Eye Flu के साथ इस बीमारी का शुरू हुआ कहर! अस्पतालों में बढ़ी भीड़
Monsoon diseases: अभी आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई सारी संक्रमित बीमारियों का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है और इनके मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. मिट्टी धूल सीवर लाइन का पानी और बहुत सारी गंदगी इस बाढ़ के पानी के साथ घरों तक पहुंच गई है. इसीलिए बेहद साफ सफाई से खाने पीने की चीजों को इस्तेमाल करना जरूरी है.
in NCR: बरसात, बाढ़ और गंदगी, ये सभी लोगों की जीवन में आफत लेकर आ रहे हैं. एक तरफ लोग अपने रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में इन वजहों से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इनके चलते लोग बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं. गौतमबुध नगर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी बरसात के मौसम में आई फ्लू हेपेटाइटिस ए और ई की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन हर साल की जगह इस साल यह खतरा तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और लोग इसकी चपेट में भी आ रहे हैं.
इसकी वजह है इस बार की आई बाढ़. बाढ़ के पानी से यमुना और हिंडन के निचले स्तर पर बसे कॉलोनियों और सोसाइटीओ में पानी पहुंच चुका है और धीरे-धीरे कई जगहों पर पानी उतरना भी शुरू हो गया है लेकिन इस पानी के चलते लोग संक्रमित बीमारियों से ग्रस्त भी हो रहे हैं और लोगों को कई अन्य बीमारियों का डर भी सता रहा है.
हेपेटाइटिस का बढ़ा प्रकोप
गौतमबुद्ध नगर के सरकारी आंकड़ों की बात की जाए तो बीते 1 महीने में ही सैकड़ों मरीजों में हेपेटाइटिस ए और ई की पुष्टि हुई है. इसके साथ साथ रोजाना सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आई फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या 150 से 200 तक पहुंच रही है. डॉक्टरों की मानें तो हेपेटाइटिस ए और ई लोगों को दूषित खाने और दूषित पानी की वजह से होता है. वहीं दूसरी ओर आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस आंखों का संक्रमण माना जाता है और यह बहुत तेजी से एक से दूसरे में फैलता है. इससे बचने के लिए हमेशा लोगों से थोड़ी दूरी बना कर रखना जरूरी है जो इस संक्रमण से ग्रसित हैं.









Leave a Reply