Author: Sumesh Sharma

  • जानें देश के किस एयरपोर्ट पर बम विस्फोट होने की आई कॉल आने से मचा हड़कंप

    जानें देश के किस एयरपोर्ट पर बम विस्फोट होने की आई कॉल आने से मचा हड़कंप

     

    गोवा एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की फर्जी सूचना देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

    गोवा एयरपोर्ट पर बम विस्फोट होने की आई कॉल, मचा हड़कंप

    गोवा एयरपोर्ट

    एक युवक ने गोवा एयरपोर्ट पर बम विस्फोट होने की सूचना दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस ने सीआईएसएफ को जानकारी दी, जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट की छानबीन की गई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को कुछ भी नहीं मिला. इसके बाद कॉलर को ट्रेस किया गया और पता चला कि उसने नशे में धुत होकर फेक जानकारी दी थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पास शनिवार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर कॉल आई थी. कॉलर ने 112 नंबर पर फोन किया था. उसने बताया कि एयरपोर्ट पर बम विस्फोट हो सकता है. हालांकि उसने यह नहीं बताया कि एयरपोर्ट पर किस स्थान पर विस्फोट हो सकता है. कॉल मिलते ही गोवा पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. उसने तुरंत सीआईएसएफ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों ने साथ मिलकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के सभी उपाय किए. हर जगह जांच की गई, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला.

    इसके बाद मोपा पुलिस स्टेशन की एक टीम को कॉल करने वाले का पता लगाने का निर्देश दिया गया. इस टीम का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर निनाद ने किया. कुछ ही मिनट बाद पता चल गया कि ये कॉल कहां से किया गया और कॉल करने का क्या मकसद था. पुलिस को पता चला कि कॉल करने वाला युवक बिहार का रहने वाला है और वह मनोहर एयरपोर्ट पर सहायक के रूप में काम करता है. उसका नाम कुंदन कुमार और उम्र 22 साल है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की.

    आरोपी ने पुलिस को बताया, मैंने फर्जी कॉल किया था

    उसने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि यह एक फर्जी कॉल थी. वह नशे की हालत में था. गोवा पुलिस ने आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया है और उसके खिलाफ एमओपीए थाने में धारा 505 (1)(बी), 506(ii) और 507 के तहत एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

  • होंसले की उड़ान : भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी, ISRO ने लॉन्च किए 7 सैटेलाइट्स

     होंसले की उड़ान : भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी, ISRO ने लॉन्च किए 7 सैटेलाइट्स

     

    इसरो की ओर से आज सिंगापुर की सात सैटेलाइट लॉन्च की गईं. इस सफलता के बाद सिंगापुर में इंडियन हाई कमीशन ने ट्वीट कर कहा कि भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी मील का पत्थर साबित हुई है.

    मील का पत्थर है भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी, ISRO ने लॉन्च किए 7 सैटेलाइट्स

    मील का पत्थर है भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी

    भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आज सफलता की एक और उड़ान भरी है. इसरो ने श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से सिंगापुर के 7 सैटेलाइट्स लॉन्च किए हैं. इसरो की इस सफलता पर सिंगापुर में इंडियन हाई कमीशन ने ट्वीट किए हैं. हाई कमीशन ने कहा है कि इसरो की ओर से सिंगापुर के सात सैटेलाइट लॉन्चिंग के साथ भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी एक और मील का पत्थर साबित हुई है.

    सिंगापुर में इंडियन हाई कमीशन ने इसरो के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि PSLV-C56/DS-SAR मिशन न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का मिशन है. हाई कमीशन ने कहा कि DS-SAR सैटेलाइट को DSTA और ST इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है, जिसका इस्तेमाल सिंगापुर की अलग-अलग एजेंसियां करेंगी.

    कौन-कौन से 7 सैटेलाइट भेजे गए अंतरिक्ष?

    1. डीएस-एसएआर- यह मुख्य और सबसे अहम 360 किलो की सैटेलाइट है.
    2. वेलोक्स-एएम 23- यह माइक्रोसैटेलाइट है और इसका वजह 23 किलो है.
    3. 3U नैनो सैटेलाइट- यह धरती की निचली कक्षा में स्थापित होगी.
    4. ORB-12 स्ट्राइडर- इसे को इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन के तहत विकसित किया गया है.
    5. गैलासिया-2- यह नैनो सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा में परिक्रमा करेगी.
    6. प्रायोगिक उपग्रह स्कूब-2- यह एक नैनो सैटेलाइट है.
    7. एआरसीएडीई (एटमॉस्फेरिक कपलिंग और डायनेमिक्स एक्सप्लोरर)

    सभी मौसमों में ली जा सकेगी तस्वीरें

    बता दें कि सबसे अहम DS-SAR में इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) लगाया गया है. इस सैटेलाइट के जरिए सभी मौसमों में दिन-रात तस्वीर ली जा सकती है.

  • जानें किस जगह पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 100 के अधिक घायल

    जानें किस जगह पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 100 के अधिक घायल

     

    बैंकॉक : थाईलैंड के दक्षिणी नाराथिवाट प्रांत में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 118 घायल और झुलस गए इसके अलावा 200 से अधिक आवासीय सुविधाएं और एक स्थानीय बाजार भी दुर्घटना से प्रभावित हुआ।

    थाई मीडिया ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब 03:00 बजे हुआ। थायरथ दैनिक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया की सीमा से लगे थाई शहर सु-नगाई कोलोक में निर्माणाधीन आतिशबाजी कारखाने के एक गोदाम में विस्फोट हुआ।

    अखबार की खबर के अनुसार प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चलता है कि विस्फोट धातु संरचनाओं की वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी के कारण हुआ जो आतिशबाजी के एक डिब्बे में जा गिरी। विस्फोट के कारण लगी आग स्थानीय समय के अनुसार शाम 04:30 बजे तक बुझ गई। अखबार ने कहा कि पुलिस और प्रांतीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू की।

  • Punjab में पुलिस ने किया आतंकी साजिश का भंडाफोड़,  खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के पांच गुर्गे गिरफ्तार

    Punjab में पुलिस ने किया आतंकी साजिश का भंडाफोड़,  खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के पांच गुर्गे गिरफ्तार

     

     

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने विदेश-आधारित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केऐलऐफ) के पांच गुर्गों को गिरफ़्तार करके स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तानी एजेंसी आई. एस. आई. की साजिश को नाकाम कर दिया। डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने बताया कि इस आतंकी माड्यूल के निशाने पर अल्पसंख्यक नेता, पुलिस अधिकारी और अन्य प्रमुख शख्सीयतें थीं। एस. ए. एस. नगर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसऐसओसी) ने तुरंत केस दर्ज करके विशेष आपरेशन शुरू किया और दो हफ़्तों तक चले आपरेशन के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस नए बने माड्यूल के सम्बन्ध उन विदेशी हैंडलरों के साथ जुड़े होने का भी पता चला जिन्होंने 24 जून, 2023 को बटाला में राजीव महाजन को निशाना बनाया था और वह राज्य में सुनियोजित कत्ल की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन गुर्गों के द्वारा इस अलग माड्यूल को चला रहे थे।

    जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि के. एल. एफ के गुर्गे फज़ऱ्ी नाम रणजोध सिंह का प्रयोग करके भारत में नौजवानों की पहचान कर रहे हैं और जेल में बंद अपराधियों के द्वारा गिरोह में मैंबर भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिर वह सोशल मीडिया का प्रयोग करके ऐसे नौजवानों को भ्रमित करते हैं और राज्य में सुनियोजित कत्ल की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करते हैं। स कार्यवाही के बारे और जानकारी देते हुये एआईजी ऐसऐसओसी ऐसएऐस नगर अश्वनी कपूर ने बताया कि यह पता लगा है कि केऐलऐफ के विदेश आधारित हैंडलरों ने माड्यूल के सदस्यों को निशाना बनाये जाने वाले व्यक्तियों की सूची प्रदान की थी और उन्होंने पहले ही कुछ व्यक्तियों की रेकी भी की हुई थी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

    इस सम्बन्धी भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 153, 153-ए और 120-बी, आर्मज़ एक्ट की धारा 25 (7) और 25 और अवैध गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट ( यू. ए. पी. ए.) की धारा 18 और 20 के अंतर्गत थाना ऐसऐसओसी ऐसएऐस नगर में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।

  • बालवाटिका में बच्चों को मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; पूछा- मोदी जी को जानते हो? आगे से मिला ये जवाब

    बालवाटिका में बच्चों को मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; पूछा- मोदी जी को जानते हो? आगे से मिला ये जवाब

     

    देश की नई शिक्षा नीति के तहत सरकार मासूम बच्चों को स्कूल में प्रवेश लेने से ठीक पहले एक साल के लिए बाल वाटिका में भेजने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल में प्रवेश करने से पहले बच्चों को मानसिक तौर पर मजबूत और स्वस्थ बनाना है.

    बालवाटिका में बच्चों के बीच पहुंचे PM, पूछा- मोदी जी को जानते हो? मिला ये जवाब

    दिल्ली में मेरी वाटिका में बच्चों के बीच पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान पहुंचे हुए थे. जहां, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की लॉन्चिंग के 3 साल पूरे होने पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के उद्घाटन से ठीक पहले पीएम मोदी परिसर में ही बने बालवाटिका पहुंचे और मासूम बच्चों के साथ काफी देर तक आनंद के पल बिताए. पीएम मोदी ने बाल वाटिका में छोटे बच्चों से मिलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में वाटिका के छोटे-छोटे बच्चे प्रधानमंत्री को मोदी-मोदी जी पुकारते हुए नजर आ रहे हैं.

    पीएम मोदी ने बालवाटिका का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है’. वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी जैसे ही बाल वाटिका में प्रवेश करते हैं सब बच्चे उन्हें नमस्ते मोदी जी, नमस्ते मोदी जी करने लगते हैं. इसके बाद पीएम मोदी उनके पास जाते हैं और उनसे बात करने लगते हैं. पीएम बच्चों से पूछते हैं कि क्या आप लोग मोदी जी को जानते हो?

    इतनी ही देर में एक बच्चा बोलता है कि मोदी जी हमने आपको टीवी पर देखा है. फिर पीएम मोदी पूछते हैं कि टीवी पर मैं क्या कर रहा था? तब तक बच्चा कुछ और बोलने लगता है. एक मिनट के वीडियो में बच्चे पीएम मोदी को पेटिंग बनाकर दिखाते हुए भी नजर आ रहे हैं. बीच-बीच में पीएम मोदी बच्चों से सवाल-जवाब भी करते नजर आ रहे हैं.

     

    बता दें कि नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक में प्रवेश करने से ठीक पहले बच्चों को एक साल के लिए बालवाटिका में भेजा जा रहा है. बालवाटिका स्कूल की ही तरह है, लेकिन यहां बच्चों को एक ऐसे माहौल में ढाला जाता है ताकि जब उनका एडमिशन पहली कक्षा में हो तो उनके दिमाग पर ज्यादा जोर न पड़े. बालवाटिका में उनके पढ़ने से लेकर खेलने तक की पूरी व्यवस्था रहती है.

    स्कूलों या फिर आंगनवाणी केंद्रों में बालवाटिका स्थापित किए जाने के पीछे का मूल उद्देश्य बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य एवं उनकी खुशहाली को बनाए रखना, बच्चे प्रभावशाली कम्यूनिकेटर बनें और सीखने के प्रति उनके उत्साह को जागृत किया जा सके.

  • मान सरकार कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मोहर, जानें किन फैसलों पर लगी मोहरें

     मान सरकार कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मोहर, जानें किन फैसलों पर लगी मोहरें

     

    चंडीगढ़ -लाभार्थियों को आटा/गेहूं घरों में पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब कैबिनेट ने राष्ट्रीय ख़ाद्य सुरक्षा एक्ट ( एन. एफ. एस. ए.) के अधीन माडल फेयर प्राइस शॉपस के प्रस्ताव की शुरुआत की मंज़ूरी दे दी।

    इस सम्बन्धी फ़ैसला आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग में लिया गया। इस संबंधी विवरण देते हुये मुख्यमंत्री दफ़्तर के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने लाभार्थियों के घरों में पैकेज्ड आटा/ पैकेज्ड गेहूँ के वितरण के लिए संशोधित विधि को भी मंजूरी दी। आटा/गेहूं का वितरण खुली मात्रा, सही तोल में, राशन डिप्पूओं से या राशन डीपू होल्डर की तरफ से विशेष सीलबंद पैकटों में लाभार्थियों के घरों के दरवाज़े या नज़दीकी मोटर प्वाइंट पर पहुँचाने की इजाज़त दी गई है। लाभार्थी के लिए पैकेज्ड आटा/पैकेज्ड गेहूँ प्राप्त करने का यह ज़्यादा सम्मानजनक ढंग होगा क्योंकि लाभार्थी को ख़ास तौर पर खऱाब मौसम के हालात में लम्बी कतारों में खड़ा होने की ज़रूरत नहीं रहेगी।

    आटा और गेहूँ देते समय सभी ज़रूरी शर्तों जैसे कि बायो मीट्रिक पड़ताल, लाभार्थी को प्रिंट की वजऩ रसीद और अन्य ज़रूरतों पूरी करनी यकीनी बनाईं जाएंगी। होम डिलीवरी सेवा, माडल फेयर प्राइस शाप की धारणा को पेश करेगी, जो राज्य की शीर्ष सहकारी सभा ‘दी पंजाब स्टेट कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्किटिंग फेडरेशन लिमिटिड’ की तरफ से चलाईं जाएंगी क्योंकि यह अग्रणी सहकारी अदारा होने के साथ-साथ राष्ट्रीय ख़ाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत सहकारी संस्थाओं को प्राथमिकता दी जानी बनती है। पंजाब राज्य सहकारी सप्लाई और मार्किटिंग फेडरेशन लिमिटिड द्वारा चलाए जा रहे माडल फेयर प्राइस शॉपस की तरफ से लाभार्थियों के घर तक पैक किये गेहूं/ पैक किये आटे की सप्लाई करने के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी शामिल की जाएंगी।

    उपभोक्ताओं को कम दरों पर रेत और बजरी मुहैया करने के लिए करशर नीति 2023 को हरी झंडी

    उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर रेत और बजरी मुहैया करने और इसकी स्पलाई को सुचारू बनाई रखने के लिए कैबिनेट ने पंजाब करशर नीति 2023 को भी मंजूरी के दी। इस नीति के अंतर्गत करशर यूनिटों की दो मुख्य श्रेणियों कमर्शियल करशर यूनिट ( सी. सी. यू.) और पब्लिक करशर यूनिट ( पी. सी. यू.) होंगी। स्क्रीनिंग- कम- वाशिंग प्लांट भी करशर यूनिट की श्रेणी में आऐंगे। पब्लिक करशर यूनिट ( पी. सी. यू.) एक रजिस्टर्ड करशर यूनिट होगा, जो पंजाब ट्रांसपेरैंसी इन पब्लिक प्रोक्युरमेंट एक्ट के अंतर्गत निर्धारित एक ट्रांसपेरैंसी ई-टैंडरिंग प्रक्रिया के द्वारा चुना गया है और करशर यूनिट की तरफ से दर्शाये कम से कम खनिज मूल्य (लोडिंग खर्चा सहित और करशर बिक्री मूल्य से अधिक नहीं) पर आधारित होगा।

    सरकार समय-समय पर करशर बिक्री मूल्य (सी. एस. पी.) निर्धारित करेगी और कोई भी करशर यूनिट इससे अधिक मूल्य पर खनिज की बिक्री नहीं करेगा। सी. एस. पी. में खनिज लागत, माइनिंग साइट से करशर यूनिट तक ढुलाई, प्रोसैसिंग खर्चे और लाभ और परिवहन वाहनों की किसी भी मंज़ूर श्रेणी में खनिज की लोडिंग शामिल होगी। माईनज़ और जियालोजी विभाग की तरफ से करशर यूनिट को रजिस्टर करने के लिए आनलाइन पोर्टल प्रणाली विकसित की जायेगी।

    करशर मालिक विभाग द्वारा तैयार किये आनलाइन पोर्टल के द्वारा अपने यूनिटों को ख़ुद रजिस्टर करेंगे और अगर कोई करशर मालिक चाहेगा तो वह पंजाब राज्य माइनर मिनरल नीति 2023 के अंतर्गत व्यापारिक माइनिंग यूनिटों के लिए बोली में हिस्सा ले सकता है। इस नीति का प्रारंभिक उद्देश्य सरकार की तरफ से उचित मार्किटिंग दखलअन्दाज़ी के ज़रिये खपतकारों को वाजिब दरों पर रेत और बजरी मुहैया करने और इसकी स्पलाई को सुचारू बनाई रखना है।

    ग़ैर-कानूनी माइनिंग रोकने के लिए पंजाब माइनर मिनरल रूल्ज 2013 में संशोधनों की इजाज़त

     

    पंजाब मंत्रीमंडल ने ग़ैर-कानूनी माइनिंग रोकने और राज्य में माइनर मिनरलज़ की सप्लाई बढ़ाने के लिए पंजाब माइनर मिनरलज़ रूल्ज, 2013 में संशोधनों को भी मंजूरी दे दी। राज्य सरकार ने इस साल 13 मार्च को पंजाब माइनर मिनरल नीति, 2023 अधिसूचित की थी। इस नीति के उपबंधों के कारण रियायती ठेके और सार्वजनिक माइनिंग साईटों का वितरण के लिए मौजूदा नियमों में कुछ संशोधनों की ज़रूरत थी। यह संशोधन सालाना रियायत राशि की किश्तों, सार्वजनिक माइनिंग साईटों, माइनिंग साईटों के लिए रियायत की सुपुर्दगी के नियमों और शर्तों और पंजाब माइनर मिनरलज़ रूल्ज, 2013 में एग्रीमेंट फार्म एल-1 से सम्बन्धित हैं।

    प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के नुकसान सम्बन्धी खेत मज़दूरों को वित्तीय राहत देने के लिए नीति पर मोहर

    मंत्रीमंडल ने प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के हुए नुकसान से प्रभावित खेत मज़दूरों को राहत देने के लिए नीति पर भी मोहर लगा दी। प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के नुकसान से सम्बन्धित किसानों को मुआवज़ा देने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को राशि जारी कर दी गई थी। इसलिए इस नीति के अंतर्गत खेत मज़दूरों को मुआवज़ा देने के लिए प्रांतीय बजट में से 10 प्रतिशत अतिरिक्त राहत राशि डिप्टी कमीशनरों को मुहैया की जायेगी। यह नीति पहली मई 2023 से लागू होगी और सभी खेत मज़दूर परिवारों, जिनके पास कोई ज़मीन ( रिहायशी प्लाट के इलावा) नहीं होगी, या वह जिनके पास ठेके/ किराए/ काश्त के लिए एक एकड़ से कम जगह होगी, वह सभी मुआवज़ा लेने के योग्य होंगे।

    सरकारी डैंटल कालेज और अस्पताल, अमृतसर और पटियाला के नौ विभागों में टीचिंग फेकल्टी के 39 पद सुरजीत करने का फ़ैसला

    कैबिनेट ने सरकारी डैंटल कालेज और अस्पताल, अमृतसर और पटियाला के नौ विभागों में टीचिंग फेकल्टी की सीधी भर्ती कोटे की मंज़ूरशुदा पदों में से पाँच प्रोफ़ैसर, 10 एसोसिएट प्रोफ़ैसर और 24 सहायक प्रोफैसरों सहित कुल 39 पदों को सुरजीत करते हुए यह पद पंजाब लोक सेवा कमीशन के दायरे में से निकाल कर विभागीय चयन समिति के द्वारा भरने की मंजूरी दे दी। इससे सरकारी डैंटल कालेजों में पढ़ते विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी और साथ ही लोगों को बेहतर सेहत सहूलतें प्रदान की जा सकेंगी।

    पंजाब लीगल सर्विसज़ अथॉरिटी में 11 पद सुरजीत करने की मंज़ूरी

    मंत्रीमंडल ने पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी में तीन रीडरों, चार जूनियर स्केल स्टैनोग्राफऱों और चार अहलमद समेत 11 पद सुरजीत करने को भी हरी झंडी दे दी। इसके इलावा सेवकों के दो पद आउट सोर्स के द्वारा भरे जाएंगें। इन पदों के सुरजीत होने से पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी की कार्य-कुशलता में विस्तार होगा, जिससे काम के निपटारे में तेज़ी आयेगी।

  • ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੇਵਾ

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੇਵਾ

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੇਵਾ

     

    MBD WEB NEWS : ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਵਲੋਂ ਹੁਣ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ (ਮੰਡੀ) ਵਿਖੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਰਾਸ਼ਨ ਸਮੱਗਰੀ, ਗੱਦੇ,ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਬੋਤਲਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਦੇ ਥੈਲੇ ਬਣਾ ਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੱਕ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਅਤੇ ਉੱਘੇ ਨੇਤਾ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੀਟੂ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਦਾ ਹੌਸਲਾ ਵਧਾਉਣ ਆਏ।

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਤਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਿੰਕੂ ਅਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੰਗਪੁਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ,ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹਰਤਰਮਨ ਸਿੰਘ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਅਤੇ ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਇੰਚਾਰਜ ਊਨਾ) ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।
    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਦੀ ਟੀਮ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ,ਅਮਰਜੀਤ ਕੌਰ,ਸੋਨੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਦੇ ਥੈਲੇ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਗਈ।

  • नाश्ता करते ही हॉस्टल में क्यों मचगया हाहाकार ?, 48 छात्र अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

    नाश्ता करते ही हॉस्टल में क्यों मचगया हाहाकार ?, 48 छात्र अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

    स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में मची हाहाकार, 48 छात्र अस्पताल में भर्ती

    मोहाली के सैक्टर-63 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में उस समय हाहाकार मच गई, जब खिलाड़ियों की सुबह के समय अचानक सेहत खराब होनी शुरू हो गई। शुरूआती जांच में इस बात का पता लगा है कि हॉस्टल के विद्यार्थियों ने सुबह सवा 7 बजे के करीब नाशते में दलिया लिया।

    इसी दलिया में से छिपकली निकली, जिसके बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद 48 छात्रों को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। एस. एम.ओह डॉ. चीमा का कहना है कि ईश्वर की कृपा से सभी बच्चे ठीक हैं। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. महेश कुमार और डॉयरेक्टर स्वास्थ्य पंजाब डॉ आदर्श पाल कौर ने सिविल अस्पताल का भी दौरा किया और बच्चों का हाल जाना।

  • जानें किस जगह गोदाम में अचानक होनें लगे विस्फोट,धमाकों के कारण पांच की हुई मौत

    जानें किस जगह गोदाम में अचानक होनें लगे विस्फोट,धमाकों के कारण पांच की हुई मौत

     

    चेन्नई : तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को एक पटाखा गोदाम में विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में पांच और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है, अग्निशमन और बचाव सेवाएं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

    कृष्णागिरि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से पुष्टि की कि बचाव अभियान जारी है और पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा यूनिट में विस्फोट में दो महिला मजदूरों की जान चली गई।

  • आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने पर  विचार कर रही है सरकार : डॉ. बलबीर सिंह

     आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने पर  विचार कर रही है सरकार : डॉ. बलबीर सिंह

     

     

    चंडीगढ़ : सरकार के प्रमुख प्रोगराम आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह ने इस बीमा योजना बारे लोगों को जागरूक करने के अलावा सभी योग्य लाभपात्रियों को योजना अधीन कवर करने के लिए आज 7 इन्फार्मेशन एजुकेशन और कम्युनिकेशन (आईईसी) वैनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह योजना प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपए की बीमा कवरेज प्रदान करती है।

    डा. बलबीर सिंह ने पंजाब भवन में वैनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले पत्रकारों को संबोधन करते हुए कहा कि इस जागरूकता अभियान का उदेश्य ग्रामीण लोगों तक पहुंच को बढ़ाना है, ताकि योग्य व्यक्ति इस फलैगशिप स्कीम का लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि पंजाब की 70 प्रतिशत योग्य आबादी को पहले ही इस स्कीम अधीन कवर किया चुका है और इस जागरूकता अभियान के द्वारा पंजाब सरकार का लक्ष्य सौ प्रतिशत योग्य आबादी को कवर करने का है।

    बता दे कि पंजाब में इस योजना अधीन 44 लाख परिवार आते है और राज्य के 900 से अधिक सरकारी और प्राईवेट अस्पताल सूचीबद्ध है जिनमें इस योजना की कवरेज अधीन इलाज के लिए 1579 ट्रीटमैंट पैकेज उपलब्ध है। इसके इलावा इस योजना के लाभपात्री पूरे भारत में कही भी सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज सुविधाएं ले सकते है। डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आने वाले समय में इस स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना का दायरा बढऩे के बाद हर व्यक्ति प्रीमियम के तौर पर कम से कम राशि अदा करके इस बीमा योजना का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय स्मार्ट राशन कार्ड धारक, जे- फार्म धारक किसान, रजिस्टर्ड मज़दूर, छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त पत्रकार और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) 2011 अधीन सूचीबद्ध परिवार इस योजना के अंतर्गत कवर है।
    मंत्री ने यह भी बताया कि रजिस्टर्ड कुल 44 लाख लाभपात्री परिवारों में से लगभग 16. 65 लाख परिवार एस.ई.सी.सी. अधीन आते है, जिसका खर्चा केंद्र और राज्य सरकार में 60. 40 के अनुपात में सांझा है, जबकि बाकी 27. 35 लाख परिवारों का सारा खर्चा राज्य सरकार सहन करती है।। उन्होंने आगे बताया कि पिछले 15 महीनों में मार्च 2022 से 730 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 5. 80 लाख ट्रीटमेंट पैकेज प्रदान किए गए है।