Author: Sumesh Sharma

  • बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की गाड़ी भूस्खलन में दबी , 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

     बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की गाड़ी भूस्खलन में दबी , 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

     

    देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के मलबे के नीचे दबकर गुजरात के तीन श्रद्धालुओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम को इस गाड़ी में बैठे तीर्थयात्री केदारनाथ जा रहे थे, तभी लैंडस्लाइड हुआ और मलबा गाड़ी के ऊपर आ गिरा।

    रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि शुक्रवार को बचाव अभियान फिर से शुरू होने पर भूस्खलन के मलबे से कार के क्षतिग्रस्त अवशेष, एक स्विफ्ट डिजायर और शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुजरात के जिगर आर मोदी, महेश देसाई, पारिक दिव्यांश, हरिद्वार निवासी मिंटू कुमार और मनीष कुमार के रूप में की गई है।

    अधिकारियों ने बताया, तारसाली में बोल्डर के साथ पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से केदारनाथ-गया हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ढह गया। इस दौरान यहां एक वाहन मलबे में दब गया। शुक्रवार को मलबे में दबी एक गाड़ी मिली थी, जिसमें से पांच शव बरामद हुए। मृतकों में से एक गुजरात का रहने वाला था। इस मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने ये भी बताया कि इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग पर भी यातायात बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि लगभग 60 मीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और बह गई है।

    वहीं, मौसम विभाग के राज्य के छह जिलों में अगले कुछ दिन भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों और खासकर पर्यटकों को इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। सीएम धामी ने शुक्रवार को बारिश से प्रभावित कोटद्वार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्र में जल्द संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए।

  • राजनीति : संसद के बाहर  जंजीरों में बंधे दिखे AAP के सांसद सुशील रिंकू 

    राजनीति : संसद के बाहर  जंजीरों में बंधे दिखे AAP के सांसद सुशील रिंकू

     

     
    निलंबित होने के बाद प्रदर्शन में रोज़ाना कर रहे मीडिया का ध्यान आकर्षित

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू ने आज संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। रिंकू ने अपने आप को लोहे की जंजीरों में जकड़ कर आजाद करो…आजाद के नारे लगाए। सिर पर शहीद-ए-आजम वाली बसंती रंग की पगड़ी पहन कर रिंकू ने संसद भवन के बाहर चक्कर लगाया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वह अकेले ही अपने आप को लोहे की जंजीर में बांध कर वहां पर प्रदर्शन कर रहे थे।

  • ऋषि पाल सिंह ने नगर निगम जालंधर के नए कमिश्नर के तौर पर संभाला चार्ज

    ऋषि पाल सिंह ने नगर निगम जालंधर के नए कमिश्नर के तौर पर संभाला चार्ज

    ऋषि पाल सिंह ने नगर निगम जालंधर के नए कमिश्नर के तौर पर संभाला चार्ज

     

    स्मार्ट सिटी, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और विकास कार्यों पर दिए जाएगा विशेष ध्यान

    जालंधर, 11 अगस्त  2014 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी ऋषि पाल सिंह ने आज जालंधर के नए नगर निगम कमिश्नर के तौर पर पद संभाल लिया है। तबादले से पहले वह मानसा के डिप्टी कमिश्नर थे। वह डिप्टी कमिश्नर तरनतारन भी रह चुके है।
    पदभार संभालने के बाद ऋषि पाल सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पंजाब सरकार के प्रोग्राम जिनमें स्मार्ट सिटी, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और निचले स्तर तक सुविधाएं मुहैया करवाना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष नागरिक सेवाओं में और अधिक सुधार लाने के इलावा उनका ध्यान शहर के समग्र विकास पर भी होगा।
    नए नगर कमिश्नर ने यह भी कहा कि बकाया रिकवरी करना भी महत्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट अधीन नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे प्रोजैक्टों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

  • जानें कौन से 3 कानून बदलने में जुटी मोदी सरकार ,अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए तीन विधेयक

    जानें कौन से 3 कानून बदलने में जुटी मोदी सरकार ,अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए तीन विधेयक

     

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में 1860 में बने आईपीसी, 1898 में बने सीआरपीसी और 1872 में बने इंडियन एविडेंस एक्ट को गुलामी की निशानी बताते हुए इन तीनों विधेयकों की जगह लेने वाले तीन नए विधेयकों – भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 को पेश किया। शाह के अनुरोध पर तीनों बिलों को स्टैंडिंग कमेटी को भेज दिया गया है।

    शाह ने इन तीनों बिलों को सदन में पेश करते हुए कहा कि ब्रिटिश काल में अंग्रेजों की संसद द्वारा बनाए गए कानूनों का उद्देश्य दंड देना था जबकि इन तीनों बिलों का उद्देश्य न्याय देना है। उन्होंने कहा कि इसमें राजद्रोह के प्रावधान को खत्म कर दिया गया है, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है, नाम बदल कर यौन शोषण करने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान किया गया है, दोषियों की संपत्ति कुर्की का प्रावधान किया गया है, सजा माफी को लेकर भी नियम बनाया गया है। पुलिस, अदालत और वकीलों की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है।

    उन्होंने भारतीय न्यायिक व्यवस्था और दंड व्यवस्था में आमूल चूल बदलाव का दावा करते हुए कहा कि चार साल के गहन विचार विमर्श के बाद ये तीनों बिल लाये गए हैं। शाह ने इस पर और ज्यादा विचार विमर्श करने के लिए इन्हें स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव भी रखा जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया।

  • बड़ी खबरः बटाला में पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या

    You are currently viewing बड़ी खबरः बटाला में पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या

    Big news: Former BSF jawan and his wife brutally murdered in Batala

    बड़ी खबरः बटाला में पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या

    •  बटाला: गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते बटाला के गांव मीका में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव में पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की अज्ञात कातिलों से बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान पूर्व बी.एस.एफ. जवान लश्कर सिंह निवासी गांव मीके और उसकी पत्नी अमरीक कौर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार वारदात का उस वक्त पता चला जब ग्रामीणों को संदेह होने पर घर में घुसे तो देखा कि दोनों पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे। इसी बीच ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दो-तीन दिन पहले किसी ने उनकी हत्या की है। घटना के पीछे के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

    फिलहाल पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि पति-पत्नी दोनों अपने घर में मौजूद थे और घर के बाहर ताला लगा हुआ था। मृतक का बेटा दुबई में रहता है तथा उसके आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

  • चंबा में हुआ दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी पुलिस की गाड़ी, 7 पुलिस कर्मियों की मौत

    You are currently viewing चंबा में हुआ दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी पुलिस की गाड़ी, 7 पुलिस कर्मियों की मौत

    Tragic accident in Chamba: Police vehicle fell into a deep gorge, 7 policemen died

    चंबा में हुआ दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी पुलिस की गाड़ी, 7 पुलिस कर्मियों की मौत

    •  चंबाः इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत चंबा में एक दर्दनाक हादसे में 7 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिये हैं। वहीं घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए अस्पतल में भर्ती करवा दिया है।

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 11 अगस्त को दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां पुलिसकर्मियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 7 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी गाड़ी तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहुंची. हादसे के वक्त गाड़ी में 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौके की ओर रवाना हो गए हैं.

    इस हादसे को लेकर कैबिनेट मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुख जताया. उन्होंने कहा, ‘जिला चंबा के तीसा में हुए पुलिस दल के वाहन दुर्घटना में 7 पुलिस कर्मियों की दुःखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ, जबकि 5 के घायल होने की सूचना मिली है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें. इस घटना में घायल हुए अन्य पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं।

  • मशहूर पंजाबी गायक सिंगा सहित 5 लोगों के खिलाफ कपूरथला में हुआ केस दर्ज

    You are currently viewing मशहूर पंजाबी गायक सिंगा सहित 5 लोगों के खिलाफ कपूरथला में हुआ केस दर्ज

    Case registered against 5 people including famous Punjabi singer Singa in Kapurthala

    मशहूर पंजाबी गायक सिंगा सहित 5 लोगों के खिलाफ कपूरथला में हुआ केस दर्ज

    कपूरथलाः कपूरथला पुलिस ने बीते दिन पंजाब के मशहूर गायक सिंघा पर हथियारों को प्रमोट करने और सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सिंगा के खिलाफ यह कार्रवाई भीमराव युवा फोर्स के अध्यक्ष की शिकायत के बाद की है।

    इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार भीम राव युवा फोर्स के अध्यक्ष अमनदीप सहोता निवासी मोहल्ला शहरियां ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा निवासी गांव जागनीवाल, जिला होशियारपुर अपने गानों में हथियारों को प्रोमोट कर पंजाब के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए उकसा रहा है। अब उसने फिर से अपनी टीम प्रोड्यूसर बिगके सिंह, डायरैक्टर अमनदीप सिंह, डीओपी वरुण वर्मा उर्फ सोनू गिल व जतिन अरोड़ा के साथ मिलकर एक नया गीत ‘स्टिल अलाइव’लांच किया है।

    जिक्रोयग्य है कि 2 साल पहले साइबर सेल मोहाली ने सिंगा और उसके साथी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गी के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर आईपीसी की धारा 336 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में सेशन कोर्ट ने सिंगा की अग्रिम जमानत याचिक मंजूर कर ली थी।

  • सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

    You are currently viewing सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

    Big blow to MP Raghav Chadha, suspended from Parliament House

    सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

     

    •  नई दिल्लीः पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब सांसद राघव चड्ढा को संसद से सस्पैंड कर दिया गया। वह तब तक सदन से निलंबित रहेंगे जब तक प्रिविलेज कमेटी उनके मामले की जांच नहीं करती है। यही नहीं, कुछ दिन पहले राज्यसभा से इस सत्र के लिए सस्पेंड किए गए सांसद संजय सिंह को अगले सत्र के लिए भी निलंबित करने का फैसला किया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सिग्नेचर विवाद मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मांग के बाद राज्यसभा के सभापति ने मामले की जांच सदन की विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया था। दिल्ली अध्यादेश विधेयक ‘हस्ताक्षर विवाद’ कमेटी के पास भेजे जाने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने 10 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन कर दावा किया था कि मोदी सरकार ने एक नई परंपरा शुरू की है।

    उन्होंने कहा था कि बीजेपी हाईकमान की मंशा साफ है, जो नेता बीजेपी के खिलाफ में बोलेगा उसकी संसद सदस्यता समाप्त करो या सदन से बाहर का रास्ता दिखा दो। इसके अलावा चड्ढा ने ये भी कहा था कि अमित शाह ने सदन में झूठ बोला है. बीजेपी का मंत्र है एक झूठ को हजार बार बोलो, तो वो सच में तब्दील हो जाएगा. फेक सिग्नेचर मामले में बीजेपी अपनी उसी रणनीति के तहत काम कर रही है.।

  • अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

    You are currently viewing अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

    Tragic road accident in Amritsar, speeding car hit bike rider, died on the spot

    अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

     

    • अमृतसरः जिले के अधीन आते एलिवेटेड रोड पर उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब रॉन्ग साइड से पुल चढ़ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान भिखीविंड निवासी प्रभजीत सिंह बब्बू के तौर पर हुई है।

    हादसे संबंधी जानकारी देते प्रभजीत सिंह के दोस्त सर्बजीत सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें फोन पर दोस्त के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। तुरंत वह मौके पर पहुंचा और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर जांच कर रहे एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार रॉन्ग साइड से राम तीर्थ रोड से एलिवेटेड रोड पर चढ़ रहा था कि इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार उछल कर पुल से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से सिर में चोट लगने के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ​​​​​​​एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार व चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद जिसकी भी गलती सामने आई, कार्रवाई की जाएगी।

  • मैच खेलते समय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, अमृतसर में चल रहे टूर्नामेंट के दौरान सिर पर लगी थी चोट

    You are currently viewing मैच खेलते समय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, अमृतसर में चल रहे टूर्नामेंट के दौरान सिर पर लगी थी चोट

    International Kabaddi player dies while playing match, hit on head during ongoing tournament in Amritsar

    मैच खेलते समय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, अमृतसर में चल रहे टूर्नामेंट के दौरान सिर पर लगी थी चोट

     

    • गुरदासपुरः गुरदासपुर के अधीन आते गांव थाना में गत दिवस उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब थाना के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर की मौत हो गई। आज जैसे ही उसका शव पैतृक घर पहुंचा तो मासूम बच्ची सहित पूरा परिवार कराह उठा। मन्नू के रिश्तेदारों और गांव वासियों ने बताया कि उसे बचपन से ही कबड्डी खेल से लगाव था। उसने अपनी मेहनत और गरीब परिवार से उठकर कबड्डी जगत में अपना नाम रोशन किया था और हाल ही में वह न्यूजीलैंड से कबड्डी खेल कर लौटा था। जिसके बाद उसकी चर्चा पूरे कबड्डी जगत में होने लगी थी।

    मिली जानकारी के अनुसार, खतराएं कलां जिला अमृतसर में चल रहे कबड्डी कप के मैच के दौरान उनके सिर पर अचानक चोट लगी थी। जिसके बाद कुछ पलों के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस खिलाड़ी की मौत होने से कबड्डी जगत को ना पूरा होने वाला घाटा पड़ा है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही उसके पिता मोहन सिंह की मौत हुई थी, जिसके बाद परिवार का भार उसने अपने कंधों पर डालना शुरू किया।

    वहीं, गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा हलके से संबंधित मसाना गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मनु गांव के प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी थे। उन्हें कबड्‌डी में उनकी जाफी के लिए जाना जाता था। मन्नू अपने पीछे छोटा भाई प्रभजोत सिंह, पत्नी और मासूम बच्ची को छोड़ गया है।