Author: Sumesh Sharma

  • जानें किस जगह पर रिश्ते हुए तार-तार, नशेड़ी बेटों ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

    You are currently viewing बरनाला में रिश्ते हुए तार-तार, नशेड़ी बेटों ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

    Relationship soured in Barnala, drug addict sons hacked father to death with an ax

    जानें किस जगह पर रिश्ते हुए तार-तार, नशेड़ी बेटों ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

     बरनाला : जिले के अन्तर्गत आते झलूर गांव उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पिता को अपने बेटों को नशा करने से रोकना महंगा पड़ा और गुस्साए बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान (65) वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है।

    ते थाना सदर बरनाला के एसएचओ करण शर्मा ने मामले की जानकारी देते बताया कि मृतक राम सिंह अपने बेटों को नशा करने से रोकता था और इसी बात से गुस्से में आए दोनों बेटों ने कुल्हाड़ी और गंडासे से पिता की हत्या कर दी। मृतक की बेटी कुलदीप कौर ने बताया कि वह अपने पिता के घर आई हुई थी। इस दौरान उसके भाइयों ने पिता पर कुल्हाड़ी और गंडासे से हमला कर दिया। इसमें उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना की सारी वीडियो वहां लगे सीसीसटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    पुलिस ने मृतक की बेटी कुलदीप कौर के बयानों के आधार पर गुरप्रीत सिंह और अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अमर सिंह खुद घायल होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

    You are currently viewing प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

    प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

    जालंधर : थाना रामामंडी के अंतर्गत आते हरदीप नगर में एक युवक द्वारा प्रेमिका के मिलने से इंकार करने के बाद घर में फंदा लगााकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बाबू निवासी हरदीप नगर के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि युवक ने प्रेमिका से दुखी होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    मृतक की बहन चरनजीत कौर ने जानकारी देते बताया कि गुरप्रीत किसी लड़की को प्यार करता था। बीते कुछ दिनों से उसके भाई का उस लड़की के साथ कोई झगड़ा चल रहा था। रविवार को उक्त लड़की ने इसके भाई को कहीं मिलने के लिए बुलाया था। दोपहर को इसका भाई उस लड़की से मिलने के लिए गया और जब शाम को घर आया तो काफी परेशान था। इसके भाई ने बताया था कि लड़की उससे मिलने के लिए नहीं आई। इसके बाद गुरप्रीत अपने कमरे में चला गया। देर शाम तक वह नीचे नहीं आया तो वह उसे बुलाने के लिए ऊपर गई तो कमरे में जाकर देखा तो उसके भाई का शव पंखे पर लगे फंदे से लटक रहा था।

    वहीं मामले की जांच कर रहे थाना रामामंडी के एएसआई रूपलाल ने बताया कि मृतक गुरप्रीत की बहन के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। एएसआई रूपलाल का कहना था कि फिलहाल मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। वहीं मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • चंडीगढ़ में देर रात विभिन्न जगहों पर दो लोगों की हत्‍या, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing चंडीगढ़ में देर रात विभिन्न जगहों पर दो लोगों की हत्‍या, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

    Two people were murdered at different places in Chandigarh late night, police engaged in investigation of both the cases

    चंडीगढ़ में देर रात विभिन्न जगहों पर दो लोगों की हत्‍या, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

     

    • चंडीगढ़ः बीती देर रात में चंडीगढ़ के विभिन्न इलाकों में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर हत्यारों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात चंडीगढ़ के सैक्टर 38 से सामने आई है, जहां एक मोटर मार्केट में बूथ के सामने मारपीट कर युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी वारदात मनी माजरा के एनएसी में से सामने आई है।

    मिली जानकारी के अनुसार पहली वारदात रात करीब 2.20 बजे उस वक्त हुई जब सैक्टर 38 मोटर मार्केट में बूथ के सामने कुछ युवक एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे थे, जिसके बाद उक्त युवकों ने चाकू मारकर उसको गंभीर ररूप से घायल कर दिया। जिसके बाद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवायाा जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी मामला मनी माजरा के एनएसी में हुआ यहां बुरी तरह से घायल मिले एक व्यक्ति की जीएमसीएच 32 में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों में पुलिस की जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्यारों का पता लगा रही है।

  • जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल

    You are currently viewing जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल

    जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल

     

    जालंधर : पुलिस कमिश्नर के शहर को क्राइम मुक्त करने के दावों की पोल रविवार देर रात उस वक्त खुल गई जब शहर के अंतर्गत आते छोटा सहीपुर इलाके में देर रात गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चला दी। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ पल्सर गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार छोटा सईपुर इलाके में राजा सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चला दी। दरअसल एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर नजदीक इक्ट्ठा हुआ था जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते हैं एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरन्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    जिक्र योग है कि कुछ दिन पहले ही सीपी कुलदीप सिंह चाहल ने क्राइम मीटिंग करके शहर को क्राइम मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन आज इस तरह से खुलेआम फायरिंग की घटना शहर की स्थिति को लेकर कुछ और ही बयां कर रही है।

  • नूंह हिंसा के बाद चल रहे बुल्डोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की लगाई रोक

    नूंह हिंसा के बाद चल रहे बुल्डोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की लगाई रोक

     

     

    चंडीगढ़ -नूंह हिंसा के बाद जारी बुल्डोजर कार्रवाई पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोक दिया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नूंह हिंसा मामले पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में सु-मोटो लिया और सरकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि अबतक तक कितने ढांचे गिराए गए हैं। हाईकोर्ट ने खट्टर सरकार से सारी जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से एजी बलदेव महाजन मौजूद रहे।

    हाईकोर्ट का आदेश आते ही डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई से रोक दिया। सरकार की डिमोलिशन ड्राइव का हाईकोर्ट ने सुओ-मोटो लिया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने रोक के आदेश दिए। नूंह में पिछले 4 दिन से तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान 753 से ज्यादा घर-दुकान, शोरूम, झुग्गियां और होटल गिराए जा चुके हैं। प्रशासन ने इन्हें अवैध बताते हुए कहा कि इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे।

  • ज्ञानवापी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ,‘मस्जिद कहना बंद करो, शिव मंदिर है’

    ज्ञानवापी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ,‘मस्जिद कहना बंद करो, शिव मंदिर है’
     

    छतरपुर : वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे के बीच बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि इसे मस्जिद ना कहा जाए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ज्ञानवापी जब एक शिवमंदिर है इसलिए उसे ज्ञानवापी मस्जिद कहा जाना बंद होना चाहिए। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को अपना लक्ष्य बताने वाले बागेश्वर सरकार ने नूंह पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे देश के लिए दुर्भाग्य बताया।

    बता दें कि ज्ञानवापी परिसर में सोमवार को लगातार चौथे दिन भी ASI ने करीब 4 घंटे तक सर्वे किया गया। सोमवार को सावन का सोमवार होने के चलते ASI की टीम ने कुछ ही घंटे बाद सर्वे का काम किया। इससे पहले रविवार को टीम का फोकस मस्जिद के तीन गुंबदों और उसके नीचे स्थित मुख्‍य हॉल पर रहा। टेंपल आर्किटेक्‍ट की संरचना की हर पहलू से जांच के लिए मैपिंग भी की गई। इसके जरिए ASI मंदिर और मस्जिद के स्‍थापत्‍य का अध्‍ययन करेगा।

    शनिवार को जिस तहखाने में सर्वे हुआ था वहां कई मशीनें लगाकर जांच की गई। उन मशीनों से भी जांच की गई जो ध्‍वस्‍त प्राचीन इमारतों की मलबे के ऊपर से बेहद सटीक मापी करने में सक्षम है। सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष के दावों और बयानों पर मुस्लिम पक्ष की कड़ी आपत्ति का असर देखने को मिला। हिंदू पक्ष के वकीलों ने बस इतना कहा कि सर्वे वैज्ञानिक ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है।

  • दिल्ली के AIIMS के एंडोस्कोपी कक्ष में अचानक से भड़क उठी भयंकर आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

    दिल्ली के AIIMS के एंडोस्कोपी कक्ष में अचानक से भड़क उठी भयंकर आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक इमारत के एक तल पर सोमवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, एम्स के आपातकालीन वार्ड से 11.54 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुल 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

    एक सूत्र के मुताबिक, आग कथित तौर पर इमारत के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी है। सूत्र ने दावा किया कि सभी रोगियों का सुरक्षित निकाल लिया गया है, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दूर से धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि वह आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। बता दें, दिल्ली AIIMS में देश भर से मरीज इलाज के लिए आते हैं।

  • अऩुराग ठाकुर ने किया कांग्रेस पर बड़ा हमला,जानें पूरी खबर..

     अऩुराग ठाकुर ने किया कांग्रेस पर बड़ा हमला,जानें पूरी खबर..

     

    नई दिल्ली -केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने नकली मुहब्बत की दुकान खोल रखी है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी मुहिम में कांग्रेस शामिल है। विपक्ष की तरफ से ब्रेक इंडिया मुहिम चल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है।

    दरअसल लोकसभा में सोमवार को मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी और कांग्रेस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों के बीच शोर-शराबे के कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, साथ ही अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस पर बाद में प्रेस वार्ता कर कई आरोप लगाए।

    अनुराग ठाकुर ने आडवाणी जी के एक वक्तव्य का उदाहरण देते हुए बताया कि आडवाणी जी ने एक बार कहा था कि ‘देश के खिलाफ जब कोई एजेंडा चलता है तो सभी को साथ में खडे होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य कि कांग्रेस ने देश के दुश्मनों के साथ हाथ मिलाया।’ केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आगे कहा कि जब ओलंपिक हुए तो गांधी परिवार को न्योता मिला था। खेल देखने गए थे, खेल करके आ गए। डोकलाम में अतिक्रमण का प्रयास जब चीन ने किया, तो सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, तब राहुल गांधी चीन के डिप्लोमेट के साथ हाथ मिला रहे थे, खाना खा रहे थे। इससे पता चलता है कि 2008 में एग्रीमेंट हो गया था, पेंमेंट भी हो गई थी राजीव गांधी फाउंडेशन को।’

  • 539 करोड़ की हेरोइन के साथ चार तस्कर चढे पुलिस के हत्थे, 3 इंपोर्टेड पिस्टल भी बरामद…

     539 करोड़ की हेरोइन के साथ चार तस्कर चढे पुलिस के हत्थे, 3 इंपोर्टेड पिस्टल भी बरामद…

     

     

     

    चंडीगढ़ : इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी में से एक में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर दो ऑपरेशनों में चार ड्रग तस्करों को पकड़ा है और 77 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी। इस खेप की इंटरनेशनल वैल्यू 539 करोड़ के करीब आंकी जा रही है।

    दो अलग-अलग कार्रवाईयों में 41 किलोग्राम और 36 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किये गये। साथ ही तीन इंपोर्टेड पिस्टल भी बरामद किए गए। यादव ने ट्वीट किया, ये मॉड्यूल पंजाब में बड़े पैमाने पर सीमा पार और अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे।

    उन्होंने कहा, एनडीपीएस अधिनियम के तहत एसएसओसी (स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल), फाजिल्का में प्राथमिकी दर्ज की गई है और नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार, राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • बुलडोजर एक्शन जारी; नूंह में जिस होटल से हुई थी पत्थरबाजी वो भी हुआ जमींदोज..

     बुलडोजर एक्शन जारी; नूंह में जिस होटल से हुई थी पत्थरबाजी वो भी हुआ जमींदोज..

     

     

     

    नूंह : हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर आज भी बुलडोजर एक्शन जारी है। प्रशासन ने नूंह में एक अवैध होटल कम रेस्तरां को रविवार सुबह बुलडोजर की मदद से तोड़कर जमींदोज कर दिया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि यह होटल अवैध रूप से बनाया गया था और हाल ही में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने इसकी छत पर चढ़कर धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों पर पत्थर फेंके थे।

    देखें VIDEO-