Big news: Shopkeeper fired at protestor during bandh in Moga, seriously injured
बड़ी खबरः मोगा में बंद के दौरान दुकाानदार ने चलाई प्रदर्शनकारी पर गोली, गंभीर घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगा के कोट इसे खां में दुकान बंद कराने गए प्रदर्शनकारी से यहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई। इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक निहंग सिंह को लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
सूचना के बाद मौके भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।







