बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल

You are currently viewing बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल

Big news: Shopkeeper fired at protestor during bandh in Moga, seriously injured

बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल

 

  • जालंधरः पंजाब बंद के दौरान मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदर्शनकारी पर एक दुकानदार ने मामूली बहसबाजी के बाद गोली चला दी जिसमें प्रदर्शन कारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। जिससे बाद वहां माहौल गर्मा गया और प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही भारी संखया में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगा के कोट इसे खां में दुकान बंद कराने गए प्रदर्शनकारी से यहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई। इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक निहंग सिंह को लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

सूचना के बाद मौके भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *