Author: Sumesh Sharma

  • शराब घोटाला मामला;  दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की रेड, तलाशी जारी,आवास के बाहर सीआरपीएफ के जवान  तैनात

    शराब घोटाला मामला;  दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की रेड, तलाशी जारी,आवास के बाहर सीआरपीएफ के जवान  तैनात

     

     

    आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी के अधिकारी रेड कर रहे हैं. संजय सिंह का आवास दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में है. उनके आवास के बाहर सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं. सूत्रों के मुताबिक यह रेड दिल्ली एक्साइज घोटले के मामले में चल रही है.

     

    राजधानी दिल्ली मेंआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि ED की टीम घर की तलाशी ले रही है. संजय सिंह का आवास दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में है. बताया जा रहा है कि आप नेता संजय सिंह के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं. सूत्रों ने बताया है कि यह रेड दिल्ली एक्साइज घोटले के मामले में हो रही है.

     

    शराब घोटाले में ईडी की ओर से दायर चार्टशीट में तीन जगह संजय सिंह का नाम है. ईडी के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद हैं. रेड करीब एक घंटे से जारी है. ईडी की टीम करीब 7 बजे संजय सिंह के आवास पर पहुंची थी. बताया जा रहा है किसंजय सिंह को मंगलवार रात को ताईवान जाना था, जहां उन्हें महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम में बोलना था,लेकिन उन्हें इस यात्रा के लिए ‘पॉलिटिकल क्लीयरेंस’ नहीं दिया गया.

    संजय सिंह के दो सहयोगियों के यहां भी हुई थी रेड

    बता दें कि संजय सिंह के दो सहयोगी सर्वेश मिश्रा और अजीत त्यागी के घर पहले ही ईडी की रेड हो चुकी है. शराब कारोबारियों के साथ इन दोनों की बातचीत के मामले में ईडी इन दोनों से पूछताछ कर चुकी है. ईडी सूत्रों के मुताबिक इस केस में दो आरोपी राघव मगुंटा और दिनेश अरोड़ा गवाह बन गए हैं. जिसके बाद संजय सिंह के आवास पर ईडी ने यह रेड की है.

    अब तक तीन लोग बने सरकारी गवाह

    मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी राघव मगुंटा वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे हैं. कोर्ट ने दिनेश अरोड़ा को भी सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी. फिलहाल ये दोनों जमानत पर बाहर हैं. इससे पहले अरबिंदो फार्मा के निदेशक शरद रेड्डी भी सरकारी गवाह बन चुके हैं. यानी कुल मिलाकर इस मामले में अब तक तीन लोग सरकारी गवाह बने हैं.

  • हर्षोल्लास से मनाया गया राजेश्वरी धाम में मुर्ति स्थापना दिवस एवं मां देवा राजरानी जी का जन्मोत्सव

     

    हर्षोल्लास से मनाया गया राजेश्वरी धाम में मुर्ति स्थापना दिवस एवं मां देवा राजरानी जी का जन्मोत्सव

    MBD WEB NEWS जालंधर, (सुमेश शर्मा ) : राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में मूर्ति स्थापना दिवस और मां देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव बड़ी हर्षोल्लास तथा श्रद्धा पूर्वक 2 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाया गया।

    जिसमें विशेष रूप से सांसद सुशील रिंकू, दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, पूर्व पार्षद जसपाल कौर भाटिया, युवा कांग्रेसी नेता अनमोल ग्रोवर, एडवोकेट संदीप वर्मा एवं अन्य धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर मां भगवती जी का आशीर्वाद लिया।

    धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 2-10-2023 दिन सोमवार रात 8:00 बजे ध्वजारोहण के साथ किया गया। रात 8:30 बजे संगत के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पुज्य पंडित जी द्वारा मंदिर कमेटी के सदस्यों से विधि-विधान से रात 9:30 बजे ज्योति पूजन करवाने के पश्चात रात 10:00 बजे जागरण का शुभारंभ किया गया, जो 3 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 5:00 बजे भोग आरती प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

    इस दौरान संगत द्वारा मां देवा राजरानी जी के शुभ जन्मदिन पर मां देवी राजरानी जी के हाथों केक काटवा कर संगत का मुंह मीठा करवाते हुए मां देवी राजरानी जी को जन्मदिन की बधाइयां दी गई।


    इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष रूप से जिला झुंझुनू, सूरजगढ़, राजस्थान से महंत बबलू नाथ जी महंत राकेश नाथ जी भी शामिल होने पहुंचे। जिनको मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर ने मां की चुनरी देखकर सम्मानित किया। मां के भजनों का गुणगान महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी, दीपक सरगम एंड पार्टी द्वारा किया गया।

    सभी भक्तों ने झूम नाच कर जन्मदिन मनाया देवी राज रानी जी के जन्मदिन पर अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए और भंडारा भी सारी रात चला राजेश्वरी धाम वेलफेयर सोसाइटी रजि. के सभी सदस्य राम किशन नानू, विजय दुआ, सुषमिंद्र नैय्यर, ज्योति बब्बर, सतीश बब्बर, राजीव सहदेव, अशोक दोलतानी, ममता दोलतानी,पुनीत जैन, अंजू जैन,जतिन कुमार मिंटू, जतिन बब्बर, पंडित विष्णु शुक्ला,टिंकू,पवन नागपाल, विजय बब्बर, अविनाश अग्रवाल,पवन पुजारी, रिक्की उप्पल, नवदीप जरेवाल, विमल कुमार आदि ने हाजरी लगवाई।

  • राहुल गांधी की गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी सेवा

    You are currently viewing राहुल गांधी की गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी सेवा

    राहुल गांधी की गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी सेवा

    • कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार एक बार फिर गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले लंगर घर में महिलाओं के साथ सब्जी और लहसुन काटा और जूठे बर्तन धोए। अब वह हॉल में लंगर बांट रहे हैं। इससे पहले उन्होंने देर रात 12 बजे तक सेवा की थी। 24 घंटों में वह तीसरी बार सेवा करने के लिए पहुंचे है।

    सोमवार दोपहर को गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी ने छबील के करीब जूठे बर्तन धोने की सेवा की थी। इससे पहले उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका था। देर शाम राहुल गांधी फिर से गोल्डन टेंपल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा में छबील पर बैठ काफी समय तक पानी की सेवा की। ये देख श्रद्धालु भी हैरान थे। लोग खुद करीब जाकर उनसे बात भी कर रहे थे और पानी भी ले रहे थे।

    वहीं, इस दौरान राहुल गांधी ने पालकी साहिब के दर्शन भी किए। गुरुघर के द्वार बंद होने के बाद राहुल गांधी साफ सफाई की सेवा में जुट गए। उन्होंने कपड़ा पकड़ा और रेलिंग की सफाई का काम शुरू कर दिया। गोल्डन टेंपल में सेवा कर रहे युवकों के साथ वह हाथ से हाथ बंटाते दिखे।

  • इंग्लैंड में भारतीय दूतावास को घेरने पहुंचे खालिस्तानी

    You are currently viewing इंग्लैंड में भारतीय दूतावास को घेरने पहुंचे खालिस्तानी

    इंग्लैंड में भारतीय दूतावास को घेरने पहुंचे खालिस्तानी

    • विदेश में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ब्रिटेन के स्कॉटलैंड स्थित गुरुघर में भारतीय दूतावास के अधिकारी पर हमले और उन्हें गुरुघर में जाने से रोकने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब दोबारा फिर से खालिस्तान समर्थक हाथों में झंडे लेकर इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग को घेरने पहुंच गए।

    खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों से पहले ही जागरूक इंग्लैंड की पुलिस ने उच्चायोग के बाहर सुरक्षा के सारे प्रबंध पूरे कर रखे थे। उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों को उच्चायोग से काफी दूर बैरिकेडिंग करके रोके रखा। वहीं से खालिस्तानी भारत के खिलाफ जहर उगल कर अपनी नारेबाजी करके वापस लौट गए। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

    खालिस्तानी वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को जब पंजाब पुलिस ढूंढ रही थी तो इंग्लैंड में उसके समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। खालिस्तानी समर्थकों ने उग्र होते हुए एंबेसी पर हमला बोल दिया था। बिल्डिंग पर लगे भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे तो उतार दिया था और उसकी बेअदबी की थी। जिस पर भारत सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया था।

    NIA को सौंपी थी जांच इस घटना के बाद भारत सरकार ने इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी थी। NIA ने इंग्लैंड में अपनी टीम भेज कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान के लिए वहां से सारे वीडियो कलेक्ट किए थे। इसके बाद उन्हें पब्लिक डोमेन में डाल कर आरोपियों की पहचान बताने के लिए लोगों का सहयोग मांगा था और उसके बाद कई खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ है।

  • खालिस्तानियों और आतंकियों की आएगी शामत, NIA ने बुलाई अहम बैठक

    You are currently viewing खालिस्तानियों और आतंकियों की आएगी शामत, NIA ने बुलाई अहम बैठक

    खालिस्तानियों और आतंकियों की आएगी शामत, NIA ने बुलाई अहम बैठक

     

    •  : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनाईए) ने खालिस्तानी और आतंकवादी गतिविधियों के साथ ही गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई करने के मकसद से एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आतंक-रोधी बल (एटीएस) के चीफ भी शिरकत करेंगे.

    आगामी 5 और 6 अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रही इस अहम बैठक में गृह मंत्री शाह देश भर के एटीएस चीफ़ के साथ बैठक करेंगे. एनआईए की ‘एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस 2023’ के नाम से हो रही है इस बैठक में विदेशी धरती से खालिस्तानी-आतंकवादी और गैंगस्टर के गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति बनाई जाएगी.

  • जालंधर MLA की गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

    You are currently viewing जालंधर MLA की गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जालंधर MLA की गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

    • जालंधर के शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया की गाड़ी से अचानक स्कूटी टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव थिंडा के रहने वाले रामकिशन के रूप में हुई है। वहीं घायल राम प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसा नवांशहर में बहराम के जस्सोमाजरा के पास चंडीगढ़-फगवाड़ा हाईवे पर हुआ। जिस समय हादसा हुआ विधायक शेरोवालिया चंडीगढ़ से लौट रहे थे।

    पूरी घटना हाईवे पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है। हालांकि लाडी शेरोवालिया की गाड़ी के चालक ने स्कूटी सवारों को बचाने की पूरी कोशिश की और बीच में बने डिवाइडर पर भी गाड़ी चढ़ा दी, लेकिन स्कूटी चला रहा रामकिशन एकदम सामने गाड़ी देख घबरा गया और वह स्कूटी की ब्रेक नहीं लगा पाया और उसने सीधे टक्कर मार दी।

    हादसे के बाद इनोवा गाड़ी में सवार विधायक लाडी शेरोवालिया और उनका स्टाफ गाड़ी से उतर कर बाहर आए। उन्होंने हाईवे पर ट्रैफिक को रोका और घायलों को सड़क से उठाकर तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामकिशन को डैड डिक्लेयर कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राम प्रकाश उपचाराधीन है। पुलिस ने गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

  • ‘राम सेतु के ऊपर बने दीवार, राष्ट्रीय धरोहर घोषित हो’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिक

    ‘राम सेतु के ऊपर बने दीवार, राष्ट्रीय धरोहर घोषित हो’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

     

     

    सुप्रीम कोर्ट ने आज राम सेतु के ऊपर दीवार बनाने और उसे राष्ट्रीय धरोहर धोषित करने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया. जस्टिस संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने सुनवाई के दौरान पूछा कि हम राम सेतु पर दीवार बनाने का निर्देश कैसे दे सकते हैं?

    राम सेतु के ऊपर दोनों तरफ दीवार बनाने और सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर दिया है. यह जनहित याचिका हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड नाम की एक संस्था के अध्यक्ष अशोक पांडे ने दाखिल की थी. यचिकाकर्ता ने मांग की थी कि धनुषकोडी के पास समुद्र में रामसेतु के ऊपर 100 मीटर तक और अगर संभव हो तो एक किलोमीटर तक दीवार बनाने का निर्देश दिया जाए.

    आखिर दोनों तरफ दीवार कैसे बनाई जा सकती है?- सुप्रीम कोर्ट

    जनहित याचिका को एक अन्य याचिका के साथ टैग करने से भी इनकार

    सुप्रीम कोर्ट ने इस जनहित याचिका को एक अन्य याचिका के साथ टैग करने से भी इनकार कर दिया, जिसमें स्मारक को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी.

    सेतु के दर्शन से ही मोक्ष की गारंटी मिलती है- याचिका

    याचिका में कहा कि पुल को आम तौर पर श्री राम सेतु के नाम से जाना जाता है, सेतु के दर्शन से ही मोक्ष की गारंटी मिलती है. याचिका में कहा कि मौजूदा भारत सरकार राम राज लाने के एजेंडे पर काम करने का दावा करती है वह तब-तक संभव नहीं है जब तक कि कोई दीवार खड़ी करके राम सेतु के दर्शन का प्रबंधन न किया जाए.

  •  दिल्ली NCR में लगे भूकंप के झटके ; मच सकती है तबाही

     दिल्ली NCR में लगे भूकंप के झटके ; मच सकती है तबाही?

     

    दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटकों से हिल गया. यहां एक बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. भूकंप केंद्र के मुताबिक पहला झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूड थी, जबकि इसके कुछ सेकेंड बाद आया भूकंप के दूसरा झटका 6.2 मैग्नीट्यूड का था, गनीमत रही कि इसकी डेप्थ कम थी वरना दिल्ली-NCR में भी तुर्की जैसे हालात बन सकते थे.

    भूकंप के झटकों से मंगलवार दोपहर दिल्ली NCR कांप उठा. यहां भूकंप के एक नहीं बल्कि दो ऐसे झटके आए जो तबाही का कारण बन सकते थे, गनीमत रही कि इनकी डेप्थ कम थी, इसीलिए धरती का कंपन तेज होने के बावजूद भी अभी तक नुकसान की खबर नहीं है. नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी जो बस तबाही वाली तीव्रता से कुछ ही प्वाइंट कम थी. यदि भूकंप की डेप्थ ज्यादा होती और केंद्र नेपाल की जगह आसपास का कोई क्षेत्र होता तो एनसीआर में तबाही ही नजर आती.

    दिल्ली NCR मंगलवार दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए. जो लगभग 45 सेकेंड तक रहे. भूकंप विभाग के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 थी. वहीं दूसरे झटके बेहद तीव्र थे रिक्टर स्केल पर जिनकी तीव्रता 6.2 मैग्नीट्यूड मापी गई. आसपास की चीजों में कंपन महसूस करते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर की ओर भागे. काफी देर तक अफरा-तफरी के हालात रहे. गनीमत रही की कि कंपन का टाइम और डेप्थ कम थी वरना दिल्ली एनसीआर में तबाही के हालात बन जाते.

    दूसरे झटके की डेप्थ ज्यादा होती तो तय था नुकसान

    भूकंप विभाग के मुताबिक पहली बार 45 सेकेंड तक भूकंप के जो झटके महसूस हुए उनकी डेप्थ 10 किमी थी, ये झटके तकरीबन 45 मिनट तक महसूस किए गए. इसके 25 सेकेंड बाद जो दूसरा भूकंप आया उसकी डेप्थ महज 5 किलोमीटर थी, इसीलिए झटके बस कुछ ही सेकेंड महसूस हुए. आसान भाषा में समझें तो यदि भूकंप की डेप्थ ज्यादा होती है तो वह अपने केंद्र से 200 से 250 किलोमीटर तक नुकसान पहुंचा सकता है. यदि डेप्थ कम रहती है तो झटके लगते तो हैं, लेकिन वे नुकसान कम करते हैं या नहीं करते हैं. दूसरी बात भूकंप का केंद्र नेपाल था, यदि भूकंप का केंद्र आसपास होता तो जो झटके महसूस किए गए वे और तीव्र होते और नुकसान की संभावना बढ़ जाती.

    किस तीव्रता पर होता है कितना नुकसान

    • 0 से 1.9 रिक्टर स्केल पर इतने मैग्नीट्यूड से आए भूकंप के झटके महसूस नहीं होते, सिर्फ भूकंप केंद्र ही इन झटकों के बारे में पता लगता सकता है
    • 2 से 3.9 तक हल्का कंपन होता है, भूकंप यदि ज्यादा डेप्थ में है तो जोरदार झटके भी महसूस हो सकते हैं, लेकिन नुकसान की आशंका नहीं होती
    • 4. से 5.9 रिक्टर स्केल पर आए इतने भूकंप से नुकसान की शुरुआत हो जाती है, पंखा और घर का सामान हिलने लगता है खिड़कियां टूट सकती हैं
    • 6 से 6.9 रिक्टर स्केल पर आए इतने भूकंप से नुकसान की संभावना बढ़ जाती है 15 मीटर से ऊंची इमारतों के लिए ये खतरनाक है, इससे नींव दरक सकती है
    • 7 से 7.9 रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता से भूकंप आने का मतलब तबाही है, इतनी तीव्रता पर इमारतें गिरने लगती हैं हर ओर बस तबाही नजर आती है
    • 8 से 8.9 रिक्टर स्केल भयंकर तबाही लाता है, समुद्र में सुनामी भी उठ सकती है जो सैकड़ों किलोमीटर तक मार करती है
    • 9 से ऊपर रिक्टर स्केल पर आए इतने भूकंप आने से हर तरफ तबाही ही दिखेगी, सड़कों के पुल धराशायी हो सकते हैं,

    यदि 7 मैग्नीट्यूड से आता भूकंप तो क्या होता

    दिल्ली NCR में आए भूकंप की तीव्रता 6.2 रही यदि ये 7 मैग्नीट्यूड हो जाती तो बड़ी तबाही का कारण बनती. दरअसल भूकंप से होने वाली तबाही दो तरह की होती है, पहली एपिसेंट्रल डैमेज यानी जहां पर भूकंप के केंद्र के 100 किमी के रेडियेंस में, लेकिन यदि भूकंप की डेप्थ ज्यादा है और झटके तीव्र तो ये 200 से 300 किमी तक तबाही मचा सकती है. हालांकि विशेषज्ञ ये मानते हैं कि यदि भूकंप का केंद्र दूर है तो दो से तीन मंजिला इमारतों को ज्यादा खतरा नहीं होता, लेकिन यदि इमारतें कमजोर हैं या 15 मीटर से ऊंची हैं तो भारी नुकसान तय होता है.

  • बड़ा हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में मां और बच्चा जिंदा जले, जांच में जुटी पुलिस..

    बड़ा हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में मां और बच्चा जिंदा जले, जांच में जुटी पुलिस..

     

    बेंगलुरु : बेंगलुरु में मंगलवार को एनआईसीई रोड पर एक ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसकी छोटी बेटी जिंदा जल गईं, वहीं पिता और एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान सिंधु और उसकी दो साल की बेटी के रूप में हुई है।

    Mother, toddler burnt alive as car collides with truck in Karnataka

    Banglore Road Accident: पुलिस के मुताबिक, घटना सोमपुरा के पास हुई, जब महेंद्रन बी अपनी पत्नी सिंधु और दो बेटियों के साथ कार से मैसूरु रोड से कनकपुरा रोड की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे महेंद्रन ने कार पर नियंत्रण खो दिया और यह एक ट्रक से टकरा गई। देखते ही देखते कार में आग लग गई।

    Mother, toddler burnt alive as car collides with truck in Karnataka

    महेद्रन और उनकी बड़ी बेटी भागने में सफल रहे, जबकि सिंधु और दूसरी बेटी कार में फंस गईं और जल गईं। टक्कर के बाद ट्रक चालक भी नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया। महेंद्रन ने परिवार के साथ नागासांद्रा जाने के लिए कार किराए पर ली थी। वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं और बेंगलुरु में राममूर्ति नगर के पास विजिनापुरा में रहते हैं।

     

    शवों को केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। तलघट्टपुरा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि महेद्रन को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • जानें किस जगह सरकारी अस्पताल में मौतों का सिलसिला जारी, बीती रात 4 बच्चों समेत 7 मरीजों ने तोड़ा दम; अब तक 31 की मौत

    जानें किस जगह सरकारी अस्पताल में मौतों का सिलसिला जारी, बीती रात 4 बच्चों समेत 7 मरीजों ने तोड़ा दम; अब तक 31 की मौत

     

    मुंबई : महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती देर रात 7 और मरीजों की मौत हो गई, जिनमें से 4 बच्चे हैं। 48 घंटे में मरीजों की मौत का आंकड़ा 31 पहुंच चुका है। बीते रोज इसी अस्पताल में 24 मरीजों ने दम तोड़ा था। सरकारी अस्पताल में मरीजों की मौत पर विपक्ष महाराष्ट्र की एकनाथ सरकार पर हमलावर है। शिंदे सरकार की आलोचना करते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने इसे “सरकारी तंत्र की विफलता” कहा। आरोप लगाया कि दो महीने पहले भी ऐसी घटना हुई थी, लेकिन शिंदे सरकार ने सबक नहीं लिया।

    Nanded government hospital : इस मामले में अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. श्यामराव वाकोड़े ने कहा था, “पिछले 24 घंटों में लगभग 12 बच्चों की मौत हो गई…12 वयस्कों की भी विभिन्न बीमारियों (सांप के काटने, आर्सेनिक और फास्फोरस विषाक्तता आदि) के कारण मृत्यु हो गई। विभिन्न कर्मचारियों के स्थानांतरण के कारण, हमारे लिए कुछ कठिनाई हुई…हमे हाफकिन इंस्टीट्यूट से दवाएं खरीदनी थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।” महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. दिलीप म्हैसेकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) जिले से तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है, जिसे आज तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।