्राइवरों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। गनीमत यह रही कि बसों में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई।