Author: Sumesh Sharma

  • आपके के फोन में Emergency Alert का मैसेज आने पर न हों चिंतित 

    You are currently viewing लोगों के फोन में Emergency Alert का मैसेज सभी नागरिक चिंता में

    आपके के फोन में Emergency Alert का मैसेज आने पर न हों चिंतित

     

     लोगों के फोन में Emergency Alert का मैसेज आ रहा है। जिसके बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस मामले को लेकर पूछताछ कर रहे है। अगर आपके फोन में आ रहा है तो घबराएं नहीं। Emergency Alert केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा भेजा गया, जो सिर्फ एक टेस्टिंग थी। इसके जरिए आपात स्थिति में या किसी बड़े संकट की स्थिति में देश के सभी नागरिकों को एक समय में जानकारी देने की व्यवस्था को परखा गया है।यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसी स्थिति होने पर सभी नागरिकों को समय पर सतर्क किया जाए। शुक्रवार दोपहर देश भर में मोबाइल यूजर्स को आपातकालीन अलर्ट मिला, जिसमें लिखा गया है – महत्वपूर्ण सूचना: आपको अपने मोबाइल पर अलग ध्वनि और कंपन के साथ आपदा संबंधित एक परीक्षण संदेश मिल सकता है। कृप्या घबराएं नहीं, यह संदेश वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं है। यह संदेश एक नियोजित परीक्षण प्रक्रिया के तहत दूरसंचार विभाग, भारत सरकार, द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से भेजा जा रहा है।

  • पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

    पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

    पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

     सुरजीत सिंह को गोली लगने की खबर गांव में आग की तरह फैली और चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग उनको स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. फिलहाल सुरजीत सिंह का शव पुलिस के पास है.

    पंजाब के होशियारपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. होशियारपुर से 15 किमी दूर मेगोवाल गंजियां में अकाली नेता और दो बार के सरपंच सुरजीत सिंह अंखी की गुरुवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर घात लगाकर हमला किया. उनके शरीर में तीन गोलियां लगीं. उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक बार अकाली दल अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दो बार गांव के सरपंच रहे और अब उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अपने गांव में एक किराने के दुकान के बाहर बैठे हुए थे. तभी 2 अज्ञात युवक बाइक पर आए और उन्होंने सुरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो गए.

    जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक बार अकाली दल अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दो बार गांव के सरपंच रहे और अब उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं

    . पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अपने गांव में एक किराने के दुकान के बाहर बैठे हुए थे. तभी 2 अज्ञात युवक बाइक पर आए और उन्होंने सुरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो

    सुरजीत सिंह को गोली लगने की खबर गांव में आग की तरह फैली और चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग उनको स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. फिलहाल सुरजीत सिंह का शव पुलिस के पास है. वह मामले की जांच में जुटी हुई है. लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

  • जेलों में सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी, गुलेल के जरिए जेल में पहुंचाया जा रहा गांजा,संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा

    जेलों में सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी, गुलेल के जरिए जेल में पहुंचाया जा रहा गांजा,संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा

    संसद में 18 से 21 सितंबर तक चले विशेष सत्र के आखिरी दिन यह रिपोर्ट सदन के दोनों सदन में पेश की गई थी. संसदीय समिति की ओर से बताया गया है कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली जानकारी से पता चला है कि जेलों के अंदर सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी की जाती है.

     

    भारत की जेल में होने वाली औचक जांच या पेशी के लिए कोर्ट में लाए गए अपराधियों की पड़ताल में सबसे ज्यादा गांजा और मोबाइल बरामद किया जाता है. इसके साथ ही सिगरेट, तंबाकू और फोन चार्जर सहित कई अन्य आपत्तिजनकर सामग्री बरामद की जाती है. संसदीय स्थायी समिति की 245वीं रिपोर्ट ‘जेल- हालात, सुधार और आधारभूत ढांचा’ में ये जानकारी सामने आई है. बता दें कि संसदीय समिति की ओर से ये रिपोर्ट कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ चर्चा के बाद तैयार की गई है.

    संसद में 18 से 21 सितंबर तक चले विशेष सत्र के आखिरी दिन यह रिपोर्ट सदन के दोनों सदन में पेश की गई थी. संसदीय समिति की ओर से बताया गया है कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली जानकारी से पता चला है कि जेलों के अंदर सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी की जाती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि तस्करी के सेलफोन से ही अपराधी जेलों में बैठकर गैंग संचालित करते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि सेलफोन की वजह से ही जेलों के अंदर गैंगवॉर की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. वहीं जेल की अंदर गांजे या अन्य नशीले सामान का इस्तेमाल होने से सरकार की ओर से अपराधियों के लिए चलाए जाने वाले पुनर्वास जैसे कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं.

    रिपोर्ट में दिए गए सुझाव

    रिपोर्ट में देशभर की जेलों के अंदर हो रही तस्करी को रोकने के लिए जेल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने का सुझाव दिया गया है. समिति की रिपोर्ट इस बात की भी जानकारी दी गई है कि जेल के अंदर इस तरह का सामान पहुंचाने में जेल के कर्मचारी ही मदद करते हैं. इसके साथ ही तस्करी को रोकने के लिए गृह मंत्रालय को कई बड़े कदम उठाने की भी सलाह दी गई है. इसमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से नजर रखने की सलाह दी गई है.

    गुलेल के जरिए जेल में पहुंचाया जा रहा गांजा

    संसदीय समिति की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली जानकारी भी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाड़ सरकार ने बताया है कि जेलों के अंदर गुलेल की मदद से गांजे के पैकेज और कई अन्य नशे की पुड़िया फेंकी जाती हैं. जेल के अंदर कब ये सामान कैदियों के पास पहुंच जाते हैं ये पता लगाना हमेशा से ही मुश्किल रहा है.

  • मल्टीनेशनल कंपनी की तरह कार्य कर रही थी टेरर कंपनी: खालिस्तान टाइगर फोर्स 

    मल्टीनेशनल कंपनी की तरह कार्य कर रही थी टेरर कंपनी: खालिस्तान टाइगर फोर्स

     

    खालिस्तान टाइगर फोर्स का कामकाज एक मल्टीनेशनल कंपनी की तरह होता था. खालिस्तानी संगठन की इस कंपनी में रिक्रूटमेंट, डिसट्रिब्यूशन से लेकर फंडिंग के का एक पूरा सिस्टम तैयार किया गया था और हर कंपनी के अलग विभाग अपनी अलग-अलग जिम्मेदारी का वहन करते थे. इसमें टेटर पैदा करने से लेकर प्रशिक्षण तक के कार्यक्रम शामिल थे.

    मल्टीनेशनल कंपनी की तर्ज पर चलती थी टेरर कंपनी, खालिस्तान टाइगर फोर्स का जानें हर राज

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी तफ्तीश के दौरान खालिस्तान टाइगर फोर्स के काम करने का चौकाने वाला तरीका सामने आया है. जांच में पता चला है कि इस खालिस्तानी आतंकी संगठन के काम करने का तरीका बिल्कुल वैसा ही है जैसा एक मल्टीनेशनल कंपनी का होता है. खालिस्तानी संगठन की इस कंपनी में रिक्रूटमेंट, डिसट्रिब्यूशन से लेकर फंडिंग के का एक पूरा सिस्टम तैयार किया गया था. इस सिस्टम में सबका काम आपस में बंटा हुआ था. इस टेरर कंपनी में बतौर CEO यानी चीफ खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स का आतंकी अर्शदीप सिंह डल्ला काम कर रहा है.

    टेरर कंपनी के इस वेपन डिपार्टमेंट को सनी डागर यानी विक्रम देखता था, लेकिन हथियारो की सप्लाई के लिए उसे अपने हेड अर्शदीप डल्ला की इजाजत लेनी होती थी. पंजाब में मौजूद गैंग के ओवर ग्राउंड वर्कर तक हथियार इंडो-पाक बॉर्डर पर ड्रोन के जरिये पहुंचाये जाते थे, जिसमें ISI-पाक खालिस्तान नेटवर्क इनकी पूरी मदद करता था.

    किसी भी टेरर कंपनी को उसके अंजाम तक पहुँचाने के लिए सबसे जरूरी होती है फंडिंग. खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स में भी इस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी अर्शदीप डल्ला ने अपने सबसे खासमखास कौशल चौधरी गैंग के गुर्गों दलेर सिंह, दिनेश गांधी, नीरज पंडित, नवीन दरार, संदीप डबास और संदीप उर्फ बंदर को दी गयी थी.

    जिनकी जिम्मेदारी थी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कारोबारी, खिलाड़ी, सिंगर और बिल्डरों से प्रोटेक्शन मनी वसूल करना ताकि उस फण्ड से आतंक की कंपनी चलाते थे.

    दहशत फैलाने की योजना बनाता था कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट

    खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स के आतंकी आपस में बातचीत के लिए सिग्नल और अन्य सोशल मीडिया ऍप्लिकेशन्स का इस्तेमाल करते थे, जिनके जरिये रोज कांफ्रेंस की जाती थी. इस सेल की जिम्मेदारी सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये टेरर कंपनी की दहशत फैलाने की भी है,.

    खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स नाम की इस टेरर कंपनी में आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में रिक्रूट किया करते हैं. सबसे पहले सनी डागर सोशल मीडिया एप्लीकेशन के जरिये लड़कों से बात करता था.

    छोटे अपराध में शामिल लड़कों को किया जाता था शामिल

    उसके बाद इसकी जानकारी अर्श डल्ला को दी जाती थी. खास तौर पर उन लड़कों को टेरर कंपनी में जगह मिलती थी जोकि छोटे-मोटे अपराध में शामिल होते थे,यानी पुलिस के राडार से बाहर जिन पर किसी को शक न हो.

    टेरर कंपनी का ट्रेनिंग डिपार्टमेंट होता है. शूटर्स को टर्निंग टास्क से ठीक पहले दी जाती है. शार्ट, लॉग बाकायदा सभी फायरिंग रेंज तैयार की जाती हैं. साथ ही, वारदात को अंजाम देने के बाद एस्केप रूट भी कैसे बनाना है ये तक समझाया जाता है. पकड़े जाने पर जांच एजेंसियों को उलझाने तक की ट्रेनिंग होती है.

  • जाने किस जगह मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप, उपचार के लिए आए चार मरीजों की मौत!

    जाने किस जगह मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप, उपचार के लिए आए चार मरीजों की मौत!

     

    हमीरपुर :  डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए पहुंचे चार मरीजों की मौत हो गई है। घटना विगत मंगलवार की बताई जा रही है। इनमें से दो मरीजों की मौत मेडिकल वार्ड व दो मरीजों की मौत एमरजेंसी में हुई बताई जाती है। मरीजों के तीमारदारों व चश्मदीदों की बात पर भरोसा करे तो इन मौतों का कारण आक्सीजन की कमी होना बताई जा रही है। लेकिन मेडिकल कॉलेज के आधिकारिक तर्कों की माने तो मेडिकल कॉलेज में कोई मौत नहीं हुई है और न ही आक्सीजन की कोई कमी है। यह दीगर है कि मेडिकल कॉलेज के अपने दस्तावेज व रिकार्ड इस चीज के गवाह बन रहे हंै कि मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई मंडी से गत रात्रि बुधवार को ही हुई है जो कि मेडिकल कॉलेज के कुप्रबन्धन को खुद व खुद बयान कर रहा है। करोड़ों के वजट के बाबजूद आम आदमी मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाने के लिए लाचार व् बेबस है। जहां लम्बे अरसे से कॉलेज प्रशासन की कारगुजारी आरोपों की स्लीव पर है। तीमारदार व मेडिकल कॉलेज के छोटे कर्मचारी दबी जुबान में मौत के इस आंकड़े को उजागर कर रहे हैं लेकिन हैरानी यह है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन इन मौतें से साफ़ मुकर रहा है।

    इधर मेडिकल कॉलेज की लापरवाही व एक आला अधिकारी की मनमानी को लेकर शिकायत मुख्यमंत्री दरबार में भी हुई है, जिस पर सीएम कार्यालय द्वारा एक्शन लेने की भी पुख्ता जानकारी है।

    डॉ. सुभाष कुमार, मेडिसन विभाग अध्यक्ष ने कहा कि कई मर्तवा मरीज लास्ट स्टेज पर पंहुचता है जिसको बचाना संभव नहीं होता है। मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हमारे पास 250 आक्सीजन कनस्टेटर मौजूद हैं।

    डॉ. अनिल वर्मा, एमएस डाक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 160 आक्सीजन सिलेंडर मौजूद हैं। इन मौतों की जानकारी नहीं है। जानकारी लेने पर ही कुछ बताया जा सकता है।

  • मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसाः 11 बच्चे पानी में बहे, डूबने से चार की मौत

    मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसाः 11 बच्चे पानी में बहे, डूबने से चार की मौत

     

    दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर से कुछ दूर स्थित बिड़निया गांव में शाम को कुछ बच्चे प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। वहां पर 11 बच्चे पानी से भरे गड्ढे की गहरायी में डूबने लगे। छह बच्चों को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया, लेकिन चार को नहीं बचाया जा सका और उनकी मौत हो गई। जबकि एक की तलाश अभी जारी है।

    घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत बच्चों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। इनकी पहचान अंश, प्रतिज्ञा, कृष्णा और आस्था के रूप में हुयी है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को नियमों के अनुरूप आर्थिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। शहर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृत बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

  • जालंधर के श्री सिद्ध बाबा सोढल मन्दिर मेले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया रूट प्लान

     जालंधर के श्री सिद्ध बाबा सोढल मन्दिर मेले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया रूट प्लान

     

    जालंधर : जालंधर स्थित बाबा सोढल मेला, जिसे बेहद बेइंतजारी से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लोगों ने अपना तीर्थयात्रा प्रारंभ कर दिया है, शुरू हो गया है। जैसा कि हर साल का परंपरा है, इस बड़े आयोजन में हर साल की तरह देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या होगी। इसके चलते, जालंधर पुलिस कमिश्नर, आई.पी.एस. कुलदीप सिंह चाहल ने सोढल मंदिर के दर्शन के लिए रास्तों पर अवरुद्धि के लिए दिशानिर्देश जारी कर दी गई । जिला प्रशासन के साथ मिलकर, ट्रैफिक के बिना आवाजाही के सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी मैदान में सख्ती से की गई है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं और सामान्य जनता से अपील की गई है कि 27 से 29 सितंबर के दौरान मेले के दौरान सोढल मंदिर के दर्शन के लिए रूट चौक और वैकल्पिक रास्तों के माध्यम से जाने की बजाय, यहाँ ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए, व्यक्तिगत व्यक्तियों को ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन 0181-2227296 पर संपर्क कर सकते हैं।पुलिस द्वारा जारी किए गए रूट प्लान के अनुसार, इस दिशानिर्देश में निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं: दोआबा चौक, टांडा चौक, चंदन नगर रेलवे क्रॉसिंग, न्यू सब्जी इंडस्ट्री एरिया, रामनगर क्रॉसिंग, टांडा क्रॉसिंग, गाजीगुल्ला चौक, पठानकोट चौक, लब्बू राम दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ग्राउंड – लाइट/दोपहिया वाहन, प्रकाश आईस क्रीम के पास हरित बाजार (गाजीगुल्ला चौक के पास) – लाइट/दोपहिया वाहन, देवी सहाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (चंदन नगर क्रॉसिंग के पास) – दोपहिया वाहन, डिवीजन नंबर के पास लीडर फैक्टरी – लाइट/दोपहिया वाहन, दोआबा चौक से देवी तालाब मंदिर दोनों ओर – लाइट वाहन, और मिनी सब्जी मंडी साईपुर रोड – दोपहिया वाहन, इस सांय के रूट डायवर्ट प्लान की शामिल हैं।

  • छत के रास्ते शोरूम में घुसे चोरों ने 25 करोड़ के हीरे जवाहरात पर किया हाथ साफ

     छत के रास्ते शोरूम में घुसे चोरों ने 25 करोड़ के हीरे जवाहरात पर किया हाथ साफ

     

     

    नई दिल्ली -जंगपुरा में ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी की वारदात हुई है। शोरूम मालिकों के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। जंगपुरा के जिस शोरूम में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का शोरूम है। शोरूम मालिक ने बताया कि जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए।

    उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी। बताया जा रहा है कि चोर दीवार में छेद कर शोरूम में स्ट्रांग रूम तक पहुंचे। पुलिस को शक है कि ये चोरी रविवार को हुई। फिलहाल निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः BJP ने जारी की प्रत्याशियों दूसरी लिस्ट, तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात MP मैदान में

    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः BJP ने जारी की प्रत्याशियों दूसरी लिस्ट, तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात MP मैदान में

     

     

    भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले लगभग दो दशक से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आई प्रत्याशियों की दूसरी सूची के कई नामों ने सभी को चौंका दिया है। पार्टी ने अपने 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतार कर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भाजपा की कल देर रात जारी दूसरी सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का है, जिन्हें पार्टी ने मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। मुरैना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद तोमर वर्तमान में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भी हैं।

    इसी तरह केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को उन्हीं के संसदीय क्षेत्र मंडला की विधानसभा निवास (अजजा) से प्रत्याशी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को वर्तमान में उनके संसदीय क्षेत्र दमोह से इतर नरसिंहपुर विधानसभा से चुनावी रण में उतरने का जिम्मा दिया है। भाजपा की इस सूची में सतना सांसद गणेश सिंह, सीधी सांसद रीति पाठक, जबलपुर सांसद राकेश सिंह और होशंगाबाद सांसद राव उदय प्रताप सिंह का भी नाम है। इन्हें पार्टी ने क्रमश: सतना, सीधी, जबलपुर (पश्चिम) और गाडरवारा से प्रत्याशी घोषित किया है।

    केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल समेत सांसद गणेश सिंह, रीति पाठक और राकेश सिंह पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं। तोमर प्रदेश में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वहीं, कुलस्ते इसके पहले भी विधानसभा चुनावी मैदान में रह चुके हैं। राव उदय प्रताप सिंह इसके पहले कांग्रेस में रहते हुए भी सांसद थे। वे भाजपा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सूची में इसके अलावा एक अन्य नाम जिस पर सबकी नजरें ठहर गईं हैं, वो पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का है। विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर एक विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वे इसके पहले प्रदेश सरकार में मंत्री होने के साथ इंदौर दो और महू विधानसभा से पार्टी विधायक रह चुके हैं।

    पार्टी ने कुछ समय पहले बेहद कुख्यात हुए सीधी आदिवासी कांड को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए इस सीट से मौजूदा विधायक केदार शुक्ल का टिकट काट दिया है। इस सीट से पार्टी ने सांसद रीति पाठक को टिकट दे दिया है। सूची के अनुसार श्योपुर से दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुराज कंसाना, लहार से अमरीश शर्मा गुड्डू, भितरवार से मोहन सिंह राठौर, डबरा (अजा) से इमरती देवी, सेवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, करैरा (अजा) से रमेश खटीक, राघौगढ़ से हिरेंद्र सिंह बंटी बना, देवरी से बृजबिहारी पटेरिया और राजनगर से अरविंद पटेरिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, सिंहावल से विश्वामित्र पाठक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, डिंडोरी (अजजा) से पंकज टेकाम, कटंगी से गौरव पारधी और जुन्नारदेव (अजजा) से नत्थन शाह पर दाव लगाया गया है।

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से भाजपा नेता विवेक बंटी साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा परासिया (अजा) से ज्योति डहेरिया, घोड़ाडोंगरी (अजजा) से गंगाबाई उइके, उदयपुरा से नरेंद्र शिवाजी पटेल और खिलचीपुर से हजारी लाल दांगी को चुनावी दंगल में उतारने का निर्णय हुआ है। आगर (अजा) से मधु गेहलोत, शाजापुर से अरुण भीमावत, भीकनगांव (अजजा) से नंदा ब्राह्मणे, राजपुर (अजजा) से अंतर सिंह पटेल, पानसेमल (अजजा) से श्याम बर्डे, थांदला (अजजा) से कल सिंह भांवर, गंधवानी (अजजा) से सरदार सिंह मेड़ा और देपालपुर से मनोज पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

  • आज डबल हो जाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत, मिलेगा पहला सी-295; सुरक्षा होगी चाक चौबंद

     आज डबल हो जाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत, मिलेगा पहला सी-295; सुरक्षा होगी चाक चौबंद

     

    C-295 Aircraft Induction: आज भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत में खासा इजाफा होने वाला है. भारत को आज अपना सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (C-295 Aircraft) मिल जाएगा. आइए इसकी ताकत के बारे में जानते हैं.

    C-295 Aircraft Specifications: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत डबल होने वाली है. आज पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) पर एक समारोह में सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (C-295 Aircraft) एयरफोर्स को सौपेंगे. इसके साथ ही राजनाथ सिंह आज भारत ड्रोन शक्ति 2023 का भी उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम के तहत स्वदेशी ड्रोन 2 दिनों तक अपना करतब दिखाएंगे.

    IAF में शामिल होगा C-295 एयरक्राफ्ट

    बता दें कि वायुसेना में C-295 एयरक्राफ्ट शामिल होगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना को ये एयरक्राफ्ट सौंपेंगे. 56  C-295 एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स को मिलेंगे. हिंडन एयरबेस पर ड्रोन शक्ति 2023 का उद्घाटन होगा, जिसके बाद स्वदेशी ड्रोन का करतब देखने को मिलेगा.

    C-295 की क्या है खासियत?

    जान लें कि C-295 एयरक्राफ्ट 7,050 किलोग्राम का पेलोड उठा सकता है. C-295 एयरक्राफ्ट 71 सैनिक, 44 पैराट्रूपर्स और 24 स्ट्रेचर ले जा सकता है. इतना ही नहीं C-295 एयरक्राफ्ट लगातार 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है. सभी C-295 एयरक्राफ्ट स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूइट से लैस हैं.