लंगर बनाते समय में हुआ बड़ा हादसा, पैर फिसलने के कारण कढ़ाई में गिरा सेवादार, गंभीर घायल

You are currently viewing Sri Darbar Sahib के लंगर हॉल में हुआ बड़ा हादसा, पैर फिसलने के कारण कढ़ाई में गिरा सेवादार, गंभीर घायल

A major accident occurred in the langar hall of Sri Darbar Sahib, a servant fell into the frying pan due to slipping, seriously injured

 लंगर बनाते समय में हुआ बड़ा हादसा, पैर फिसलने के कारण कढ़ाई में गिरा सेवादार, गंभीर घायल

 

  •  अमृतसर : अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में हर रोज लाखों की गिनती में श्रद्धालु नतमस्तक होने आते हैं और यहां आकर सेवा करते हैं। इस दौरान बीती रात लंगर हॉल में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां एक सेवादार सेवा करते समय उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया। जिसे आस-पास सेवा कर रहे सेवादारों ने तुरंत कढ़ाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अमृतसर के वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि श्री दरबार साहिब एक श्रद्धालु बलबीर सिंह निवासी गांव लाहिल तहसील धारीवाल जिला गुरदासपुर नतमस्तक होने आया था और उसके बाद वह सेवा करने के लिए श्री गुरु रामदास जी लंगर हॉल में चला गया। जहां उसके साथ यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात साढ़े 12 बजे आलू उबालने की सेवा चल रही थी और स्वर्ण मंदिर की बड़ी कढ़ाई में आलू उबाले जा रहे थे। इस दौरान बलबीर सिंह भी आलू उबाल रहा था कि इस दौरान अचानक से उसका पैर फिसलने के कारण वह कड़ाहे में गिर गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाले श्री गुरु रामदास जी अस्पताल वल्ला में दाखिल करवाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उनका 70% शरीर झुलस चुका है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है और उसका इलाज किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *