Tag: गंभीर घायल

  • लंगर बनाते समय में हुआ बड़ा हादसा, पैर फिसलने के कारण कढ़ाई में गिरा सेवादार, गंभीर घायल

    You are currently viewing Sri Darbar Sahib के लंगर हॉल में हुआ बड़ा हादसा, पैर फिसलने के कारण कढ़ाई में गिरा सेवादार, गंभीर घायल

    A major accident occurred in the langar hall of Sri Darbar Sahib, a servant fell into the frying pan due to slipping, seriously injured

     लंगर बनाते समय में हुआ बड़ा हादसा, पैर फिसलने के कारण कढ़ाई में गिरा सेवादार, गंभीर घायल

     

    •  अमृतसर : अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में हर रोज लाखों की गिनती में श्रद्धालु नतमस्तक होने आते हैं और यहां आकर सेवा करते हैं। इस दौरान बीती रात लंगर हॉल में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां एक सेवादार सेवा करते समय उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया। जिसे आस-पास सेवा कर रहे सेवादारों ने तुरंत कढ़ाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अमृतसर के वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि श्री दरबार साहिब एक श्रद्धालु बलबीर सिंह निवासी गांव लाहिल तहसील धारीवाल जिला गुरदासपुर नतमस्तक होने आया था और उसके बाद वह सेवा करने के लिए श्री गुरु रामदास जी लंगर हॉल में चला गया। जहां उसके साथ यह हादसा हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात साढ़े 12 बजे आलू उबालने की सेवा चल रही थी और स्वर्ण मंदिर की बड़ी कढ़ाई में आलू उबाले जा रहे थे। इस दौरान बलबीर सिंह भी आलू उबाल रहा था कि इस दौरान अचानक से उसका पैर फिसलने के कारण वह कड़ाहे में गिर गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाले श्री गुरु रामदास जी अस्पताल वल्ला में दाखिल करवाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उनका 70% शरीर झुलस चुका है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है और उसका इलाज किया जा रहा है।

  • लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में, गंभीर घायल

    You are currently viewing लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में, गंभीर घायल

    Tragic accident happened in Ludhiana, woman going to tie Rakhi to her brother was hit by a truck, seriously injured.

    लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में, गंभीर घायल

    लुधियानाः महागनर में एक महिला उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गई, जब वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही थी। महिला जैसे ही चीमा चौक के पास पहुंची तो वह एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होगई। वहीं ट्रक चालक द्वारा किसी राहगिर की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल महिला की पहचान वीना निवासी समराला चौक के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने भाई को राखी बांधने जाने के लिए घर से निकली थी, जब वह चीमा चौक के पास आटो का इंतजार कर रही थी तो वह हादसे का शिकार हो गई। ट्रक का टायर महिला की टांग के ऊपर से गुजरा गया। करीब 30 मिनट खून से लथपथ महिला लिंक रोड पर तड़पती और चिल्लाती रही। आखिरकार किसी राहगीर ने आरोपी ट्रक ड्राइवर की मदद से उसे ई-रिक्शा में बैठा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर नरसिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ रोड से गाड़ी लेकर आ रहा था। वह लुधियाना में चीमा चौक से पहले पेट्रोल पंप में तेल भरवाने के लिए ट्रक मोड़ने लगा, लेकिन एक अन्य ट्रक चालक ने उसे साइड मारी। अपनी गाड़ी का बचाव करने के लिए उसने एकदम ब्रेक लगा दी। उसे पता ही नहीं चला कि कब वीना उसके ट्रक के टायर के नीचे आ गई।

  • बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल

    You are currently viewing बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल

    Big news: Shopkeeper fired at protestor during bandh in Moga, seriously injured

    बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल

     

    • जालंधरः पंजाब बंद के दौरान मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदर्शनकारी पर एक दुकानदार ने मामूली बहसबाजी के बाद गोली चला दी जिसमें प्रदर्शन कारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। जिससे बाद वहां माहौल गर्मा गया और प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही भारी संखया में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगा के कोट इसे खां में दुकान बंद कराने गए प्रदर्शनकारी से यहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई। इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक निहंग सिंह को लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

    सूचना के बाद मौके भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • बठिंडा सेंट्रल जेल में हुई गैंगवार, आतंकी रिंदा के भाई को कैदियों ने सिर पर मारी रॉड, गंभीर घायल

    You are currently viewing बठिंडा सेंट्रल जेल में हुई गैंगवार, आतंकी रिंदा के भाई को कैदियों ने सिर पर मारी रॉड, गंभीर घायल

    Gang war broke out in Bathinda Central Jail, terrorist Rinda’s brother was hit on the head by inmates, seriously injured

    बठिंडा सेंट्रल जेल में हुई गैंगवार, आतंकी रिंदा के भाई को कैदियों ने सिर पर मारी रॉड, गंभीर घायल

     

    बठिंडाः बठिंडा की सेंट्रल जेल में शुक्रवार देर रात कैदियों में आपसी गैंगवार हो गई, जिसमें एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपी कैदियों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल कैदी आतंकी रिंदा का चचेरा भाई है तथा उस पर भी कई मामले दर्ज हैं। घायल कैदी की पहचान राजवीर सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर राजवीर सिंह लंबे समय से विभिन्न मामलों में बठिंडा जेल में बंद है। बीती रात वह अपनी बैरक में था। तभी तीन कैदी शुभम, गुरमुख सिंह और जगरोशन सिंह वहां आ गए। तीनों किसी बात पर बातचीत कर रहे थे। तभी तीनों की उसके साथ बहस हो गई। इसी दौरानएक कैदी ने उसके सिर पर जोर से रॉड मार दी और वह वहीं गिर गया। शोर सुन जेल मुलाजिम तुरंत बैरक में पहुंचे। घायल राजवीर को उसी समय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

    वहीं गैंगस्टर राजवीर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने जेल प्रशासन की हिदायत पर एमएलआर काट संबंधित थाने को भी भेज दी है। वहीं पुलिस अधिकारी मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब में फिर चली गोलियां, 2 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिग, गंभीर घायल

    You are currently viewing पंजाब में फिर चली गोलियां, 2 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिग, गंभीर घायल

    Bullets fired again in Punjab, firing on 2 youths, seriously injured

    पंजाब में फिर चली गोलियां, 2 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिग, गंभीर घायल

     

    लुधियानाः महानगर में मंगलवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां गिलवाल राहों रोड पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने 2 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने करीब 4 फायर किए, जिस दौरान 2 युवक गंभीर रूप से गायल हो गए। घटना के बाद इलाका निवासियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

    घायल युवकों की पहचान राकेश और राणा के रूप में हुई है। राकेश ऑटो चालक है, जो अपने साथी राणा के साथ काम से वापस आ रहा था। रास्ते में राहो रोड पर चिकन की रेहड़ी के पास रूका। चिकन की रेहड़ी वाले से उसकी किसी बात को लेकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस को दी शिकायत में घायल राकेश के पिता रमेश ने बताया कि वह बाबा नाम देव कालोनी प्रेम विहार टिब्बा रोड के रहने वाले हैं। उनके बेटे की किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि राकेश और राणा अपने ऑटो से गहलेवाल चौक की तरफ आ रहे थे। उनका चिकन वाले से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस रेहड़ी वाले का बेटा गगनदीप मोर सामने ही अपने साथियों के साथ बैठा था। मामला बिगड़ता देखकर गगनदीप ने राकेश और राणा को निशाना बनाकर 4 गोलियां चलाईं और फरार हो गए। कमिश्नर शर्मा ने कहा कि मोर हत्या के आरोपों में जेल में बंद था।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, 17 वर्षीय युवक पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर घायल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, 17 वर्षीय युवक पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर घायल

    Bullet fired again in Amritsar, 17-year-old youth was fired upon, seriously injured

    अमृतसर में फिर चली गोली, 17 वर्षीय युवक पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर घायल

     

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते जहाजगढ़ क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने आपसी रंजिश के कारण 17 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में गोली चलने की घटना से लोगों में दहशत फैल गई है।

    घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता अमन ने बताया कि उसका बेटा अभी शनिवार की रात 10:15 बजे के लगभग घर से बाहर सैर कर रहा था और वो इस दौरान अपने मोबाईल फोन से किसी से बात कर रहा था। तभी वहीं करण, कट्टू व विशाल ने उससे पहले मारपीट की और जब वो अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा तो उसी वक्त ही युवक करण ने पिस्तौल से उस पर 2 गोलियां दाग दी। जिससे एक गोली उसके पैर की एड़ी के नीचे लगी और दूसरी गोली उसके पैर को छूकर निकली। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का दौरा करते हुए घायल के पिता के बयानों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।

  • अमृतसर में फिर फायरिंग, मामूली विवाद के बाद युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर घायल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर फायरिंग, मामूली विवाद के बाद युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर घायल

    Firing again in Amritsar, youth shot in the head after a minor dispute, seriously injured

    अमृतसर में फिर फायरिंग, मामूली विवाद के बाद युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर घायल

     

    अमृतसरः महानगर में आए दिन हो रही गोलीबारी से लोगों में दहशत है वहीं, बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे हैं। वहीं बीती रात भी महानगर में एक मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने कार सवार युवक के सिर में गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल की पहचान ऋषिवंत सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार महानगर के अंतर्गत आते बाबा बकाला के पास सामने आया जहां युवक की मोटरसाइकिल टकराने से दोनों नौजवानों में बहसबाजी जिससे गुस्साए बाइक सवारों ने कार सवार 19 वर्षीय ऋषिवंश सिंह के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। ऋषि को उसके दोस्तों ने किसी तरह उसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया।

    वारदात की जानकारी देते घायल ऋषिवंत के पिता हरपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा ऋषिवंश अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद वापिस लौट रहा था तो उसकी कार एक बाइक सवार से जा टकराई। घटना के बाद आरोपियों ने कार का पीछा किया और कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली ऋषि के सिर में लगी और आरोपी भाग गया। मौका पर मौजूद एक दोस्त ने किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • अमृतसर में हथियारबंद युवकों ने किया वकील संदीप गोरसी पर हमला, गंभीर घायल

    You are currently viewing अमृतसर में हथियारबंद युवकों ने किया वकील संदीप गोरसी पर हमला, गंभीर घायल

    Armed youths attacked lawyer Sandeep Gorsi with sharp weapons in Amritsar, seriously injured

    अमृतसर में हथियारबंद युवकों ने किया वकील संदीप गोरसी पर हमला, गंभीर घायल

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रही है। ऐसा ही एक मामला महानगर में उस वक्त सामने आया जब कुछ हथियारबंद युवकों ने ए़डवोकेट संदीप गोरसी के नेहरू कांप्लेक्स में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उक्त युवकों ने उनका आइफोन और कैश छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

    जानकारी अनुसार सुप्रीम कोर्ट के वकील संदीप गोरसी बताया कि वह दोपहर के समय खाना खाकर अभी अपने ऑफिस में ही बैठे ही थे, इतने में कुछ युवक ऑफिस में आ गए। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। युवकों के हाथों में हथियार थे, जिसके साथ उन्होंने वकील के चेहरे पर वार किए। इतना ही नहीं, आरोपी टेबल पर पड़ा उनकी पत्नी का फोन और कैश भी साथ ले गए।

    पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। संदीप गोरसी ने बताया कि वह दो युवकों को पहचानते हैं और अन्य को देखकर पहचान सकते हैं। फिलहाल उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। घटना के बाद बार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संदीप गोरसी पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। अगर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब रहती है तो एसोसिएशन की तरफ से विरोध किया जाएगा।

  • महानगर के लाडोवाली रोड पर तेजरफ्तार गाड़ी के साइकिल सवार लड़की को रौंदा, गंभीर घायल

    You are currently viewing महानगर के लाडोवाली रोड पर तेजरफ्तार गाड़ी के साइकिल सवार लड़की को रौंदा, गंभीर घायल

    A girl riding a speeding vehicle trampled on the Ladowali road of the metropolis, seriously injured

    महानगर के लाडोवाली रोड पर तेजरफ्तार गाड़ी के साइकिल सवार लड़की को रौंदा, गंभीर घायल

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते लाडोवाली रोड पर शुक्रवार दोपहर एक भयानक हादसा हो गया, जहां एक साइकिल सवाल बच्ची को रेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। हालांकि गंभीर रूप से घायल बच्ची को उसी कार सवार ने अपनी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    जानकारी अनुसार, लाडोवाली रोड पर आज दोपहर एक सरकारी इनोवा गाड़ी ने साईकिल सवार बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची को गाड़ी का ड्राइवर अपने साथ गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगो से पता चला की गाड़ी जेडीए के चीफ एडमिनस्ट्रेटर के नाम पर है। गाड़ी पिछले साल 22 मार्च को ही खरीदी गई थी। ड्राइवर ने टक्कर के बाद बच्ची को गाड़ी में डाला और मौके से अस्पताल पहुँचाया। बच्ची दोआबा स्कूल में पढ़ती है और छुट्टी के बाद घर जा रही थी। लड़की के पिता रमेश दुकान पर काम करते हैं। बच्ची का नाम पूजा है और उसे काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ड्राइवर ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और वह बच्ची के इलाज में परिवार की मदद कर रहे हैं।