Author: Sumesh Sharma

  • BSF के हाथ लगी बड़ी सफलताः तरनतारन बोर्डर पर पाक की तरफ से आने वाले ड्रोन को मार गिराया, तीन किलो हेरोइन बरामद

    BSF के हाथ लगी बड़ी सफलताः तरनतारन बोर्डर पर पाक की तरफ से आने वाले ड्रोन को मार गिराया, तीन किलो हेरोइन बरामद

     

     

    जालंधर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरन तारन जिले के खेमकरण गांव में तीन किलोग्राम हेरोइन सहित एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार की रात सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरनतारन जिले के व कलश गांव के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) के प्रवेश की गूंज सुनी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अभ्यास के अनुसार, सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया।

    प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह पंजाब पुलिस के साथ बीएसएफ ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इलाके की तलाशी दौरान, सैनिकों ने गांव खेमकरण के पास एक खेत से एक ड्रोन के साथ पीले टेप में लिपटी हेरोइन (वजन लगभग तीन किलोग्राम) की एक बड़ी खेप बरामद की। बरामद ड्रोन एक हेक्साकॉप्टर है।

  • कल से आने वाले है आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव; बदल जाएंगे ये नियम, जेब पर असर पडऩा तय

    कल से आने वाले है आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव; बदल जाएंगे ये नियम, जेब पर असर पडऩा तय

    नई दिल्ली-आज 31 जुलाई है और कल से अगस्त शुरू हो जाएगा। अगस्त के पहले दिन ही ऐसे कई बदलाव लागू हो जाएंगे जिससे वित्तीय और सामाजिक क्षेत्र में फर्क देखने को मिलेगा। ये नियम इंकम टैक्स रिटर्न, जीएसटी और क्रेडिट कार्ड के भुगतान से जुड़े हैं। ऐसे में इनके बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। 1 अगस्त, 2023 से जीएसटी, भुगतान प्रणाली से जुड़े विभिन्न बदलाव प्रभाव में आएंगे साथ ही एलपीजी, पीएनजी और कमर्शियल गैस की कीमतों में भी बदलाव होने का अंदेशा है। आइए जानते हैं एक अगस्त से होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में। एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी इंकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। ये डेडलाइन उन टैक्सपेयर्स के लिए है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट नहीं कराना है। 1 अगस्त से यह अवसर खत्म हो जाएगा और आप अपना आईटीआर दाखिल करने के लिए जुर्माना देना पड़ सकता है। गौरतलब है कि देरी से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर 5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले टैक्सपेयर्स को 1000 रुपये, जबकि 5 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय के लिए 5,000 रुपये की लेट फीस वसूले जाने का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार जीएसटी के नियमों में भी संशोधन हो गया है जोकि 1 अगस्त से लागू होगा।

    Fortune India: Business News, Strategy, Finance and Corporate Insight
    सरकार की घोषणा के अनुसार एक अगस्त 2023 से 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस देना पड़ेगा। ऐसे में जीएसटी के दायरे में आने वाले कारोबारियों के लिए यह जरूरी है कि वे संबंधित नियमों के बारे में विस्तार से जानकार इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस की तैयारी कर लें। अगस्त में एलपीजी के साथ-साथ वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में भी परिवर्तन होने की आशंका है। तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। इसके अलावा पीएनजी और सीएनजी के रेट में भी बदलाव हो सकता है।

  • Eye Flu के साथ इस बीमारी का शुरू हुआ कहर! अस्पतालों में बढ़ी भीड़

    Eye Flu के साथ इस बीमारी का शुरू हुआ कहर! अस्पतालों में बढ़ी भीड़

     Eye Flu के साथ इस बीमारी का शुरू हुआ कहर! अस्पतालों में बढ़ी भीड़

     

    Monsoon diseases: अभी आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई सारी संक्रमित बीमारियों का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है और इनके मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. मिट्टी धूल सीवर लाइन का पानी और बहुत सारी गंदगी इस बाढ़ के पानी के साथ घरों तक पहुंच गई है. इसीलिए बेहद साफ सफाई से खाने पीने की चीजों को इस्तेमाल करना जरूरी है.

    in NCR: बरसात, बाढ़ और गंदगी, ये सभी लोगों की जीवन में आफत लेकर आ रहे हैं. एक तरफ लोग अपने रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में इन वजहों से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इनके चलते लोग बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं. गौतमबुध नगर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी बरसात के मौसम में आई फ्लू हेपेटाइटिस ए और ई की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन हर साल की जगह इस साल यह खतरा तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और लोग इसकी चपेट में भी आ रहे हैं.

    इसकी वजह है इस बार की आई बाढ़. बाढ़ के पानी से यमुना और हिंडन के निचले स्तर पर बसे कॉलोनियों और सोसाइटीओ में पानी पहुंच चुका है और धीरे-धीरे कई जगहों पर पानी उतरना भी शुरू हो गया है लेकिन इस पानी के चलते लोग संक्रमित बीमारियों से ग्रस्त भी हो रहे हैं और लोगों को कई अन्य बीमारियों का डर भी सता रहा है.

    हेपेटाइटिस का बढ़ा प्रकोप
    गौतमबुद्ध नगर के सरकारी आंकड़ों की बात की जाए तो बीते 1 महीने में ही सैकड़ों मरीजों में हेपेटाइटिस ए और ई की पुष्टि हुई है. इसके साथ साथ रोजाना सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आई फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या 150 से 200 तक पहुंच रही है. डॉक्टरों की मानें तो हेपेटाइटिस ए और ई लोगों को दूषित खाने और दूषित पानी की वजह से होता है. वहीं दूसरी ओर आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस आंखों का संक्रमण माना जाता है और यह बहुत तेजी से एक से दूसरे में फैलता है. इससे बचने के लिए हमेशा लोगों से थोड़ी दूरी बना कर रखना जरूरी है जो इस संक्रमण से ग्रसित हैं.

  • CM योगी का बड़ा बयान:’ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं, त्रिशूल उसके अंदर क्या कर रहा’..

    CM योगी का बड़ा बयान:’ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं, त्रिशूल उसके अंदर क्या कर रहा’..

    मीडिया हाउस से बात करते समय पूछे सवाल पर बोले 

     

    CM Yogi On Gyanvapi: ज्ञानवापी (Gyanvapi) मामले पर सीएम आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वह देखें ना कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है?

    Yogi Adityanath Statement: यूपी के सीएम आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ज्ञानवापी (Gyanvapi) मामले पर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं है. त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि सवा 6 साल से सरकार में हैं. कहने वाले कहते हैं पर कोई दंगा नहीं हुआ. देखें कि कैसे पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव होते हैं. पश्चिम बंगाल में भी पंचायत चुनाव हुए थे और वहां का क्या हाल हुआ था. वे पूरे देश को पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं, जैसे टीएमसी की सरकार ने अभी पश्चिम बंगाल में किया था. आइए जानते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी पर और क्या-क्या कहा?

    ज्ञानवापी पर क्या बोले सीएम योगी?

    ज्ञानवापी के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम उसको मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा. मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वह देखें ना कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखें हैं ना. ज्योतिर्लिंग हैं, प्रतिमाएं हैं, पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं. और मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो.

     

     

     

    सौजन्य :ज़ी न्यूज़

  • संसद में आज पेश होने वाले बिल से विपक्ष हुआ तल्ख,जानें कौन सा ये बिल..

     संसद में आज पेश होने वाले बिल से विपक्ष हुआ तल्ख,जानें कौन सा ये बिल..

     

    नई दिल्ली : 20 जुलाई को शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर कई बार व्यवधान देखने को मिला है। अब केंद्र सरकार दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लोकसभा में विधेयक पेश करने की तैयारी में है। ऐसे में अगले सप्ताह भी संसद में हंगामे के आसार बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक राजग के खिलाफ एकजुट विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है।

    केंद्र के इस अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसके विरुद्ध दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुकी है। वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भी अध्यादेश के विरोध में उतर आए हैं। सरकार ने लोकसभा में 13 मसौदा विधेयकों को विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है, जबकि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी स्वीकार किया जा चुका है। कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर दो अगस्त से चर्चा की शुरुआत हो सकती है।

    बता दें कि दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए एक प्राधिकरण बनाने के अध्यादेश को विधेयक में बदलने का मसौदा सांसदों को वितरित किया गया है। दिल्ली सेवा अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी (आप) ने विधेयक को राज्यसभा में पास ना होने देने के लिए कई विपक्षी दलों का समर्थन मांगा था। काफी जिद्दोजहद के बाद उन्होंने कांग्रेस समेत कई दलों का मिल गया है।

  • धमाके से थर्राया पाकिस्तान ; खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके में 35 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

     धमाके से थर्राया पाकिस्तान ; खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके में 35 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

     

    इस्लामाबाद- पाकिस्तान में फिर से एक बड़े धमाके में 35 लोगों की मौत हो गई है और 200 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। ये धमाका पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके के बाजौर में हुआ। जहां जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल की बैठक आयोजिक हो रही थी जिसमें कई कार्यकर्ता शामिल होने आए थे। इस बैठक को निशाना बनाकर आंतकियों ने विस्फोट कर दिया। पुलिस और स्थानीय नागरिक बचाव कार्य में जुट गई है वहीं मौके से घायलों को हॅास्पीटल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई।

    वहीं स्थानीय एक बड़े अधिकारी ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि विस्फोट कैसे हुआ। अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जीनकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। बचाव कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि लगभग 3 किलोमीटर तक आवाज से फूरे इलाके हिल गया।

    इसी बीच, घटना पर पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा से कबर आई है बहुत “चिंताजनक” है। और चौधरी ने घायलों के लिए दुआ की और मरने वालों के लिए गमफिरत की दुआ मांगी।

    वहीं इस घटना पर जमीयत नेता ने जांच की मांग की है, और कहा ये पहली बार नहीं हुआ है कि जमियत पर हमला हुआ है।

  • DJ बजाने को लेकर प्रशासन के आगे हुआ बवाल, कांवड़ियों पर जमकर हुआ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे, 6 हिरासत में

    DJ बजाने को लेकर प्रशासन के आगे हुआ बवाल, कांवड़ियों पर जमकर हुआ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे, 6 हिरासत में

     

     

    बरेली- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उस समय हंगामा हो गया जब दो समुदायों के बीच आपस में बवाल हो गया। बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद और जोगी नवादा इलाके में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने कावड़ियों के नए रूट का विरोध किया, तो दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होने लगी। कावंड़ियों की मांग थी कि वह इसी रास्ते से डीजे बजाकर निकलेंगे। दूसरे समुदाय के लोग डीजे बजाकर निकलने का विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर जोगी नवादा इलाके में बवाल बढ़ गया।

    इस मौके पर डीएम, एसएसपी समेत 5 थानों की पुलिस, पीएसी और आरएएफ की फोर्स मौके पर पहुंच गई। डीएम एसएसपी कई घंटे से दोनों समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों समुदाय के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठी चार्ज कर दिया। साथ ही कांवड़ियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए। कांवड़ियों का डीजे भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने घटना स्थल से 6 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

    वहीं, इलाके में सांप्रदायिक विवाद बढ़ने से पूरा बाजार बंद हो गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है, पूरे इलाके में हजारों की संख्या में कांवड़ियां मौजूद हैं। दूसरे समुदाय के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, दोनों समुदायओं की ओर लगातार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

    इसलिए बढ़ा ये बवाल
    बता दें कि जिले के जोगी नवादा के शाह नूरी मस्जिद के पास कांवड़ियों का यह जत्था बैठा हुआ है। कांवड़ियों की मांग है कि वह इसी रास्ते से डीजे बजाकर अपनी यात्रा निकालेंगे। इस चीज का दूसरे समुदाय के लोग विरोध करते रहे। देखते-देखते यह मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस फोर्स और पीएसी को आना पड़ा।

  • आपस मे भिड़े RPF के जवान;चलती ट्रेन में कर दी फायरिंग ; ASI सहित चार यात्रियों की मौत

    आपस मे भिड़े RPF के जवान;चलती ट्रेन में कर दी फायरिंग ; ASI सहित चार यात्रियों की मौत

     

    मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ी वारदात हुई है। यहां जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने अपने सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जीआरपी कंट्रोल के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे विरार और मीरा रोड रोड स्टेशनों के बीच हुई।

    ऑन-ड्यूटी आरपीएफ के दो कांस्टेबलों के बीच हुए झगड़े में एक ने दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक कांस्टेबल और एक महिला समेत तीन अन्य यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस और आरपीएफ अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

    मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे। इस दौरान आरोपी जवान ने अपनी सर्विस गन से फायरिंग कर दी।

  • दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए खुद ने रच डाली अपने ही अपहरण की साजिश; पुलिस ने किया खुलासा

     दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए खुद ने रच डाली अपने ही अपहरण की साजिश; पुलिस ने किया खुलासा

     

     

    इंदौर : मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक छात्र ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए 50 हजार रुपये पाने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच ली। पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि देवास का रहने वाला आयुष बड़ोतकर इंदौर के विजयनगर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाना चाहता था और इसके लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश रची। इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।

    विजयनगर थाना के थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि देवास निवासी मुकेश बड़ोतकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा सुबह के समय कोचिंग के लिए निकला और रेसीडेंसी चौराह पर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच की और मोबाइल नंबर के आधार पर आयुष को ढूंढ निकाला। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए पिता को कॉल किया था। पुलिस पूछताछ कर रही है।

    बताया गया है कि आयुष के दोस्तों ने एक बंद कमरे में वीडियो बनाया था जिसमें दोस्त उसकी पिटाई करते दिख रहे थे और पिता को यह भरोसा दिलाया गया था कि बेटे का अपहरण हुआ है जिस पर आयुष के पिता 50 हजार रुपये देने को राजी हो गए थे।

  • विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के प्रतिनिधिमंडल के 21 सांसद राज्यपाल से मिले, मणिपुर में झड़प के पीड़ितों का दुख बताया; प्रभावी कदम उठाने का किया अनुरोध

    विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के प्रतिनिधिमंडल के 21 सांसद राज्यपाल से मिले, मणिपुर में झड़प के पीड़ितों का दुख बताया; प्रभावी कदम उठाने का किया अनुरोध

     

     

    इंफाल : विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनसे सभी प्रभावी कदम उठाते हुए शांति और सद्भाव बहाल करने का अनुरोध किया गया।

    ज्ञापन में कहा गया है, आपसे यह भी अनुरोध है कि आप केंद्र सरकार को पिछले 89 दिनों से मणिपुर में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से खराब होने के बारे में अवगत कराएं ताकि उन्हें शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मणिपुर में अनिश्चित स्थिति में हस्तक्षेप करने में सक्षम बनाया जा सके।

    Image

    Image

    बता दें, विपक्षी गठबंधन के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर हिंसा का आकलन करने के लिए शनिवार से हिंसा प्रभावित क्षेत्र की दो दिवसीय यात्रा पर है। पहले दिन सांसदों ने इंफाल, बिष्णुपुर जिले के मोइरांग और चुराचांदपुर राहत शिविरों में झड़प के पीड़ितों से मुलाकात की है। रविवार को प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर उन्हें पूर्वोत्तर राज्य के मौजूदा हालात पर एक ज्ञापन सौंपा।

    बैठक के बाद राज भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, राज्यपाल ने हमारी बातें सुनीं और उन पर सहमति जताई। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और कहा कि समुदायों के बीच अविश्वास खत्म करने के लिए सभी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल को लोगों से बातचीत करने के वास्ते मणिपुर का दौरा करना चाहिए। अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि सांसदों ने मणिपुर में जो स्थिति देखी, उसके बारे में संसद में एक रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा, हमने हर दिन बिगड़ते हालात के बीच संसद में मणिपुर पर चर्चा का अनुरोध किया है।

    कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि राहत शिविरों का दौरा कर पता चला कि एक हॉल में 400-500 लोग रह रहे हैं। राज्य सरकार उन्हें केवल दाल-चावल मुहैया करा रही है, बच्चों को पूरे दिन खाने के लिए और कुछ नहीं मिल रहा है। शौचालय या बाथरूम की भी कोई सुविधा नहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग शिविरों में रह रहे हैं वह बहुत हृदय विदारक है।