Author: Sumesh Sharma

  • मुक्तसर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिल्ला गैंग के 3 गैंगस्टर पकड़े, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    You are currently viewing मुक्तसर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिल्ला गैंग के 3 गैंगस्टर पकड़े, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Muktsar police got big success, 3 gangsters of Billa gang caught, huge quantity of weapons recovered

    मुक्तसर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिल्ला गैंग के 3 गैंगस्टर पकड़े, भारी मात्रा में हथियार बरामद

     

    • मलोटः जिला मुक्तसर के अंतर्गत आते मलोट में पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने बिल्ला गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। वहीं पकड़े गए गैंगस्टरों से पुलिस ने दो 32 बोर पिस्टल, 10 कारतूस, दो देसी कट्टे, 315 बोर 8 रौंद, एक 12 बोर देसी कट्टा, 5 रौंद मिले हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि 8 अगस्त को सीआईए इंचार्ज द्वारा पुलिस पार्टी के साथ गांव लुबानियांवाली के नजदीक नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार में काले रंग की वरना कार आई। पुलिस टीम ने शक पर कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश की और कार से बैरिकेड को टक्कर मार दी। इस दौरान टीम ने पकड़ने की कोशिश की तो भागने लगा और ड्रेन में गिर गया। जिसके चलते वह घायल हो गया। उसकी पहचान मेहर सिंह निवासी मल्ला मेगा के रूप में हुई। मेहर पर मुक्तसर में पहले से लूट के दो मामले दर्ज हैं। जिसमें वह गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके साथ कार में सवार 2 युवकों भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी तलाशी लेने पर हथियार बरामद हुए।

    पुलिस ने इनके खिलाफ थाना बरीवाला में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर निवासी ममदोट और विशाल निवासी खिलची के रूप में हुई।

  • स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

     स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

     

    इस घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है. स्कूल के शिक्षक और बच्च सदमे में हैं. स्कूल के शिक्षकों के मुताबिक, पेलिशा एक होनहार स्टूडेंट थी.

     

    कर्नाटक: स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत
    फॉलो
    कर्नाटक के चामराजनगर (Chamarajanagara district) से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल में सुबह की सभा के दौरान राष्ट्रगान गाते समय एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ गया. स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग छात्रा को तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर छात्रा की जान नहीं बचा सके. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    मृतक छात्रा का नाम पेलिशा बताया जा रहा है. उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है. जिस स्कूल में यह घटना हुई है, वह चामराजनगर जिले के गुंडलूपेट में स्थित है. छात्रा इस स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रही थी. स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, हर दिन की भांति सुबह में बुधवार को स्कूल की सभा हो रही थी, सारे बच्चे राष्ट्रगान गा रहे थे. इसी दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ गई.

    तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन…

    शुरुआत में स्कूल के शिक्षकों को लगा कि शायद उसे चक्कर जैसी कोई समस्या हो, लेकिन बाद में पेलिशा की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद शिक्षकों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने छात्रा की जान बचाने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की, लेकिन, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई.

  • चांद के और करीब पहुंचा Chandrayaan-3; तीसरी कक्षा में हुई सफल एंट्री

     चांद के और करीब पहुंचा Chandrayaan-3; तीसरी कक्षा में हुई सफल एंट्री

     

     

    नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन अब अपने लक्ष्य के बेहद करीब है। आज चंद्रयान-3 चंद्रमा की ओर एक कदम और चलने वाला है। इसरो ने इसकी एक और कक्षा घटा दी है। चंद्रयान 3 तीसरी कक्षा में प्रवेश कर गया है। यानी अब यह चंद्रमा के और करीब से चक्कर लगाएगा। इससे पहले रविवार को इसकी कक्षा घटाई गई थी और 170X14313 किलोमीटर की अंडाकार ऑर्बिट में चक्कर लगा रहा है। अब यह 174X 1437 Km की कक्षा में चक्कर लगाएगा।

    इससे पहले 5 अगस्त को चंद्रयान चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के संपर्क में आया था और इसकी कक्षा में स्थापित हो गया था। यह इसरो के लिए बड़ी सफलता थी। बता दें कि 22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान चांद की कक्षा में पहुंचा था।इसकी गति को कम कर दिया गया था जिससे यह चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित हो सके। इसके बाद याने के फेस को पलटा गया और आधे घंटे तक फायर किया गया।

    चंद्रमा के करीब पहुंचते ही चंद्रयान ने सुंदर तस्वीरें भेजी थीं। इसरो ने वेबसाइट पर इसका वीडियो अपलोड कियाथा। लैंडर और रोवर के चंद्रमा पर उतरने से पहले चंद्रयान अभी दो बार और अपनी कक्षा बदलेगा। यह धीरे-धीरे चंद्रमा के करीब ही जाता रहेगा। इसके बाद लैंडर रोवर के साथ सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। खास बात है कि भारत चंद्रयान की लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव पर कराने वाला है जहां अभी किसी देश ने लैंडिंग नहीं करवाई है।

    चंद्रयान के लैंडर और रोवर चांद पर 14 दिन तक प्रयोग करेंगे। पहले लैंडर उतरेगा और फिर उसमें से रोवर बाहर आएगा। रोवर बाहर कुछ दूर तक चलकर रिसर्च करेगा और सारी जानकारी लैंडर को देगा। लैंडर सारी इन्फॉर्मेशन ऑर्बिटर को पास करेगा जो कि धरती तक ट्रांसमिशन करेगा। इससे चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन किया जाएगा साथ ही पता लगाया जाएगा कि चंद्रमा पर भूकंप कैसे आते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिणी ध्रुव बेहद ठंडा रहता है ऐसे में यहां पानी की मौजूदगी की भी जानकारी मिल सकती है। 14 दिन के बाद इस हिस्से में अंधेरा होने लगेगा।

  • पत्रकार सुनील कुकरेती के पिता श्री राम प्रकाश कुकरेती जी की रस्म क्रिया 11 अगस्त को..

    पत्रकार सुनील कुकरेती के पिता श्री राम प्रकाश कुकरेती जी की रस्म क्रिया 11 अगस्त को..

    Ram Prakash Kukreti Rasam Kirya

    MBD WEB NEWS जालंधर  Ram Prakash Kukreti Rasam Kirya : पत्रकार सुनील कुकरेती के पिता स्व. श्री राम प्रकाश कुकरेती जिनका निधन 31 जुलाई को हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए श्री गरुड़ पुराण के पाठ का भोग एवं रस्म किरया 11 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री राधा कृष्ण मंदिर, मास्टर महंगा सिंह कालोनी, सामने हाकी स्टेडियम बड़िंग में होगी।

    Ram Prakash Kukreti Rasam Kirya : MBD WEB NEWS  कुकरेती परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।

  • राहुल गांधी द्वारा संसद में ‘फ्लाइंग किस’ पर भड़कीं स्मृति ईरानी, 22 महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत

     राहुल गांधी द्वारा संसद में ‘फ्लाइंग किस’ पर भड़कीं स्मृति ईरानी, 22 महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत

     

     

    नई दिल्ली : लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मणिपुर के हालात का जिक्र करते हुए यह आरोप लगाया कि अहंकार में डूबी मोदी सरकार ने मणिपुर को तोड़ दिया है, दो भागों में बांट दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में सरकार ने हिंदुस्तान का कत्ल कर दिया है, भारत माता की हत्या कर दी है। राहुल ने सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए यहां तक कहा कि, “आप देशभक्त, देशप्रेमी नहीं हैं बल्कि देशद्रोही हैं। “

    राहुल गांधी का भाषण समाप्त होने के बाद सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलने के लिए खड़ी हुईं। स्मृति ईरानी के बोलना शुरू करने के थोड़ी ही देर बाद राहुल गांधी जब सदन से जाने लगे तो सत्ता पक्ष की तरफ से ‘बैठ कर सुनिए’ की आवाजें आने लगी, तब राहुल गांधी ने पीछे मुड़ कर ‘फ्लाइंग किस’ किया।

    स्मृति ईरानी ने कई बार राहुल के सदन से जाने का जिक्र करते हुए उन पर हमला बोला। कश्मीरी पंडितों, सिख दंगों, जमीन पर कब्जे और अडानी के साथ कांग्रेस के संबंधों को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा।

    अपने भाषण के बीच में ही स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी द्वारा किए गए फ्लाइंग किस की तीखी आलोचना करते हुए लोक सभा में कहा कि उनसे पहले सदन में जिस नेता (राहुल गांधी) को बोलने का मौका मिला था उन्होंने जाते-जाते फ्लाइंग किस कर अपनी हरकत को दिखा दिया।

    स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि ऐसा गरिमाविहीन आचरण इस देश की सदन में कभी नहीं देखा गया। यह इस खानदान का लक्षण है जो सदन के जरिये देश को पता लग गया। केंद्रीय मंत्री ने हमला जारी रखते हुए कहा कि जाते-जाते एक नेता (राहुल गांधी) ने अभद्र हरकत कर बता दिया है कि महिलाओं को लेकर इनकी सोच क्या है ?

    बीजेपी की 22 महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला सांसदों ने सीसीटीवी फुटेज निकलकर जांच करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद इस नई मुसीबत में फंस सकते हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ इस तरह के आचरण की बात सुनी थी लेकिन ऐसा आचरण कभी देखा नहीं था।

  • दुखद खबरः 18 दिन पहले कनाडा गई बरनाला की युवती की हार्ट अटैक से मौत

    You are currently viewing दुखद खबरः 18 दिन पहले कनाडा गई बरनाला की युवती की हार्ट अटैक से मौत

    दुखद खबरः 18 दिन पहले कनाडा गई बरनाला की युवती की हार्ट अटैक से मौत

    • बरनालाः कनाडा के टोरंटो शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत एक युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान मनप्रीत कौर गांव हमीदी जिला बरनाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती करीब 18 दिन पहले ही कनाडा के शहर टोरंटो में पहुंची थी। जहां बीती रात उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    मृतका मनप्रीत कौर के पिता केवल सिंह ने जानकारी देते बताया कि उन्हें देर रात करीब 3 बजे कनाडा के डाक्टरों का फोन आया कि उनकी बेटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जिस सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मृतका के पिता ने पंजाब तथा केंद्र सरकार से अपील की कि है सरकार जल्द से जल्द बेटी का शव भारत लाने में मदद करे।

  • कनाडा में दसूहा के युवक की झील में डूबने से मौत, दोस्तों संग जश्न मनाने निकला था युवक

    You are currently viewing कनाडा में दसूहा के युवक की झील में डूबने से मौत, दोस्तों संग जश्न मनाने निकला था युवक

    Dasuha’s youth died due to drowning in the lake in Canada, the youth had gone out to celebrate with friends

    कनाडा में दसूहा के युवक की झील में डूबने से मौत, दोस्तों संग जश्न मनाने निकला था युवक

     

    •  दसूहाः कनाडा के ओंटारियो से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है, जिसके तहत दसूहा के युवक की झील में डूबने से मौत हो गई। बतायाा जा रहा है कि उक्त युवक अपने दोस्तों संग झील के किनारे जश्न मना रहा था कि तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर मामले की जांच शरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान आकाशदीप (27) निवासी दसूहा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार आकाशदीप सिंह (27) कनाडा के ओंटारियो के टाउन पार्क पैरी में रहता था कुछ दिन पहले ही आकाशदीप सिंह कनाडा में पक्का हुआ था और इसी के जश्न के लिए वह अपने दोस्तों के साथ झील पर गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक जिला होशियारपुर के शहर दसूहा के नजदीकी गांव का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस इस सारे घटनाक्रम की अलग-अलग पहुलुओं से जांच कर रही है।

    हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आकाशदीप के शव को बरामद कर लिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आकाशदीप (27) निवासी दसूहा के रूप में हुई है।

  • मां के साथ सब्जी लेने जा रहे बच्चे को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

    You are currently viewing मां के साथ सब्जी लेने जा रहे बच्चे को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

    Dogs scratched child going to buy vegetables with mother, condition critical

    मां के साथ सब्जी लेने जा रहे बच्चे को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

     

    • लुधियानाः महानगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया, जब एक छोटा बच्चा अपनी मां के साथ बाजार से सब्जी लेने के लिए गया था, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना में बच्चों की आंख सिर व मुंह पर गहरी चोटें आई। वहीं घटना के बाद से बच्चा बुरी तरह से सहमा हुआ है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना देर रात ढोलेवाल पुल के नीचे की बताई जा रही है।

    मामले की जानकारी देती बच्चे की मां महिला पिंकी ने बताया कि वह विजयनगर में रहती है और फैक्ट्री में काम करती है। मंगलवार की देर शाम काम से घर लौटने के बाद रात करीब नौ बजे वह अपने नौ वर्षीय बच्चे संजीत को साथ में लेकर ढोलेवाल के इलाके में सब्जी लेने गई। जहां से वापस लौटते समय ढोलेवाल पुल के नीचे आवारा कुत्तों ने उसके बेटे को घेरकर बुरी तरह से नोच डाला।

    घटना में बच्चों की आंख, सिर व मुंह पर गहरी चोटें आई। वहीं घटना के बाद से बच्चा बुरी तरह से सहमा हुआ है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौर हो कि शहर में आवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। बड़ी दिन बड़ी संख्या में कुत्ते के नोचे जाने के मामले सिविल अस्पताल में आ रहे हैं। निगम की ओर से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

  • मुक्तसर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिल्ला गैंग के 3 गैंगस्टर पकड़े, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    You are currently viewing मुक्तसर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिल्ला गैंग के 3 गैंगस्टर पकड़े, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Muktsar police got big success, 3 gangsters of Billa gang caught, huge quantity of weapons recovered

    मुक्तसर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिल्ला गैंग के 3 गैंगस्टर पकड़े, भारी मात्रा में हथियार बरामद

     

    • मलोटः जिला मुक्तसर के अंतर्गत आते मलोट में पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने बिल्ला गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। वहीं पकड़े गए गैंगस्टरों से पुलिस ने दो 32 बोर पिस्टल, 10 कारतूस, दो देसी कट्टे, 315 बोर 8 रौंद, एक 12 बोर देसी कट्टा, 5 रौंद मिले हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि 8 अगस्त को सीआईए इंचार्ज द्वारा पुलिस पार्टी के साथ गांव लुबानियांवाली के नजदीक नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार में काले रंग की वरना कार आई। पुलिस टीम ने शक पर कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश की और कार से बैरिकेड को टक्कर मार दी। इस दौरान टीम ने पकड़ने की कोशिश की तो भागने लगा और ड्रेन में गिर गया। जिसके चलते वह घायल हो गया। उसकी पहचान मेहर सिंह निवासी मल्ला मेगा के रूप में हुई। मेहर पर मुक्तसर में पहले से लूट के दो मामले दर्ज हैं। जिसमें वह गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके साथ कार में सवार 2 युवकों भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी तलाशी लेने पर हथियार बरामद हुए।

    पुलिस ने इनके खिलाफ थाना बरीवाला में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर निवासी ममदोट और विशाल निवासी खिलची के रूप में हुई।

  • बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल

    You are currently viewing बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल

    Big news: Shopkeeper fired at protestor during bandh in Moga, seriously injured

    बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल

     

    • जालंधरः पंजाब बंद के दौरान मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदर्शनकारी पर एक दुकानदार ने मामूली बहसबाजी के बाद गोली चला दी जिसमें प्रदर्शन कारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। जिससे बाद वहां माहौल गर्मा गया और प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही भारी संखया में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगा के कोट इसे खां में दुकान बंद कराने गए प्रदर्शनकारी से यहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई। इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक निहंग सिंह को लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

    सूचना के बाद मौके भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।